लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर

सूची कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर

कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर (अंग्रेजी; Captain America: The Civil War) वर्ष 2016 की अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है, जो 'मार्वल काॅमिक्स' के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका पर आधारित है, जिसे बतौर निर्माता मार्वल स्टुडियोज और वितरक वाॅल्ट डिज़नी माॅशन पिक्चर्स पेश किया है। यह वर्ष 2011 की कैप्टन अमेरिका: द फर्स्ट एवेन्जर और 2014 की कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर की तीसरी कड़ी है और मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स (MCU) की ओर से यह तेरहवॉं संस्करण है। फ़िल्म का निर्देशन रूसो बंधुओं, एंथनी और जाो रुस्सो ने किया है, साथ ही पटकथा क्रिस्टोफर मार्कस एवं स्टीफन मैक्फिले ने तैयार किया है तथा फ़िल्म के परिचित अदाकारों में क्रिस इवांस, रॉबर्ट डॉनी जूनियर, स्कार्लेट जोहानसन, स्बेस्चियन स्टेन, एंथोनी मैकी, एमिले वानकैम्प, डाॅन शियेडल, जेरेमी रेनर, चैडविक बोसमैन, पाॅल बेटैनी, एलिज़ाबेथ ऑल्सेन, पाॅल रुड, फ्रैंक ग्रिलो, डेनियल ब्रुह्ल और विलियम हर्ट आदि शामिल है। फ़िल्म कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर में, कैप्टन अमेरिका अपने विश्व सुरक्षा की मुहिम को जारी रखता है, पर अब उनका दो विपरीत दलों में बंट चुका हैं, जिनमें से एक का अगुवाई कैप्टन अमेरिका और अन्य में आयरन मैन करते हैं, विगत एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्राॅन के प्रासंगिक विनाश की घटनाओं के बाद सरकारी निरिक्षणों और एवेंजर्स की जवाबदेही के मद्देनजर कई राजनीतिक दल अब सूपरह्युमैन गतिविधियों पर नियमन करने या अंकुश लगाने हेतु कानून पारित करती है। सिविल वाॅर की डेवलपमेंट के साल 2013 से तब हुई जब मार्कस तथा मैकफीले ने पटकथा लिखना शुरू किया, उनका यह विचार 2006 की प्रकाशित सिविल वाॅर नामक काॅमिक्स की कथारेखा पढ़ने के बाद ही उपजा था। रूसो बंधु विगत "द विंटर सोल्जर" की टेस्ट स्क्रीनिंग में मिले सकारात्मक समीक्षा ने 2014 को दुबारा निर्देशन का उत्साह दिया। फ़िल्म का शीर्षक का खुलासा अक्टूबर 2014 में जारी किया गया और डाॅउनी पहले ही भूमिका के लिए चुने गए थे, अन्य सदस्यों की कास्टिंग भी आगामी महीने तक पूरी हो गई। फ़िल्म की प्रमुख फोटोग्राफी अप्रैल 2015 में जाॅर्जिया के फैयेटी काउंटी स्थित पाइनवुड एटलांटा स्टुडियो और मेट्रो एटलांटा एरिया के साथ शुरू हुई, जोकि अगस्त के जर्मनी पर जाकर समापन हुई। "कैप्टन अमेरिका: सिविल वाॅर" का वैश्विक आयोजन लाॅस एंजिल्स में अप्रैल 12, 2016 से हुआ, वहीं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन अप्रैल 27 से शुरू हुआ और फिर संयुक्त राष्ट्र में यह थ्रीडी एवं आईमैक्स फाॅर्मेट के साथ मई 6 को प्रदर्शित हुई। फ़िल्म ने समीक्षकों एवं व्यावसायिक तौर पर काफी सफलता अर्जित की, जिसने वर्ल्डवाईड $678 करोड़ डाॅलर से अधिक का मुनाफा कमाया। .

36 संबंधों: टॉम हॉलेंड (अभिनेता), डबिंग, डीवीडी, तमिल, तेलुगू भाषा, द्वितीय विश्वयुद्ध, दूरदर्शन, प्रज्ञा पांड्या शाह, फ़िल्म, फाल्कन, बर्लिन, ब्लू-रे डिस्क, मोना घोष शेट्टी, राजेश खट्टर, रूसो बन्धु, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, समाजसेवी, साइबेरिया, साउंड एण्ड विजन इंडिया, संयुक्त राज्य वायुसेना, सुपरहीरो फ़िल्म, स्पाइडर-मैन, स्कार्लेट जोहानसन, स्कार्लेट विच, हल्क, हिन्दी, जर्मनी, जेरेमी रेनर, वरुण धवन, आयरन मैन, क्रिस इवांस, कैप्टन अमेरिका, अतुल कपूर, अंग्रेज़ी भाषा, २०१६, ६ मई

टॉम हॉलेंड (अभिनेता)

थॉमस स्टैनली हॉलैंड (जन्म: १ जून १९९६)Births, Marriages & Deaths Index of England & Wales, 1916–2005; ancestry.com; accessed 19 March 2016.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और टॉम हॉलेंड (अभिनेता) · और देखें »

डबिंग

एक डबिंग (या वर्तनी: टकोर) (अंग्रेज़ी में: Dubbing) एक है रिकॉर्डिंग और एक फिल्म या टीवी ध्वनि मूल शूटिंग के लिए बाद में पर आवाज की जगह के बाद उत्पादन प्रक्रिया। शब्द सबसे अधिक विभिन्न कलाकारों, जो एक अलग भाषा बोल हो सकता है की उन लोगों द्वारा स्क्रीन पर दिखाया अभिनेताओं की आवाज के प्रतिस्थापन के लिए संदर्भित करता है। प्रक्रिया कभी कभी संगीत में अभ्यास किया था, जब अभिनेता एक असंतोषजनक गाने की आवाज़ थी और उपयोग में रहता है के देशों में एक व्यापक दर्शकों जहां दर्शकों मूल कलाकारों के रूप में एक ही भाषा बोलते नहीं है करने के लिए श्रव्य दृश्य सामग्री की जांच कर सकें। "डबिंग" यह भी एक अभिनेता के पुन: रिकॉर्डिंग लाइनों की प्रक्रिया के दौरान बोली जाती वर्णन फिल्म और जो करने के लिए ऑडियो गुणवत्ता में सुधार या बदलाव को प्रतिबिंबित संवाद प्रतिस्थापित किया जाना चाहिए। इस प्रक्रिया को स्वचालित संवाद प्रतिस्थापन कहा जाता है, या एडीआर कम करने के लिए। संगीत भी एक फिल्म पर करार दिया है के बाद संपादन पूरा हो गया है। फिल्मों, वीडियो और कभी कभी वीडियो गेम अक्सर एक विदेशी बाजार की स्थानीय भाषा में डब कर रहे हैं। डबिंग नाट्यरूप जारी फिल्म, टीवी श्रृंखला, कार्टून और विदेशी वितरण दिया ऐनिमे में आम है। एक अच्छा उदाहरण होगा कि कई फिल्मों के अंग्रेजी बोलने वाले हिंदी में भारत के बाजारों के लिए करार कर रहे हैं। भारत, जहां "विदेशी फिल्मों" हॉलीवुड की फिल्मों के साथ पर्याय हैं, डबिंग ज्यादातर हिंदी में किया जाता है और तमिल और तेलुगु जैसी भाषाओं। समाप्त काम करता कस्बों और संबंधित (जहां अंग्रेजी पैठ कम है) अक्सर अंग्रेजी भाषा के महानगरीय क्षेत्रों में जारी किया जा रहा है मूल के साथ राज्यों के निचले टियर बस्तियों में जारी किए हैं। अन्य सभी राज्यों में, अंग्रेजी मूल के साथ अक्सर जहां डब संस्करण संग्रह मूल की तुलना में बकाया हैं डब संस्करणों के साथ जारी कर रहे हैं। सबसे स्पाइडर मैन 3 की डबिंग हाल ही में भोजपुरी, उत्तरी भारत में एक लोकप्रिय भाषा में भी किया गया था। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और डबिंग · और देखें »

डीवीडी

अंकीय चित्रीय चक्रिका या अंचिच (DVD, जिसे डिजिटल वर्सटाइल डिस्क या डिजिटल वीडियो डिस्क) के रूप में भी जाना जाता है, एक ऑप्टिकल डिस्क स्टोरेज मीडिया फॉर्मेट है और इसे 1995 में Sony, Panasonic और Samsung द्वारा विकसित और आविष्कार किया गया। इसका मुख्य उपयोग वीडियो और डेटा का भंडारण करना है। DVD का आकार कॉम्पैक्ट डिस्क (CD) के समान ही होता है, लेकिन ये छह गुना अधिक डेटा भंडारण करते हैं। DVD शब्द के परिवर्तित रूप अक्सर डाटा के डिस्क पर संग्रहण पद्धति को वर्णित करते हैं: DVD-ROM (रीड ओन्ली मेमोरी) में डेटा को सिर्फ पढ़ा जा सकता है, लिखा नहीं जा सकता, DVD-R और DVD+R (रिकॉर्ड योग्य) डेटा को सिर्फ एक बार रिकॉर्ड कर सकते हैं और उसके बाद एक DVD-ROM के रूप में कार्य करते हैं; DVD-RW (री-राइटेबल), DVD+RW और DVD-RAM (रैंडम एक्सेस मेमोरी) डेटा को कई बार रिकॉर्ड कर सकता है और मिटा सकता है। मानक DVD लेज़र द्वारा इस्तमाल तरंग दैर्घ्य 650 nm है; इस प्रकार, प्रकाश का रंग लाल है। DVD-वीडियो और DVD-ऑडियो डिस्क, क्रमशः उचित रूप से संरचित और स्वरूपित वीडियो और ऑडियो सामग्री को संदर्भित करता है। वीडियो सामग्री वाले अंचिच (DVD) सहित, अंचिच (DVD) के अन्य प्रकार को, अंचिच (DVD) डेटा डिस्क कहा जा सकता है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और डीवीडी · और देखें »

तमिल

एक तमिल परिवार श्रीलंका में तमिल बच्चे भरतनाट्यम तमिल एक मानमूल है, जिनका मुख्य निवास भारत के तमिलनाडु तथा उत्तरी श्री लंका में है। तमिल समुदाय से जुड़ी चीजों को भी तमिल कहते हैं जैसे, तमिल तथा तमिलनाडु के वासियों को भी तमिल कहा जाता है। तामिल, द्रविड़ जाति की ही एक शाखा है। बहुत से विद्वानों की राय है कि 'तामिल' शब्द संस्कृत 'द्राविड' से निकला है। मनुसंहिता, महाभारत आदि प्राचीन ग्रंथों में द्रविड देश और द्रविड जाति का उल्लेख है। मागधी प्राकृत या पाली में इसी 'द्राविड' शब्द का रूप 'दामिलो' हो गया। तामिल वर्णमाला में त, ष, द आदि के एक ही उच्चारण के कारण 'दामिलो' का 'तामिलो' या 'तामिल' हो गया। शंकराचार्य के शारीरक भाष्य में 'द्रमिल' शब्द आया है। हुएनसांग नामक चीनी यात्री ने भी द्रविड देश को 'चि—मो—लो' करके लिखा है। तमिल व्याकरण के अनुसार द्रमिल शब्द का रूप 'तिरमिड़' होता है। आजकल कुछ विद्वानों की राय हो रही है कि यह 'तिरमिड़' शब्द ही प्राचीन है जिससे संस्कृतवालों ने 'द्रविड' शब्द बना लिया। जैनों के 'शत्रुंजय माहात्म्य' नामक एक ग्रंथ में 'द्रविड' शब्द पर एक विलक्षण कल्पना की गई है। उक्त पुस्तक के मत से आदि तीर्थकर ऋषभदेव को 'द्रविड' नामक एक पुत्र जिस भूभाग में हुआ, उसका नाम 'द्रविड' पड़ गया। पर भारत, मनुसंहिता आदि प्राचीन ग्रंथों से विदित होता है कि द्रविड जाति के निवास के ही कारण देश का नाम द्रविड पड़ा। तामिल जाति अत्यंत प्राचीन हे। पुरातत्वविदों का मत है कि यह जाति अनार्य है और आर्यों के आगमन से पूर्व ही भारत के अनेक भागों में निवास करती थी। रामचंद्र ने दक्षिण में जाकर जिन लोगों की सहायता से लंका पर चढ़ाई की थी और जिन्हें वाल्मीकि ने बंदर लिखा है, वे इसी जाति के थे। उनके काले वर्ण, भिन्न आकृति तथा विकट भाषा आदि के कारण ही आर्यों ने उन्हें बंदर कहा होगा। पुरातत्ववेत्ताओं का अनुमान है कि तामिल जाति आर्यों के संसर्ग के पूर्व ही बहुत कुछ सभ्यता प्राप्त कर चुकी थी। तामिल लोगों के राजा होते थे जो किले बनाकर रहते थे। वे हजार तक गिन लेते थे। वे नाव, छोटे मोटे जहाज, धनुष, बाण, तलवार इत्यादि बना लेते थे और एक प्रकार का कपड़ा बुनना भी जानते थे। राँगे, सीसे और जस्ते को छोड़ और सब धातुओं का ज्ञान भी उन्हें था। आर्यों के संसर्ग के उपरांत उन्होंने आर्यों की सभ्यता पूर्ण रूप से ग्रहण की। दक्षिण देश में ऐसी जनश्रुति है कि अगस्त्य ऋषि ने दक्षिण में जाकर वहाँ के निवासियों को बहुत सी विद्याएँ सिखाई। बारह-तेरह सौ वर्ष पहले दक्षिण में जैन धर्म का बड़ा प्रचार था। चीनी यात्री हुएनसांग जिस समय दक्षिण में गया था, उसने वहाँ दिगंबर जैनों की प्रधानता देखी थी। तमिल भाषा का साहित्य भी अत्यंत प्राचीन है। दो हजार वर्ष पूर्व तक के काव्य तामिल भाषा में विद्यमान हैं। पर वर्णमाला नागरी लिपि की तुलना में अपूर्ण है। अनुनासिक पंचम वर्ण को छोड़ व्यंजन के एक एक वर्ग का उच्चारण एक ही सा है। क, ख, ग, घ, चारों का उच्चारण एक ही है। व्यंजनों के इस अभाव के कारण जो संस्कृत शब्द प्रयुक्त होते हैं, वे विकृत्त हो जाते हैं; जैसे, 'कृष्ण' शब्द तामिल में 'किट्टिनन' हो जाता है। तामिल भाषा का प्रधान ग्रंथ कवि तिरुवल्लुवर रचित कुराल काव्य है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और तमिल · और देखें »

तेलुगू भाषा

तेलुगु भाषा (तेलुगू:తెలుగు భాష) भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों की मुख्यभाषा और राजभाषा है। ये द्रविड़ भाषा-परिवार के अन्तर्गत आती है। यह भाषा आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के अलावा तमिलनाडु, कर्णाटक, ओडिशा और छत्तीसगढ़ राज्यों में भी बोली जाती है। तेलुगु के तीन नाम प्रचलित हैं -- "तेलुगु", "तेनुगु" और "आंध्र"। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और तेलुगू भाषा · और देखें »

द्वितीय विश्वयुद्ध

द्वितीय विश्वयुद्ध १९३९ से १९४५ तक चलने वाला विश्व-स्तरीय युद्ध था। लगभग ७० देशों की थल-जल-वायु सेनाएँ इस युद्ध में सम्मलित थीं। इस युद्ध में विश्व दो भागों मे बँटा हुआ था - मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र। इस युद्ध के दौरान पूर्ण युद्ध का मनोभाव प्रचलन में आया क्योंकि इस युद्ध में लिप्त सारी महाशक्तियों ने अपनी आर्थिक, औद्योगिक तथा वैज्ञानिक क्षमता इस युद्ध में झोंक दी थी। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग १० करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया, तथा यह मानव इतिहास का सबसे ज़्यादा घातक युद्ध साबित हुआ। इस महायुद्ध में ५ से ७ करोड़ व्यक्तियों की जानें गईं क्योंकि इसके महत्वपूर्ण घटनाक्रम में असैनिक नागरिकों का नरसंहार- जिसमें होलोकॉस्ट भी शामिल है- तथा परमाणु हथियारों का एकमात्र इस्तेमाल शामिल है (जिसकी वजह से युद्ध के अंत मे मित्र राष्ट्रों की जीत हुई)। इसी कारण यह मानव इतिहास का सबसे भयंकर युद्ध था। हालांकि जापान चीन से सन् १९३७ ई. से युद्ध की अवस्था में था किन्तु अमूमन दूसरे विश्व युद्ध की शुरुआत ०१ सितम्बर १९३९ में जानी जाती है जब जर्मनी ने पोलैंड पर हमला बोला और उसके बाद जब फ्रांस ने जर्मनी पर युद्ध की घोषणा कर दी तथा इंग्लैंड और अन्य राष्ट्रमंडल देशों ने भी इसका अनुमोदन किया। जर्मनी ने १९३९ में यूरोप में एक बड़ा साम्राज्य बनाने के उद्देश्य से पोलैंड पर हमला बोल दिया। १९३९ के अंत से १९४१ की शुरुआत तक, अभियान तथा संधि की एक शृंखला में जर्मनी ने महाद्वीपीय यूरोप का बड़ा भाग या तो अपने अधीन कर लिया था या उसे जीत लिया था। नाट्सी-सोवियत समझौते के तहत सोवियत रूस अपने छः पड़ोसी मुल्कों, जिसमें पोलैंड भी शामिल था, पर क़ाबिज़ हो गया। फ़्रांस की हार के बाद युनाइटेड किंगडम और अन्य राष्ट्रमंडल देश ही धुरी राष्ट्रों से संघर्ष कर रहे थे, जिसमें उत्तरी अफ़्रीका की लड़ाइयाँ तथा लम्बी चली अटलांटिक की लड़ाई शामिल थे। जून १९४१ में युरोपीय धुरी राष्ट्रों ने सोवियत संघ पर हमला बोल दिया और इसने मानव इतिहास में ज़मीनी युद्ध के सबसे बड़े रणक्षेत्र को जन्म दिया। दिसंबर १९४१ को जापानी साम्राज्य भी धुरी राष्ट्रों की तरफ़ से इस युद्ध में कूद गया। दरअसल जापान का उद्देश्य पूर्वी एशिया तथा इंडोचायना में अपना प्रभुत्व स्थापित करने का था। उसने प्रशान्त महासागर में युरोपीय देशों के आधिपत्य वाले क्षेत्रों तथा संयुक्त राज्य अमेरीका के पर्ल हार्बर पर हमला बोल दिया और जल्द ही पश्चिमी प्रशान्त पर क़ब्ज़ा बना लिया। सन् १९४२ में आगे बढ़ती धुरी सेना पर लगाम तब लगी जब पहले तो जापान सिलसिलेवार कई नौसैनिक झड़पें हारा, युरोपीय धुरी ताकतें उत्तरी अफ़्रीका में हारीं और निर्णायक मोड़ तब आया जब उनको स्तालिनग्राड में हार का मुँह देखना पड़ा। सन् १९४३ में जर्मनी पूर्वी युरोप में कई झड़पें हारा, इटली में मित्र राष्ट्रों ने आक्रमण बोल दिया तथा अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में जीत दर्ज करनी शुरु कर दी जिसके कारणवश धुरी राष्ट्रों को सारे मोर्चों पर सामरिक दृश्टि से पीछे हटने की रणनीति अपनाने को मजबूर होना पड़ा। सन् १९४४ में जहाँ एक ओर पश्चिमी मित्र देशों ने जर्मनी द्वारा क़ब्ज़ा किए हुए फ़्रांस पर आक्रमण किया वहीं दूसरी ओर से सोवियत संघ ने अपनी खोई हुयी ज़मीन वापस छीनने के बाद जर्मनी तथा उसके सहयोगी राष्ट्रों पर हमला बोल दिया। सन् १९४५ के अप्रैल-मई में सोवियत और पोलैंड की सेनाओं ने बर्लिन पर क़ब्ज़ा कर लिया और युरोप में दूसरे विश्वयुद्ध का अन्त ८ मई १९४५ को तब हुआ जब जर्मनी ने बिना शर्त आत्मसमर्पण कर दिया। सन् १९४४ और १९४५ के दौरान अमेरिका ने कई जगहों पर जापानी नौसेना को शिकस्त दी और पश्चिमी प्रशान्त के कई द्वीपों में अपना क़ब्ज़ा बना लिया। जब जापानी द्वीपसमूह पर आक्रमण करने का समय क़रीब आया तो अमेरिका ने जापान में दो परमाणु बम गिरा दिये। १५ अगस्त १९४५ को एशिया में भी दूसरा विश्वयुद्ध समाप्त हो गया जब जापानी साम्राज्य ने आत्मसमर्पण करना स्वीकार कर लिया। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और द्वितीय विश्वयुद्ध · और देखें »

दूरदर्शन

दूरदर्शन या टेलीविजन (या संक्षेप में, टीवी) एक ऐसी दूरसंचार प्रणाली है जिसके द्वारा चलचित्र व ध्वनि को दो स्थानों के बीच प्रसारित व प्राप्त किया जा सके। यह शब्द दूरदर्शन सेट, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा प्रसारण के लिये भी प्रयुक्त होता है। दूरदर्शन का अंग्रेजी शब्द 'टेलिविज़न' लैटिन तथा यूनानी शब्दों से बनाया गया है जिसका अर्थ होता है दूर दृष्टि (यूनानी - टेली .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और दूरदर्शन · और देखें »

प्रज्ञा पांड्या शाह

प्रज्ञा पांड्या शाह (जन्म: ९ नवंबर, १९८५) एक भारतीय अभिनेत्री, आवाज-डबिंग अभिनेत्री और प्रशिक्षित शास्त्रीय गायक.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और प्रज्ञा पांड्या शाह · और देखें »

फ़िल्म

फ़िल्म, चलचित्र अथवा सिनेमा में चित्रों को इस तरह एक के बाद एक प्रदर्शित किया जाता है जिससे गति का आभास होता है। फ़िल्में अकसर विडियो कैमरे से रिकार्ड करके बनाई जाती हैं, या फ़िर एनिमेशन विधियों या स्पैशल इफैक्ट्स का प्रयोग करके। आज ये मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन हैं लेकिन इनका प्रयोग कला-अभिव्यक्ति और शिक्षा के लिए भी होता है। भारत विश्व में सबसे अधिक फ़िल्में बनाता है। फ़िल्म उद्योग का मुख्य केन्द्र मुंबई है, जिसे अमरीका के फ़िल्मोत्पादन केन्द्र हॉलीवुड के नाम पर बॉलीवुड कहा जाता है। भारतीय फिल्मे विदेशो में भी देखी जाती है .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और फ़िल्म · और देखें »

फाल्कन

सैम्युएल थॉमस विल्सन, जो अपने अन्य नाम, सैम विल्सन या फाल्कन से अधिक प्रसिद्ध है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। लेखक स्टेन ली और कलाकार जीन कोलन द्वारा बनाया गया यह चरित्र पहली बार कैप्टन अमेरिका #११७ (१९६९) में दिखाई दिया। सुपरहीरो फाल्कन के तौर पर सैम विल्सन दो मशीनी पंखों का प्रयोग उड़ने के लिए करता है, जो उसे पक्षियों पर सीमित टेलिपाथिक नियंत्रण प्रदान करते हैं। स्टीव राॅजर्स के सन्यास ले लेने के बाद सैम कैप्टन अमेरिका के रूप में उसका स्थान ग्रहण करता है,Captain America: Sam Wilson #6.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और फाल्कन · और देखें »

बर्लिन

ब्रांडेनबर्ग गेट, जर्मनी के एक मील का पत्थर बर्लिन टीवी टावर, शहर के लिए मील का पत्थर बर्लिन-मिटे के क्षितिज भालू मेरा साथी: बर् लन की शांती और स्वतंत्रता का प्रतीक बर्लिन जर्मनी की राजधानी और इसके 16 राज्यों में से एक है। यह बर्लिन-ब्रैन्डनबर्ग मेट्रोपोलिटन क्षेत्र के मध्य में, जर्मनी के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी जनसंख्या 34 लाख है। यह जर्मनी का सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। बर्लिन यूरोप की राजनीति, संस्कृति और विज्ञान का महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। यूरोप के यातायात के लिए यह एक धुरी के समान है। यहाँ कई महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय, संग्रहालय और शोध केन्द्र हैं। यह शहर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और यहाँ के समारोह, उत्सव, अग्रणी कलाएँ, वास्तुशिल्प और रात्रि-जीवन काफी प्रसिद्ध हैं। बर्लिन 13वीं शताब्दी में स्थापित हुआ और इस क्षेत्र के कई राज्यों और साम्राज्यों की राजधानी रहा- प्रुशिया राज्य (1701 से), जर्मन साम्राज्य (1871-1918), वेइमार गणतंत्र (1919-1932) और तीसरी राइख (1933-1945).

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और बर्लिन · और देखें »

ब्लू-रे डिस्क

ब्लू-रे डिस्क (BD या ब्लू-रे नाम से भी प्रचलित) एक प्रकाशीय (Optical) डिस्क संग्रहण माध्यम है, जिसे मानक DVD प्रारूप का स्थान लेने के लिए बनाया गया है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग उच्च-परिभाषा वाले वीडियो (High-Definition Video), प्लेस्टेशन 3 (PlayStation 3) वीडियो गेम्स तथा अन्य डाटा को, प्रत्येक एकल परत वाले प्रोटोटाइप पर 25 GB तक और दोहरी परत वाले पर 50 GB तक, संग्रहित करने के लिए किया जाता है। यद्यपि ये संख्याएं ब्लू-रे डिस्क के लिए मानक संग्रहण को बताती हैं, तथापि यह एक मुक्त (Open-ended) विनिर्देशन है, जिसमें ऊपरी सैद्धांतिक संग्रहण सीमा अस्पष्ट छोड़ दी गई है। 200 GB डिस्क उपलब्ध हैं, तथा 100 GB डिस्क को किसी भी अतिरिक्त उपकरण या संशोधित फर्मवेयर के बिना पढ़ा जा सकता है। डिस्क के भौतिक आयाम मानक DVDs तथा CDs के ही समान होते हैं। ब्लू-रे डिस्क का नाम इसे पढ़ने में प्रयुक्त नीले-बैंगनी (blue-violet) लेज़र से लिया गया है। एक मानक DVD में 650 नैनोमीटर लाल लेज़र का प्रयोग किया जाता है, जबकि ब्लू-रे डिस्क कम तरंग-दैर्घ्य का प्रयोग करती है, 400 nm वाला नीला-बैंगनी लेज़र, तथा एक DVD की तुलना में लगभग दस गुना अधिक डाटा संग्रहण की अनुमति देती है। उच्च-परिभाषा वाली प्रकाशीय डिस्क के प्रारूप पर जारी युद्ध के दौरान, ब्लू-रे डिस्क ने HD DVD प्रारूप से प्रतिस्पर्धा की.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और ब्लू-रे डिस्क · और देखें »

मोना घोष शेट्टी

मोना घोष शेट्टी (মনা ঘোষ শিল্পা) एक भारतीय आवाज डबिंग कलाकार, गायक और निर्देशक हैं। वह पूर्व आवाज डबिंग कलाकार लीला रॉय घोष की बेटी हैं जो अपने क्षेत्र में बहुत अनुभवी थीं। वह अंधेरी, मुंबई में स्थित साउंड एण्ड विजन इंडिया की अध्यक्ष हैं। इसके पहले लीला रॉय घोष इसकी संस्थापक और अध्यच्छ थीं जिनका २०१२ में निधन हो गया। तब से पहले वह संस्थापक थीं और मोना के साथ मिलकर अध्यक्ष के रूप में स्टूडियो चलाती थीं। वो हिंदी, बांग्ला, अंग्रेजी, मराठी और उर्दू में बात कर सकती हैं। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और मोना घोष शेट्टी · और देखें »

राजेश खट्टर

राजेश खट्टर (जन्म: १९६६, मुंबई) एक भारतीय अभिनेता, पटकथा लेखक और डबिंग कलाकार हैं। खट्टर अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी और उर्दू भाषा में दक्षता रखते हैं। एक फ़िल्म अभिनेता के रूप में वे मुख्यतः हिंदी बोलते हैं और उन्होंने हिंदी भाषा की कई भारतीय फ़िल्मों में अभिनय किया है। साथ ही अंग्रेजी और अन्य भाषाओं की कुछ फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। एक हिंदी बहुमुखी डबिंग कलाकार के रूप में खट्टर ने हिंदी में कई हॉलीवुड हस्तियों - टॉम हैंक्स, जॉनी डेप, ह्यू जैकमैन, रॉबर्ट डॉनी जुनियर, ड्वेन जॉनसन, निकोलस केज, लैम्बर्ट विल्सन और माइकल फस्स्बेंदर आदि - को अपनी आवाज दी है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और राजेश खट्टर · और देखें »

रूसो बन्धु

एंथनी रूसो (जन्म: फरवरी 1970)Anthony Russo in और जोसफ "जो" रूसो (जन्म: जुलाई 1971), जिन्हें सामूहिक रूप से रूसो बन्धु के नाम से जाना जाता है, अमेरिकी फिल्म और टेलीविजन निर्देशक हैं। दोनों भाई संयुक्त रूप से अपनी ज्यादातर फिल्मों को निर्देशित करते हैं, और कभी-कभी निर्माता, स्क्रीन लेखक, अभिनेता और संपादक के रूप में भी काम करते हैं। रूसो बंधुओं ने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की कई सुपरहीरो फिल्मों को निर्देशित किया है, जिनमे कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर (2014), कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016), अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर (2018), और इन्फिनिटी वॉर भाग - 2 (2019) प्रमुख हैं। वे कॉमेडी श्रृंखला कम्युनिटी, और अरेस्टेड डेवलपमेंट के लिए भी जाने जाते हैं, जिसके लिए उन्होंने एम्मी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और रूसो बन्धु · और देखें »

रॉबर्ट डॉनी जुनियर

रॉबर्ट जॉन डॉनी जुनियर (Robert John Downey, Jr., जन्म ४ अप्रैल १९६५) एक मुल अमरिकी अभिनेता व निर्माता है। डॉनी ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरवात १९७० में पाँच वर्ष की आयु में अपने पिता की फ़िल्म पाउंड से की थी जिसके बाद वे लगातार फ़िल्मों व टेलिविज़न पर काम करते रहे। लेस दैन ज़ीरो (१९८७) में अपनी भूमिका के लिए पहली बार डॉनी के अभिनय पर समीक्षकों ने ध्यान दिया। ज़ीरो के बाद डॉनी को कई बड़ी फ़िल्मों में मुख्य भूमिका डी गई जिनमे एयर अमेरिका (१९९०), सोपडिश (१९९१) और नैचुरल बोर्न किलर (१९९४) शामिल है। उन्होंने १९९२ में बनी फ़िल्म चैप्लिन में चार्ली चैप्लिन की भूमिका साकरी जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन प्राप्त हुआ। १९९६ से २००१ के बिच डॉनी कई बार नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार किए गए। कोलंबिया सब्स्टंस अब्यूज़ ट्रीटमेंट फैसेलिटी एंड स्टेट प्रिजन से २००० में रिहाई के बाद डॉनी ने हिट टेलिविज़न शृंखला ऐली मैक्बिल में कलिस्ता फ्लोक्फार्ट के प्रेमी का किरदार निभाया। उनके अभिनय को काफ़ी सराहा और सम्मानित किया गया परन्तु २०००-०१ में पुनः नशीले पदार्थों के चलते गिरफ्तार होने के कारण उनके पात्र को बाद में हटा दिया गया। अदालत द्वारा दी गई लत छुडाने के कार्यक्रम के बाद डॉनी आखिरकार ठीक हो गए और उनका करियर वापस चल पड़ा। वे कई छोटी फ़िल्मों, जैसे द सिंगिंग डिटेक्टिव (२००३), किस किस बैंग बैंग (२००५) और अ स्कैनर डार्कली (२००६), में नज़र आए। उन्हें मुख्य धारा की फ़िल्मों में भी छोटे किरदार निभाए जिनमे गोथिका (२००३) और जोडिएक (२००७) शामिल है। २००४ में डॉनी ने अपने द फ्यूचरिस्ट अल्बम के साथ संगीत क्षेत्र में पदार्पण किया। २००८ में डॉनी को आयरन मैन फ़िल्म में शीर्ष किरदार के रूप में लिया गया। फ़िल्म एक बेहद सफल फ़िल्म बन गई; आयरन मैन के शुरूआती हफ्ते की कमाई अभी भी अबतक की २० सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक है। उन्होंने २०१० में बनी दूसरे भाग आयरन मैन २ में पुनः टोनी स्टार्क की भूमिका संभाली और अब जल्द ही २०१२ में रिलीज़ होने वाली द अवेंजर्स में पुनः इसी भूमिका में दिखेंगे। डॉनी की २००८ की अन्य फ़िल्मों में चार्ली बार्लेट और बेन स्टीलर निर्देशित ट्रॉपिक थंडर शामिल है। २००९ में डॉनी ने गाय रिची द्वारा निर्मित फ़िल्म शेरलाक होम्स में शीर्ष किरदार की भूमिका निभाई जिसे २००९ के क्रिसमस को रिलीज़ किया गया। इस पात्र के लिए डॉनी को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार से सम्मानित किया गया। २०११ में उन्होंने पुनः शेर्लोक होम्स: अ गेम ऑफ शैडोज़ में अपनी भूमिका संभाली। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और रॉबर्ट डॉनी जुनियर · और देखें »

समाजसेवी

समाज सेवा (Social Service) एक ऐसा कार्य जो सामाजिक भलाई केलिए करता है। समाजसेवी एक ऐसा व्यक्ति जो निस्वार्थ भाव से समाज की सेवा करता है। ये सामाजिक-कार्य (Social Work) से अलग है। सामाजिक-कार्य एक पेशेवर काम है। मामूली तौर से समाज सेवा राजनीतिज्ञों, धार्मिक समूहों और सेवा उन्मुख लोगों (डॉक्टरों, धंधेवाला, संघों) करता हे। समाज सेविकोम जो अत्यन्त योगदान करता हे उसको राष्ट्र पुरस्कार के माध्यम से पहचानता है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और समाजसेवी · और देखें »

साइबेरिया

साइबेरिया का नक़्शा (गाढ़े लाल रंग में साइबेरिया नाम का संघी राज्य है, लेकिन लाल और नारंगी रंग वाले सारे इलाक़े साइबेरिया का हिस्सा माने जाते हैं गर्मी के मौसम में दक्षिणी साइबेरिया में जगह-जगह पर झीलें और हरियाली नज़र आती है याकुत्स्क शहर में 17वी शताब्दी में बना एक रूसी सैनिक-गृह साइबेरिया (रूसी: Сибирь, सिबिर) एक विशाल और विस्तृत भूक्षेत्र है जिसमें लगभग समूचा उत्तर एशिया समाया हुआ है। यह रूस का मध्य और पूर्वी भाग है। सन् 1991 तक यह सोवियत संघ का भाग हुआ करता था। साइबेरिया का क्षेत्रफल 131 लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिए पूरे भारत का क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी है, यानि साइबेरिया भारत से क़रीब चार गुना है। फिर भी साइबेरिया का मौसम और भूस्थिति इतनी सख़्त है के यहाँ केवल 4 करोड़ लोग रहते हैं, जो 2011 में केवल उड़ीसा राज्य की आबादी थी। यूरेशिया का अधिकतर स्टॅप (मैदानी घासवाला) इलाक़ा साइबेरिया में आता है। साइबेरिया पश्चिम में यूराल पहाड़ों से शुरू होकर पूर्व में प्रशांत महासागर तक और उत्तर में उत्तरध्रुवीय महासागर (आर्कटिक महासागर) तक फैला हुआ है। दक्षिण में इसकी सीमाएँ क़ाज़ाक़स्तान, मंगोलिया और चीन से लगती हैं। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और साइबेरिया · और देखें »

साउंड एण्ड विजन इंडिया

साउंड एण्ड विजन इंडिया एक भारतीय डबिंग स्टूडियो समूह है जिसका मुख्य स्टूडियो अंधेरी पश्चिम मुंबई में स्थित है। यह नाट्य/टीवी फिल्मों, कार्टून, टीवी श्रृंखला, ऐनिमे और वृत्तचित्रों के लिए डब करते हैं। १९९२ में लीला रॉय घोष और उनकी बेटी मोना घोष शेट्टी द्वारा स्थापित कंपनी ने दुनिया भर में हजारों बहुराष्ट्रीय टीवी चैनलों, फिल्म निर्माताओं, हॉलीवुड फिल्मों, टीवी शो एवं विदेशी मीडिया के लिए डब किया है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और साउंड एण्ड विजन इंडिया · और देखें »

संयुक्त राज्य वायुसेना

संयुक्त राज्य वायुसेना (United States Air Force; USAF, युनाइटेड स्टेट्स एयर फ़ोर्स) संयुक्त राज्य अमेरिका की सशस्त्र सेना का वायु युद्ध शाखा और अमेरिकी वर्दीधारी सेवाओं में से एक है। शुरू में, संयुक्त राज्य वायुसेना, संयुक्त राज्य थलसेना के अधीन स्थापित हुआ। परंतु, १९४७ के राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के द्वारा स्वतंत्र वायुसेना की पुनर्स्थापना किया। इस लिए, संयुक्त राज्य वायुसेना, अमेरिकी सशस्त्र सेनाओ के सबसे नया सदस्य है।.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और संयुक्त राज्य वायुसेना · और देखें »

सुपरहीरो फ़िल्म

सुपरहीरो फ़िल्म, सुपरहीरो मुवी अथवा सुपरहीरो मोशन पिक्चर (अंग्रेजी; superhero film, superhero movie, or superhero motion picture) वह विषय आधारित फ़िल्म हैं जिनमें एक या उससे कई ज्यादा सुपरहीरो किरदारों के एक्शन पर केंद्रित किया जाता है: यहां तात्पर्य उस अमानवीय एवं विलक्षण शक्तियों वाले किरदार से है जो साधारण मानवों के रूप में रहकर गुप्त तौर से अपनी शक्तियों का उपयोग लोगों के परोपकार या रक्षा करने के लिए करता है। इस तरह की फ़िल्मों में मिसाल के तौर पर एक्शन, काल्पनिक फंतासी और विज्ञान फंतासी जैसे तत्व जोड़े जाते है, जहाँ अपनी पहली फ़िल्म में बतौर एक विशेष किरदार पर उसकी शक्तियों की मूल उद्गम पर केंद्र में रखकर और फ़िल्म का चरम पर उसका किसी बेहद कट्टर दुश्मन या सुपर खलनायक या फिर सुपरविलैन के साथ मुठभेड़ कराया जाता। ज्यादातर सुपरहीरो किसी ना किसी काॅमिक्स से आधारित रहते हैं। हालाँकि, कुछेक फ़िल्म इस मामलों में उलट होती है उदाहरण स्वरूप राॅबोकाॅप सिरिज, द मेट्योर मैन, द इनक्रेडिब्लस, और हैनकाॅक आदि पर्दे की मूल गैर-काॅमिक्स रचनाएँ हैं, जिसकी शुरुआत द ग्रीन हाॅर्नेट से हुई जो मूल तौर पर आकाशवाणी श्रंखला थी और फिर 1960 के दशक में इसे टीवी धारावाहिक के रूप में रूपांतरित किया गया। और इसी दम पर अंडरडाॅग और द पावरपफ गर्ल्स जैसी एनिमेटेड टीवी श्रंखला भी पेश की गई। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और सुपरहीरो फ़िल्म · और देखें »

स्पाइडर-मैन

स्पाइडर-मैन मार्वल कॉमिक्स का काल्पनिक सुपर हीरो है। इसके रचयिता स्टैन ली एवं स्टीव डिटको हैं। सबसे पहले 1962 में आई कॉमिक्स में इसकी प्रथम उपस्थिति हुई थी। कॉमिक्स में वह पीटर पार्कर के रूप में एक अनाथ बच्चा होता है जिसके माता-पिता रिचर्ड और मैरी पार्कर एक हवाई जहाज की दुर्घटना में मारे जाते हैं। न्यू यॉर्क शहर में उसे उसकी मौसी आंट मे और अंकल बेन पालते हैं। उसे किशोरावस्था और वित्तीय मुद्दों के संघर्षों से निपटते हुए दिखाया जाता है। उसकी उत्पत्ति कहानी में उसे एक रेडियोधर्मी मकड़ी काट लेती है जिससे उसमें मकड़ी से संबंधित शक्ति और क्षमताएँ आ जाती हैं। जिसमें शामिल है:- अधिकांश सतहों पर चढ़ने की क्षमता, अपने स्वयं के आविष्कार उपकरणों को कलाई पर पहनकर उपयोग करके मकड़ी के जाल को शूट करना जिसे वह "वेब-शूटर" कहता है और अपने "स्पाइडर सेन्स" से खतरों के आने से पहले आभास होना। इसी कहानी में स्पाइडर मैन मूल रूप से प्रसिद्धि पाने के लिए इस शक्ति का उपयोग करता है। एक दिन वह अंकल बेन को गोली मारते हुए भाग रहे एक चोर को जाने देने देता है। उसके बाद वह अपनी शक्ति को जिम्मेदारी से उपयोग करना सीखता है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और स्पाइडर-मैन · और देखें »

स्कार्लेट जोहानसन

स्कार्लेट जोहानसन (Scarlett Johansson, जन्म २२ नवम्बर १९८४) एक अमरीकी अभिनेत्री, मॉडल व गायिका है। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत नॉर्थ (१९९४) से की थी और बाद में उन्हें मैनी एंड लो (१९९६) लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री का इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ। उन्हें द हॉर्स विस्परर (१९९८) व गोस्ट वर्ल्ड (२००१) से अधिक लोकप्रियता प्राप्त हुई। उन्होंने किशोर वर्ग में गर्ल विथ अ पर्ल इयरिंग (२००३) व सोफिया कपोला की लोस्ट इन ट्रांसलेशन (२००३) से पदार्पण किया जिसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ मुख्य भूमिका अभिनेत्री के बाफ्टा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोनों ही फ़िल्मों के लिए उन्हें गोल्डेन ग्लोब पुरस्कार नामांकन हासिल हुआ था। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और स्कार्लेट जोहानसन · और देखें »

स्कार्लेट विच

स्कार्लेट विच मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाली एक काल्पनिक सुपरहीरो है। यह चरित्र पहली बार द एक्स मैन #४ (मार्च १९६४) में प्रकाशित हुआ था, और इसे लेखक स्टैन ली और कलाकार जैक किर्बी ने बनाया था। प्रारम्भ में स्कार्लेट विच को अपने भाई क्विकसिल्वर के साथ एक खलनायक के रूप में दर्शाया गया था, जो ब्रदरहुड ऑफ म्युटेंट्स का सदस्य था। स्कार्लेट विच और क्विकसिल्वर दोनों म्यूटेंट मैग्नेटो की संतान हैं, जिन्हें उसने रोमानिया में एक परिवार की देख रेख में छोड़ दिया था, जहां स्कार्लेट विच की परवरिश वांडा मैक्सिमोफ नाम से हुई। स्कार्लेट विच को एक शक्तिशाली जादूगरनी के रूप में जाना जाता है, जिसके पास वास्तविकता को बदल देने तक की जादुई शक्तियां हैं। वह लम्बे समय तक सुपरहीरो टीम अवेंजर्स की सदस्य रही है, और बाद में अवेंजर्स के साथी विज़न से विवाह कर लेती है। अभिनेत्री एलिज़ाबेथ औसन मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों में वांडा मैक्सीमॉफ / स्कार्लेट विच की भूमिका निभा रही हैं। औसन पहली बार २०१५ की फ़िल्म अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन में वांडा की भूमिका में दिखी थी। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और स्कार्लेट विच · और देखें »

हल्क

द हल्क Hulk मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इसकी रचना स्टैन ली और जैक किर्बी ने की है, तथा इसका प्रथम संस्करण द इन्क्रिडिबल हल्क (The Incredible Hulk) #1 (मई 1962) में प्रकाशित हुआ था। कॉमिक पुस्तकों में यह चरित्र दो अलग अवतारों में प्रदर्शित होता है: पहला हल्क; एक हरे रंग की चमड़ी वाला विशाल जीव, जिसके पास असीम शारीरिक ताकत है, और दूसरा ब्रूस बैनर; एक शारीरिक और भावनात्मक रूप से कमजोर भौतिकशास्त्रज्ञ। दोनों एक दूसरे से स्वतंत्र एक ही शरीर में रहते हैं। एक प्रायोगिक बम के विस्फोट के समय गामा किरणों के प्रभाव में आने के बाद, बैनर भावनात्मक तनाव में आते ही शारीरिक रूप से हल्क में तब्दील हो जाता है, चाहे उसकी इच्छा हो या न हो, और फिर अक्सर वह विनाशकारी भगदड़ और संघर्ष का कारण बनता है, जो फिर बैनर के व्यक्तिगत जीवन में भी मुश्किलें खड़ी करता है। हल्क की ताकत का स्तर आम तौर पर उसके क्रोध के स्तर के अनुपात में होता है। हल्क को आम तौर पर एक उग्र जंगली के रूप में चित्रित किया जाता है, परन्तु कभी कभी वह बैनर की मानसिक स्थिति के आधार पर, एक नासमझ विनाशकारी बल से, एक शानदार योद्धा या प्रतिभाशाली वैज्ञानिक के रूप में भी दर्शाया गया है। ली के अनुसार हल्क का विचार फ्रैंकस्टाइन तथा डॉ॰ जेकील और मिस्टर हायड से प्रेरित है। यद्यपि हल्क के चरित्र का चित्रण उसके प्रकाशन के पूरे इतिहास में भिन्न रहा है, परन्तु उसका सबसे सामान्य रंग हरा है। हल्क और बैनर, दोनों के एकांत रहने के बावजूद, इस कॉमिक श्रंखला के कई सहायक कलाकार है, जिनमें बैनर की प्रेमी बेट्टी रॉस, उसका दोस्त रिक जोन्स, उसकी चचेरी बहन शी-हल्क, बेटे हीरो-काला और सकार, और सुपर हीरो टीम अवेंजर्स के अन्य सह-संस्थापक शामिल हैं। हालांकि, उसकी असीम शक्ति पर उसका कोई नियंत्रण नहीं होने के कारण हल्क का उन सब से अक्सर संघर्ष होता रहता है। लोकप्रिय संस्कृति में सबसे प्रतिष्ठित पात्रों में से एक, हल्क के चित्रण विभिन्न प्रकार के प्रसाधनों, जैसे कपड़ों और संग्रहणीय वस्तुओं में प्रयोग किया जाता है, और कई अन्य माध्यमों में भी इसका संदर्भ मिलता है। बैनर और हल्क को कई लाइव-एक्शन, एनिमेटेड, और वीडियो गेम अवतारों में अनुकूलित किया गया है, जिसमें १९७० की टेलीविजन श्रृंखला द इनक्रेडिबल हल्क (क्रमशः बिल बिक्स्बी और लो फेरनिगो द्वारा निभाई गई) और एरिक बाना, एडवर्ड नॉर्टन, और मार्क रफ़्लो की फिल्में शामिल हैं। रफ़्लो मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में चरित्र को निभा रहे हैं, और इसी श्रंखला की आगामी फिल्म अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर में भी दिखाई देंगे। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और हल्क · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और हिन्दी · और देखें »

जर्मनी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और जर्मनी · और देखें »

जेरेमी रेनर

जेरेमी ली रेनर (Jeremy Lee Renner; जन्म ७ जनवरी १९७१) एक अमेरिकी अभिनेता व संगीतकार ह। उन्हें द हार्ट लोकर के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकादमी पुरस्कार नामांकन प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही द टाउन फ़िल्म के उनके जेम्स कफलिन के पात्र को २०१० के सर्वश्रेष सह-अभिनेता का अकादमी पुरस्कार नामांकन व इसी श्रेणी में एसएजी अवार्ड्स व गोल्डन ग्लोब पुरस्कार नामांकन भी प्राप्त हुए। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और जेरेमी रेनर · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और वरुण धवन · और देखें »

आयरन मैन

आयरन मैन (Iron Man) मार्वल कॉमिक्स का सुपर हीरो है। चरित्र लेखक और संपादक स्टैन ली द्वारा बनाया गया था, और इसकी स्क्रिप्ट लारी लिबियर द्वारा विकसित की गई थी, और डिजाइन कलाकार डॉन हैक और जैक किर्बी द्वारा बनाया गया था। चरित्र ने अपनी पहली उपस्थिति टेल्स ऑफ सस्पेंस #३९ (कवर मार्च १९६३) में दर्ज की। एक अमीर अमेरिकी व्यापारी, प्लेबॉय, और वैज्ञानिक, एंथनी एडवर्ड "टोनी" स्टार्क को उस समय छाती में गंभीर चोट लगती है, जब कुछ लोग उसका अपहरण कर उसे बड़े पैमाने पर विनाश के हथियार बनाने के लिए बाध्य करने का प्रयास करते हैं। इसके बजाय वह अपनी जान बचाने, और कैद से छूटने के लिए एक हथियारबंद सूट तैयार करता है। बाद में, स्टार्क अपने सूट में हथियार और अन्य तकनीकी उपकरण लगता है, जिसे उसने अपनी कंपनी, स्टार्क इंडस्ट्रीज के लिए डिजाइन किया था। कुछ समय तक वह असली पहचान को छुपाते हुए आयरन मैन नाम से दुनिया की रक्षा करने लगता है। श्रेणी:सुपर हीरो.

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और आयरन मैन · और देखें »

क्रिस इवांस

क्रिस्टोफर रॉबर्ट "क्रिस" इवांस (जन्म जून 13, 1981) (अंग्रेजी; Christopher Robert Evans) (जन्मतिथि - जून 13, 1981) एक अमेरिकी अभिनेता है। इवान्स को उन्हें सुपरहीरो जैसी भूमिका के लिए लोकप्रिय है, उदाहरण के लिए मार्वल काॅमिक्स के ही मार्वल सिनेमेटिक युनिवर्स के कल्पित नायक कैप्टन अमेरिका और उनसे पहले फ़िल्म फैन्टास्टिक फाॅर में जाॅनी स्टाॅर्म उर्फ द ह्युमैन टाॅर्च की गई भूमिका। अपने कैरियर की शुरुआत वर्ष 2000 टेलीविजन धारावाहिक ऑपोजिट सेक्स से की, फिर 2001 में फ़िल्म का रुख बदलते हुए किशोर काॅमेडी आधारित नाॅट एनादर टीन मूवी से अपना आगाज किया। 2013 में, उनकी अभिनीत विज्ञान-फंतासी एवं एक्शन आधारित फ़िल्म स्नोपिएर्सर के लिए आलोचकों ने काफी प्रशंसा, और 2015 में, ड्रामा प्रधान बिफाॅर वी गो से उन्होंने पहली बतौर निर्देशक की पारी संभाली, जिसमें उन्होंने अभिनय भी किया। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और क्रिस इवांस · और देखें »

कैप्टन अमेरिका

कैप्टन अमेरिका (अंग्रेजी; Captain America) मार्वेल कॉमिक्स का एक काल्पनिक किरदार है। इसका निर्माण जोए साइमन और जैक किर्बी ने टाइमली कॉमिक्स के लिए किया था। यह मार्च 1941 को पहली बार प्रकाशित हुआ था। इसे एक देशभक्त सैनिक के रूप में दिखाया गया है जो अपने शक्ति से द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ाई करता है। यह टाइमली कोमिक्स का उस समय का सबसे अधिक प्रसिद्ध किरदार था। इसके प्रसिद्धि का प्रभाव युद्ध पर भी पड़ रहा था और इस कारण इसे 1950 में बंद कर दिया गया और उसके कुछ ही वर्षों के बाद 1953 में यह फिर से प्रकाशित होने लगा। उसके बाद थोड़े ही समय तक यह प्रकाशित हुआ और 1964 में इसे मार्वेल कॉमिक्स ने प्रकाशित करना शुरू किया। तब से यह प्रकाशन में बना हुआ है। कैप्टन अमेरिका का पुस्तक 2011 में 100 सबसे अच्छे कॉमिक्स में 6वें स्थान पर था। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और कैप्टन अमेरिका · और देखें »

अतुल कपूर

अतुल कपूर (जन्म: १९६६, मुंबई) एक डबिंग कलाकार हैं। अतुल कपूर अंग्रेजी, हिंदी, भाषा में दक्षता रखते है। बतौर वोइस एकटर अनका ज्यादातर काम विदेशी फिल्मो को हिन्दी मे डब करना है। ये काम अनहो ने 2002 मे शुरू किया किंतु अनहे 2003 मे इस पेशे मे बडा मोका सोनी टिवी की तरफ से मिला। अतुल कपूर ने अपना अावाज डिस्कवरी आेर नेशनल जयोगराफीक की दस्तावेज़ी फिल्म मो भी दिया है। हालांकि वो अपना आवाज़ भारतीय टेलिविजन के रियालटी शॉ बिग बौस मे सन 2006 कि पहली सिजन से देते आ रहे है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और अतुल कपूर · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

२०१६

२०१६ ग्रेगोरियन कैलेंडर के शुक्रवार को शुरू हुआ एक वर्ष है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और २०१६ · और देखें »

६ मई

6 मई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 126वॉ (लीप वर्ष मे 127 वॉ) दिन है। साल मे अभी और 239 दिन बाकी है। .

नई!!: कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर और ६ मई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कप्तान अमेरिका सिविल वॉर, कैप्टन अमेरिका : सिविल वॉर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »