लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अभिकलन का इतिहास

सूची अभिकलन का इतिहास

एनिआक (Eniac) मशीन, सामान्य-उपयोग वाली प्रथम अभिकलित्र थी जो संयुक्त राज्य अमेरिका की थलसेना के उपयोग के लिये बनी थी अभिकलन के इतिहास में केवल अभिकलन का हार्डवेयर या आधुनिक अभिकलन प्रौद्योगिकी ही नहीं है बल्कि इसके अतिरिक्त भी बहुत कुछ है। अभिकलन के इतिहास में अन्य बातों के अतिरिक्त कलम और कागज या चाक और स्लेट पर अभिकलन करने की विधियाँ (पहाड़ा की सहायता से या बिना पहाड़ा के) भी शामिल हैं। .

5 संबंधों: चाक, परतदार पत्थर, पहाड़ा, लेखनी, काग़ज़

चाक

कुम्हार, चाक पर बर्तन बनाते हुए चाक वह गोल पहिया होता है, जिसपर कुम्हार मिट्टी के बर्तन बनाता है। श्रेणी:हिन्दी शब्दावली श्रेणी:व्यवसाय श्रेणी:मिट्टी श्रेणी:बर्तन.

नई!!: अभिकलन का इतिहास और चाक · और देखें »

परतदार पत्थर

स्लेट से बनी छत स्लेट (Slate) महीन कणों वाला रूपान्तरित शैल है। यह बेलबूटेदार (foliated) और समांगी (homogeneous) होती है। श्रेणी:निर्माण सामग्री श्रेणी:कुट्टिम .

नई!!: अभिकलन का इतिहास और परतदार पत्थर · और देखें »

पहाड़ा

पहाड़ा (multiplication table) एक गणितीय सूची है जिसे प्राय: छोटी कक्षा के विद्यार्थियों को अच्छी तरह याद करा दिया जाता है। गुणा और भाग की अंकगणितीय क्रियाओं को करने इसका उपयोग में होता है। प्रायः ९ × ९ तक का पहाडा याद करना पर्याप्त होता है किन्तु १२ × १२ तक का पहाड़ा याद हो तो रोजमर्रा के गणितीय कार्यों में बहुत आसानी होती है। .

नई!!: अभिकलन का इतिहास और पहाड़ा · और देखें »

लेखनी

बाल पॉइंट पेन लेखनी, कलम या पेन वह वस्तु है जिससे कागज पर स्याही द्वारा लिखा जाता है। कलम से बहुत से अन्य चीजों पर भी लिखा जाता है। प्राचीन काल से लेकर आजतक अनेक प्रकार की लेखनियाँ प्रयोग की जातीं हैं जैसे नरकट की कलम, पंख से बनी कलम, फाउंटेन पेन, बाल-पॉइंट पेन (बाल-मुखी कलम) आदि। .

नई!!: अभिकलन का इतिहास और लेखनी · और देखें »

काग़ज़

कागज का पुलिन्दा चीन में कागज का निर्माण कागज एक पतला पदार्थ है जिस पर लिखा या प्रिन्ट किया जाता है। कागज मुख्य रूप से लिखने और छपाई के लिए प्रयुक्त होता है। यह वस्तुओं की पैकेजिंग करने के काम भी आता है। मानव सभ्यता के विकास में कागज का बहुत बड़ा योगदान है। गीले तन्तुओं (फाइबर्स्) को दबाकर एवं तत्पश्चात सुखाकर कागज बनाया जाता है। ये तन्तु प्राय: सेलुलोज की लुगदी (पल्प) होते हैं जो लकड़ी, घास, बांस, या चिथड़ों से बनाये जाते हैं। पौधों में सेल्यूलोस नामक एक कार्बोहाइड्रेट होता है। पौधों की कोशिकाओं की भित्ति सेल्यूलोज की ही बनी होतीं है। अत: सेल्यूलोस पौधों के पंजर का मुख्य पदार्थ है। सेल्यूलोस के रेशों को परस्पर जुटाकर एकसम पतली चद्दर के रूप में जो वस्तु बनाई जाती है उसे कागज कहते हैं। कोई भी पौधा या पदार्थ, जिसमें सेल्यूलोस अच्छी मात्रा में हो, कागज बनाने के लिए उपयुक्त हो सकता है। रुई लगभग शुद्ध सेल्यूलोस है, किंतु कागज बनाने में इसका उपयोग नहीं किया जाता क्योंकि यह महँगी होती है और मुख्य रूप से कपड़ा बनाने के काम में आती है। परस्पर जुटकर चद्दर के रूप में हो सकने का गुण सेल्यूलोस के रेशों में ही होता है, इस कारण कागज केवल इसी से बनाया जा सकता है। रेशम और ऊन के रेशों में इस प्रकार परस्पर जुटने का गुण न होने के कारण ये कागज बनाने के काम में नहीं आ सकते। जितना अधिक शुद्ध सेल्यूलोस होता है, कागज भी उतना ही स्वच्छ और सुंदर बनता है। कपड़ों के चिथड़े तथा कागज की रद्दी में लगभग शतप्रतिशत सेल्यूलोस होता है, अत: इनसे कागज सरलता से और अच्छा बनता है। इतिहासज्ञों का ऐसा अनुमान है कि पहला कागज कपड़ों के चिथड़ों से ही चीन में बना था। पौधों में सेल्यूलोस के साथ अन्य कई पदार्थ मिले रहते हैं, जिनमें लिग्निन और पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में तथा खनिज लवण, वसा और रंग पदार्थ सूक्ष्म मात्राओं में रहते हैं। इन पदार्थों को जब तक पर्याप्त अंशतक निकालकर सूल्यूलोस को पृथक रूप में नहीं प्राप्त किया जाता तब तक सेल्यूलोस से अच्छा कागज नहीं बनाया जा सकता। लिग्निन का निकालना विशेष आवश्यक होता है। यदि लिग्निन की पर्याप्त मात्रा में सेल्यूलोस में विद्यमान रहती है तो सेल्यूलोस के रेशे परस्पर प्राप्त करना कठिन होता है। आरंभ में जब तक सेल्यूलोस को पौधों से शुद्ध रूप में प्राप्त करने की कोई अच्छी विधि ज्ञात नहीं हो सकी थी, कागज मुख्य रूप से फटे सूती कपड़ों से ही बनाया जाता था। चिथड़ों तथा कागज की रद्दी से यद्यपि कागज बहुत सरलता से और उत्तम कोटि का बनता है, तथापि इनकी इतनी मात्रा का मिल सकना संभव नहीं है कि कागज़ की हामरी पूरी आवश्यकता इनसे बनाए गए कागज से पूरी हो सके। आजकल कागज बनाने के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का उपयोग मुख्य रूप से होता है: चिथड़े, कागज की रद्दी, बाँस, विभिन्न पेड़ों की लकड़ी, जैसे स्प्रूस और चीड़, तथा विविध घासें जैसे सबई और एस्पार्टो। भारत में बाँस और सबई घास का उपयोग कागज बनाने में मुख्य रूप से होता है। .

नई!!: अभिकलन का इतिहास और काग़ज़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कम्प्यूटिंग का इतिहास, कंप्यूटिंग का इतिहास

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »