लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऑपेरा

सूची ऑपेरा

कोई विवरण नहीं।

6 संबंधों: नॉर्वे, ऑपेरा प्रयोग, ऑपेरा मिनी, ऑपेरा मोबाइल, ऑपेरा वेब ब्राउज़र, ओपेरा (गीतिनाटक)

नॉर्वे

नॉर्वे (बूकमॉल नॉर्वेजियन: Kongeriket Norge कुङेरिकेत नोर्ये, नी-नॉर्वेजियन: Kongeriket Noreg कुङेरिकेत नुरेग) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी है ओस्लो (en:Oslo)। इसकी मुख्य- और राजभाषा है नॉर्वेजियन भाषा। नोर्वे एक राजशाही है। इसके क्षेत्राधिकार् मे स्कैन्डेनेविअन प्रायद्वीप का पश्चिमी हिस्सा, यान मायेन और स्वाल्बार्द तथा बूवे नाम के आर्क्तिक द्वीप समूह आते हैं। नोर्वे का कुल क्शेत्रफल ३ लाख ८५ हजार दौ सौ बावन वर्ग किलोमीटर (१,४८,७४७ वर्ग मील) है और जनसन्ख्या लग्भग पचास लाख्। यह यूरोप मे न्यून्तम जनसन्ख्या घनत्त्व वाले देशो मे द्वीतीय स्थान पे आता है। देश की सीमाए पूर्व मे स्वीडन से लगती है और उत्तर मे कुछ क्षेत्र की सीमाए फ़िनलैण्ड और रूस से लगती हैं। नॉर्वे का रजा हराल्ड पांचवा है और उसकी प्रधानमंत्री जेन्स स्तोल्तेंबेर्ग है। नॉर्वे में 17 मई का दिन राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन 1814 ईसवी में नॉर्वे का संविधान बना था। देश के संसद को स्टोरटिंग कहा जाता है जिसके सदस्य हर चार साल बाद चुने जाते हैं। Bryggen (6-2007).jpg|Bergen Geiranger2.JPG|Geiranger Sognefjord, Norway.jpg|Sognefjord Vippetangen2.jpg|ओस्लो Vegaoyan.jpg|West Norway coast Mixed_Picea_(Spruce)_forest_from_Vestfold_county_in_Norway.jpg|Forest Norway National House.JPG|Norway Tradional House Troll_A_Platform.jpg|Oil platform .

नई!!: ऑपेरा और नॉर्वे · और देखें »

ऑपेरा प्रयोग

ऑसिलेशन प्रोजेक्ट विद इमल्शन-(ट्) रैकिंग एपरेटस (हिन्दी अनुवाद: पायसन लक्ष्यानुसरण उपकरण के साथ दोलन परियोजना), म्यूऑन न्यूट्रिनों के दोलन से प्रप्त टाऊ न्यूट्रिनों को संसूचित करने के लिए वैज्ञानिक प्रयोगों में प्रयुक्त उपकरण है। यह प्रयोग जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड में स्थित सर्न व ग्रान सास्सो, इटली स्थित ग्रान सास्सो की राष्ट्रीय प्रयोगशाला के मध्य सहयोग है और सर्न न्यूट्रिनो से ग्रान सास्सो न्यूट्रिनो किरण पुंज का उपयोग करते हैं। यह प्रक्रिया सर्न स्थित सुपर प्रोटॉन सिंक्रोट्रॉन से आरम्भ होती है जहाँ प्रोटॉन गुच्छों से पाइआन और केऑन प्राप्त करने के लिए इन्हें कार्बन के लक्ष्य पर से भेदित करवाया जाता है। इन कणों के क्षय से म्यूऑन व न्यूट्रिनों प्राप्त होते हैं। .

नई!!: ऑपेरा और ऑपेरा प्रयोग · और देखें »

ऑपेरा मिनी

ऑपेरा मिनी ऑपेरा सॉफ्टवेयर का मोबाइल फोन के लिए जावा आधारित मुफ्त वेब ब्राउजर है। यह काफी हल्का-फुल्का एवं छोटे आकार का बेहतरीन ब्राउजर है। मोबाइल फोन पर हिन्दी साइटें एवं चिट्ठे पढ़ने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ ब्राउजर है। इसका नवीनतम संस्करण ५ है। .

नई!!: ऑपेरा और ऑपेरा मिनी · और देखें »

ऑपेरा मोबाइल

ऑपेरा मोबाइल स्मार्टफोन हेतु एक मोबाइल वेब ब्राउजर है। यह ऑपेरा के जावा आधारित मोबाइल वेब ब्राउजर ऑपेरा मिनी का परिवर्धित संस्करण है। यह सिम्बियन तथा विण्डोज़ मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिये उपलब्ध है। इसमें एक डैस्कटॉप ब्राउजर की तरह विभिन्न फीचर्स जैसे टैब्स, हिस्ट्री, बुकमार्क्स, सर्च बॉक्स आदि उपलब्ध हैं। ऑपेरा मोबाइल इंस्टाल करने हेतु अपने फोन के डिफॉल्ट ब्राउजर में http://m.opera.com पर जायें। .

नई!!: ऑपेरा और ऑपेरा मोबाइल · और देखें »

ऑपेरा वेब ब्राउज़र

ऑपेरा एक वेब ब्राउज़र होता है। इसमें संपूर्ण इंटरनेट सूट है जिसका विकास ऑपेरा सॉफ्टवेअर कंपनी ने किया है। यह ब्राउज़र निःशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध है। .

नई!!: ऑपेरा और ऑपेरा वेब ब्राउज़र · और देखें »

ओपेरा (गीतिनाटक)

मिलान (इटली) का '''टीएट्रो अल्ला स्काला''' (Teatro alla Scala) नामक ओपेरागृह; सन् १७७८ ई में स्थापित यह ओपेरा हाउस विश्व के सर्वाधिक प्रसिद्ध ओपेरागृहों में से एक है। गान नाट्य (गीतिनाटक) को ओपेरा (Opera) कहते हैं। ओपेरा का उद्भव 1594 ई. में इटली के फ़्लोरेंस नगर में "ला दाफ़्ने" नामक ओपेरा के प्रदर्शन से हुआ था, यद्यपि इस ओपेरा के प्रस्तुतकर्ता स्वयं यह नहीं जानते थे कि वे अनजाने किस महत्वपूर्ण कला की विधा को जन्म दे रहे हैं। गत चार शताब्दियों में ओपेरा की अनेक व्याख्याएँ प्रस्तुत की गई। लेकिन परंपरा और अनुभव के आधार पर यही माना जाता है कि ओपेरा गानबद्ध नाटक होता है, जिसमें वार्तालाप के स्थान पर गाया जाता है। इसका ऐतिहासिक कारण यह है कि 16वीं सदी तक यह माना जाता था कि नाटक पद्य में होना चाहिए। नाटक के लिए पद्य यदि अनिवार्य है तो संगीत के लिए भूमि स्वत: तैयार हो जाती है। क्योंकि काव्य और संगीत पूरक कलाएँ हैं, दोनों ही अमूर्त भावनाओं तथा कल्पनालोकों से अधिक संबंधित हैं। इसलिए जब तक नाटक काव्य में लिखे जाते रहे तब तक विशेष कठिनाई नहीं हुई, लेकिन कालांतर में नाटक की विधा ने गद्य का रूप लिया तथा यथार्थोन्मुख हुई। तभी से ओपेराकारों के लिए कठिनाइयाँ बढ़ती गई। चूँकि ओपेरा का जन्म इटली में हुआ था इसलिए उसके सारे अंगों पर इटली का प्रभुत्व स्वाभाविक था। लेकिन फ्रांस तथा जर्मनी की भी प्रतिभा ओपेरा को सुषमित तथा विकसित करने में लगी थी, इसलिए ओपेरा कालांतर में अनेक प्रशाखाओं में पल्लवित हुआ। .

नई!!: ऑपेरा और ओपेरा (गीतिनाटक) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ओपेरा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »