लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कमांडो 2

सूची कमांडो 2

कमांडो 2 भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन देवेन भोजानी ने और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विद्युत जमवाल और अदा शर्मा हैं। यह 2013 में बनी कमांडो फिल्म का दूसरा भाग है, जो 3 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। .

12 संबंधों: टी-सीरीज़, द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया, दैनिक जागरण, रफ़्तार (रैपर), सतीश कौशिक, हिन्दी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल, विपुल अमृतलाल शाह, आदिल हुसैन, अदा शर्मा, अरमान मलिक

टी-सीरीज़

सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Super Cassettes Industries Limited; SCIL एससीआयएल), भारत की एक संगीत कम्पनी है। इसका संगीत बिल्ला टी-सीरीज़ (T-Series) है। यह फ़िल्म निर्माता एवं वितरक कम्पनी भी है। बाद में इस कम्पनी ने अगरबत्ती और वाशिंग पाउडर के रूप में अन्य उपभोक्ता उत्पादों को निकालना भी आरम्भ किया॥ सुपर कैसेट्स, गोपाल कैसेट्स (वाशिंग पाउडर निर्माता) & रजनी इंडस्ट्रीज (अगरबत्ती निर्माता) टी-सीरीज़ के भाग हैं। .

नई!!: कमांडो 2 और टी-सीरीज़ · और देखें »

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया

द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (The Times of India, TOI के रूप में संक्षेपाक्षरित) भारत में प्रकाशित एक अंग्रेज़ी भाषा का दैनिक समाचार पत्र है। इसका प्रबन्धन और स्वामित्व बेनेट कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा किया जाता है। दुनिया में सभी अंग्रेजी भाषा के व्यापक पत्रों में इस अखबार की प्रसार संख्या सर्वाधिक है। 2005 में, अखबार ने रिपोर्ट दी कि (24 लाख से अधिक प्रसार के साथ) इसे ऑडिट बुरो ऑफ़ सर्क्युलेशन के द्वारा दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले अंग्रेजी भाषा के सामान्य समाचार पत्र के रूप में प्रमाणित किया गया है। इसके वावजूद भारत के भाषायी समाचार पत्रों (विशेषत: हिन्दी के अखबारों) की तुलना में इसका प्रसार बहुत कम है। टाइम्स ऑफ इंडिया को मीडिया समूह बेनेट, कोलेमन एंड कम्पनी लिमिटेड के द्वारा प्रकाशित किया जाता है, इसे टाइम्स समूह के रूप में जाना जाता है, यह समूह इकॉनॉमिक टाइम्स, मुंबई मिरर, नवभारत टाइम्स (एक हिंदी भाषा का दैनिक), दी महाराष्ट्र टाइम्स (एक मराठी भाषा का दैनिक) का भी प्रकाशन करता है। .

नई!!: कमांडो 2 और द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया · और देखें »

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: कमांडो 2 और दैनिक जागरण · और देखें »

रफ़्तार (रैपर)

दीलिन नायर,(दिल्ली, भारत में 16 नवंबर को जन्म) एक भारतीय रैपर/ गायक हैं। प्रायः ये अपने मंच नाम रफ़्तार या RAA से जाने जाते हैं। यह पूर्व में यो यो हनी सिंह द्वारा गठित शहरी संगीत समूह माफिया मुंडेर के एक सदस्य थे। ये समूह से अलग हो गए, और पंजाबी बैंड आरडीबी से तीन रिकॉर्ड्स के लिए हस्ताक्षर करने के बाद ये सुर्ख़ियों में आ गए। इन्होंने बॉलीवुड के लिए भी संगीत का उत्पादन शुरू कर दिया है। .

नई!!: कमांडो 2 और रफ़्तार (रैपर) · और देखें »

सतीश कौशिक

सतीश कौशिक हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: कमांडो 2 और सतीश कौशिक · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: कमांडो 2 और हिन्दी · और देखें »

ईशा गुप्ता

ईशा गुप्ता (जन्म ४ नवम्बर १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत है। उन्होंने २००७ में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का ख़िताब जीता था। उन्होंने देश को मिस इंटरनेशनल २००७ प्रतियोगिता में पेश किया। २०१२ में महेश भट्ट ने उन्हें तिन फ़िल्मों के समझौते पर विशेष फ़िल्म्स का हिस्सा बना लिया व देशमुख की फ़िल्म जन्नत 2 से बड़े पर्दे पर उतरी.

नई!!: कमांडो 2 और ईशा गुप्ता · और देखें »

विद्युत जामवाल

विद्युत जामवाल (जन्म: 10 दिसम्बर 1980) भारतीय हिन्दी अभिनेता हैं। यह मुख्य रूप से हिन्दी फिल्मों में काम करते हैं। यह हिन्दी फिल्मों के अलावा तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी कार्य कर चुके हैं। .

नई!!: कमांडो 2 और विद्युत जामवाल · और देखें »

विपुल अमृतलाल शाह

विपुल अमृतलाल शाह या विपुल शाह भारतीय फिल्मों और धारावाहिकों के निर्माता और निर्देशक हैं। इन्होंने अपने इस सफर की शुरुआत गुजराती थिएटर से शुरू किया था, जिन्हें अच्छे खासे दर्शक मिलते थे। इन्होंने गुजराती फिल्मों में दरिया-छोरु नाम के फिल्म से अपनी शुरुआत की, जो लगभग नब्बे के दशक में प्रदर्शित हुआ था। 2010 तक इन्होंने पाँच हिन्दी फिल्मों का निर्देशन किया था, जिसमें से चार में अक्षय कुमार थे। .

नई!!: कमांडो 2 और विपुल अमृतलाल शाह · और देखें »

आदिल हुसैन

आदिल हुसैन (আদিল হুছেইন, जन्म 5 अक्टूबर 1963) भारतीय राज्य असम से नाटक, टेलीविजन और फ़िल्म अभिनेता हैं जो हिन्दी सिनेमा की मुख्यधारा के साथ-साथ स्थानीय सिनेमा में भी काम करते हैं। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय फ़िल्मों द रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट और लाइफ ऑफ़ पाई (दोनों 2012 में जारी हुई) में काम किया। .

नई!!: कमांडो 2 और आदिल हुसैन · और देखें »

अदा शर्मा

अदा शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री है। इन्होंने ने विक्रम भट्ट निर्देशित 1920 से हिन्दी फ़िल्मों में पर्दापण किया। हंसी तो फंसी से इन्हें व्यापक पहचान मिली है। .

नई!!: कमांडो 2 और अदा शर्मा · और देखें »

अरमान मलिक

अरमान मलिक (जन्म: 22 जुलाई 1995) एक भारतीय गायक हैं। यह सा रे गा मा पा लिटिल चेम्प्स में सार्वजनिक मतों के अनुसार आठवें स्थान पर रहे। यह गायक और संगीत निर्देशक डबू मलिक के बेटे और गीतकार अमाल मलिक के भाई हैं। वर्तमान मे यह कलाकार अपने गानों की वजह से सुप्रसिद्ध है। .

नई!!: कमांडो 2 और अरमान मलिक · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कमांडो २

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »