लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ओके

सूची ओके

हेलो (Hello) के बाद अंग्रेज़ी का सबसे ज़्यादा प्रयोग में आने वाला शब्द शायद ‘ओके’ (OK) है। और अगर इस शब्द की पृष्ठ-भूमि पर नज़र डालें तो विचित्र कहानियाँ सुनने को मिलती हैं। "Ok" जिसे "Okay" भी लिखा जाता है, सहमति, स्वीकृति अथवा अनुमोदन प्रकट करता है। शब्द OK का इतिहास बड़ा ही रोचक है। विशेषण(Adjective) के रूप में OK का मतलब पर्याप्त (this is OK to send out.) अथवा स्वीकार्य(the food was OK.) होता है। OK शब्द adjective के साथ-साथ adverb तथा interjection के रूप में भी सहमति के अर्थ में प्रयुक्त होता है। उदाहरणार्थ- (OK, I will do it.), (OK, that's fine.) ऐसा माना जाता है, कि OK शब्द Oll Korrect या Ole Kurreck से लिया गया है, जोकि अमेरिकन अंग्रेजी से है। Ok को कंप्यूटर में, मोबाइल में, यहाँ तक कि टीवी तथा अन्य उपकरणों के रिमोट में भी सहमति अथवा स्वीकृति के लिए प्रयोग किया जाता है। श्रेणी:अंग्रेजी से हिंदी में अनूदित.

2 संबंधों: हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड, अंग्रेज़ी भाषा

हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड

हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड (Halo: Combat Evolved) एक प्रथम-व्यक्ति शूटर वीडियो गेम है जो बंजी द्वारा विकसित और माइक्रोसॉफ्ट खेल स्टूडियो द्वारा प्रकाशित किया गया है। यह हेलो शृंखला का पहला गेम है, जो 15 नवम्बर 2001 को एक्स बॉक्स गेमिंग सिस्टम के लिए एक लाँच शीर्षक के रूप में रिलीज़ किया गया था। माइक्रोसॉफ्ट ने 2003 में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ और मैक ओएस एक्स के लिए खेल के संस्करणों को जारी किया और हेलो की कहानी को पुस्तकों की एक श्रृंखला में परिवर्तित किया। हेलो की कहानी छ्ब्बीस्वी सदी में शुरु होती है जहा खिलाडी मास्टर चिफ, जो एक सायबरनेटिक्ली बढ़ाया गया सिपाही है, के नजरिये से गेम खेलता है। खिलाडी के साथ कॉर्टाना नाम की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृतरिम बुद्धिमत्ता) साथी के रूप में होती है जो उसके न्युरल इंटरफेस से जुडी होती है। खिलाड़ी विभिन्न परग्रहियों के साथ लड़ाई करता है और साथ ही साथ रहस्यमयी हेलो, जो एक रिंग (अंगुठी) के आकार की कृत्रिम दुनिया है, के रहस्यो को उजागर करता है। हेलो को "सिखने मे आसान" और इसकी कहानी को आकर्षक कहा गया है। कई गेम मैगज़िनों ने हेलो की बढिया और महत्वपुर्न गेम के रूप में प्रशंसा की है। गेम की कामयाबि और लोकप्रियता ने कई नाम जैसे हेलो किलर और हेलो क्लोन को जन्म दिया है जो हेलो से बेहतर या समान बने है। हेलो की सफ़लता के चलते इसके दो भाग हेलो २, हेलो ३ और एक पुर्व भाग हेलो: रीच बनाए जा चुके हैंतथा एक रिमेक हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड ऐनिवर्सरी 2011 में रिलिज़ किया गया। .

नई!!: ओके और हेलो: कॉम्बैट इवॉल्व्ड · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ओके और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »