लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐनिमे

सूची ऐनिमे

thumbएनिमे शब्द जापानी में एनिमेशन के लिए प्रयोग होता है। जहां विश्व में एनिमे शब्द को सिर्फ जापानी कार्टून या एनिमेशन से जोड़ कर देखा जाता है, वहीं जापान मे इसका प्रयोग हर प्रकार के देशी या विदेशी एनिमेशन के लिए होता है। इस कला को दुनिया के बहुत से लोग पसंद करते हैं। इस तरह कि एनिमेशन में पात्रों की बनावट पर एक खास तरह से काम किया जाता है। पात्रों कि आंखें, उनके बाल व उनके शरीर की बनावट भी आम किस्म की एनिमेशन से अलग देखी जाती है लेकिन इस कि लोकप्रियता को देख कर अब अन्य कार्टून्स में इसकी झलक देखी जा सकती है। एनिमे के उदाहरण हैं: -.

5 संबंधों: डोरेमोन, नारुतो, पॉकेमॉन, जापानी भाषा, क्रेयौन शिनचैन

डोरेमोन

डोरेमोन (ドラえもん) फुजिको एफ॰ फुजिओ द्वारा बनाया गया एक जापानी मंगा कार्टून सीरीज है। यह बाद में एक एनीमे सीरीज बन गया। यह एक रोबोटिक बिल्ले कहानी है जिसका नाम डोरेमोन है, जो एक स्कूली बच्चे की सहायता करने के लिए बाईसवीं सदी से इक्कीसवी सदी में समय में पीछे आ गया है। यह सीरीज पहली बार दिसम्बर १९६९ में एक साथ छह विभिन्न पत्रिकाओं में दिखाई दी। मूल सीरीज में कुल मिलाकर, १३४४ कहानियाँ बनाई गईं जो पैंतालीस से भी अधिक खंडों में पूरी हुई। डोरेमोन के अधिकांश एपिसोड हास्य से भरे हुए हैं जो निष्ठा, दृढ़ता, साहस, परिवार और बड़ों के लिए सम्मान जैसे मूल्यों के बारे में बताते हैं। डोरेमोन दुनिया भर के विशेष और ज़रूरी विषयों के बारे में दर्शक को बताता है, इसमें वक़्त में सफ़र करना, स्ट्रिंग सिद्धांत, जैसे विज्ञान से सम्बंधित बातों को आसान तरीके से समझने की कोशिश की जाती है। .

नई!!: ऐनिमे और डोरेमोन · और देखें »

नारुतो

नारुतो मासाशी किशिमोतो द्वारा लिखित और चित्रांकित एक निरंतर चालू जापानी मांगा श्रृंखला है | यह कथानक नारुतो उज़ुमाकी, जो एक किशोर निंजा है, की कहानी है जो लगातार मान्यता की खोज में रहता है | वह होकागे, जो उसके गाँव का एक निंजा है जिसे नेता और सबसे सशक्त इंसान माना जाता है, बनने की आकांक्षा रखता है | यह श्रृंखला एक किशिमोतो की चित्रकथा पर आधारित है जो अगस्त 1997 के अकामारू जम्प के अंक में प्रकाशित की गई थी | मांगा का पहला प्रकाशन 1999 में शुइशा द्वारा जापानी साप्ताहिक शोनेन जंप पत्रिका के 43 अंकों में प्रकाशित हुआ था | वर्तमान में, मांगा के 51 तंकोबोन संस्करण जारी होने के साथ धारावाहिक निर्माण जारी है | मांगा को बाद में एक अनिमे में रूपांतरित किया गया जिसके निर्माता स्टूडियो पिएर्रोत और एनिप्लेक्स थे | इसका प्रीमियर पूरे जापान में स्थलीय टीवी तोक्यो नेटवर्क और अनिमे उपग्रह टेलीविज़ न नेटवर्क एनिमैक्स पर 3 अक्टूबर 2002 को हुआ | पहली श्रृंखला 220 एपिसोड तक चली, जबकि नारुतो: शिपूदेन जो मूल श्रृंखला की अगली कड़ी है, का प्रसारण 15 फ़रवरी 2007 से किया गया है | अनिमे श्रृंखला के अलावा, स्टूडियो पिएर्रोत ने श्रृंखला के लिए छह फिल्में और कई मूल वीडियो एनीमेशन भी विकसित किये है | अन्य उत्पादों में अनेक कंपनियों द्वारा विकसित छोटे उपन्यास, वीडियोखेल और व्यापारिक कार्ड शामिल हैं | विज मीडिया ने त्तरी नोर्थ अमेरिकन प्रोडक्शन के लिए मांगा और अनिमे का लाइसेंस प्राप्त किया है| विज़ इस श्रंखला को अपनी पत्रिका शोनेन जम्प और साथ ही व्यक्तिगत संस्करणों में प्रकाशित करता आ रहा है | अनिमे श्रृंखला का प्रसारण संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा 2005 में और बाद में यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में 2006 और 2007 में क्रमशः शुरू हुआ | पहली फिल्म के सिनेमा में प्रीमियर के साथ श्रंखला की फिल्मों और ओवीए का प्रकाशन विज़ द्वारा किया गया | नारुतो:शिपूदेन के पहले डीवीडी का संस्करण उत्तरी अमेरिका में 29 सितम्बर 2009 विज़ द्वारा किया गया और उसी साल अक्तूबर में डिज्नी एक्स डी पर इसका प्रसारण शुरू कर दिया गया | 44 संस्करण तक जापान में मांगा की 89 मिलियन से अधिक प्रतियां बिक चुकी है | विज़ ़ की शोनेन जम्प पत्रिका में धारावाहिक के बाद नारुतो कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री वाली मांगा श्रृंखला बन गयी है | इस श्रृंखला का अंग्रेजी रूपांतर यूएसए टुडे बुकलिस्ट में भी कई बार शामिल हुआ है और संस्करण 11 ने 2006 में क्विल पुरस्कार जीता | श्रृंखला के समीक्षकों ने कॉमेडी और लड़ाई के दृश्यों के बीच के संतुलन और साथ ही किरदारों के व्यक्तित्वों की प्रशंसा की है लेकिन सामान्य शोनेन कथानक तत्वों को उपयोग करने के लिए आलोचना की है | .

नई!!: ऐनिमे और नारुतो · और देखें »

पॉकेमॉन

पॉकेमॉन का अधिकृत लोगो पॉकेमोन (Pokémon, ポケモン) जापानी वीडियो गेम कंपनी निनटेंडो द्वारा प्रकाशित व सातोशी ताजिरी द्वारा १९९६ में रचित मिडिया फ्रेंचाइज़ी है। शुरुआत में गेम बॉय के लिए गेम फ्रिक द्वारा बनाए गए खेल के रूप में रिलीज़ के बाद पॉकेमॉन विश्व में मारियो शृंखला के बाद की दूसरी सबसे बड़ी सफल वीडियो गेम पर आधारित मिडिया फ्रेंचाइज़ी है। पॉकेमॉन की वस्तुओं को एनिमे, माँगा, खेलने के पत्ते, खिलोने, उपन्यासों व अन्य मीडियाओं में परिवर्तित किया गया है। .

नई!!: ऐनिमे और पॉकेमॉन · और देखें »

जापानी भाषा

जापानी भाषा (जापानी: 日本語 नीहोंगो) जापान देश की मुख्यभाषा और राजभाषा है। द्वितीय महायुद्ध से पहले कोरिया, फार्मोसा और सखालीन में भी जापानी बोली जाती थी। अब भी कोरिया और फार्मोसा में जापानी जाननेवालों की संख्या पर्याप्त है, परंतु धीरे धीरे उनकी संख्या कम होती जा रही है। भाषाविद इसे 'अश्लिष्ट-योगात्मक भाषा' मानते हैं। जापानी भाषा चीनी-तिब्बती भाषा-परिवार में नहीं आती। भाषाविद इसे ख़ुद की जापानी भाषा-परिवार में रखते हैं (कुछ इसे जापानी-कोरियाई भाषा-परिवार में मानते हैं)। ये दो लिपियों के मिश्रण में लिखी जाती हैं: कांजी लिपि (चीन की चित्र-लिपि) और काना लिपि (अक्षरी लिपि जो स्वयं चीनी लिपिपर आधारित है)। इस भाषा में आदर-सूचक शब्दों का एक बड़ा तंत्र है और बोलने में "पिच-सिस्टम" ज़रूरी होता है। इसमें कई शब्द चीनी भाषा से लिये गये हैं। जापानी भाषा किस भाषा कुल में सम्मिलित है इस संबंध में अब तक कोई निश्चित मत स्थापित नहीं हो सका है। परंतु यह स्पष्ट है कि जापानी और कोरियाई भाषाओं में घनिष्ठ संबंध है और आजकल अनेक विद्वानों का मत है कि कोरियाई भाषा अलटाइक भाषाकुल में संमिलित की जानी चाहिए। जापानी भाषा में भी उच्चारण और व्याकरण संबंधी अनेक विशेषताएँ है जो अन्य अलटाइ भाषाओं के समान हैं परंतु ये विशेषताएँ अब तक इतनी काफी नहीं समझी जाती रहीं जिनमें हम निश्चित रूप से कह सकें कि जापानी भाषा अलटाइक भाषाकुल में ऐ एक है। हाइकु इसकी प्रमुख काव्य विधा है। .

नई!!: ऐनिमे और जापानी भाषा · और देखें »

क्रेयौन शिनचैन

क्रेयौन शिनचैन (अंग्रेजी: Crayon Shin-chan, जापानी: クレヨンしんちゃん) एक जापानी ऐनिमे व मान्गा (कार्टून) है। यह पहले १९९० में जापान में बनाया गया था। इसका एनिमे १९९२ में जापान के टीवी आसाहि पर आना शुरू हुआ। १९९३ में इसका पहला चलचित्र जापान के सिनेमा थिएटर में दिखाया गया। २०१५ जुन् के अंत तक इसके ८६६ एपिसोड शृंखला जापान मैं प्रसारित हो चुके हैं। इसके कुल ५४ कॉमिक प्रकाशित हुए हैं। इसके २३ फिल्म दिखाए गए हैं। शिनचैन का पूरा नाम शिनोसूके नोहारा है। शिनचैन, तुम्हें अपनी छोटी बहन के स्नैक्स नहीं खाने चाहिए थे। आखिर तुम उसके बड़े भाई हो।’छह साल के इस शरारती लड़के का ऊटपटांग गाना तो आपने सुना (या झेला) ही होगा। उसके मम्मी-पापा उसे हमेशा डांटते रहते हैं। उसकी बहन हीमावारी बहुत छोटी है और घुटनों के बल चलती है। वह अगर शरारत करती भी है तो उसे नजरअंदाज कर दिया जाता है, क्योंकि उसे अभी कोई समझ नहीं है। पर शिन चैन उससे बड़ा और समझदार होने के बावजूद कहीं ज्यादा शरारती है। शिन चैन लगभग हर एपिसोड में बहन हीमावारी को तंग करता है और फिर मॉम-डैड से डांट खाता है। .

नई!!: ऐनिमे और क्रेयौन शिनचैन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »