लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन

सूची ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन

आर्थर नेपोलियन रेमंड रॉबिन्सन (16 दिसम्बर 1926 – 9 अप्रैल 2014) (जिन्हें ए॰एन॰आर॰ (अथवा रे) रॉबिन्सन के रूप में जाना जाता है।), काल्डर हॉल, टोबैगो में जन्मे १९ मार्च १९९७ से १७ मार्च २००३ तक त्रिनिदाद और टोबैगो के तीसरे राष्ट्रपति रहे। वो १८ दिसम्बर १९८६ से १७ दिसम्बर १९९१ तक त्रिनिदाद और टोबैगो के तीसरे प्रधानमंत्री रहे। उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय पहचान अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय सम्बंधी प्रस्ताव ने दिलाई। राष्ट्रपति रॉबिन्सन प्रथम सक्रिय राजनीतिज्ञ थे जो राष्ट्राध्यक्ष के रूप में चुने गये और वो पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे जिन्हें निर्विरोध नहीं चुना गया (विपक्ष पीपुल्स नेशनल मूवमेंट (पीएनएम) के जस्टीस एंथनी लकी को राष्ट्रपति पद के रूप में निर्वाचित किया गया था। .

6 संबंधों: त्रिनिदाद और टोबैगो, बसदेव पाण्डे, मेथोडिज़्म, लंदन विश्वविद्यालय, ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय

त्रिनिदाद और टोबैगो

त्रिनिदाद और टोबैगो आधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में स्थित, पूरी तरह से द्विपों पर स्थित देश है। यह दक्षिण कैरिबिया में, वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में है। इसकी जलसीमा बारबाडोस से उत्तर-पूर्व में, गयाना से दक्षिण-पूर्व में तथा वेनेज़ुएला से दक्षिण और पश्चिम में जलसीमा साझा करती है। इस देश का क्षेत्रफल ५,१३० वर्ग किलोमीटर है। इस द्वीप समूह में दो मुख्य द्वीप है- त्रिनिदाद और टोबैगो। इन मुख्य द्वीपों के अलावा कई छोटे-छोटे द्वीप हैं। त्रिनिदाद, देश के ९४% क्षेत्र और ९६% आबादी के साथ, देश का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा जनसँख्या वाला द्वीप है। त्रिनिदाद द्वीप, १४९८ में कोलंबस के आगमन से लेकर १८ फ़रवरी १७९७ में स्पैनिश गवर्नर के ब्रिटेन को आत्मसमर्पण तक, स्पेन के अधीन था। इस दौरान टोबैगो द्वीप पर स्पैनिश, ब्रिटिश, फ्रेंच, डच, कौरलैंड का शासन रहा। सन १८०२ मई त्रिनिदाद और टोबैगो को एमिएन्ज़ की संधि के तहत ब्रिटेन को सौंप दिया गया था। १९६२ में इसे आज़ादी मिली और १९७६ में यह गणराज्य बना। इसकी अर्थव्यवस्था अन्य अंग्रेजी भाषी केरिबियन देशों से उलट मुख्यतः उद्योगों पर आधारित है। इस देश की सरकार ने देश का बहुत अच्छी तरह से आर्थिक विकास किया। २००३-२००८ के बीच देश की विकास दर ७% थी। यह कैरीबिया की आर्थिक शक्ति है। .

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और त्रिनिदाद और टोबैगो · और देखें »

बसदेव पाण्डे

बसदेव पाण्डे (१९३३-) १९९५ से २००१ तक ट्रिनिडाड के प्रधान मन्त्री थे। इसके अतिरिक्त वह कई वर्ष विपक्ष के नेता थे। वह ट्रिनिडाड के श्रम-नेता रहे हैं। श्रेणी:त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री श्रेणी:1933 में जन्मे लोग.

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और बसदेव पाण्डे · और देखें »

मेथोडिज़्म

जॉन वेस्ली मेथोडिज्म प्रोटेस्टैण्ट ईसाइयत से सम्बन्धित धार्मिक आन्दोलन है। यह अनेकानेक नामों वाली संस्थाओं के माध्यम से चलाया जा रहा है। इनका दावा है कि इसके लगभग ७ करोड़ अनुयाई हैं। मेथाडिस्ट विश्व भर में फैला हुआ है। ब्रिटेन के अतिरिक्त वह प्रधानतया कनाडा, दक्षिण अफ्रीका तथा आस्ट्रेलिया में फैला हुआ है। एक ऐंग्लिकन पादरी जान वेस्ली (सन् १७०३-१७३१ ई०) के नेतृत्व में मेथोडिज्म का प्रवर्त्तन हुआ था। उन्होंने सन् १७२९ ई० में अपने भाई चार्ल्स तथा कुछ अन्य साथियों के साथ ऑक्सफर्ड के विद्यार्थियों के लिये 'होली क्लब' नामक संस्था बनाई। इस क्लब के सदस्य एकत्र होकर बाइबिल पढ़ते, उपवास करते, जनता को उपदेश देते और बीमारों तथा कैदियों से भेंट करने जाते थे। लोगो ने उपहास में 'होली क्लब' के सदस्यों का नाम मेथाडिस्ट रखा था। किंतु वेस्ली ने स्वंय उसी नाम को अपनाया। प्रांरभ मे वे एंग्लिकन गिरजाघरों में प्रवचन किया करते थें। किंतु उनका सुधार आंदोलन बढ़ता गया और मेथोडिस्ट सोसायटी के रूप में एंग्लिकन चर्च से अलग हो गया। १८वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में मेथाडिस्ट को अमरीका में बड़ी सफलता मिली। आज कल वहाँ का चर्च महत्वपूर्ण बन गया है। .

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और मेथोडिज़्म · और देखें »

लंदन विश्वविद्यालय

यह ब्रिटेन की राजधानी लंदन के मध्य स्थित संस्थान है। यह मल्टी डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी है, जिसमें विज्ञान, कला, समाजविज्ञान और जैवऔषधि से संबंधित 200 से ज्यादा डिग्री ऑफर की जाती हैं। इसमें 4000 फैकल्टीज और 22000 छात्र हैं, जिनमें 34 प्रतिशत विदेशी छात्र हैं। .

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और लंदन विश्वविद्यालय · और देखें »

ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय का प्रवेश समारोह, शेल्डोनिअन थिएटर (2003) यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑक्सफ़र्ड या हिंदी में ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय (अंग्रेज़ी: University of Oxford यूनिवर्सिटि ऑफ ऑक्स्फोर्ड, संक्षेप में ऑक्सॉन), ऑक्सफोर्ड, इंग्लैंड, में स्थित, इंगलैंड का सबसे पुराना विश्वविद्यालय है। इसके साथ 39 कॉलेज संबद्ध हैं, जिनमें काफी बड़ी संख्या में स्नातक और परास्नातक विषयों की पढाई कराई जाती हैं। इसमें 18000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से एक चौथाई विदेशी छात्र हैं। .

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (फ्रेंच: Cour Pénale Internationale; प्रायः आईसीसी (ICC) या आईसीसीटी (ICCt) के रूप में संदर्भित) एक स्थायी न्यायाधिकरण है जिसमें जन-संहार, मानवता के खिलाफ अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रमण का अपराध (हालांकि वर्तमान में यह आक्रमण के अपराध पर अपने न्यायाधिकार क्षेत्र का प्रयोग नहीं कर सकता है) के लिए अपराधियों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाता है। आईसीसी का निर्माण, 1945 के बाद से अंतरराष्ट्रीय कानून का शायद सबसे महत्त्वपूर्ण सुधार रहा है। यह अंतरराष्ट्रीय कानून के दो निकायों को जो व्यक्तियों के साथ होने वाले व्यवहारों पर नज़र रखते हैं ताकत देता है: मानव अधिकार और मानवीय कानून.

नई!!: ए॰एन॰आर॰ रॉबिन्सन और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »