लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एशियाई राजमार्ग २

सूची एशियाई राजमार्ग २

एशियाई राजमार्ग २ (ए एच २) एशियाई राजमार्ग जाल के अंतर्गत १३,१७७ किलोमीटर (८,१८८ मील) लम्बी एक सड़क है। यह इंडोनेशिया के देनपसार से शुरू होकर मेरक और सिंगापुर होते हुए ईरान के खोस्रावी नगर तक जाती है। .

73 संबंधों: एशियाई राजमार्ग जाल, ढाका, थाईलैण्ड, दिल्ली, देनपसार, दीमापुर, नखोन सवन प्रान्त, नगाँव, नेपाल, पाकिस्तान, पिनांग, पंतनगर, पूर्वोत्तर भारत, फगवाड़ा, बनबसा, बहावलपुर, बानदुंग, बांग्लादेश, भरतपुर, नेपाल, भारत, मलेशिया, महेन्द्रनगर, माण्डले, मुरादाबाद, मुल्तान, मुआर (शहर), म्यान्मार, मेलाका, मोरे, रहीम यार ख़ान, रामपुर, उत्तर प्रदेश, रंगपुर, बांग्लादेश, रोहड़ी, लाहौर, लुधियाना, शाह आलम, शिलांग, सावे, सितारगंज, सिलेट नगर निगम, सिलीगुड़ी, सिंगापुर, सख्खर, सुराबया, सेरेम्बन, सोनीपत, हमादान, हापुड़, हेटौडा, ज़ाहेदान, ..., जालंधर, जकार्ता, जकोबाबाद, जोहोर बाहरू, ईरान, वाघा, खटीमा, गजरौला, इपोह, इम्फाल, इंडोनेशिया, कर्मान, कर्मानशाह (बख्तरान), काली नदी, उत्तराखण्ड, काशान, कुरुक्षेत्र, क्वेटा, कोम, कोहिमा, अमरोहा, अम्बाला, अमृतसर, अलोर सेतार सूचकांक विस्तार (23 अधिक) »

एशियाई राजमार्ग जाल

श्रेणी:एशियाई राजमार्ग जाल.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और एशियाई राजमार्ग जाल · और देखें »

ढाका

ढाका (बांग्ला: ঢাকা) बांग्लादेश की राजधानी है। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है। ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 करोड़ है (२००१ की जनसंख्या: ९,०००,०२)) जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है। मुगल सल्तनत के दौरान इस शहर को १७ वीं सदी में जहांगीर नगर के नाम से भी जाना जाता था, यह न सिर्फ प्रादेशिक राजधानी हुआ करती थी बल्कि यहाँ पर निर्मित होने वाले मलमल के व्यापार में इस शहर का पूरी दुनिया में दबदबा था। आधुनिक ढाका का निर्माण एवं विकास ब्रिटिश शासन के दौरान उन्नीसवीं शताब्दी में हुआ और जल्द ही यह कोलकाता के बाद पूरे बंगाल का दूसरा सबसे बड़ा शहर बन गया। भारत विभाजन के बाद १९४७ में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा १९७२ में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। आधुनिक ढाका देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, एवं संस्कृति का मुख्य केन्द्र है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (६३%) शहर है- - बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। हालांकि आधुनिक ढाका का शहरी आधारभूत ढांचा देश में सबसे ज्यादा विकसित है परंतु प्रदूषण, यातायात कुव्यवस्था, गरीबी, अपराध जैसी समस्यायें इस शहर के लिए बड़ी चुनौतियां हैं। सारे देश से लोगों का ढाका की ओर पलायन भी सरकार के लिए एक बड़ी समस्या का रूप लेता जा रहा है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और ढाका · और देखें »

थाईलैण्ड

श्यामदेश (थाईलैण्ड) जिसका प्राचीन भारतीय नाम श्यामदेश है दक्षिण पूर्वी एशिया में एक देश है। इसकी पूर्वी सीमा पर लाओस और कम्बोडिया, दक्षिणी सीमा पर मलेशिया और पश्चिमी सीमा पर म्यानमार है। थाईलैण्ड को सियाम के नाम से भी जाना जाता है जो ११ मई, १९४९ तक थाईलैण्ड का अधिकृत नाम था। थाई शब्द का अर्थ थाई भाषा में आज़ाद होता है। यह शब्द थाई नागरिको के सन्दर्भ में भी इस्तेमाल किया जाता है। इस वजह से कुछ लोग विशेष रूप से यहाँ बसने वाले चीनी लोग, थाईलैंड को आज भी सियाम नाम से पुकारना पसन्द करते हैं। थाईलैण्ड की राजधानी बैंकाक है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और थाईलैण्ड · और देखें »

दिल्ली

दिल्ली (IPA), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (अंग्रेज़ी: National Capital Territory of Delhi) भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश और महानगर है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली राजधानी होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों - कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं: हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियां और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह बसा है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था। यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी। यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही। १८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। इन लोगों ने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारम्भ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात् दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तो, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और दिल्ली · और देखें »

देनपसार

बाली की राजधानी देनपसार नगर है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और देनपसार · और देखें »

दीमापुर

दीमापुर भारत के नागालैंड प्रान्त का सबसे बड़ा नगर है। मध्यकाल में यह नगर दिमासा कछारी शासकों की राजधानी थी। यह भारत का ११५वाँ सबसे बड़ा नगर है। इसका निर्देशांक 25°54′45″ उत्तर 93°44′30″ पूर्व है। इस नगर के दक्षिण और पूर्व में कोहिमा जिला है, पश्चिम में असम का कार्बी आंग्लांग (Karbi Anglong) जिला है और उत्तर तथा पश्चिम दिशा में असम का गोलाघाट जिला है। 'दिमापुर' की उत्पत्ति 'दिमस' नामक एक कछारी शब्द से हुई है जो एक नदी का नाम है। दिमापुर, नागालैण्ड का प्रवेशद्वार है और यहाँ का एकमात्र रेलवे स्टेशन तथा एकमात्र कार्यशील हवाई अड्डा है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और दीमापुर · और देखें »

नखोन सवन प्रान्त

नखोन सवन थाईलैण्ड का एक प्रान्त है। यह मध्य थाईलैण्ड क्षेत्र में स्थित है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और नखोन सवन प्रान्त · और देखें »

नगाँव

कोलोंग नदी का दृष्य नगाँव भारत के असम प्रान्त के नगांव जिले का एक नगर है। यह गौहाटी से १२० किमी पूरब में कलंग नदी के तट पर स्थित है। यह असम का ५वाँ सबसे बड़ा नगर है। पहले इसका नाम 'नौगाँव' था। नगांव कृषि व्यापार केंद्र है और यहाँ गुवाहाटी विश्वविद्यालय से संबद्ध कई होमोयोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय स्थित हैं। नगांव से पांच किमी दक्षिण-पश्चिम में संचोआ में एक रेल जंक्शन हैं। नगांव के आसपास का क्षेत्र ब्रह्मपुत्र नदी घाटी का एक हिस्सा है और इसमें कई दलदल और झीलें हैं, जिनमें से कई मत्स्यपालन की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं। इसके इर्द-गिर्द के जंगल सागौन व साल की इमारती लकड़ियां और लाख उपलब्ध कराते हैं कृषि उत्पादों में चावल, जूट, चाय और रेशम शामिल हैं। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और नगाँव · और देखें »

नेपाल

नेपाल, (आधिकारिक रूप में, संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य नेपाल) भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित एक दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध हिमालयी राष्ट्र है। नेपाल के उत्तर मे चीन का स्वायत्तशासी प्रदेश तिब्बत है और दक्षिण, पूर्व व पश्चिम में भारत अवस्थित है। नेपाल के ८१ प्रतिशत नागरिक हिन्दू धर्मावलम्बी हैं। नेपाल विश्व का प्रतिशत आधार पर सबसे बड़ा हिन्दू धर्मावलम्बी राष्ट्र है। नेपाल की राजभाषा नेपाली है और नेपाल के लोगों को भी नेपाली कहा जाता है। एक छोटे से क्षेत्र के लिए नेपाल की भौगोलिक विविधता बहुत उल्लेखनीय है। यहाँ तराई के उष्ण फाँट से लेकर ठण्डे हिमालय की श्रृंखलाएं अवस्थित हैं। संसार का सबसे ऊँची १४ हिम श्रृंखलाओं में से आठ नेपाल में हैं जिसमें संसार का सर्वोच्च शिखर सागरमाथा एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) भी एक है। नेपाल की राजधानी और सबसे बड़ा नगर काठमांडू है। काठमांडू उपत्यका के अन्दर ललीतपुर (पाटन), भक्तपुर, मध्यपुर और किर्तीपुर नाम के नगर भी हैं अन्य प्रमुख नगरों में पोखरा, विराटनगर, धरान, भरतपुर, वीरगंज, महेन्द्रनगर, बुटवल, हेटौडा, भैरहवा, जनकपुर, नेपालगंज, वीरेन्द्रनगर, त्रिभुवननगर आदि है। वर्तमान नेपाली भूभाग अठारहवीं सदी में गोरखा के शाह वंशीय राजा पृथ्वी नारायण शाह द्वारा संगठित नेपाल राज्य का एक अंश है। अंग्रेज़ों के साथ हुई संधियों में नेपाल को उस समय (१८१४ में) एक तिहाई नेपाली क्षेत्र ब्रिटिश इंडिया को देने पड़े, जो आज भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड तथा पश्चिम बंगाल में विलय हो गये हैं। बींसवीं सदी में प्रारंभ हुए जनतांत्रिक आन्दोलनों में कई बार विराम आया जब राजशाही ने जनता और उनके प्रतिनिधियों को अधिकाधिक अधिकार दिए। अंततः २००८ में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि माओवादी नेता प्रचण्ड के प्रधानमंत्री बनने से यह आन्दोलन समाप्त हुआ। लेकिन सेना अध्यक्ष के निष्कासन को लेकर राष्ट्रपति से हुए मतभेद और टीवी पर सेना में माओवादियों की नियुक्ति को लेकर वीडियो फुटेज के प्रसारण के बाद सरकार से सहयोगी दलों द्वारा समर्थन वापस लेने के बाद प्रचण्ड को इस्तीफा देना पड़ा। गौरतलब है कि माओवादियों के सत्ता में आने से पहले सन् २००६ में राजा के अधिकारों को अत्यंत सीमित कर दिया गया था। दक्षिण एशिया में नेपाल की सेना पांचवीं सबसे बड़ी सेना है और विशेषकर विश्व युद्धों के दौरान, अपने गोरखा इतिहास के लिए उल्लेखनीय रहे हैं और संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के लिए महत्वपूर्ण योगदानकर्ता रही है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और नेपाल · और देखें »

पाकिस्तान

इस्लामी जम्हूरिया पाकिस्तान या पाकिस्तान इस्लामी गणतंत्र या सिर्फ़ पाकिस्तान भारत के पश्चिम में स्थित एक इस्लामी गणराज्य है। 20 करोड़ की आबादी के साथ ये दुनिया का छठा बड़ी आबादी वाला देश है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बलूची और पश्तो हैं। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद और अन्य महत्वपूर्ण नगर कराची व लाहौर रावलपिंडी हैं। पाकिस्तान के चार सूबे हैं: पंजाब, सिंध, बलोचिस्तान और ख़ैबर​-पख़्तूनख़्वा। क़बाइली इलाक़े और इस्लामाबाद भी पाकिस्तान में शामिल हैं। इन के अलावा पाक अधिकृत कश्मीर (तथाकथित आज़ाद कश्मीर) और गिलगित-बल्तिस्तान भी पाकिस्तान द्वारा नियंत्रित हैं हालाँकि भारत इन्हें अपना भाग मानता है। पाकिस्तान का जन्म सन् 1947 में भारत के विभाजन के फलस्वरूप हुआ था। सर्वप्रथम सन् 1930 में कवि (शायर) मुहम्मद इक़बाल ने द्विराष्ट्र सिद्धान्त का ज़िक्र किया था। उन्होंने भारत के उत्तर-पश्चिम में सिंध, बलूचिस्तान, पंजाब तथा अफ़गान (सूबा-ए-सरहद) को मिलाकर एक नया राष्ट्र बनाने की बात की थी। सन् 1933 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के छात्र चौधरी रहमत अली ने पंजाब, सिन्ध, कश्मीर तथा बलोचिस्तान के लोगों के लिए पाक्स्तान (जो बाद में पाकिस्तान बना) शब्द का सृजन किया। सन् 1947 से 1970 तक पाकिस्तान दो भागों में बंटा रहा - पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान। दिसम्बर, सन् 1971 में भारत के साथ हुई लड़ाई के फलस्वरूप पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश बना और पश्चिमी पाकिस्तान पाकिस्तान रह गया। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और पाकिस्तान · और देखें »

पिनांग

पिनांग मलेशिया का एक राज्य है जो मलक्का के जलडमरुमध्य के साथ प्रायद्वीपीय मलेशिया के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। क्षेत्र के हिसाब से पिनांग पेर्लिस के बाद मलेशिया का दूसरा सबसे छोटा और आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। पिनांग के निवासी को बोलचाल की भाषा में पेननगाइट के रूप में जाना जाता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और पिनांग · और देखें »

पंतनगर

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और पंतनगर · और देखें »

पूर्वोत्तर भारत

पूर्वोत्तर भारत से आशय भारत के सर्वाधिक पूर्वी क्षेत्रों से है जिसमें एक साथ जुड़े 'सात बहनों' के नाम से प्रसिद्ध राज्य, सिक्किम तथा उत्तरी बंगाल के कुछ भाग (दार्जीलिंग, जलपाईगुड़ी और कूच बिहार के जिले) शामिल हैं। पूर्वोत्तर भारत सांस्कृतिक दृष्टि से भारत के अन्य राज्यों से कुछ भिन्न है। भाषा की दृष्टि से यह क्षेत्र तिब्बती-बर्मी भाषाओँ के अधिक प्रचलन के कारण अलग से पहचाना जाता है। इस क्षेत्र में वह दृढ़ जातीय संस्कृति व्याप्त है जो संस्कृतीकरण के प्रभाव से बची रह गई थी। इसमें विशिष्ट श्रेणी के मान्यता प्राप्त आठ राज्य भी हैं। इन आठ राज्यों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 1971 में पूर्वोतर परिषद (नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल / NEC) का गठन एक केन्द्रीय संस्था के रूप में किया गया था। नॉर्थ ईस्टर्न डेवेलपमेंट फाइनेंस कारपोरेशन लिमिटेड (NEDFi) का गठन 9 अगस्त 1995 को किया गया था और उत्तरपूर्वीय क्षेत्र विकास मंत्रालय (DoNER) का गठन सितम्बर 2001 में किया गया था। उत्तरपूर्वीय राज्यों में सिक्किम 1947 में एक भारतीय संरक्षित राज्य और उसके बाद 1975 में एक पूर्ण राज्य बन गया। पश्चिम बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी कॉरिडोर जिसकी औसत चौड़ाई 21 किलोमीटर से 40 किलोमीटर के बीच है, उत्तरपूर्वीय क्षेत्र को मुख्य भारतीय भू-भाग से जोड़ता है। इसकी सीमा का 2000 किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र अन्य देशों: नेपाल, चाइना, भूटान, बर्मा और बांग्लादेश के साथ लगती है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और पूर्वोत्तर भारत · और देखें »

फगवाड़ा

फगवाड़ा एक नगर है और यह हाल ही में यहमे कपूरथला जिले नगर निगम बन गया है  जो की पंजाब प्रांत के मध्य भाग में  - स्थित है । इस नगर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है, क्योंकि एक बड़ी संख्या में  एनआरआई (अनिवासी भारतीय) इसी नगर से है। यहाँ बहुतायत में  राजपूत बर्सर, जाट जाति  निवास करते हैं। यह जालंधर राजस्व प्रभाग के अंतर्गत  आता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और फगवाड़ा · और देखें »

बनबसा

बनबसा उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत जिले की श्री पूर्णागिरी तहसील में नेपाल सीमा पर स्थित एक जनगणना नगर है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। उत्तराखण्ड के जिले .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और बनबसा · और देखें »

बहावलपुर

पंजाब, पाकिस्तान का एक नगर। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और बहावलपुर · और देखें »

बानदुंग

बानदुंग (Bandung) इण्डोनेशिया के पश्चिम जावा प्रान्त का सबसे बड़ा शहर और राजधानी है। इसके महानगर क्षेत्र में सन् 2015 में 84,95,928 निवासी थे, जिसके आधार पर यह इण्डोनेशिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगर क्षेत्र था। केन्द्रीय शहर की आबादी 25 लाख है जिसके अनुसार यह देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बानदुंग जावा द्वीप पर राष्ट्रीय राजधानी जकार्ता से 140 किलोमीटर (87 मील) दक्षिणपूर्व में समुद्रतल से 768 मीटर (2,520 फ़ुट) की ऊँचाई पर बसा हुआ है। अपनी ऊँचाई के कारण यहाँ का तापमान सालभर अन्य इण्डोनेशियाई शहरों से ठंडा रहता है। यह एक नदी द्रोणी में ज्वालामुखीय पहाड़ियों से घिरा हुआ है। सन् 2018 के एशियाई खेलों के मेज़बान नगरों में बानदुंग भी एक है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और बानदुंग · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और बांग्लादेश · और देखें »

भरतपुर, नेपाल

भरतपुर, नेपाल (Bharatpur, Nepal) मध्य दक्षिण नेपाल के चितवन उपत्यका में स्थित नेपाल का एक विस्तारित होता हुआ शहर है। यह नारायणी नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यह शहर नेपाल के काठमाण्डू, पोखरा, ललितपुर, विराटनगर, वीरगंज और धरान के वाद सातवाँ बडा शहर है। भरतपुर मे १,२५०० लोग रहते हैं। यह शहर मध्य नेपाल का एक प्रमुख वाणीज्य, शिक्षा और स्वास्थ्य का केन्द्र है। भरतपुर नेपाल का सब से महत्वपूर्ण ट्रांसपोर्टेशन जंक्शन है। यह नेपाल के सबसे लम्बे महेन्द्र राजमार्ग के पूर्व, पश्चिम का केन्द्र मे बैठा हुआ है, साथ मे काठमाण्डू और पोखरा को देश के बाकी हिस्से से जोडने वाला सहायक राजमार्ग का केन्द्र भी है। २० साल पहले स्थापित हुआ यह नया शहर बहुत ही तेजी के साथ बढ रहा है। भरतपुर नेपाल का सब से बडा लाइभस्टक प्रोड्युसर है बांकी के हनी, फ्लोरीकल्चर मसरूम फार्मीङ भेजी टेबल फार्मीङ के साथ साथ शहर के बाहरी हिस्सों में धान, मक्की, गेँहू की खेती भी होते है। यहाँ का मेन इन्डस्ट्री टुरिज़म है साथ में सर्विस इन्ड्स्ट्री भी बहुत ही उभर रही है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और भरतपुर, नेपाल · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और भारत · और देखें »

मलेशिया

मलेशिया अधिनियम 1963 (दस्तावेज़) अंग्रेजी ग्रंथों में मलेशिया से संबंधित समझौते (दस्तावेज़) मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक उष्णकटिबंधीय देश है। यह दक्षिण चीन सागर से दो भागों में विभाजित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित मुख्य भूमि के पश्चिम तट पर मलक्का जलडमरू और इसके पूर्व तट पर दक्षिण चीन सागर है। देश का दूसरा हिस्सा, जिसे कभी-कभी पूर्व मलेशिया के नाम से भी जाना जाता है, दक्षिण चीन सागर में बोर्नियो द्वीप के उत्तरी भाग पर स्थित है। मलय प्रायद्वीप पर स्थित कुआलालंपुर देश की राजधानी है, लेकिन हाल ही में संघीय राजधानी को खासतौर से प्रशासन के लिए बनाए गए नए शहर पुत्रजया में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह 13 राज्यों से बनाया गया एक एक संघीय राज्य है। मलेशिया में चीनी, मलय और भारतीय जैसे विभिन्न जातीय समूह निवास करते हैं। यहां की आधिकारिक भाषा मलय है, लेकिन शिक्षा और आर्थिक क्षेत्र में ज्यादातर अंग्रेजी का इस्तेमाल किया जाता है। मलेशिया में १३० से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं, इनमें से ९४ मलेशियाई बोर्नियो में और ४० प्रायद्वीप में बोली जाती हैं। यद्यपि देश सरकारी धर्म इस्लाम है, लेकिन नागरिकों को अन्य धर्मों को मानने की स्वतंत्रता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मलेशिया · और देखें »

महेन्द्रनगर

परिचय भिम् डत्ता नगरपालिका (महेन्द्रनगर), नेपाल के महाकाली अंचल का कंचनपुर जिला की एक नगरपालिका है। इसके अन्दर लगभग १४४५० घर है। यह पश्चिम नेपाल से उतरांचल राज्य (भारत) प्रवेश का मुख्य नाका है। भिम् डत्ता माहाकाली अंचल का अंचल मुकाम होनेके साथ-साथ कंचनपुर जिलेका भी मुकाम है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और महेन्द्रनगर · और देखें »

माण्डले

म्यांमार के मानचित्र में माण्डले की स्थिति मांडले का विहंगम दृष्य माण्डले (Mandalay / बर्मी भाषा में: မန္တလေးမြို့; / मन्तलेःम्रों) बर्मा का दूसरा सबसे बड़ा शहर एवं बर्मा का अन्तिम शाही राजधानी है। यह रंगून से ७१६ किमी उत्तर में इरावदी नदी के किनारे बसा है। मांडले ऊपरी बर्मा का आर्थिक केन्द्र एवं बर्मी संस्कृति का केन्द्र है। मांडले की जेल में ही बालगंगाधर तिलक, बहादुरशाह जफर आदि अनेक भारतीय नेताओं एवं क्रान्तिकारियों को ब्रिटिश सरकार ने बन्दी बना रखा था। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और माण्डले · और देखें »

मुरादाबाद

मुरादाबाद भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक नगर है जो कि पीतल हस्तशिल्प के निर्यात के लिए प्रसिद्ध है। रामगंगा नदी के तट पर स्थित मुरादाबाद पीतल पर की गई हस्तशिल्प के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसका निर्यात केवल भारत में ही नहीं अपितु अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जर्मनी और मध्य पूर्व एशिया आदि देशों में भी किया जाता है। अमरोहा, गजरौला और तिगरी आदि यहाँ के प्रमुख पयर्टन स्थलों में से हैं।http://moradabad.nic.in/ रामगंगा और गंगा यहाँ की दो प्रमुख नदियाँ हैं। मुरादाबाद विशेष रूप से प्राचीन समय की हस्तकला, पीतल के उत्पादों पर की रचनात्मकता और हॉर्न हैंडीक्राफ्ट के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, बदायूँ जिला के दक्षिण, रामपुर जिला के पूर्व और ज्योतिबा फुले नगर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मुरादाबाद · और देखें »

मुल्तान

मुल्तान में एक मक़बरा मुल्तान पाकिस्तान के पंजाब सूबे में एक शहर है। यह पाकिस्तान का छठा सबसे बड़ा शहर है। इसकी जनसंख्या 38 लाख है। यहाँ बहुत से बाज़ार, मस्जिदें और मक़बरे हैं। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मुल्तान · और देखें »

मुआर (शहर)

मुआर, जो बंदर महारानी और बंदर दिराजा भी कहलाता है, मलेशिया का सबसे लोकप्रिय पर्यटक शहर है। यह जोहोर राज्य में है और उस राज्य के पारम्परिक राजपरिवार की राजधानी भी है। ध्यान दें कि जोहोर की प्रशासनिक राजधानी जोहोर बाहरू है, जो मुआर से भिन्न शहर है। मुआर खानेपीने के स्थान, ऐतिहासिक इमारतों और अन्य पर्यटक स्थलों से भरपूर है। यह शहर मलक्का जलसन्धि पर बसा हुआ है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मुआर (शहर) · और देखें »

म्यान्मार

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' (မြန်မာ .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और म्यान्मार · और देखें »

मेलाका

मलाका या मलक्का मलेशिया का एक राज्य है। यह मलय प्रायद्वीप के दक्षिणी छोर पर मलक्का जलसन्धि के तट पर स्थित है, जिसके पार इण्डोनेशिया का सुमात्रा द्वीप है। मेलाका मलय इतिहास का सबसे पुराना सल्तनत था, लेकिन सन् १५११ में इसपर पुर्तगालियों ने कब्ज़ा कर लिया और सल्तनत को समाप्त कर दिया। आधुनिक काल में यहाँ अब "यांग दि-पेरतुआ नेगेरी" (अर्थ: नगराध्यक्ष) नामक अधिकारी राज्यपाल का पद धारण करता है। यह मलाया प्रायद्वीप के पश्चिमी समुद्रतट पर १६६४ वर्ग किमी में फैले हुए मलाका प्रदेश की राजधानी तथा बंदरगाह है। यह एक अति प्राचीन यूरोपीय बस्ती है। कहा जाता है, मलाया के राजा ने सन् १४०३ में इस नगर की स्थापना की थी। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय यह जापानियों के अधीन रहा एवं १९५१ ईo में स्वतंत्र हुआ और मलाया गणतंत्र का एक भाग हो गया। प्राचीन काल से ही भारत तथा चीन से इसका व्यापारिक संबंध है पर इसकी अत्यधिक वृद्धि अंग्रेजों के आने के बाद ही हुई। नवीन मलाका में अब भी पुर्तगाली और हॉलैंड वासियों के प्राचीन भवनों के ध्वंसावशेष मिलते हैं। यह पूर्वी एशिया का सबसे महत्वूपर्ण तथा बड़ा औद्योगिक केंद्र है। इसके पृष्ठप्रदेश में भूमध्यरेखीय सघन सदाबहार वन पाए जाते हैं। तटीय भागों में पश्चिम की ओर मैंग्रोव जाति के वृक्ष अधिक पाए जाते हैं। यहाँ का मुख्य उद्यम कृषि है। यहाँ के निवासी, रबर, धान, नारियल, अनन्नास तथा गरम मसालों की खेती करते हैं। इस बंदरगाह से रबर, नारियल, चावल तथा गरम मसालों का निर्यात होता है। मलाका जलडमरूमध्य, सुमात्रा तथा मलाया प्रायद्वीप को एक दूसरे से अलग करनेवाला एक जलडमरूमध्य है जो दक्षिणी चीन सागर तथा हिन्द महासागर को आपस में मिलाता है। इस जलसंधि की लंबाई ५०० मील तथा चौड़ाई २५ मील से १०० मील तक है। इसके दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित एक छोटे द्वीप पर सिंगापुर स्थित है। इस जलसंधि के द्वारा संसार का सबसे अधिक माल आता जाता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मेलाका · और देखें »

मोरे

मोरे (Moreh) भारत के मणिपुर के चन्देल जिले का एक नगर है जो भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित है। यह नगर व्यापार का केन्द्र है। इसी के पास म्यांमार का तामू नगर स्थित है। भारत-म्यांमार-थाईलैण्ड त्रिपक्षीय राजमार्ग यहीं से आरम्भ होकर म्यांमार के बीचोबीच होते हुए थाईलैण्ड तक जायेगा। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और मोरे · और देखें »

रहीम यार ख़ान

पंजाब, पाकिस्तान का एक नगर। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और रहीम यार ख़ान · और देखें »

रामपुर, उत्तर प्रदेश

रामपुर (उर्दू) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के रामपुर जिले में स्थित एक शहर एवं नगर महापालिका है। यह मुरादाबाद एवं बरेली के बीच में पड़ता है। रामपुर नगर उपर्युक्त ज़िले का प्रशासनिक केंद्र है तथा कोसी के बाएँ किनारे पर स्थित है। रामपुर नगर में उत्तरी रेलवे का स्टेशन भी है। रामपुर का चाकू उद्योग प्रसिद्ध है। चीनी, वस्त्र तथा चीनी मिट्टी के बरतन के उद्योग भी नगर में हैं। रामपुर नगर में अरबी भाषा का एक महाविद्यालय है। रामपुर क़िला, रामपुर रज़ा पुस्तकालय और कोठी ख़ास बाग़ रामपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। रामपुर जगह का कुल क्षेत्रफल 2367 वर्ग किलोमीटर है। रामपुर की स्थापना नवाब फैजुल्लाह खान ने की थी। उन्होंने 1774-1794 तक यहाँ शासन किया। श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और रामपुर, उत्तर प्रदेश · और देखें »

रंगपुर, बांग्लादेश

यह लेख बांग्लादेश में एक शहर के रूप में रंगपुर के बारे में है। रंगपुर (बंगाली: রংপুর) बांग्लादेश के एक प्रमुख शहरों में से है। रंगपुर को 16 दिसंबर सन 1769 में जिला मुख्यालय घोषित किया गया हालांकि सन 1869 से या एक नगर पालिका है। यह बांग्लादेश की सबसे पुरानी नगरपालिकाओं में से एक है। नगर निगम कार्यालय को सन 1892 में राजा जानकीवल्लभ द्वारा बनवाया गया था। यह नगर बांग्लादेश के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है। इसके दक्षिणी भाग में हाल ही में स्थापित एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय "बेगम रुक़य्या विश्वविद्यालय, रंगपुर" बना है। इससे पहले रंगपुर ग्रेटर रंगपुर जिले का मुख्यालय था बाद में चलकर ग्रेटर रंगपुर जिला रंगपुर,कुरीग्राम,बोगरा,लालमोनिरहाट और गैबांधा मैं बांट दिया गया। इस शहर में एक बड़ी सैन्य छावनी है। शहर के निकट ही कोयले का भंडार है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और रंगपुर, बांग्लादेश · और देखें »

रोहड़ी

रोहड़ी (सिन्धी:, उर्दू:, अंग्रेज़ी: Rohri), जिसे मध्यकाल में 'अरोर' और 'अलोर' कहा जाता था, पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के सक्खर ज़िले में सिन्धु नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित एक शहर है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और रोहड़ी · और देखें »

लाहौर

लाहौर (لہور / ਲਹੌਰ, لاہور) पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी है एवं कराची के बाद पाकिस्तान में दूसरा सबसे बडा आबादी वाला शहर है। इसे पाकिस्तान का दिल नाम से भी संबोधित किया जाता है क्योंकि इस शहर का पाकिस्तानी इतिहास, संस्कृति एवं शिक्षा में अत्यंत विशिष्ट योगदान रहा है। इसे अक्सर पाकिस्तान बागों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। लाहौर शहर रावी एवं वाघा नदी के तट पर भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित है। लाहौर का ज्यादातर स्थापत्य मुगल कालीन एवं औपनिवेशिक ब्रिटिश काल का है जिसका अधिकांश आज भी सुरक्षित है। आज भी बादशाही मस्जिद, अली हुजविरी शालीमार बाग एवं नूरजहां तथा जहांगीर के मकबरे मुगलकालीन स्थापत्य की उपस्थिती एवं उसकी अहमियत का आभास करवाता है। महत्वपूर्ण ब्रिटिश कालीन भवनों में लाहौर उच्च न्यायलय जनरल पोस्ट ऑफिस, इत्यादि मुगल एवं ब्रिटिश स्थापत्य का मिलाजुला नमूना बनकर लाहौर में शान से उपस्थित है एवं ये सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में लोकप्रिय हैं। मुख्य तौर पर लाहौर में पंजाबी को मातृ भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है हलाकि उर्दू एवं अंग्रेजी भाषा भी यहां काफी प्रचलन में है एवं नौजवानों में काफी लोकप्रिय है। लाहौर की पंजाबी शैली को लाहौरी पंजाबी के नाम से भी जाना जाता है जिसमे पंजाबी एवं उर्दू का काफी सुंदर मिश्रण होता है। १९९८ की जनगणना के अनुसार शहर की आबादी लगभग ७ लाख आंकी गयी थी जिसके जून २००६ में १० लाख होने की उम्मीद जतायी गयी थी। इस अनुमान के मुताबिक लाहौर दक्षिण एशिया में पांचवी सबसे बडी आबादी वाला एवं दुनिया में २३वीं सबसे बडी आबादी वाला शहर है।.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और लाहौर · और देखें »

लुधियाना

लुधियाना भारत के पंजाब प्रांत का एक शहर है। इसका प्राचीन नाम लोदी-आना था, जो कि लोदी वन्श के नाम पर था। सतलुज नदी के किनारे स्थित यह शहर 1480 में दिल्ली की लोदी वंश द्वारा स्थापित किया गया था। प्रथम सिख युद्ध (1845) में लुधियाना में एक बड़ी लड़ाई लड़ी गयी थी। लुधियाना अब पंजाब का सबसे अधिक आबादी वाला महानगरीय शहर है। यहाँ का प्रमुख व्यापार कपड़ा निर्माण, ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, तथा सिलाई मशीनों के इंजीनियरिंग केंद्र हैं। इसके होज़री माल की पूर्व और पश्चिम के सभी बाजारों में काफी मांग है, और यह ऊनी वस्त्र, मशीन टूल्स, मोपेड, सिलाई मशीन और मोटर पार्ट्स को पूरी दुनिया में निर्यात करता है। विशव प्रसिद्ध पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना में स्थित है। इसमें बड़े अनाज बाजार हैं, और यह ग्रामीण ओलंपिक के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जगह के आसपास स्थित कई गुरुद्वारों का ऐतिहासिक महत्व है। एक और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्मारक लोधी किला है, जो लगभग 500 वर्ष पुराना है, और मुस्लिम शासक सिकंदर लोदी द्वारा सतलुज नदी के तट पर बनाया गया था। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और लुधियाना · और देखें »

शाह आलम

शाह आलम दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के सेलांगोर राज्य की राजधानी है। यह मलेशिया के सबसे बड़े शहर कुआला लम्पुर से २५ किमी पश्चिम में स्थित है। जब सन् १९७४ में कुआला लम्पुर को सेलांगोर राज्य से अलग कर के एक संघीय क्षेत्र घोषित कर दिया गया तो शाह आलम को राज्य की राजधानी बना दिया गया। शाह आलम मलेशिया का पहला योजना के तहत विकसित किया गया शहर था और इसका निर्माण १९५७ में मलेशिया की ब्रिटेन से स्वतंत्रता के बाद हुआ। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और शाह आलम · और देखें »

शिलांग

शिलांग भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य मेघालय की राजधानी है। भारत के पूर्वोत्तर में बसा शिलांग हमेशा से पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा है। इसे भारत के पूरब का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है। पहाड़ियों पर बसा छोटा और खूबसूरत शहर पहले असम की राजधानी था। असम के विभाजन के बाद मेघालय बना और शिलांग वहां की राजधानी। लगभग 1695 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस शहर में मौसम हमेशा सुहावना बना रहता है। मानसून के दौरान जब यहां बारिश होती है, तो पूरे शहर की खूबसूरती और निखर जाती है और शिलांग के चारों तरफ के झरने जीवंत हो उठते है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और शिलांग · और देखें »

सावे

ईरान के प्रांत सावे (फारसी: ساوه) ईरान का शहर है। श्रेणी:ईरान के नगर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सावे · और देखें »

सितारगंज

सितारगंज, उधम सिंह नगर जिला, उत्तराखंड में स्थित एक क्षेत्र है। यह कुमाऊँ मण्डल में आता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सितारगंज · और देखें »

सिलेट नगर निगम

सिलेट सिटी कॉर्पोरेशन यानि सिलेट नगर निगम, बांग्लादेश के सिलेट नगर में आधारित एक स्वशासित पौरप्रशासन निकाय व निगम-ऐक्य है, जिसपर बांग्लादेश के सिलेट नगर के प्रशासन और विकास तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित प्रभार निहित किये गए हैं। सिलेट, बांग्लादेश के सिलेट विभाग में स्थित, बांग्लादेश के बृहत्तम् नगरों में से एक है। इस निकाय की स्थापना सिलेट के प्रशासन हेतु एक नगर पालिका के रूप में हुआ था, तत्पश्चात्, नगर के आकार और जनसंख्या में वृद्धि के मद्देनज़र इसे नगर निगम के स्तर पर उन्नतस्थ कर दिया गया। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सिलेट नगर निगम · और देखें »

सिलीगुड़ी

'''सिलिगुड़ी''': पूर्वोत्तर भारत का प्रवेशद्वार सिलीगुड़ी (बंगाली: শিলিগুড়ি) पश्चिम बंगाल का एक नगर है, जो दार्जिलिंग तथा जलपाईगुड़ी जिले में स्थित है। रेल और राजपथ का अंतस्थ होने के कारण, यह नगर दार्जिलिंग एवं सिक्किम के व्यापार का केंद्र है। जूट व्यवसाय नगर का प्रमुख व्यवसाय है। यह महानन्दा नदी के किनारे हिमालय के पाद पर स्थित है और जलपाईगुड़ी से ४२ किमी दूरी पर स्थित है। यह उत्तरी बंगाल का प्रमुख वाणिज्यिक, पर्यटक, आवागमन, तथा शैक्षिक केन्द्र है।२०११ में इसकी जनसंख्या ७ लाख थी। गुवाहाटी के बाद यह पूर्वोत्तर भारत का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह पश्चिम बंगाल का महत्वपूर्ण व्यापार केन्द्र बन चुका है। इस नगर में लगभग २० हजार देसी और १५ हजार विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं। नेपाल, भूटान तथा बांग्लादेश आदि पड़ोसी देशों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के लिये भी यह वायु, सड़क तथा रेल यात्रा का पड़ाव बिन्दु है। यह चाय, आवागमन, पर्यटन तथा इमारती लकड़ी के लिये प्रसिद्ध है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सिलीगुड़ी · और देखें »

सिंगापुर

सिंगापुर (अंग्रेज़ी: Singapore सिंगपोर, चीनी: 新加坡 शीन्जियापो, मलय: Singapura सिंगापुरा, Tamil: சிங்கப்பூர் चिंकाप्पूर) विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। सिंगापुर यानी सिंहों का पुर। यानी इसे सिंहों का शहर कहा जाता है। यहाँ पर कई धर्मों में विश्वास रखने वाले, विभिन्न देशों की संस्कृति, इतिहास तथा भाषा के लोग एकजुट होकर रहते हैं। मुख्य रूप से यहाँ चीनी तथा अँग्रेजी दोनों भाषाएँ प्रचलित हैं। आकार में मुंबई से थोड़े छोटे इस देश में बसने वाली करीब 35 लाख की आबादी में चीनी, मलय व 8 प्रतिशत भारतीय लोग रहते हैं। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सिंगापुर · और देखें »

सख्खर

सख्खर बांध सख्खर (Sukkur) पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त का तीसरा सबसे बड़ा नगर है। यह सिन्धु नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। सिन्धी भाषा में 'सख्खर' शब्द का अर्थ 'श्रेष्ठ' है। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सख्खर · और देखें »

सुराबया

सुराबया पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी और इंडोनेशिया को दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह तटीय नगर है जिसके नाम के बारे में ऐतिहासिक कथाओं का ज़िक्र मिलता है। सुराबया को 'वीरों के शहर' के नाम से भी जाना जाता है। सुराबया का युद्ध इंडोनेशियाई राष्ट्रीय क्रांति के समय इंडोनेशियाई स्वतंत्रता के लिए समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण रहा। यह रेल मार्ग से राजधानी जकार्ता और सड़क मार्ग से जोगजकार्ता तथा बाली द्वीप से जुड़ा हुआ है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सुराबया · और देखें »

सेरेम्बन

सेरेम्बन (Seremban) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के नेगेरी सेमबिलान राज्य की राजधानी है। इसका पुराना नाम सुंगेइ उजोंग (Sungei Ujong) था। शहर की स्थापना सन् १८७० में प्रायद्वीपीय मलेशिया के इस क्षेत्र में टिन खनिज के मिलने से हुई थी। यह मलेशिया के सबसे बड़े व महत्वपूर्ण शहर कुआला लुम्पुर से लगभग ६० किमी दक्षिण में तट से ३० किमी दूर लिंग्गी नदी घाटी में तितिवांगसा पहाड़ियों के चरणों में बसा हुआ है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सेरेम्बन · और देखें »

सोनीपत

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और सोनीपत · और देखें »

हमादान

ईरान के प्रांत हमादान (फारसी: همدان) ईरान का शहर है। श्रेणी:ईरान के नगर श्रेणी:ईरान के प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और हमादान · और देखें »

हापुड़

हापुड़ भारत के उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख शहर एवं लोकसभा क्षेत्र है। यह नए बनाए गए जिले का मुख्यालय हैं। यह एक रेलवे का जंक्शन भी है। यह ज़िले की प्रसिद्ध व्यपारिक मण्डी है। यहाँ पर तिलहन, गुड़, गल्ले और कपास का व्यापार अधिक होता है। हापुड़ (हिन्दी- उर्दू) के बारे में-- ३,१०,000 की आबादी का एक मध्यम आकार के शहर है और स्टेनलेस स्टील पाइप, ट्यूब और हब बनाने के रूप में विख्यात, हापुड़ कागज शंकु और ट्यूबों के लिए भी प्रसिद्ध है। भारत की राजधानी नई दिल्ली से लगभग 60 किमी दूर स्थित यह शहर जिले का मुख्यालय भी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 दिल्ली को लखनऊ से जोड़ने वाला राजमार्ग भी शहर से गुजरता है। हापुड़ शहर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अंतर्गत आता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और हापुड़ · और देखें »

हेटौडा

चितवन उपत्यका के पुर्वीकिनार मे अवस्थीत हेटौडा नेपालका एक प्रमुख औध्योगीक सहर है हेटौडा रापती नदी के किनारे मे बैठा हुवा है, ए सहर देसके दो राजमार्ग महेन्द्र राजमार्ग व त्रिभुवन राजमार्ग के केन्द्र मे बैठा हुवा है। हेटौडा मकवानपुर जिला का सदरमुकाम होनेके साथ साथ मध्यमान्चल बिकासक्षेत्रका प्रस्तावीत मुकाम भि है। एतिहासीक चिसापनी गढी व मकवानपुर गढी यांहा से करीव है ए सहर भरतपुर, नेपाल से ७५ कि.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और हेटौडा · और देखें »

ज़ाहेदान

ईरान के शहर ज़ाहेदान (फारसी: زاهدان) ईरान में सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत का एक शहर है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार ५६७,४४९ है। श्रेणी:सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और ज़ाहेदान · और देखें »

जालंधर

जालंधर भारत के पंजाब (भारत) प्रांत का एक शहर है। जालंधर एक बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां चमड़े और खेल की वस्तुओं का अधिक उत्पादन होता है। जिस कारण यह सम्पूर्ण विश्व में विख्यात है। जालंधर पंजाब का सबसे पुराना शहर है। जालंधर वह जगह है जिसने देश को कई वीर योद्धा दिए है। जालंधर में ऐसे कई मंदिर, गुरूद्वारे, किले और संग्रहालय है जहां घूमा जा सकता है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और जालंधर · और देखें »

जकार्ता

जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६६१कि.मी.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और जकार्ता · और देखें »

जकोबाबाद

सिन्ध, पाकिस्तान का एक नगर। श्रेणी:पाकिस्तान के शहर.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और जकोबाबाद · और देखें »

जोहोर बाहरू

जोहोर बाहरू (Johor Bahru) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के जोहोर राज्य की राजधानी है। यह कुआला लुम्पुर के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर भी है। जोहोर बाहरू मलय प्रायद्वीप का दक्षिणतम शहर है और यह सिंगापुर द्वीप देश के बहुत पास स्थित है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और जोहोर बाहरू · और देखें »

ईरान

ईरान (جمهوری اسلامی ايران, जम्हूरीए इस्लामीए ईरान) जंबुद्वीप (एशिया) के दक्षिण-पश्चिम खंड में स्थित देश है। इसे सन १९३५ तक फारस नाम से भी जाना जाता है। इसकी राजधानी तेहरान है और यह देश उत्तर-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, उत्तर में कैस्पियन सागर और अज़रबैजान, दक्षिण में फारस की खाड़ी, पश्चिम में इराक और तुर्की, पूर्व में अफ़ग़ानिस्तान तथा पाकिस्तान से घिरा है। यहां का प्रमुख धर्म इस्लाम है तथा यह क्षेत्र शिया बहुल है। प्राचीन काल में यह बड़े साम्राज्यों की भूमि रह चुका है। ईरान को १९७९ में इस्लामिक गणराज्य घोषित किया गया था। यहाँ के प्रमुख शहर तेहरान, इस्फ़हान, तबरेज़, मशहद इत्यादि हैं। राजधानी तेहरान में देश की १५ प्रतिशत जनता वास करती है। ईरान की अर्थव्यवस्था मुख्यतः तेल और प्राकृतिक गैस निर्यात पर निर्भर है। फ़ारसी यहाँ की मुख्य भाषा है। ईरान में फारसी, अजरबैजान, कुर्द और लूर सबसे महत्वपूर्ण जातीय समूह हैं .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और ईरान · और देखें »

वाघा

right वाघा (पंजाबी: ਵਾਘਾ; उर्दू:واہگہ) भारत के अमृतसर, तथा पाकिस्तान के लाहौर के बीच ग्रैंड ट्रंक रोड पर स्थित गाँव है जहाँ से दोनों देशों की सीमा गुजरती है। भारत और पाकिस्तान के बीच थल-मार्ग से सीमा पार करने का यही एकमात्र निर्धारित स्थान है। यह स्थान अमृतसर से ३२ किमी तथा लाहौर से २२ किमी दूरी पर स्थित है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और वाघा · और देखें »

खटीमा

खटीमा भारत के उत्तराखण्ड राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले में स्थित एक नगर निगम बोर्ड है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और खटीमा · और देखें »

गजरौला

गजरौला शहर और नगर पंचायत है। जिला अमरोहा ज्योतिबा फुले नगर, भारत में है। गजरौला राष्ट्रीय राजमार्ग-२४ स्थित है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और गजरौला · और देखें »

इपोह

इपोह (अंग्रेज़ी: Ipoh, चीनी: 怡保, तमिल: ஈப்போ) दक्षिणपूर्व एशिया के मलेशिया देश के पेराक राज्य की राजधानी है। यह देश के सबसे बड़े शहरों में से एक है और कुआला लुम्पुर से लगभग २०० किमी उत्तर में स्थित है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और इपोह · और देखें »

इम्फाल

इंफाल भारत के मणिपुर प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और इम्फाल · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और इंडोनेशिया · और देखें »

कर्मान

ईरान के शहर कर्मान (फारसी: كرمان) ईरान में कर्मान प्रांत का एक शहर है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार ५१५,११४ है। श्रेणी:करमान प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और कर्मान · और देखें »

कर्मानशाह (बख्तरान)

ईरान के शहर कर्मानशाह (फारसी: كرمانشاه) ईरान में बाखतरान या कर्मांशाह प्रांत का एक शहर है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार ७९४,८६३ है। यह बाखतरान प्रांत की राजधानी है। श्रेणी:कर्मांशाह प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और कर्मानशाह (बख्तरान) · और देखें »

काली नदी, उत्तराखण्ड

काली नदी, जिसे महाकाली, कालीगंगा या शारदा के नाम से भी जाना जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक नदी है। इस नदी का उद्गम स्थान वृहद्तर हिमालय में ३,६०० मीटर की ऊँचाई पर स्थित कालापानी नामक स्थान पर है, जो उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जिले में है। इस नदी का नाम काली माता के नाम पर पड़ा जिनका मंदिर कालापानी में लिपु-लीख दर्रे के निकट भारत और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। अपने उपरी मार्ग पर यह नदी नेपाल के साथ भारत की निरंतर पूर्वी सीमा बनाती है, जहां इसे महाकाली कहा जाता है। यह नदी उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पहुँचने पर शारदा नदी के नाम से भी जानी जाती है। काली नदी का झुकाव क्षेत्र लगभग १५,२६० वर्ग किलोमीटर है, जिसका एक बड़ा हिस्सा (लगभग ९,९४३ वर्ग किमी) उत्तराखण्ड में है, और शेष नेपाल में है। काली नदी उत्तराखण्ड राज्य की चार प्रमुख नदियों में एक है, और इस कारण इसे उत्तराखण्ड के राज्य-चिह्न पर भी दर्शाया गया है।यह नदी कालापानी में ३,६०० मीटर से उतरकर २०० मीटर ऊँचे तराई मैदानों में प्रवेश करती है, और इस कारण यह जल विद्युत उत्पादन के लिए अपार संभावना उपलब्ध कराती है। भारतीय नदियों को इंटर-लिंक करने की परियोजना के हिमालयी घटक में कई परियोजनाओं के लिए इस नदी को भी स्रोत के रूप में प्रस्तावित किया गया है। सरयू नदी काली की सबसे बड़ी सहायक नदी है। कूटी, धौलीगंगा, गोरी, चमेलिया, रामगुण, लढ़िया अन्य प्रमुख सहायक नदियां हैं। तवाघाट, धारचूला, जौलजीबी, झूलाघाट, पंचेश्वर, टनकपुर, बनबसा तथा महेन्द्रनगर इत्यादि नदी के तट पर बसे प्रमुख नगर हैं। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और काली नदी, उत्तराखण्ड · और देखें »

काशान

ईरान के शहर काशान (फारसी: كاشان) ईरान में इस्फ़हान प्रांत का एक शहर है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार २५३,५०९ है। श्रेणी:इस्फ़हान प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और काशान · और देखें »

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र(Kurukshetra) हरियाणा राज्य का एक प्रमुख जिला और उसका मुख्यालय है। यह हरियाणा के उत्तर में स्थित है तथा अम्बाला, यमुना नगर, करनाल और कैथल से घिरा हुआ है तथा दिल्ली और अमृतसर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलमार्ग पर स्थित है। इसका शहरी इलाका एक अन्य एटिहासिक स्थल थानेसर से मिला हुआ है। यह एक महत्वपूर्ण हिन्दू तीर्थस्थल है। माना जाता है कि यहीं महाभारत की लड़ाई हुई थी और भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यहीं ज्योतिसर नामक स्थान पर दिया था। यह क्षेत्र बासमती चावल के उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और कुरुक्षेत्र · और देखें »

क्वेटा

क्वेटा (उर्दू: کوئٹہ, पश्तो: کوټه, बलोची: کویته), पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी है साथ ही यह पाकिस्तान का नौवां सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को पाकिस्तान का 'फलों का बगीचा' भी कहा जाता है क्योंकि यह शहर चारों ओर से फलों के बगीचों से घिरा है और यहां फलों और सूखे मेवों का उत्पादन, बड़े पैमाने पर किया जाता है। अपनी सुंदरता और भौगोलिक स्थिति के कारण अतीत में इस शहर को 'छोटा पेरिस' के रूप से भी जाना जाता था। समुद्रतल से क्वेटा की औसत ऊंचाई 1,680 मीटर (5,510 फुट) है जिस कारण यह पाकिस्तान का उच्च ऊंचाई पर स्थित एकमात्र प्रमुख शहर है। अनुमानत: शहर की आबादी लगभग 1140000 है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के निकट उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान में स्थित, क्वेटा दोनों देशों के बीच व्यापार और संचार का केन्द्र है। शहर बोलन दर्रे के मार्ग पर स्थित है जो अतीत में दक्षिण एशिया और मध्य एशिया के बीच एकमात्र प्रवेशद्वार था। समय समय पर होने वाले अफगानी संघर्ष में क्वेटा ने पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य रूप में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और क्वेटा · और देखें »

कोम

ईरान के शहर कोम (फारसी: قم) ईरान में क़ोम प्रांत का एक शहर है। इस शहर की जनसंख्या वर्ष २००६ अनुसार ९५९,११६ है। श्रेणी:क़ोम प्रांत.

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और कोम · और देखें »

कोहिमा

right कोहिमा भारत के नागालैंड प्रान्त की राजधानी है। यह नागालैंड की राजधानी है और बहुत सुन्दर शहर है। कोहिमा में अधिकतर आदिवासी रहते हैं। इन आदिवासियों की संस्कृति बहुत रंग-बिरंगी है जो पर्यटकों को बहुत पसंद आती है। उन्हें इनकी संस्कृति की झलक देखना बड़ा पसंद आता है। इनकी संस्कृति के अलावा पर्यटक यहां पर कई बेहतरीन और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों की सैर भी कर सकते हैं। इनमें राज्य संग्राहलय, एम्पोरियम, नागा हेरिटेज कॉम्पलैक्स, कोहिमा गांव, दजुकोउ घाटी, जप्फु चोटी, त्सेमिन्यु, खोनोमा गांव, दज्युलेकी और त्योफेमा टूरिस्ट गांव प्रमुख हैं। यह सभी पर्यटकों को बहुत पसंद आते हैं क्योंकि इनकी खूबसूरत उन्हें मंत्रमुग्ध कर देती है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और कोहिमा · और देखें »

अमरोहा

अमरोहा पहले मुरादाबाद जिले का एक हिस्सा था। 24 अप्रैल 1997 ई. को इसे ज़िले के रूप में घोषित किया गया था। गंगा और कृष्णा यहां की प्रमुख नदियां है। यह जिला बिजनौर जिला के उत्तर, मुरादाबाद जिला के पूर्व और मेरठ जिला, गाजियाबाद जिला तथा बुलंदशहर जिला के पश्चिम से घिरा हुआ है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 2,470 वर्ग किलोमीटर है। अमरोहा, वसुदेव मंदिर, तुलसी पार्क, गजरौला, रजाबपुर, कंखाथर और तिगरी आदि यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है। अमरोहा पहले बड़ा नगर था। अमरोहा कृषि उत्पादों की मंडी होने के साथ-साथ अमरोहा में मुख्यतः हथकरघा वस्त्र, मिट्टी के बर्तन उद्योग व चीनी की मिलें हैं। अमरोहा रेल मार्ग से मुरादाबाद व दिल्ली से जुड़ा हुआ है। अमरोहा में महात्मा ज्योतिबा फुले विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा मुस्लिम पीर शेख़ सद्दू की दरगाह भी है .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और अमरोहा · और देखें »

अम्बाला

अम्बाला शहर भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य एवं ऐतिहासिक शहर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलोमीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर १) पर स्थित है। अम्बाला छावनी, भारत का एक प्रमुख सैनिक आगार तथा प्रमुख रेलवे जंक्शन है। अंबाला जिला हरियाणा एंव पंजाब (भारत) राज्यों की सीमा पर स्थित है। भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यटन कें क्षेत्र में भी अंबाला का महत्वपूर्ण स्थान है। अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है कयोंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग चालीस प्रतिशत उत्‍पादन अम्‍बाला में ही होता है। एक अन्‍य मत यह भी है कि यहां पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे, जिससे इस का नाम अम्‍बा वाला अर्थात अम्‍बाला पड़ गया। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और अम्बाला · और देखें »

अमृतसर

अमृतसर (पंजाबी:ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ) भारत के पंजाब राज्य का एक शहर है।http://amritsar.nic.in अमृतसर की आधिकारिक वैबसाईट अमृतसर पंजाब का सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र शहर माना जाता है। पवित्र इसलिए माना जाता है क्योंकि सिक्खों का सबसे बड़ा गुरूद्वारा स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ही है। ताजमहल के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर को ही देखने आते हैं। स्वर्ण मंदिर अमृतसर का दिल माना जाता है। यह गुरू रामदास का डेरा हुआ करता था। अमृतसर का इतिहास गौरवमयी है। यह अपनी संस्कृति और लड़ाइयों के लिए बहुत प्रसिद्ध रहा है। अमृतसर अनेक त्रासदियों और दर्दनाक घटनाओं का गवाह रहा है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा नरसंहार अमृतसर के जलियांवाला बाग में ही हुआ था। इसके बाद भारत पाकिस्तान के बीच जो बंटवारा हुआ उस समय भी अमृतसर में बड़ा हत्याकांड हुआ। यहीं नहीं अफगान और मुगल शासकों ने इसके ऊपर अनेक आक्रमण किए और इसको बर्बाद कर दिया। इसके बावजूद सिक्खों ने अपने दृढ संकल्प और मजबूत इच्छाशक्ति से दोबारा इसको बसाया। हालांकि अमृतसर में समय के साथ काफी बदलाव आए हैं लेकिन आज भी अमृतसर की गरिमा बरकरार है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और अमृतसर · और देखें »

अलोर सेतार

अलोर सेतार मलेशिया के केदाह राज्य की राजधानी और उस राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यह मलेशिया व थाईलैण्ड के बीच चलने वाले रेलमार्ग पर स्थित होनें के कारण उत्तरी मलय प्रायद्वीप का एक महत्वपूर्ण नगर है। अलोर सेतार के दफ़्तर मलेशिया के अन्य शहरों से अलग हैं क्योंकि उनमें रविवार से बृहस्पतिवार तक काम चलता है और शुक्रवार व शनिवार को छुट्टी होती है। .

नई!!: एशियाई राजमार्ग २ और अलोर सेतार · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »