लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलम्पिक खेल

सूची ओलम्पिक खेल

ओलम्पिक खेल वर्तमान की प्रतियोगिताओं में अग्रणी खेल प्रतियोगिता है जिसमे हज़ारों एथेलीट कई प्रकार के खेलों में भाग लेते हैं। ओलम्पिक की शीतकालीन एवं ग्रीष्मकालीन प्रतियोगिताओं में २०० से ज्यादा देश प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। ओलम्पिक खेल प्रत्येक चार वर्ष के अंतराल से आयोजित किये जाते हैं। ओलम्पिक खेलों का आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति करती है। .

4 संबंधों: राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति, शीतकालीन ओलम्पिक खेल, ओलम्पिक चार्टर, अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

राष्ट्रीय ओलम्पिक समितियाँ (या NOCs) दुनिया भर में ओलम्पिक आंदोलन के राष्ट्रीय घटक हैं। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के नियंत्रण में रहते हुए, वे ओलम्पिक खेलों में अपने लोगों की भागीदारी के आयोजन के लिए उत्तरदायी हैं। वे भविष्य के ओलम्पिक खेलों के लिए प्रत्याशी के रूप में अपने स्वायत्त क्षेत्रों के नगरों को मनोनीत कर सकते है। राओस भी अपने भौगोलिक सीमाओं के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों के विकास और कोचों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दे सकते हैं। वर्ष २००८ तक कुल २०५ रा.ओ.स. है जो प्रभुसत्ता संपन्न और अन्य भौगोलिक क्षेत्रों दोनों का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। सयुंक्त राष्ट्र के सभी १९२ सदस्यों और १३ अन्य क्षेत्रों की ओलम्पिक समितियां हैं.

नई!!: ओलम्पिक खेल और राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

शीतकालीन ओलम्पिक खेल

शीतकालीन ऑलंपिक खेल (अंग्रेज़ी:विंटर ऑलंपिक्स) एक विशेष ओलम्पिक खेल होते हैं, जिनमें में अधिकांशत: बर्फ पर खेले जाने वाले खेलों की स्पर्धा होती है। इन खेलों में ऑल्पाइन स्कीइंग, बायथलॉनबॉब्स्लेड, क्रॉस कंट्री स्कीइंग, कर्लिंग, फिगर स्केटिंग, फ्रीस्टाइल स्कीइंग, आइस हॉकी, ल्यूज, नॉर्डिक कंबाइंड, शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग, स्केलेटन, स्नोबोर्डिंग, स्पीड स्केटिंग आदि स्पर्धाएं होती हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और शीतकालीन ओलम्पिक खेल · और देखें »

ओलम्पिक चार्टर

ओलम्पिक मशाल ओलम्पिक चार्टर ओलिंपिक खेलों के संगठन और ओलिंपिक आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशा निर्देशों का एक सेट है। अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा अपनाया गया, यह मौलिक सिद्धांतों, नियम और कानूनों का संहिताकरण है। इसका पिछला अद्यतन फरवरी 11, 2010, को हुआ था। चार्टर में प्रयोग होने वाली आधिकारिक भाषाए फ्रेंच और अंग्रेजी हैं। अगर, किसी भी समय, पाठ के संस्करणों के बीच कोई विसंगति है तो पाठ के फ्रेंच भाषा के रूप को प्रमुखता दी जाती है। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और ओलम्पिक चार्टर · और देखें »

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति

अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee (IOC); Comité international olympique (CIO)) एक अन्तर्राष्ट्रीय समिति है जिसका मुख्यालय स्विट्जरलैण्ड के लॉज़ेन में स्थित है। इसकी स्थापना पियरे डे कोबेर्टिन ने 23 जून 1894 को कि थी तथा यूनानी व्यापारी देमित्रिस विकेलस इसके प्रथम अध्यक्ष बने थे। वर्तमान समय में विश्व की कुल 205 राष्ट्रीय ओलम्पिक समितिया (एनओसी) इसकी सदस्य हैं। .

नई!!: ओलम्पिक खेल और अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ऑलंपिक खेल, ओलम्पिक, ओलम्पिक खेलों, ओलिंपिक, ओलंपिक खेल, ओलंपिक खेलों, ओलंपिक्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »