लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओड़िशा के जिले

सूची ओड़िशा के जिले

यह सूची ओड़िशा के जिलों की है:-.

31 संबंधों: झारसुगुड़ा जिला, ढेन्कानाल जिला, देवगड़ जिला, नबरंगपुर जिला, नयागड़ जिला, नुआपड़ा जिला, पुरी जिला, बरगड़ जिला, बलांगिर जिला, बालेश्वर जिला, बौध जिला, भद्रक जिला, मयूरभंज जिला, मालकानगिरि जिला, रायगड़ा जिला, सम्बलपुर जिला, सुन्दरगड़ जिला, सोनपुर जिला, जाजपुर जिला, जगतसिंहपुर जिला, खोर्धा जिला, गजपति जिला, गंजाम जिला, ओडिशा, कटक जिला, कन्धमाल जिला, कलाहान्डी जिला, केन्दुझर जिला, केन्द्रापड़ा जिला, कोरापुट जिला, अनुगुल जिला

झारसुगुड़ा जिला

झारसुगुडा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय झारसुगुडा है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और झारसुगुड़ा जिला · और देखें »

ढेन्कानाल जिला

ढेंकानाल भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। यह भारत के अत्यंत पिछड़े जिलों में से एक है। यहाँ भारतीय जनसंचार संस्थान की एक शाखा है जिसकी वज़ह से इसे देश के अन्य स्थानों पर जाना जाता है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और ढेन्कानाल जिला · और देखें »

देवगड़ जिला

देवगढ भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और देवगड़ जिला · और देखें »

नबरंगपुर जिला

नबरंगपुर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। इसका मुख्यालय नवरंगपुर हैं। समुद्र तल से 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित नवरंगपुर पूर्व में कलाहांडी, दक्षिण में कोरापुट और पश्चिम व उत्तर दिशा में छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। 5135 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1992 में गठित हुआ था। यहां से बहने वाली इन्द्रवती नदी नवरंगपुर और कोरापुट जिले को अलग करती है। यह जिला भरपूर खनिजों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी प्रसिद्ध है। पेंथर, तेंदुए, टाईगर, हेना, भैंस, काला भालू, बिसन, सांभर और बार्किंग डीयर जैसे पशुओं को यहां देखा जा सकता है। यहां के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में मां पेन्द्रानी मंदिर, शहिद मीनार, खटिगुडा बांध, मां भंडाराघरानी मंदिर और भगवान जगन्नाथ मंदिर शामिल हैं। साथ ही यहां का रथयात्रा पर्व सैलानियों को खूब लुभाता है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और नबरंगपुर जिला · और देखें »

नयागड़ जिला

नयागढ़ जिला नयागड़ भारत के ओड़िशा का एक जिला है। इसका मुख्यालय नयागड़ में है। पूर्वी उड़ीसा में 3954 वर्ग किलोमीटर में फैले नयागढ़ जिले का 40 प्रतिशत हिस्सा जंगलों से घिरा है। बुधबुधियानी का सिंचाई पावर प्रोजेक्ट और गर्म पानी का झरना यहां का मुख्य आकर्षण है। इसके साथ ही यह स्थान चमड़े की कारीगरी, पीतल आदि धातुओं के उपकरणों और चीनी मिल के लिए प्रसिद्ध है। बरतुंगा नदी यहां बहने वाली प्रमुख नदी हे। बारामुल, कंतिलो, ओदागांव, जामुपटना, सारनकुल, रानापुर और कुअनरिया आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। यहां से गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग 5 इसे देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और नयागड़ जिला · और देखें »

नुआपड़ा जिला

नुआपाड़ा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय नुआपाड़ा में स्थित है। पश्चिमी उड़ीसा का नौपाडा जिला मध्य प्रदेश के रायपुर और उड़ीसा के बारगढ़, बालंगीर व कालाहांडी जिलों से घिरा हुआ है। 3407.05 वर्ग किलोमीटर में फैला यह जिला 1993 तक कालाहांडी का हिस्सा था, लेकिन प्रशासनिक सुविधा के लिहाज से इसे कालाहांडी से अलग एक नए जिले के रूप में गठित कर दिया गया। इस जिले का विस्तार 20° 0' उ० एवं 21° 5' उ० रेखांश तथा 82° 20' पू० एवं 82° 40' पू० अक्षांश के बीच है। पटोरा जोगेश्वर मंदिर, राजीव उद्यान, पातालगंगा, योगीमठ, बूढ़ीकोमना, खरियर, गोधू जलप्रताप आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और नुआपड़ा जिला · और देखें »

पुरी जिला

श्रेणी:ओड़िशा के जिले.

नई!!: ओड़िशा के जिले और पुरी जिला · और देखें »

बरगड़ जिला

बरगड़ भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और बरगड़ जिला · और देखें »

बलांगिर जिला

बोलांगिर या बलांगीर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। बलांगीर ओड़िशा के पश्चिमी भाग के प्रमुख व्यापारिक नगरों में से एक है। यह शहर महाराजाओं के काल में सुन्दर रीति से बसाया गया था। बलांगीर सम्बलपुर से 141 किलोमीटर दूर है और यहाँ अभी भी पुराने फैशन के सुन्दर और शान्तिपूर्ण स्थल विद्यमान हैं। बलांगीर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का स्थल रहा है। सौन्दर्यपूर्ण और आकर्षक तत्वों में रत्न के समान जादू जैसे दृश्य के लिए गन्धमार्दन के पहाड़ी झरने और महानदी के पर्वतीय स्थलों गुजरने के स्थल प्रमुख हैं। यहाँ वर्ष के अधिकांश समय में गर्म और शुष्क जलवायु रहती है। यहाँ सर्दियाँ भी कठिन किन्तु सुखद होतीं हैं। इसलिए यहाँ सर्दियों में आना अच्छा होता है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और बलांगिर जिला · और देखें »

बालेश्वर जिला

बालेश्वर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और बालेश्वर जिला · और देखें »

बौध जिला

बौध या बौडा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बौढ है। क्षेत्रफल - 3,098 वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और बौध जिला · और देखें »

भद्रक जिला

भद्रक भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और भद्रक जिला · और देखें »

मयूरभंज जिला

मयूरभंज ओड़िशा राज्य का एक अनुसूचित जिला है (पाँचवी अनुसूची के अन्तर्गत)। इसका मुख्यालय बारिपदा में है। यह अनुसूचित जनजाति बहुल जिला है। संथाल और हो यहाँ की मुख्य भाषाएँ हैं। शहरी इलाकों मे उड़िया भाषा का भी प्रयोग होता है। यहां का मुख्य आकर्षण है सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान। यह जिला पूर्व में बालेश्वर, दक्षिण में केंदुझरगढ़ तथा उत्तर एवं परिश्चम में झारखण्ड के के सिंहभूम जिले से घिरा है। जिले के दक्षिण में मेघासनी पहाड़ी सागरतल से ३,८२४ फुट तक ऊँची है। यहाँ पर लोहा बड़ी मात्रा में निकाला जाता है। अभ्रक भी मिलता है। मयूरभंज एक समय में ओड़ीशा का एक महत्‍वपूर्ण साम्राज्‍य था। भारत की स्वतन्त्रता के बाद भी इस राज्‍य का अस्तित्‍व बरकरार था। लेकिन 1 जनवरी 1949 में इसे ओड़ीशा में शामिल किया था। प्रकृति की अनुपम सुंदरता यहां बिखरी पड़ी है। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा इस स्थान को कला, जूट मिल्स, तुषार मिल, पत्थर की कारीगरी और चरखा मिल के लिए भी जाना जाता है। बुढाबलंग नदी इस क्षेत्र की सुंदरता में और वृद्धि करती है। बारीपदा, सिमलिपाल राष्ट्रीय उद्यान, खिचिं, किचकेश्वरी मंदिर, मानात्री आदि यहां के लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और मयूरभंज जिला · और देखें »

मालकानगिरि जिला

मालकानगिरि भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय मालकानगिरि है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और मालकानगिरि जिला · और देखें »

रायगड़ा जिला

रायगढा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय रायगड़ा है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और रायगड़ा जिला · और देखें »

सम्बलपुर जिला

सम्बलपुर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय सम्बलपुर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और सम्बलपुर जिला · और देखें »

सुन्दरगड़ जिला

सुन्दरगड़ भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय सुन्दरगड़ है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और सुन्दरगड़ जिला · और देखें »

सोनपुर जिला

सोनपुर या सुबर्णपुर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और सोनपुर जिला · और देखें »

जाजपुर जिला

जाजपुर भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय जाजपुर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और जाजपुर जिला · और देखें »

जगतसिंहपुर जिला

जगतसिंहपुर भारतीय राज्य उड़ीसा का एक जिला है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और जगतसिंहपुर जिला · और देखें »

खोर्धा जिला

खोरधा या खुर्दा भारत के ओड़िशा प्रान्त का एक जिला है। इसका मुख्यालय खुर्दा शहर है। प्रारंभ में खुरदा के नाम से मशहूर उड़ीसा का खोरधा जिला 2889 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। दया और कूखई यहां से बहने वाली प्रमुख नदियां हैं। इस जिले का निर्माण 1 अप्रैल 1993 को पुरी और नयागढ़ जिले को काटकर किया गया था। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर इस जिले के अन्तर्गत ही आती है। खोरधा आरंभ में उड़ीसा शासकों की राजधानी थी। यह जिला कुटीर उद्योगों, चरखा मिल, केबल फैक्ट्री, रेलवे कोच रिपेयरिंग फैक्ट्री और तेल उद्योग के लिए लोकप्रिय है। अत्री, बानपुर, बरूनई हिल, चिलिका, हीरापुर और नंदनकानन अभयारण्य जिले के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और खोर्धा जिला · और देखें »

गजपति जिला

गजपति भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। यह 1992 में गंजाम जिला को तोङकर बनाया गया। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और गजपति जिला · और देखें »

गंजाम जिला

गंजाम भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय छत्रपुर है। क्षेत्रफल - 8,070 वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और गंजाम जिला · और देखें »

ओडिशा

ओड़िशा, (ओड़िआ: ଓଡ଼ିଶା) जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िशा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िशा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िशा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। क्षेत्रफल के अनुसार ओड़िशा भारत का नौवां और जनसंख्या के हिसाब से ग्यारहवां सबसे बड़ा राज्य है। ओड़िआ भाषा राज्य की अधिकारिक और सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भाषाई सर्वेक्षण के अनुसार ओड़िशा की 93.33% जनसंख्या ओड़िआ भाषी है। पाराद्वीप को छोड़कर राज्य की अपेक्षाकृत सपाट तटरेखा (लगभग 480 किमी लंबी) के कारण अच्छे बंदरगाहों का अभाव है। संकीर्ण और अपेक्षाकृत समतल तटीय पट्टी जिसमें महानदी का डेल्टा क्षेत्र शामिल है, राज्य की अधिकांश जनसंख्या का घर है। भौगोलिक लिहाज से इसके उत्तर में छोटानागपुर का पठार है जो अपेक्षाकृत कम उपजाऊ है लेकिन दक्षिण में महानदी, ब्राह्मणी, सालंदी और बैतरणी नदियों का उपजाऊ मैदान है। यह पूरा क्षेत्र मुख्य रूप से चावल उत्पादक क्षेत्र है। राज्य के आंतरिक भाग और कम आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र हैं। 1672 मीटर ऊँचा देवमाली, राज्य का सबसे ऊँचा स्थान है। ओड़िशा में तीव्र चक्रवात आते रहते हैं और सबसे तीव्र चक्रवात उष्णकटिबंधीय चक्रवात 05बी, 1 अक्टूबर 1999 को आया था, जिसके कारण जानमाल का गंभीर नुकसान हुआ और लगभग 10000 लोग मृत्यु का शिकार बन गये। ओड़िशा के संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है। ओड़िशा में कई लोकप्रिय पर्यटक स्थल स्थित हैं जिनमें, पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर सबसे प्रमुख हैं और जिन्हें पूर्वी भारत का सुनहरा त्रिकोण पुकारा जाता है। पुरी के जगन्नाथ मंदिर जिसकी रथयात्रा विश्व प्रसिद्ध है और कोणार्क के सूर्य मंदिर को देखने प्रतिवर्ष लाखों पर्यटक आते हैं। ब्रह्मपुर के पास जौगदा में स्थित अशोक का प्रसिद्ध शिलालेख और कटक का बारबाटी किला भारत के पुरातात्विक इतिहास में महत्वपूर्ण हैं। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और ओडिशा · और देखें »

कटक जिला

कटक भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कटक है। क्षेत्रफल - 5,915 वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और कटक जिला · और देखें »

कन्धमाल जिला

कन्धमाल भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। कन्धमाल जिला प्रकृति का स्वर्ग कहलाता है। यहां स्थित दरिंगबाड़ी को तो ओड़िशा का कश्मीर कहा जाता है। इसका मुख्यालय है फूलबाणी। आराम और सुकून की तलाश में आने वाले पर्यटकों के लिए यहां बहुत कुछ है। यहां का वन्यजीवन, स्वास्थ्यप्रद वातावरण, पहाड़, झरने और रास्ते, सभी कुछ सैलानियों को आकर्षित करते हैं। कन्धमाल हस्तशिल्प के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां का दोकरा, टैरा-कॉटा, बांस का काम दूर-दूर तक अपनी पहचान बना चुका है। कन्धमाल जिले की स्थापना 1994 में हुई थी। उस समय फूलबाणी जिले से कन्धमाल और बौध नामक दो जिले बनाए गए थे। कन्धमाल समृद्ध सांस्कृति धरोहर का प्रतीक है। मौर्य सम्राट अशोक ने जउगदा के शिलालेख में इस पर्वतीय स्थान के लोगों का उल्लेख किया है और इसे अटविकास कहा है। यहां के घाटों का इलाका जिसे कलिंग कहा जाता है मध्यकाल में यात्रियों के संपर्क में आया था। इस जगह का प्रयोग मध्य भारत तक नमक पहुंचाने के लिए किया जाता था। कुल मिलाकर कहें तो प्रकृति और इतिहास का अनूठा संगम कन्धमाल की मुख्य विशेषता है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और कन्धमाल जिला · और देखें »

कलाहान्डी जिला

कलाहन्डी भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। इसका मुख्यालय कलाहान्डी में स्थित है। उड़ीसा का वर्तमान कालाहांडी जिला प्राचीन काल में दक्षिण कोसल का हिस्सा था। आजादी के बाद इसे उड़ीसा में शामिल कर लिया गया। उत्तर दिशा से यह नवपाडा और बालंगीर, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और पूर्व में बूध एवं रायगढ़ जिलों से घिरा हुआ है। पूर्वी सीमा पर स्थित भवानीपटना जिला मुख्यालय है। 8197 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैले इस जिले में जूनागढ़, करलापट, खरियर, अंपानी, बेलखंडी, योगीमठ और पातालगंगा आदि प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और कलाहान्डी जिला · और देखें »

केन्दुझर जिला

केन्दुझर या केउंझर भारत के ओड़िशा राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय केन्दुझर या केन्दुझरगड शहर है। इस जिला का भौगोलिक क्षेत्रफल ८२४० वर्ग कि.मि.

नई!!: ओड़िशा के जिले और केन्दुझर जिला · और देखें »

केन्द्रापड़ा जिला

केन्द्रापड़ा भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। इस जिले का मुख्यालय केन्द्रापडा में है। .

नई!!: ओड़िशा के जिले और केन्द्रापड़ा जिला · और देखें »

कोरापुट जिला

कोरापुट भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय कोरापुट है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और कोरापुट जिला · और देखें »

अनुगुल जिला

अनुगुल भारतीय राज्य ओड़िशा का एक जिला है। जिले का मुख्यालय अनुगुल है। क्षेत्रफल - 6,232 वर्ग कि.मी.

नई!!: ओड़िशा के जिले और अनुगुल जिला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओडिशा के जिले, उड़ीसा के जिले

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »