लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

सूची एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची

ये एशिया एवं ओशिआनिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची है: .

21 संबंधों: चीन की विशाल दीवार, एशिया, पलमीरा, पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल), पुराना यरुशलम शहर, बामियान के बुद्ध, बालशामिन का मन्दिर, बौद्धनाथ, बेल का मन्दिर, मार्गट किला, मोगाओ गुफ़ाएँ, मीनार-ए-जाम, यरुशलम की दीवारें, रोमन थिएटर, लुंबिनी, सलाउद्दीन का किला, सगरमाथा राष्ट्रीय उद्यान, हतरा, विश्व धरोहर, ओशिआनिया, काठमांडू उपत्यका

चीन की विशाल दीवार

चीन की विशाल दीवार मिट्टी और पत्थर से बनी एक किलेनुमा दीवार है जिसे चीन के विभिन्न शासको के द्वारा उत्तरी हमलावरों से रक्षा के लिए पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से लेकर सोलहवी शताब्दी तक बनवाया गया। इसकी विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की इस मानव निर्मित ढांचे को अन्तरिक्ष से भी देखा जा सकता है। यह दीवार ६,४०० किलोमीटर (१०,००० ली, चीनी लंबाई मापन इकाई) के क्षेत्र में फैली है। इसका विस्तार पूर्व में शानहाइगुआन से पश्चिम में लोप नुर तक है और कुल लंबाई लगभग ६७०० कि॰मी॰ (४१६० मील) है। हालांकि पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के हाल के सर्वेक्षण के अनुसार समग्र महान दीवार, अपनी सभी शाखाओं सहित तक फैली है। अपने उत्कर्ष पर मिंग वंश की सुरक्षा हेतु दस लाख से अधिक लोग नियुक्त थे। यह अनुमानित है, कि इस महान दीवार निर्माण परियोजना में लगभग २० से ३० लाख लोगों ने अपना जीवन लगा दिया था।डैमियन ज़िमर्मैन,, ICE केस स्टडीज़, दिसंबर, १९९७ चीन में राज्य की रक्षा करने के लिए दीवार बनाने की शुरुआत हुई आठवीं शताब्दी ईसापूर्व में जिस समय कुई (अंग्रेजी:Qi), यान (अंग्रेजी:Yan) और जाहो (अंग्रेजी:Zhao) राज्यों ने तीर एवं तलवारों के आक्रमण से बचने के लिए मिटटी और कंकड़ को सांचे में दबा कर बनाई गयी ईटों से दीवार का निर्माण किया। ईसा से २२१ वर्ष पूर्व चीन किन (अंग्रेजी:Qin) साम्राज्य के अनतर्गत आ गया। इस साम्राज्य ने सभी छोटे राज्यों को एक करके एक अखंड चीन की रचना की। किन साम्राज्य से शासको ने पूर्व में बनायी हुई विभिन्न दीवारों को एक कर दिया जो की चीन की उत्तरी सीमा बनी। पांचवीं शताब्दी से बहुत बाद तक ढेरों दीवारें बनीं, जिन्हें मिलाकर चीन की दीवार कहा गया। प्रसिद्धतम दीवारों में से एक २२०-२०६ ई.पू.

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और चीन की विशाल दीवार · और देखें »

एशिया

एशिया या जम्बुद्वीप आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। पश्चिम में इसकी सीमाएं यूरोप से मिलती हैं, हालाँकि इन दोनों के बीच कोई सर्वमान्य और स्पष्ट सीमा नहीं निर्धारित है। एशिया और यूरोप को मिलाकर कभी-कभी यूरेशिया भी कहा जाता है। एशियाई महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है। काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत प्राकृतिक रूप से एशिया को यूरोप से अलग करते है। कुछ सबसे प्राचीन मानव सभ्यताओं का जन्म इसी महाद्वीप पर हुआ था जैसे सुमेर, भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता इत्यादि। चीन और भारत विश्व के दो सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश भी हैं। पश्चिम में स्थित एक लंबी भू सीमा यूरोप को एशिया से पृथक करती है। तह सीमा उत्तर-दक्षिण दिशा में नीचे की ओर रूस में यूराल पर्वत तक जाती है, यूराल नदी के किनारे-किनारे कैस्पियन सागर तक और फिर काकेशस पर्वतों से होते हुए अंध सागर तक। रूस का लगभग तीन चौथाई भूभाग एशिया में है और शेष यूरोप में। चार अन्य एशियाई देशों के कुछ भूभाग भी यूरोप की सीमा में आते हैं। विश्व के कुल भूभाग का लगभग ३/१०वां भाग या ३०% एशिया में है और इस महाद्वीप की जनसंख्या अन्य सभी महाद्वीपों की संयुक्त जनसंख्या से अधिक है, लगभग ३/५वां भाग या ६०%। उत्तर में बर्फ़ीले आर्कटिक से लेकर दक्षिण में ऊष्ण भूमध्य रेखा तक यह महाद्वीप लगभग ४,४५,७९,००० किमी क्षेत्र में फैला हुआ है और अपने में कुछ विशाल, खाली रेगिस्तानों, विश्व के सबसे ऊँचे पर्वतों और कुछ सबसे लंबी नदियों को समेटे हुए है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और एशिया · और देखें »

पलमीरा

पलमीरा (पल्मायरी: तदमोर; تَدْمُر तदमुर) एक प्राचीन सामीती नगर है जो कि वर्तमान में होम्स प्रान्त, सीरिया में स्थित है। पुरातात्विक सर्वेक्षणों में यह नगर नवपाषाण काल का बताया गया है और नगर का पहला दस्तावेज द्वितीय सहस्राब्दी के पूर्वार्द्ध में मिलता है। रोमन साम्राज्य से पूर्व पलमीरा नगर बहुत से साम्राज्यों के उत्थान-पतन का साक्षी रहा है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और पलमीरा · और देखें »

पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल)

पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाली: पशुपतिनाथ मन्दिर) नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बागमती नदी के किनारे देवपाटन गांव में स्थित एक हिंदू मंदिर है। नेपाल के एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने से पहले यह मंदिर राष्ट्रीय देवता, भगवान पशुपतिनाथ का मुख्य निवास माना जाता था। यह मंदिर यूनेस्को विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल की सूची में सूचीबद्ध है। पशुपतिनाथ में आस्था रखने वालों (मुख्य रूप से हिंदुओं) को मंदिर परिसर में प्रवेश करने की अनुमति है। गैर हिंदू आगंतुकों को इसे बाहर से बागमती नदी के दूसरे किनारे से देखने की अनुमति है। यह मंदिर नेपाल में शिव का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। १५ वीं शताब्दी के राजा प्रताप मल्ल से शुरु हुई परंपरा है कि मंदिर में चार पुजारी (भट्ट) और एक मुख्य पुजारी (मूल-भट्ट) दक्षिण भारत के ब्राह्मणों में से रखे जाते हैं। पशुपतिनाथ में शिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व के साथ मनाया जाता है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और पशुपतिनाथ मन्दिर (नेपाल) · और देखें »

पुराना यरुशलम शहर

पुराना शहर (העיר העתיקה, हा'लर हा'अतिकाह, البلدة القديمة, अल-बलद अल-कदीम) वर्तमान यरुशलम के अंतर्गत एक 0.9 वर्ग किलीमीटर दीवारों से घिरा क्षेत्र है। पुराना शहर कई महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों का घर है: टेम्पल माउंट और पश्चिमी दीवार यहूदियों के लिये, पवित्र कब्र वाला चर्च ईसाईयों के लिये तथा डोम ऑफ़ द रॉक और अल-अक्सा मस्जिद मुस्लिमों के लिये पवित्र धार्मिक स्थल है। युनेस्को ने इसे 1981 में इसे विश्व धरोहर घोषित किया। पारम्परिक रूप से पुराना शहर चार खण्डों में विभक्त है; ये हैं मुस्लिम खण्ड, ईसाई खण्ड, अर्मेनियाई खण्ड और यहूदी खण्ड। शहर की रक्षा प्राचीरें तथा द्वार उस्मान साम्राज्य के सुल्तान सुलेमान प्रथम द्वारा 1535–1542 ईस्वी के मध्य बनवायी गयी थी। 2007 के अनुसार पुराने शहर में 27,500 मुस्लिम, 5,681 ईसाई, 790 अर्मेनियाई तथा 3,089 यहूदी रहते हैं। अरब-इजराइल युद्ध (१९४८) के बाद जॉर्डन ने पुराने शहर पर कब्ज़ा कर लिया और यहूदियों को यहाँ से बाहर निकाल दिया। छः दिन के युद्ध के दौरान इजराइल ने पुराने शहर सहित पूरे पूर्व यरुशलम पर कब्ज़ा कर लिया और इसे पश्चिम यरुशलम के साथ मिला दिया। वर्तमान में यह पूरा क्षेत्र इसरायली सरकार के नियंत्रण में है, जो इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का अंग मानती है। हालांकि इसरायली सरकार के 1980 के यरुशलम एकीकरण को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमान्य घोषित कर दिया है। पूर्व यरुशलम को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अब फिलिस्तानी क्षेत्र का अंग मानता है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और पुराना यरुशलम शहर · और देखें »

बामियान के बुद्ध

अलेक्जेंडर बर्नस द्वारा १८३२ में बना बामियान के बुद्ध का चित्रण। बामियान के बुद्ध चौथी और पांचवीं शताब्दी में बनी बुद्ध की दो खडी मूर्तियां थी जो अफ़ग़ानिस्तान के बामयान में स्थित थी। ये काबुल के उत्तर पश्चिम दिशामें २३० किलोमीटर (१४० मील) पर, २५०० मीटर (८२०० फीट) की ऊंचाई पर थे। इनमेंसे छोटी मूर्ति सन् ५०७ में और बडी मूर्ति सन् ५५४ में निर्मित थी। ये क्रमश: ३५ मीटर (११५ फीट) और ५३ मीटर (१७४ फीट) की ऊंचाई की थी। मार्च २००१ में अफ़ग़ानिस्तान के जिहादी संगठन तालिबान के नेता मुल्ला मोहम्मद उमर के कहने पर डाइनेमाइट से उडा दिया गया। कुछ हफ्तों में संयुक्त राज्य अमेरिका के दौरेपर अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के दूत सईद रहमतुल्लाह हाशमी ने बताया कि उन्होने विशेष रूप से मूर्तियोंके रखरखाव के लिए आरक्षित अंतर्राष्ट्रीय सहायता का विरोध किया था जबकि अफ़ग़ानिस्तान अकाल का सामना कर रहा था। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बामियान के बुद्ध · और देखें »

बालशामिन का मन्दिर

बालशामिन का मन्दिर; Temple of Baalshamin यह मन्दिर सीरिया के प्राचीन नगर पलमीरा में स्थित है स्थानिया लोगो के बीच इस मन्दिर की काफी मान्यता है लेकिन सीरियाई गृहयुध्द के कारण अगस्त 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने इसके तबाह होने की सूचना पर मोहर लगा दी। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बालशामिन का मन्दिर · और देखें »

बौद्धनाथ

बौद्धनाथ बौद्धनाथ काठमाण्डू के पूर्वी भाग में स्थित प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप तथा तीर्थस्थल है। एसा माना जाता है कि यह विश्व के सबसे बड़े स्तूपों में से एक है। यह विश्‍व धरोहर में शामिल है। स्तूप 36 मीटर ऊंचा है और कला का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस स्तूप के बारे में माना जाता है कि जब इसका निर्माण किया जा रहा था, तब क्षेत्र में भयंकर अकाल पड़ा था। इसलिए पानी न मिलने के कारण ओस की बूंदों से इसका निर्माण किया गया। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बौद्धनाथ · और देखें »

बेल का मन्दिर

बेल का मन्दिर; Temple of Bel (معبد بل: एक प्राचीन मंदिर है मेसोपोटामिया के देवता बेल को 32 ईस्वी में समर्पित किया गया था। वर्तमान यह मंदिर सीरिया के पलमीरा शहर में स्थित है जो एक प्रमुख विश्व धरोहर स्थल भी है जिस पर आंतकी संगठन आईएसआईएस ने वर्ष 2014 में अपना नियन्त्रण कर लिया था जिस कारण यह एक युद्ध क्षेत्र के रूप में प्रयोग किया गया जिसके परिणाम धरोहर नष्ट हो गया।. .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और बेल का मन्दिर · और देखें »

मार्गट किला

मार्गट किला; जिसे अरबी में (قلعة المرقب, "कलात अल-मर्कब") और मक्काब के रूप में भी जाना जाता है, सीरिया के बन्नियस के पास एक महल है, जो एक योद्धा किला था और नाइट्स हॉस्पिटलर के प्रमुख गढ़ों में से एक था। यह भूमध्यसागरीय तट से लगभग 2 किलोमीटर (1.2 मील) स्थित है और बन्नियस से लगभग 6 किलोमीटर (3.7 मील) दक्षिण में स्थित है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और मार्गट किला · और देखें »

मोगाओ गुफ़ाएँ

मोगाओ गुफ़ाएँ (Mogao Caves), जिन्हें हज़ार बुद्धों की गुफ़ाएँ (Caves of the Thousand Buddhas) भी कहते हैं, पश्चिमी चीन के गान्सू प्रांत के दूनहुआंग शहर से २५ किमी दक्षिणपूर्व में स्थित एक पुरातत्व स्थल है। रेशम मार्ग पर स्थित इस नख़्लिस्तान (ओएसिस) क्षेत्र में ४९२ मंदिरों का एक मंडल है। इनमें १००० वर्षों के काल में गुफ़ाएँ खोदी गई। सबसे पहली गुफ़ाएँ ३६६ ईसापूर्व में बौद्ध चिंतन और पूजा के लिए स्थान बनाने के लिए बनाई गई थी। सन् १९०० में एक गुफ़ा में बहुत से दस्तावेज़ों का एक भण्डार मिला जो ११वीं शताब्दी में चुनवा के बंद कर दिया गया था। इसे 'पुस्तकालय गुफ़ा' कहा जाने लगा और इसकी सामग्री दुनिया भर में बंट गई। मोगाओ की बहुत सी गुफ़ाएँ पर्यटकों के लिए खुली हैं और यहाँ हर वर्ष बहुत से सैलानी घूमने आते हैं।, Roderick Whitfield, Susan Whitfield, Neville Agnew, Getty Publications, 2000, ISBN 978-0-89236-585-2 .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और मोगाओ गुफ़ाएँ · और देखें »

मीनार-ए-जाम

मीनार-ए-जाम मीनार-ए-जाम (फ़ारसी) या जाम की मीनार (अंग्रेज़ी: Minaret of Jam) पश्चिमी अफ़ग़ानिस्तान के ग़ोर प्रांत के शहरक ज़िले में हरी नदी (हरीरूद) के किनारे खड़ी एक प्रसिद्ध ईंटों की बनी मीनार है। यह ६५ मीटर ऊँची मीनार दिल्ली के क़ुतुब मीनार के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची मीनार है, हालांकि क़ुतुब मीनार वास्तव में इसी मीनार से प्रेरित होकर बनवाया गया था। मीनार-ए-जाम जाम नदी और हरी नदी के संगम के पास है और चारों तरफ़ से २,४०० मीटर ऊँचे पहुँचने वाले पहाड़ों से घिरी हुई है। सन् ११९० के दशक में बनी इस मीनार पर ईंट, गच पलस्तर (स्टक्को) और टाइलें लगी हुई हैं जिनपर क़ुरान की आयतें और आकर्षक लकीरें व आकृतियाँ बनी हुई हैं। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और मीनार-ए-जाम · और देखें »

यरुशलम की दीवारें

यरुशलम की दीवारें (Walls of Jerusalem, أسوار القدس, חומות ירושלים) पुराने यरुशलम में स्थित प्राचीन दीवार (लगभग 1 वर्ग कि.मी.) के क्षेत्र घेरती है। जब 1535 ईस्वी में, यरूशलम शहर उस्मान साम्राज्य का हिस्सा बना था, सुल्तान सुलेमान प्रथम ने शहर की ध्वस्त दीवारों का पुनर्निर्माण करने का आदेश दिया। 1537 से 1541 के बीच इस निर्माण में चार साल लगे। दीवार की लंबाई 4,018 मीटर (2.4 9 66 मील) है, औसत ऊंचाई 12 मीटर (39.37 फीट) है और औसत मोटाई 2.5 मीटर (8.2 फीट) है। दीवार में 34 पहरे वाली मीनारें (वॉचटावर) और सात मुख्य द्वार यातायात के लिए खुले हैं। पुरातत्वविदों द्वारा दो छोटे द्वार फिर से खोले गए हैं। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और यरुशलम की दीवारें · और देखें »

रोमन थिएटर

रोमन थिएटर या रोमन रंगमंच; अंग्रेजी: Roman Theatre at Bosra (المسرح الروماني ببصرى) ‏‎ इनका उपयोग रोमन साम्राज्य शासक नृत्य तथा कला के लिए करते थे जिसमे अधिक संख्या में लोग वेठ सकते थे इस प्रकार के थिएटर सीरिया, जार्डन और यूरोप की अनेक स्थानो पर स्थित है सीरिया के थिएटर वर्तमान समय में स्थिति असुरक्षित है इन खण्डहरो का प्रयोग आंतकी संगठन लोगो को मौत की सजा देने के लिए करते हैं और महंगी वस्तूओ को निकालकर उचित मूल्य में बजार में वेच देते हैं। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और रोमन थिएटर · और देखें »

लुंबिनी

लुंबिनी भगवान बुद्ध की जन्म स्थली है। यह भारत के बिहार राज्य की उत्तरी सीमा के निकट वर्तमान नेपाल में स्थित है। युनेस्को तथा विश्व के सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, बज्रयान, थेरवाद आदि) के अनुसार यह स्थान आज नेपाल के कपिलवस्तु में है जहाँ पर युनेस्को का आधिकारिक स्मारक लगायत सभी बुद्ध धर्म के सम्प्रयायों ने अपने संस्कृति अनुसार के मन्दिर, गुम्बा, विहार आदि निर्माण किया है। इस स्थान पर सम्राट अशोक द्वारा स्थापित अशोक स्तम्भ में ब्राह्मी लिपिकृत प्राकृत भाषा में बुद्ध का जन्म स्थान होनेका वर्णन किया हुआ शिलापत्र अवस्थित है। वर्तमान में इसे रुम्मनदेई नाम से पहचाना जाता है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और लुंबिनी · और देखें »

सलाउद्दीन का किला

सलाउद्दीन का गढ़, या सलाउद्दीन का किला; Citadel of Salah Ed-Din (قلعة صلاح الدين, ‏सलाद्दीन कलात), या सलाउद्दीन कैसल के रूप में भी जाना जाता है सीरिया के पश्चिमोत्तर में एक मध्ययुगीन महल या किला है यह दो गहरे नालो के बीच में अल हफ्फाह शहर से 7 किलो मीटर तथा लताकिया शहर से 30 किमी पूर्व के उच्च पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है और जंगल से घिरा हुआ है। यह किला 10 वीं सदी के बाद एक उपयोग गढ़ रहा इस पर 975 ईस्वी में वीजान्टिन सम्राट जॉन तजीमीस्केस ने इस पर कबजा कर लिया था जिसके बाद ये किला 12 सदी के सबसे भयंकर क्रूस्रेड युध्दो में लिप्त रहा जो किला वीजान्टिन नियंत्रण में रही अन्ताकिया की रियासत के नवगठित जेहादी राज्य का हिस्सा था जिस कारण मुस्लिम जेहादियो ने समय समय पर किले को जीतने के प्रयास किए लेकिन असफल रहे जिसके उपरान्त वर्षो में 1188 ईस्वी में एक तीन दिन की घेराबंदी के बाद कुर्द शासक सलाउद्दीन ने जीत लिया था इसके बाद भी ईसाई धर्मयोध्दाओ ने किले को जीतने के लिए लगातार अभियान किये जो 1287 ईस्वी में किले को ईसाई क्रूस्रेड यौध्दाओ ने घेर लिया लेकिन इस वार और जुझारु मामुलक शासक थे जिस कारण ईसाइयो को भारी क्षती के साथ पराजाय का मुहं देखना पड़ा था। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सलाउद्दीन का किला · और देखें »

सगरमाथा राष्ट्रीय उद्यान

सगरमाथा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी नेपाल के सोलुखुम्बु जिला के उत्तरी भाग में है जिसने सगरमाथा, ल्होत्से, नुप्त्से, चो यु, आमादब्लम हिमाल तथा इस के आसपास के क्षेत्र को ढका हुआ हैं। इसका क्षेत्रफल ११४८ वर्ग किलोमीटर है। इसकी स्थापना १९७६ में की थी। इस उद्यान क्षेत्र को सन् ११७९ से विश्व सम्पदा सूची में सूचिकृत किया है। यह उद्यान १८०० मिटर से ४०४८ मिटर तक के ऊँचाई में रहा है। इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों की संख्या करीब ३,००० है। जिसमें मुख्य रूप से शेर्पा जाति के लोगों के रहते हैं। यहां के मुख्य रहने के के क्षेत्र नाम्चे बजार, खुम्जुं, थामे, थेंबोचे, स्यांबोचे आदि हैं। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और सगरमाथा राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

हतरा

हतर (Hatra) (الحضر इसे अरबी और फारसी अल-हादर तथा हत्त्र के नाम से जाना जाता था‎ इराक का एक विश्व धरोहर स्थल है। इराक के निनावा प्रांत के अल-जाजीरा क्षेत्र में स्थित है जो अपने प्राचीन शिलालेखों के लिए पहचाना जाता जाता है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और हतरा · और देखें »

विश्व धरोहर

यूनेस्को की विश्व विरासत समिति का लोगो युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं; और यही समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए महत्वपूर्ण हैं। कुछ खास परिस्थितियों में ऐसे स्थलों को इस समिति द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जाती है। अब तक (2006 तक) पूरी दुनिया में लगभग 830 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है जिसमें 644 सांस्कृतिक, 24 मिले-जुले और 138 अन्य स्थल हैं। प्रत्येक विरासत स्थल उस देश विशेष की संपत्ति होती है, जिस देश में वह स्थल स्थित हो; परंतु अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का हित भी इसी में होता है कि वे आनेवाली पीढियों के लिए और मानवता के हित के लिए इनका संरक्षण करें। बल्कि पूरे विश्व समुदाय को इसके संरक्षण की जिम्मेवारी होती है। .

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और विश्व धरोहर · और देखें »

ओशिआनिया

ओशिआनिया ओशिआनिया ओशिआनिया (जिसे कभी कभी ओशियानिका भी कहा जाता है), एक भौगोलिक क्षेत्र है जिसमे शामिल भूखण्ड जिनमें से अधिकतर द्वीप हैं जो, प्रशांत महासागर और इसके आस पास फैले हुये हैं। "ओशिआनिया" शब्द को 1831 में फ्रांसीसी अन्वेषक ड्यूमाँट द'उर्विल द्वारा गढ़ा गया था। आज यह शब्द कई भाषाओं में ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप और निकट के प्रशांत द्वीपों के लिए प्रयोग किया जाता है, यह क्षेत्र आठ स्थलीय पारिस्थितिक क्षेत्रों मे से भी एक है। ओशिआनिया की सीमाओं को कई तरीकों से परिभाषित किया जा सकता है। अधिकांश परिभाषाएँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और न्यू गिनी और मलय द्वीपसमूह के सभी भागों या कुछ भाग को ओशिआनिया बताती हैं।.

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और ओशिआनिया · और देखें »

काठमांडू उपत्यका

नगरकोट के समीप काठमाण्डू उपत्यका का दृष्य काठमांडू उपत्यका (नेपाली: काठमाडौं उपत्यका, नेपाल भाषा: स्वनिगः / नेपाः गाः), नेपाल में स्थित उपत्यका है जो एशिया के प्राचीन सभ्यताओं के सन्धिबिन्दु पर स्थित है। इसके अन्तर्गत १३० से भी अधिक महत्वपूर्ण स्मारक एवं हिन्दू और बौद्ध तीर्थस्थान हैं। इस उपत्यका में यूनेस्को द्वारा घोषित सात विश्व विरासत स्थल भी हैं। श्रेणी:नेपाल श्रेणी:काठमांडू श्रेणी:नेपाल में विश्व धरोहर स्थल.

नई!!: एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थलों की सूची और काठमांडू उपत्यका · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थल, एशिया एवं ऑस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहरों की सूची, एशिया एवं ऒस्ट्रेलेशिया में विश्व धरोहर स्थल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »