लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओलिंगीटो

सूची ओलिंगीटो

ओलिंगीटो (स्पैनिश: Olinguito; "छोटी ओलिंगो" वैज्ञानिक नाम: Bassaricyon neblina), एक स्तनधारी जीव है। यह एक नयी जीव प्रजाति है जिसकी खोज की घोषणा 15 अगस्त 2013 को की गयी है। इस प्रजाति का वंश "बासारिस्योन" और कुल "प्रोसाइओनिडी" (रैकून कुल) है।यह प्रजाति कोलम्बिया और ईक्वाडोर के पर्वतीय वनों में वास करती है। .

15 संबंधों: ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला, पर्वतीय पारिस्थितिकी, प्राणी, प्रोसियोनिडी, मांसाहारी गण, मेघवन, रज्जुकी, शिकागो, स्तनधारी, स्पेनी भाषा, ईक्वाडोर, वंश (जीवविज्ञान), गण (जीवविज्ञान), कुल (जीवविज्ञान), कोलम्बिया

ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला

अकोंकागुआ का आकाशीय चित्र ऐण्डीज (स्पेनी व अंग्रेज़ी: Andes) दुनिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है जो दक्षिण अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित है। कुल मिलाकर यह पर्वतमाला ७,००० किमी तक चलती है और लगभग २०० किमी की औसत चौड़ाई रखती है।, Carina Hoorn, Frank Wesselingh, pg 1-400, John Wiley & Sons, 2011, ISBN 9781444360257,...

नई!!: ओलिंगीटो और ऐन्डीज़ पर्वत शृंखला · और देखें »

पर्वतीय पारिस्थितिकी

पर्वतीय पारिस्थितिकी, पारिस्थितिकी की एक शाखा है जिसके अंतर्गत पहाड़ों अथवा पृथ्वी पर उपस्थित अन्य उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जीवन प्रणालियों का अध्ययन किया जाता है। जैसे जैसे ऊँचाई में वृद्धि होती है, जलवायु में परिवर्तन आते हैं और तापमान तेजी से गिरता है, जिसके कारण यहां उपस्थित पारिस्थितिकी प्रणालियां भी प्रभावित होती हैं। इस वजह से, पर्वतीय पारिस्थितिक तंत्रों का ऊंचाई के अनुसार जीवन के क्षेत्रों के रूप में स्तरीकरण किया जाता है। जहां मध्यम ऊंचाई पर घने वन पाये जाते हैं, वहीं ऊंचाई बढ़ने के साथ जलवायु कठोर हो जाती है और वनस्पति, घास के मैदानों से लेकर टुन्ड्रा प्रदेशों में तबदील हो जाती है। .

नई!!: ओलिंगीटो और पर्वतीय पारिस्थितिकी · और देखें »

प्राणी

प्राणी या जंतु या जानवर 'ऐनिमेलिया' (Animalia) या मेटाज़ोआ (Metazoa) जगत के बहुकोशिकीय और सुकेंद्रिक जीवों का एक मुख्य समूह है। पैदा होने के बाद जैसे-जैसे कोई प्राणी बड़ा होता है उसकी शारीरिक योजना निर्धारित रूप से विकसित होती जाती है, हालांकि कुछ प्राणी जीवन में आगे जाकर कायान्तरण (metamorphosis) की प्रकिया से गुज़रते हैं। अधिकांश जंतु गतिशील होते हैं, अर्थात अपने आप और स्वतंत्र रूप से गति कर सकते हैं। ज्यादातर जंतु परपोषी भी होते हैं, अर्थात वे जीने के लिए दूसरे जंतु पर निर्भर रहते हैं। अधिकतम ज्ञात जंतु संघ 542 करोड़ साल पहले कैम्ब्रियन विस्फोट के दौरान जीवाश्म रिकॉर्ड में समुद्री प्रजातियों के रूप में प्रकट हुए। .

नई!!: ओलिंगीटो और प्राणी · और देखें »

प्रोसियोनिडी

प्रोसियोनिडी (Procyonidae) मांसाहारी गण के जानवरों का एक कुल जो उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं। इनमें रैकून, कोआटी, किंकाजू, ओलिंगो, छल्ला-दुम और काकोमिसल शामिल हैं। .

नई!!: ओलिंगीटो और प्रोसियोनिडी · और देखें »

मांसाहारी गण

मांसाहारी गण का प्रसिद्ध जन्तु टाइगर नर सिंह एवं शावक मांस का भक्षण करते हुए मांसाहारी गण (Carnivora) मांसाहारी स्तनियों का गण है। इसके अंतर्गत सिंह, बाघ, चीता, पालतू कुत्ते एवं बिल्लियाँ, सील, लोमड़ी लकड़बग्घा, रीछ आदि जीव आते हैं। इस गण के लगभग २६० वंश वर्तमान है और वर्तमान वंश के बराबर वंश विलुप्त हो गए हैं। तृतीयक (Tertiary) युग के आरंभ में इस गण के जीवों की उत्पत्ति हुई, तब से अब तक ये अपना अस्तित्व बनाए रखने में पर्याप्त सफल रहे हैं। इस गण के प्राणी साहसी, बुद्धिमान्‌ एवं सक्रिय होते हैं। इनके देखने और सूँघने की शक्ति तीव्र होती है। इनके चार रदनक (canine) दाँत होते हैं, जो मांस फाड़ने के अनुकुल होते हैं। इस गण की अनेक जातियों की पादांगुलियाँ दृढ़ एवं तेज नखर (claw) से युक्त होती है। ये नखर शिकार को पकड़ने में सहायक होते हैं। मांसाहारी गण के प्राणी छोटे विस्त्रा (weasel) से लेकर बड़े रीछ के आकार तक के होते हैं और इनका भार लगभग २० मन तक हो सकता है। आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को छोड़कर संसार के प्रत्येक भाग में मांसाहारी गण के जीव पाये जाते हैं। ध्रुवीय लोमड़ी और रीछ ही केवल ऐसे स्थल स्तनी हैं, जो सुदूर उत्तर में पाए जाते हैं। जलसिंह (sea lion) उत्तर ध्रुवीय एवं दक्षिण ध्रुवीय समुद्र में पाए जाते हैं। गंध मार्जार (civet) उत्तरी एवं दक्षिणी अमरीका को छोड़कर सभी देशों में पाया जाता है। अफ्रीका में असली रीछ नहीं पाये जाते। पंडा को छोडकर सभी रैकून (racoon) अमरीका में ही पाये जाते हैं। यद्यपि कुछ मांसाहारी प्राणी मनुष्य और पालतु पशुओं को हानि पहुँचाते हैं, तथापि इनमें से अधिकांश समूरधारी (furry) और कृतक भक्षक होने के कारण महत्वपूर्ण है। कृंतक (rodente) कृषि को हानि पहुँचाते हैं, पर मांसाहारी गण के अधिकांश प्राणी कृंतकों का भक्षण कर इनकी संख्यावृद्धि को रोकते हैं। इस गण के सभी प्राणी मांसाहारी ही हों, यह आवश्यक नहीं है। इस गण के कुछ प्राणी, जैसे अधिकतर रीछ, शाकाहारी होते हैं। .

नई!!: ओलिंगीटो और मांसाहारी गण · और देखें »

मेघवन

बादल वन बादल वन ऊष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय इलाकों में सदाबहार गीला वन होता है जिसमें साल के अधिकांश समय बादलों या कोहरे का आवरण चढ़ा होता है जो अधिकतर पेड़ों की ऊँचाई पर छाये रहते हैं। इन वनों में विभिन्न किस्मों की काई की भरमार रहती है और यहाँ ऑर्किड की भी कई प्रजातियाँ देखने को मिलती हैं। यह पहाड़ों की ढलानों में पाये जाते हैं क्योंकि पहाड़ की वजह से बादल नीचे बैठ जाते हैं और इन वनों को उनसे अच्छी ख़ासी नमी उपलब्ध हो जाती है। स्थानीय मौसम, जो कि समुद्र से दूरी पर निर्भर करता है, यह वन समुद्र की सतह से ५०० से ४००० मी.

नई!!: ओलिंगीटो और मेघवन · और देखें »

रज्जुकी

रज्जुकी (संघ कॉर्डेटा) जीवों का एक समूह है जिसमें कशेरुकी (वर्टिब्रेट) और कई निकट रूप से संबंधित अकशेरुकी (इनवर्टिब्रेट) शामिल हैं। इनका इस संघ मे शामित होना इस आधार पर सिद्ध होता है कि यह जीवन चक्र मे कभी न कभी निम्न संरचनाओं को धारण करते हैं जो हैं, एक पृष्ठ‍रज्जु (नोटोकॉर्ड), एक खोखला पृष्ठीय तंत्रिका कॉर्ड, फैरेंजियल स्लिट एक एंडोस्टाइल और एक पोस्ट-एनल पूंछ। संघ कॉर्डेटा तीन उपसंघों मे विभाजित है: यूरोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व ट्युनिकेट्स द्वारा किया जाता है; सेफालोकॉर्डेटा, जिसका प्रतिनिधित्व लैंसलेट्स द्वारा किया जाता है और क्रेनिएटा, जिसमे वर्टिब्रेटा शामिल हैं। हेमीकॉर्डेटा को चौथे उपसंघ के रूप मे प्रस्तुत किया जाता है पर अब इसे आम तौर पर एक अलग संघ के रूप में जाना जाता है। यूरोकॉर्डेट के लार्वा में एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है पर वयस्क होने पर यह लुप्त हो जातीं हैं। सेफालोकॉर्डेट एक नोटॉकॉर्ड और एक तंत्रिका कॉर्ड पायी जाती है लेकिन कोई मस्तिष्क या विशेष संवेदना अंग नहीं होता और इनका एक बहुत ही सरल परिसंचरण तंत्र होता है। क्रेनिएट ही वह उपसंघ है जिसके सदस्यों में खोपड़ी मिलती है। इनमे वास्तविक देहगुहा पाई जाती है। इनमे जनन स्तर सदैव त्री स्तरीय पाया जाता है। सामान्यत लैंगिक जनन पाया जाता है। सामान्यत प्रत्यक्ष विकास होता है। इनमे RBC उपस्थित होती है। इनमे द्वीपार्शविय सममिती पाई जाती है। इसके जंतु अधिक विकसित होते है। श्रेणी:जीव विज्ञान *.

नई!!: ओलिंगीटो और रज्जुकी · और देखें »

शिकागो

right शिकागो अमरीका के इलिनाय प्रांत का पश्चिम-मध्य में सबसे बड़ा शहर है तीस लाख आबादी वाला यह शहर अमरीका का तीसरा सबसे बड़ी आबादी वाला शहर है। मिशिगन झील के दक्षिणी नोंक पर स्थित शिकागो विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ तीस से भी अधिक रेलमार्ग मिलते हैं। मिशिगन झील पर स्थित होने के कारण यह एक उत्तम बन्दरगाह का भी कार्य करता है। यह मक्का पेटी के उत्तरी सिरे पर स्थित है। यह संसार में गल्ला और मांस की सबसे बड़ी मंडी है। यहाँ विश्व के सबसे अधिक पशु काटे जाते हैं। इसी से इसे विश्व का कसाईखाना कहते हैं। यहाँ से मक्का खिलाकर मोटा किये हुए जानवरों को काटकर उनका मांस डिब्बों में भरकर बाहर भेजा जाता है। यहाँ कृषि-यंत्रों, आटा पीसने, कागज, लुग्दी, इस्पात, मोटर गाड़ियों के उपकरण, वायुयान के पुर्जों, वस्त्र एवं जलयान का निर्माण किया जाता है। दक्षिणी शिकागो में तेलशोधक केन्द्र है। शिकागो मेट्रोपालिटिन क्षेत्र जिसे बोलचाल की भाषा में शिकागोलैंड के नाम से भी जाना जाता है अमरीकी परिवहन व्यवस्था, अमरीकी संस्कृति, अमरीकी राजनीति, अमरीकी शिक्षा और अमरीकी अर्थव्यवस्था का एक बड़ा केंद्र है। शिकागो को पश्चिम मध्य अमरीका की व्यवसायिक और सांस्कृतिक राजधानी भी कहते हैं। इस शहर की स्थापना 1833 में लेक मिशिगन एवं मिसिसिपी नदी के बीच की गयी थी। इस क्षेत्र के निकट स्थित गैरी लौह-इस्पात उद्योग का केन्द्र है। .

नई!!: ओलिंगीटो और शिकागो · और देखें »

स्तनधारी

यह प्राणी जगत का एक समूह है, जो अपने नवजात को दूध पिलाते हैं जो इनकी (मादाओं के) स्तन ग्रंथियों से निकलता है। यह कशेरुकी होते हैं और इनकी विशेषताओं में इनके शरीर में बाल, कान के मध्य भाग में तीन हड्डियाँ तथा यह नियततापी प्राणी हैं। स्तनधारियों का आकार २९-३३ से.मी.

नई!!: ओलिंगीटो और स्तनधारी · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: ओलिंगीटो और स्पेनी भाषा · और देखें »

ईक्वाडोर

ईक्वाडोर, आधिकारिक तौर पर इक्वाडोर गणराज्य (शाब्दिक रूप से, "भूमध्य रेखा का गणराज्य"), दक्षिण अमेरिका में स्थित एक प्रतिनिधि लोकतांत्रिक गणराज्य है। देश के उत्तर में कोलंबिया, पूर्व और दक्षिण में पेरू और पश्चिम की ओर प्रशांत महासागर स्थित है। यह एक दक्षिण अमेरिका में उन दो देशों (अन्य चिली) में से है, जिसकी सीमाएं ब्राजील के साथ नहीं मिलती है। देश के हिस्से में मुख्य भूमि के पश्चिम में प्रशांत महासागर में स्थित गालापोगोस द्वीप भी आते हैं। भूमध्य रेखा, जिसके आधार पर देश का नाम रखा गया है, इक्वाडोर को दो भागों में विभाजित करती है। इसकी राजधानी क्विटो और सबसे बड़ा शहर गुआयाकिल है। .

नई!!: ओलिंगीटो और ईक्वाडोर · और देखें »

वंश (जीवविज्ञान)

एक कूबड़ वाला ड्रोमेडरी ऊँट और दो कूबड़ो वाला बैक्ट्रियाई ऊँट दो बिलकुल अलग जातियाँ (स्पीशीज़) हैं लेकिन दोनों कैमेलस​ (Camelus) वंश में आती हैं जातियाँ आती हैं वंश (लैटिन: genus, जीनस; बहुवाची: genera, जेनेरा) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक वंश में एक-दूसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों की जातियाँ आती हैं। ध्यान दें कि वंश वर्गीकरण के लिए मानकों को सख्ती से संहिताबद्ध नहीं किया गया है और इसलिए अलग अलग वर्गीकरण कर्ता वंशानुसार विभिन्न वर्गीकरण प्रस्तुत करते हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: ओलिंगीटो और वंश (जीवविज्ञान) · और देखें »

गण (जीवविज्ञान)

कुल आते हैं गण (अंग्रेज़ी: order, ऑर्डर; लातिनी: ordo, ओर्दो) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में जीवों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक गण में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के कुल आते हैं। ध्यान दें कि हर जीववैज्ञानिक कुल में बहुत सी भिन्न जीवों की जातियाँ-प्रजातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: ओलिंगीटो और गण (जीवविज्ञान) · और देखें »

कुल (जीवविज्ञान)

वंश आते हैं कुल (अंग्रेज़ी: family, फ़ैमिली; लातिनी: familia, फ़ामिलिया) जीववैज्ञानिक वर्गीकरण में प्राणियों के वर्गीकरण की एक श्रेणी होती है। एक कुल में एक-दुसरे से समानताएँ रखने वाले कई सारे जीवों के वंश आते हैं। ध्यान दें कि हर प्राणी वंश में बहुत-सी भिन्न प्राणियों की जातियाँ सम्मिलित होती हैं।, David E. Fastovsky, David B. Weishampel, pp.

नई!!: ओलिंगीटो और कुल (जीवविज्ञान) · और देखें »

कोलम्बिया

कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं। कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहाँ के मूल निवासियों के अलवा पंद्रहवी शताब्दी में आये स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाये गए अफ़्रीकी लोगो की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्परओं वाला देश है। बीसवी सदी में यूरोप और मध्य एशिया के भी लोगों के यहाँ आकर बसने से यहाँ उनकी संस्कृति की भी झलक मिलती है। .

नई!!: ओलिंगीटो और कोलम्बिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »