लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐरो 3 मिसाइल

सूची ऐरो 3 मिसाइल

ऐरो 3 या हेट्ज 3 (Arrow 3 or Hetz 3) एक बाहरी वायुमंडलीय एंटी बैलिस्टिक मिसाइल है, जो इसराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से वित्त पोषित और विकसित है। इसे इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) और बोइंग द्वारा विकसित किया गया है। इसकी इजरायल के रक्षा मंत्रालय के "होमा" प्रशासन और अमेरिकी मिसाइल डिफेन्स एजेंसी द्वारा देखरेख की जाती है। यह परमाणु, रासायनिक, जैविक या पारंपरिक हथियार ले जाने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) सहित बैलिस्टिक मिसाइलों को बाहरी वायुमंडलीय में ही नष्ट करने की क्षमता प्रदान करती है। डायवर्ट मोटर की क्षमता के साथ, इसका मारने वाला वाहन नाटकीय ढंग से दिशा बदल सकता है। See also full article: (2010-03-04).

10 संबंधों: एडवांस एयर डिफेंस, एस-400 मिसाइल प्रणाली, एस-500 मिसाइल प्रणाली, पृथ्वी एयर डिफेंस, बोइंग, संयुक्त राज्य, जड़त्वीय संचालन प्रणाली, इज़राइल, अन्तरमहाद्वीपीय प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र, अंतरिक्ष उड़ान

एडवांस एयर डिफेंस

एडवांस एयर डिफेंस या अश्विन बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर (Advanced Air Defence या Ashwin Ballistic Missile Interceptor) 30 किमी (19 मील) की ऊंचाई पर इंडो-वायुमंडल में आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों अवरोधन करने के लिए बनायीं गयी एक एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल है। एएडी एकल-चरण, ठोस-इंधन वाला मिसाइल है। इसकी मार्गदर्शन प्रणाली पृथ्वी एयर डिफेंस के समान है: इसमें जड़त्वीय नेविगेशन प्रणाली, जमीन के आधार पर रडार से मिडस्केस अद्यतन और टर्मिनल चरण में सक्रिय रडार आदि है। यह मिसाइल 7.5 मीटर (25 फीट) लंबा है, इसका वजन लगभग 1.2 टन और 0.5 मीटर (1 फीट 8 इंच) से कम का व्यास है। 6 दिसंबर 2007 को, एएडी ने सफलतापूर्वक एक संशोधित पृथ्वी-2 मिसाइल को अवरुद्ध कर दिया, जो दुश्मन देश की आने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के लक्ष्य के रूप में अभिनय कर रही थी। एंडो-वायुमंडलीय अवरोध 15 किमी (9.3 मील) की ऊंचाई पर किया गया था। इंटरसेप्टर और सभी इसमे खरे उतरे। यह प्रक्षेपण दिल्ली में डीआरडीओ भवन के नियंत्रण कक्ष में एक वीडियो लिंक के माध्यम से दिखाया गया था। परीक्षण की घटनाओं का क्रम इस प्रकार था: सुबह 11 बजे पृथ्वी (मिसाइल) को चंडीपुर ओडिशा में एकीकृत टेस्ट रेंज (आईटीआर) के लांच कॉम्प्लेक्स 3 से लॉन्च किया गया था। कोनार्क,पारादीप में रडार ने मिसाइल का पता लगाया और लगातार इसे ट्रैक किया। आगे की प्रक्रिया के लिए लक्ष्य सूचना को मिशन नियंत्रण केंद्र पर भेजा गया था। मिशन नियंत्रण केंद्र ने लक्ष्य को वर्गीकृत किया, मिसाइल के प्रक्षेपवक्र की गणना की और चांदीपुर से 70 किमी (43 मील) समुद्र के पार अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) पर स्थित एएडी बैटरी को लक्ष्य सौंपा। एएडी लॉन्च किया गया। जब पृथ्वी मिसाइल 110 किमी (68 मील) के एक दूरतम बिन्दु पर पहुंच गया। एडवांस एयर डिफेंस ने 15 किमी (9.3 मील) की ऊंचाई पर और 4 मेक की गति से पृथ्वी (मिसाइल) को प्रत्यक्ष हिट किया। रडार ने बड़ी संख्या में पटरियों का गठन किया, जिससे पता चलता है कि लक्ष्य कई टुकड़ों में टूट गया था। अर्थात एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल ने पृथ्वी (मिसाइल) के टुकडे-टुकडे कर दिए थे। व्हीलर द्वीप पर स्थित थर्मल कैमरों ने थर्मल इमेजेस के माध्यम से सीधे हिट करने की चित्र दिखाए। भारत द्वारा किए गए दो सफल इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षणों के चलते। वैज्ञानिकों ने कहा है कि एडवांस एयर डिफेंस मिसाइल को एक नई विस्तारित सीमा (150 किमी (9 3 मील)) तक सतह से हवा वाली मिसाइल में संशोधित किया जा सकता है जिसका संभवतः 'अश्विन' नाम रखा जा सकता है। 15 मार्च 2010: सोमवार को ओडिशा तट से एडी इंटरसेप्टर मिसाइल परीक्षण निरस्त कर दिया गया था। चूंकि लक्ष्य मिसाइल अपने रास्ते से हट गई और समुद्र में गिर गई थी। एडी मिसाइल को समुद्र पर 15 से 20 किमी की ऊंचाई पर लक्ष्य को अवरुद्ध करना था। लक्ष्य पृथ्वी मिसाइल, सुबह 10:02 बजे चंडीपुर सागर में एकीकृत टेस्ट रेंज के लांच कॉम्प्लेक्स-3 के मोबाइल लांचर से लॉन्च किया गया था।11 किलोमीटर की यात्रा के बाद मिसाइल अपनी गति से विचलित हो गया और समुद्र में जा गिरा। इसे 15 किलोमीटर की यात्रा करनी थी। 26 जुलाई 2010: ओडिशा के पूर्वी तट से व्हीलर द्वीप पर एकीकृत टेस्ट रेंज (आईटीआर) से सफलतापूर्वक एएडी का परीक्षण किया गया। 6 मार्च 2011 को, भारत ने ओडिशा तट से अपनी स्वदेशी विकसित इंटरसेप्टर मिसाइल का लॉन्च किया। भारत ने अपने इंटरसेप्टर मिसाइल से सफलतापूर्वक परीक्षण किया, जिसने बंगाल की खाड़ी पर 16 किमी की ऊंचाई पर एक 'प्रतिकूल' लक्ष्य बैलिस्टिक मिसाइल, संशोधित पृथ्वी मिसाइल को नष्ट कर दिया। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और एडवांस एयर डिफेंस · और देखें »

एस-400 मिसाइल प्रणाली

एस-400 ट्रिम्फ (S-400 Triumf) एक विमान भेदी हथियार एस-300 परिवार का नवीनीकरण के रूप में रूस की अल्माज़ केंद्रीय डिजाइन ब्यूरो द्वारा 1990 के दशक में विकसित विमान भेदी हथियार प्रणाली है। यह 2007 के बाद से ही रूसी सशस्त्र सेना में सेवा कर रही है। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और एस-400 मिसाइल प्रणाली · और देखें »

एस-500 मिसाइल प्रणाली

एस-500 मिसाइल (S-500 Prometey) जिसे 55आर6एम "ट्रायमफेटर-एम" (55R6M "Triumfator-M.") के रूप में भी जाना जाता है, वर्तमान में उपयोग की जाने वाली ए-135 मिसाइल प्रणाली और एस-400 मिसाइल प्रणाली को बदलने के लिए एक रूसी सतह से हवा में हमला करने वाली मिसाइल/एंटी बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली है। एस-500 का विकास अल्माज-एंटेई एयर डिफेंस कंसर्न द्वारा किया जा रहा है और इसकी विशेषताए अमेरिकी की टर्मिनल हाई आल्टीटिड एरिया डिफेंस सिस्टम (THAAD Missile) के समान होगी। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और एस-500 मिसाइल प्रणाली · और देखें »

पृथ्वी एयर डिफेंस

पृथ्वी एयर डिफेंस या प्रद्युम्न बैलिस्टिक मिसाइल इंटरसेप्टर (Prithvi Air Defence या Pradyumna Ballistic Missile Interceptor) वायुमंडल के बाहर आने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों को अवरोधन करने के लिए विकसित एक एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल है। यह पृथ्वी मिसाइल के आधार पर बनायीं गयी है। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और पृथ्वी एयर डिफेंस · और देखें »

बोइंग

thumb .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और बोइंग · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और संयुक्त राज्य · और देखें »

जड़त्वीय संचालन प्रणाली

फ्रांस के मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल '''S3''' की जड़त्वीय संचालन इकाई संचालन प्रणाली की यथार्थता जड़त्वीय संचालन प्रणाली (Inertial navigation system / आईएनएस) एक प्रणाली है जो जलयान, वायुयान, पनडुब्बी, नियंत्रित मिसाइल, तथा अंतरिक्ष यान आदि के संचालन में सहायक है। यह कंप्यूटर, गति सेंसरों और रोटेशन सेंसर का उपयोग करते हुए, किसी बाहरी संदर्भ के बिना ही, किसी गतिशील वस्तु की स्थिति, अभिविन्यास और वेग की गणना कर लेती है। इस प्रणाली को 'जड़त्वीय मार्गदर्शन प्रणाली' (inertial guidance system), 'जड़त्वीय उपकरण' आदि अन्य नामों से भी जाना जाता है। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और जड़त्वीय संचालन प्रणाली · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और इज़राइल · और देखें »

अन्तरमहाद्वीपीय प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र

अन्तरमहाद्वीपीय प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र या आई॰सी॰बी॰एम एक सतह-से सतह पर मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र को कहते हैं। इन्हें यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि ये लम्बी दूरी तक मार कर सकते हैं अर्थात एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक भी इनकी मारक-दूरी होती है। इन प्रक्षेपास्त्रों का उपयोग मुख्यतः नाभिकीय युद्ध की स्थिति में किया जाता है क्योंकि एक देश से दूसरे देश तक कम से कम समय में नाभिकीय अस्त्र ले जाने में इन प्रक्षेपास्त्रों को सबसे कम समय लगता है। इसलिए किसी भी नाभिकीय युद्ध की स्थिति में ये प्रक्षेपास्त्र सर्वाधिक क्षति कर सकते हैं। इस समय पाँचों नाभिकीय शक्ति सम्पन्न देशों (चीन, फ़्रान्स, ब्रिटेन, रूस और अमेरिका) के पास ये प्रक्षेपास्त्र हैं। भारत भी इस प्रकार के प्रक्षेपास्त्रों के विकास में लगा हुआ है। इसके अतिरिक्त यह माना जाता है कि इस्राइल, ईरान, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने भी ये प्रक्षेपास्त्र तैयार कर लिए हैं या इन्हें तैयार करने की क्षमता प्राप्त कर चुके हैं या तैयार करने पर विचार कर रहे हैं।। अन्तरमहाद्वीपीय प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी के निचले वातावरण से आरम्भ होकर अपने मार्ग का अधिकान्श भाग ऊपरी वायुमण्डल में तय करता है जहाँ पर वायु घर्षण सबसे कम होता है। कम ईन्धन होने के कारण ये प्रक्षेपास्त्र मध्यम-दूरी के प्रक्षेपास्त्रों से अधिक दूरी तय करते है। मध्यम-दूरी के प्रक्षेपास्त्र निचले वायुमण्डल में ही मार्ग तय करते हुए जाते हैं। अन्तरमहाद्वीपीय प्रक्षेपास्त्र कहलाने के लिए कम से कम ५,५०० किमी की मारक-दूरी होनी चाहिए। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और अन्तरमहाद्वीपीय प्राक्षेपिक प्रक्षेपास्त्र · और देखें »

अंतरिक्ष उड़ान

अंतरिक्ष उड़ान (space flight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं। .

नई!!: ऐरो 3 मिसाइल और अंतरिक्ष उड़ान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »