लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन

सूची ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन

ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन (An Insignificant Man) खुशबू रांका और विनय शुक्ला द्वारा निर्देशित हिंदी/अंग्रेजी भाषा की एक भारतीय सामाजिक-राजनीतिक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेण्ट्री) है। नवंबर २०१७ में भारत में इस वृत्तचित्र को प्रदर्शित किया गया। आनंद गाँधी, खुशबू रांका और विनय शुक्ला के साथ, इसके सह-निर्माता हैं। यह वृत्तचित्र भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के उभार के साथ आम आदमी पार्टी के गठित होने और सत्ता में आने की प्रक्रिया को दर्शाता है। .

2 संबंधों: वृत्त चित्र, आम आदमी पार्टी

वृत्त चित्र

किसी वृत्त अर्थात समाचार या सत्य घटना पर आधारित फ़िल्म को वृत्तचित्र (डॉकुमेण्टरी फिल्म) कहते हैं। इसमें कलात्मकता, अभिनय और मनोरंजन के स्थान पर वृत्त के विषय और उद्देश्य पर अधिक ध्यान रखा जाता है। .

नई!!: ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन और वृत्त चित्र · और देखें »

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। .

नई!!: ऐन इन्सिग्निफिकैण्ट मैन और आम आदमी पार्टी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एन इन्सिग्निफिकेंट मैन, ऐन इन्सिग्निफिकेण्ट मैन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »