लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐन राइस

सूची ऐन राइस

ऐन राइस हॉवार्ड एलेन ओ'ब्रायन के रूप में ४ अक्टूबर १९४१ को लुईज़ियाना में जन्मीं,ऐन राइस, (अंग्रेज़ी Anne Rice) एक प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका हैं, जो अपना साहित्य सृजन अंग्रेजी भाषा में करती हैं। राइस का साहित्य आमतौर पर कामुक, गॉथिक या धार्मिक विषयों से प्रेरित होता है। राइस का विवाह पर्सिद्ध कवि और चित्रकार स्टैन राइस से हुआ था और स्टैन की मृत्यु के समय तक एक दम्पत्ति के रूप में उन्होनें ४१ साल साथ साथ बिताये थे। उनकी पुस्तकों की अबतक लगभग १० करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं और इस लिहाज से वो समकालीन विश्व की एक सबसे अधिक पढी़ जाने वाली लेखिका हैं। .

4 संबंधों: लुईज़ियाना, अंग्रेज़ी भाषा, १९४१, ४ अक्टूबर

लुईज़ियाना

लुईज़ियाना का नक्शा लुईज़ियाना (Louisiana) संयुक्त राज्य के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। इसकी राजधानी बेटन रूज है। एक दूसरा महत्वपूर्ण नगर न्यू आर्लीन्स है जो २००५ में हरिकेन कट्रीना में डूब गया था। अमेरिकी में लुईज़ियाना एकमात्र राज्य है जिसके राजनीतिक उपखंडों को पारिश कहा जाता है जो कि अन्य राज्यों के काउंटियों के बराबर है। लुईज़ियाना के उत्तर में अर्कांसस, पूर्व में मिसिसिपी, पश्चिम में टेक्सास और दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी है। राज्य की अधिकांश भूमि मिसिसिपी नदी के कारण तलछटीकरण से बनी है। इसमें समृद्ध दक्षिणी बायोम शामिल है। 1803 में क्षेत्र की अमेरिकी खरीद से पहले, वर्तमान लुइसियाना राज्य एक फ्रांसीसी उपनिवेश था और एक संक्षिप्त अवधि के लिए एक स्पेनिश भी। इसके अलावा, 18वीं शताब्दी में उपनिवेशवादियों ने कई अफ्रीकी लोगों को गुलाम के रूप में आयात किया। 2015 में लगाये गए अनुमान के अनुसार राज्य की जनसंख्या 46,81,666 हैं। इसके मुताबिक ये संयुक्त राज्य का 25वां सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य हुआ। यह क्षेत्र के आकार अनुसार 31वां सबसे बड़ा है। लुईज़ियाना में 8% लोग फ्रेंच और 4% स्पेनी बोलते हैं। 86% लोगों द्वारा बोली जाने वाली अंग्रेज़ी राज्य में कोई आधिकारिक दर्जा नहीं रखती। .

नई!!: ऐन राइस और लुईज़ियाना · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ऐन राइस और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९४१

1941 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: ऐन राइस और १९४१ · और देखें »

४ अक्टूबर

4 अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 277वाँ (लीप वर्ष मे 278 वाँ) दिन है। साल मे अभी और 88 दिन बाकी है। ा.

नई!!: ऐन राइस और ४ अक्टूबर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अन रैस्

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »