लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कम्बोडिया के प्रान्त

सूची कम्बोडिया के प्रान्त

कम्बोडिया को प्रशासनिक रूप से २५ प्रान्तों में बाँटा गया है, जिन्हें ख्मेर भाषा में "खाएत" (ខេត្ត) कहा जाता है। इनमें से एक, राष्ट्रीय राजधानी नोम पेन्ह, औपचारिक रूप से प्रान्त नहीं बल्कि एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है जिसे प्रान्त के स्तर पर ही प्रशासिक किया जाता है। हर प्रान्त को ज़िलों में विभाजित किया गया है जो ख्मेर में "स्रोक" (ស្រុក) कहते हैं। नोम पेन्ह के ज़िलों को "खन" (ខណ្ឌ) कहते हैं। इन ज़िलो को आगे "खुम" नामक उपज़िलों (ឃុំ) में विभाजित किया गया है, जो स्वयं "संगकत" (សង្កាត់) नामक चौथाई भागों और फिर "फुम" (ភូមិ) नामक गाँवों में बंटे हुए हैं। .

28 संबंधों: एकात्मक राज्य, ताकेओ प्रान्त, त्बुंग ख्मुम प्रान्त, नामपेन्ह, पइलिन प्रान्त, प्रिय वेंग प्रान्त, प्रेअह सिहानूक प्रान्त, प्रेअह विहिअर प्रान्त, पोर्सत प्रान्त, बत्तमबोंग प्रान्त, बांतिय मियनचिय प्रान्त, मोन्दूलकिरी प्रान्त, रतनाकिरी प्रान्त, सिअम रेअप प्रान्त, स्त्युंग त्रेंग प्रान्त, स्वाय रिएंग प्रान्त, ख्मेर भाषा, कम्पोत प्रान्त, कम्पोंग चाम प्रान्त, कम्पोंग थोम प्रान्त, कम्पोंग स्पिउ प्रान्त, कम्पोंग छनांग प्रान्त, कम्बोडिया, कंदाल प्रान्त, क्रचिए प्रान्त, केप प्रान्त, कोह कोंग प्रान्त, उत्दोर मियनचिय प्रान्त

एकात्मक राज्य

'''नीला''': एकात्मक राज्य '''हरा''': संघीय राज्य एकात्मक राज्य ऐसे राज्य को कहते हैं जो एकमेव शक्ति के रूप में शासित हो, जिसमें केन्द्रीय सरकार अन्ततः सर्वोच्च मानी जाती हो, तथा उस राज्य के प्रशासनिक विभागों को प्राप्त होने वाले अधिकार केन्द्रीय सरकार पर निर्भर हों। विश्व के अधिकांश देशों में एकात्मक शासन ही है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और एकात्मक राज्य · और देखें »

ताकेओ प्रान्त

ताकेओ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणी और कुछ भाग में पूर्वी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती हैं। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और ताकेओ प्रान्त · और देखें »

त्बुंग ख्मुम प्रान्त

त्बुंग ख्मुम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपूर्व भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणपूर्वी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और त्बुंग ख्मुम प्रान्त · और देखें »

नामपेन्ह

फ़्नोम पेन्ह,पूर्व नाम क्रोंग चक्तोमुक या क्रोंग चक्तोमुक सेरीमोंगकुल, दक्षिण पूर्व एशिया के देश कम्बोडिया की राजधानी एवं सर्वाधिक जनसंख्या वाली नगरी है। यह टोन्ले साप एवं मेकांग नदी के तट पर स्थित है। फ्नोम पेन्ह कम्बोडिया के फ़्रान्सीसी उपनिवेश का से ही यहां की राजधाणी बनी हुई है और राष्ट्र के आर्थिक, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित हुआ है। कभी एशिया का मोती नाम से प्रसिद्ध, यह शहर १९२० में फ़्रान्सीसी निर्मित हिन्द-चीन के मोहकतम नगरों में गिना जाता था। सियाम रीप और सिहानुकविले के साथ साथ फ़्नोम पेन्ह कम्बोडिया के महत्त्वपूर्ण वैश्विक एवं अन्तर्देशीय पर्यटक गन्तव्यों में आता है। १४३४ में स्थापना किया गया यह नगर अपने सुन्दर एवं आकर्षक ऐतिहासिक स्थापत्य के लिये जाना जाता है। यहां ग्रैण्ड बुलिचर्ड के निकटस्थ बहुत सी फ़्रान्सीसी औपनिवेशीय इमारतें अभी भी दिखाई देती हैं। टोन्ले सैप, मीकांग नदी एवं बस्सक नदी के तट पर बसे फ़्नोम पेन्ह महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या १५ लाख है। कम्बोडिया की कुल जनसंख्या १ करोड ४८ लाख है। बाएँ बाएँ श्रेणी:कम्बोडिया श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ श्रेणी:कम्बोडिया के प्रान्त श्रेणी:नोम पेन्ह श्रेणी:कम्बोडिया में नगर .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और नामपेन्ह · और देखें »

पइलिन प्रान्त

पइलिन प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिम में स्थित है और प्रान्त की पश्चिमी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड देश से लगती है। इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा को छोड़कर यह प्रान्त पूरी तरह बत्तमबोंग प्रान्त से घिरा हुआ है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और पइलिन प्रान्त · और देखें »

प्रिय वेंग प्रान्त

प्रिय वेंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और इसकी दक्षणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है। प्रान्त मीकांग नदी के पूर्वी तट पर स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और प्रिय वेंग प्रान्त · और देखें »

प्रेअह सिहानूक प्रान्त

प्रेअह सिहानूक प्रान्त, जिसे सिहानूकविल प्रान्त भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और प्रेअह सिहानूक प्रान्त · और देखें »

प्रेअह विहिअर प्रान्त

प्रेअह विहिअर प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के उत्तरी भाग में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड व लाओस देशों से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और प्रेअह विहिअर प्रान्त · और देखें »

पोर्सत प्रान्त

पोर्सत प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित है और इसकी पश्चिमी सीमा पड़ोसी थाईलैण्ड देश से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और पोर्सत प्रान्त · और देखें »

बत्तमबोंग प्रान्त

बत्तमबोंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-पश्चिम भाग में स्थित है और पश्चिम में पड़ोसी थाईलैण्ड देश से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और बत्तमबोंग प्रान्त · और देखें »

बांतिय मियनचिय प्रान्त

बांतिय मियनचिय प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर कोने में स्थित है और पश्चिम में पड़ोसी थाईलैण्ड देश के सा कैओ और बुरीरम प्रान्तों से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और बांतिय मियनचिय प्रान्त · और देखें »

मोन्दूलकिरी प्रान्त

मोन्दूलकिरी प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वी भाग में स्थित है और इसकी पूर्वी व दक्षिणी सीमाएँ पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और मोन्दूलकिरी प्रान्त · और देखें »

रतनाकिरी प्रान्त

रतनाकिरी प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तरी कोने में स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा लाओस और पूर्वी सीमा थाईलैण्ड देश से लगती है। प्रान्त का नाम संस्कृत के "रत्नगिरि" (यानि रत्नों के पहाड़) शब्द का ख्मेर-रूप है। रतनाकिरी देश के सबसे अविकसित प्रान्तों में से एक है और यहाँ की आबादी भी बहुत कम है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और रतनाकिरी प्रान्त · और देखें »

सिअम रेअप प्रान्त

सिअम रेअप प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य-उत्तर भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और सिअम रेअप प्रान्त · और देखें »

स्त्युंग त्रेंग प्रान्त

स्त्युंग त्रेंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वोत्तर भाग में स्थित है और इसकी उत्तरी सीमा पड़ोसी देश लाओस से लगती है। मीकोंग नदी प्रान्त के बीच से निकलती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और स्त्युंग त्रेंग प्रान्त · और देखें »

स्वाय रिएंग प्रान्त

स्वाय रिएंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। इसकी दक्षिणपश्चिमी, दक्षिणी और पूर्वी सीमाएँ पड़ोसी देश वियतनाम से लगती हैं। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और स्वाय रिएंग प्रान्त · और देखें »

ख्मेर भाषा

ख्मेर (ភាសាខ្មែរ) या कम्बोडियाई भाषा, खमेर जाति की भाषा है। यह कम्बोडिया की अधिकारिक भाषा भी है। वियतनामी भाषा के बाद यह सर्वाधिक बोली जाने वाली ऑस्ट्रो-एशियाई भाषा (Austroasiatic language) है। हिन्दू और बौद्ध धर्म के के कारण खमेर भाषा पर संस्कृत और पालि का गहरा प्रभाव है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और ख्मेर भाषा · और देखें »

कम्पोत प्रान्त

कम्पोत प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और प्रान्त की दक्षिणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है और थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती भी है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्पोत प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग चाम प्रान्त

कम्पोंग चाम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्पोंग चाम प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग थोम प्रान्त

कम्पोंग थोम प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्पोंग थोम प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग स्पिउ प्रान्त

कम्पोंग स्पिउ प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्पोंग स्पिउ प्रान्त · और देखें »

कम्पोंग छनांग प्रान्त

कम्पोंग छनांग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के मध्य भाग में स्थित है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्पोंग छनांग प्रान्त · और देखें »

कम्बोडिया

कंबोडिया जिसे पहले कंपूचिया के नाम से जाना जाता था दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रमुख देश है जिसकी आबादी १,४२,४१,६४० (एक करोड़ बयालीस लाख, इकतालीस हज़ार छे सौ चालीस) है। नामपेन्ह इस राजतंत्रीय देश का सबसे बड़ा शहर एवं इसकी राजधानी है। कंबोडिया का आविर्भाव एक समय बहुत शक्तिशाली रहे हिंदू एवं बौद्ध खमेर साम्राज्य से हुआ जिसने ग्यारहवीं से चौदहवीं सदी के बीच पूरे हिन्द चीन (इंडोचायना) क्षेत्र पर शासन किया था। कंबोडिया की सीमाएँ पश्चिम एवं पश्चिमोत्तर में थाईलैंड, पूर्व एवं उत्तरपूर्व में लाओस तथा वियतनाम एवं दक्षिण में थाईलैंड की खाड़ी से लगती हैं। मेकोंग नदी यहाँ बहने वाली प्रमुख जलधारा है। कंबोडिया की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से वस्त्र उद्योग, पर्यटन एवं निर्माण उद्योग पर आधारित है। २००७ में यहाँ केवल अंकोरवाट मंदिर आनेवाले विदेशी पर्यटकों की संख्या ४० लाख से भी ज्यादा थी। सन २००७ में कंबोडिया के समुद्र तटीय क्षेत्रों में तेल एवं गैस के विशाल भंडार की खोज हुई, जिसका व्यापारिक उत्पादन सन २०११ से होने की उम्मीद है जिससे इस देश की अर्थव्यवस्था में काफी परिवर्तन होने की अपेक्षा की जा रही है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कम्बोडिया · और देखें »

कंदाल प्रान्त

कंदाल प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और प्रान्त की दक्षिणी सीमा पड़ोसी वियतनाम देश से लगती है। मीकोंग नदी इस प्रान्त से निकलती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कंदाल प्रान्त · और देखें »

क्रचिए प्रान्त

क्रचिए प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पूर्वी भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमा पड़ोसी देश वियतनाम से लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और क्रचिए प्रान्त · और देखें »

केप प्रान्त

केप प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण में स्थित है और थाईलैण्ड की खाड़ी से तटवर्ती है। यह देश का सबसे छोटा प्रान्त है। अपने तट को छोड़कर पूरा प्रान्त कम्पोत प्रान्त से घिरा हुआ है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और केप प्रान्त · और देखें »

कोह कोंग प्रान्त

कोह कोंग प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है। इसका पश्चिमी तट थाईलैण्ड की खाड़ी से लगता है और एक छोटी-सी सीमा पड़ोसी देश थाईलैण्ड से भी लगती है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और कोह कोंग प्रान्त · और देखें »

उत्दोर मियनचिय प्रान्त

उत्दोर मियनचिय प्रान्त दक्षिणपूर्वी एशिया के कम्बोडिया देश का एक प्रान्त है। यह देश के पश्चिमोत्तर भाग में स्थित है और उत्तर में पड़ोसी थाईलैण्ड देश से सीमा रखता है। .

नई!!: कम्बोडिया के प्रान्त और उत्दोर मियनचिय प्रान्त · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

कंबोडिया के प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »