लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एलियन : काॅवेनैंट

सूची एलियन : काॅवेनैंट

एलियन: काॅवेनैंट (अंग्रेजी; Alien: Covenant) वर्ष २०१७ की अमेरिकी विज्ञान-फंतासी एवं हाॅर्रर प्रधान फ़िल्म है जिसका निर्देशन रिड्ली स्काॅट तथा पटकथा जाॅन लोगन एवं डेंट हार्पर ने लिखी है, जिसकी मूल कहानी माइकल ग्रीन तथा जैक पैगलेन ने लिखी थी। यह २०१२ को प्रदर्शित फ़िल्म प्रोमिथियस की अगली कड़ी है, और इसे एलियन प्रिक्विल के दूसरा संस्करण के साथ सभी एलियन फ़िल्म श्रंखला का छठा संस्करण भी कह सकते हैं, जिसे तीसरी बार स्काॅट ने निर्देशन किया है। फ़िल्म में माइकल फास़बेंडर, कैथरीन वाटरस्टोन, बिली क्रुडप, डैनी मैक'ब्राइड और डेमेन बिकिर ने अभिनय किया है, कहानी के अनुसार उनका जहाज एक बेहद अंजान ग्रह को उतरता है और उनकी यह खोज भयानक मोड़ लेती है। एलियन: काॅवेनैंट की प्रदर्शनी मई ०४, २०१७ को लंदन में हुआ, और समयबद्ध कार्यक्रम मुताबिक यह संयुक्त राज्य अमेरिका में मई १९, २०१७ जारी किया गया। फ़िल्म को समीक्षकों एवं आलोचकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी, जिनमें ज्यादातर आलोचकों ने कहा "प्रोमिथियस" के निरंतर सुधारों के बाद, निर्देशक रिड्ली स्काॅट तथा अभिनेता फास़बेंडर ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ वापसी की है। .

3 संबंधों: न्यूज़ीलैण्ड, प्रोमिथियस (फ़िल्म), अंग्रेज़ी भाषा

न्यूज़ीलैण्ड

न्यूज़ीलैंड प्रशान्त महासागर में ऑस्ट्रेलिया के पास स्थित देश है। ये दो बड़े द्वीपों से बना है। न्यूजीलैंड (माओरी भाषा में: Aotearoa आओटेआरोआ) दक्षिण पश्चिमि पेसिफ़िक ओशन में दो बड़े द्वीप और अन्य कई छोटे द्वीपों से बना एक देश है। न्यूजीलैंड के ४० लाख लोगों में से लगभग तीस लाख लोग उत्तरी द्वीप में रहते हैं और दस लाख लोग दक्षिणि द्वीप में। यह द्वीप दुनिया के सबसे बडे द्वीपों में गिने जाते हैं। अन्य द्वीपों में बहुत कम लोग रहतें हैं और वे बहुत छोटे हैं। इनमें मुख्य है.

नई!!: एलियन : काॅवेनैंट और न्यूज़ीलैण्ड · और देखें »

प्रोमिथियस (फ़िल्म)

प्रोमिथियस (अंग्रेज़ी: Prometheus/ prəˈmiːθɪəs/ pro-MEE -thee-uhs) वर्ष २०१२ की विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसे रिड्ली स्काॅट ने निर्देशन किया है, तथा पटकथा जोन स्पैह्ट्स और डैमन लिंडेलाॅफ ने लिखा है, और मुख्य भूमिकाओं में नूमी रैपेस, माइकल फेस़बेंडर, गाइ पियर्स, इदरिस एल्बा, लोगन मार्शल-ग्रीन एवं चार्लीज़ थेरॉन शामिल हैं। फ़िल्म की कहानी अनुसार यह २१वीं शताब्दी के अंतिम दशकों में बने एक अंतरिक्ष यान 'प्रोमिथियस' के उन खोजी दलों का जिक्र है जिन्होंने पृथ्वी पर मिले प्राचीन सभ्याताओं के आधार एक 'स्टार-मैप' (नक्षत्रों का नक्शा) ढुंढ़ निकाला हैं। मानवता के उद्गमस्थल की खोज में यह दल एक सुदूरवर्ती ग्रह में उतरता है और जल्द ही उन सबका सामना मानव जाति के विनाश जैसी परिस्थिति से होता है। फ़िल्म की निर्माण प्रक्रिया सन् २००० के पूर्व से ही बतौर एलियन फ्रैंचाइज़ी के नाम से शुरू हो चुकी थी। स्काॅट एवं निर्देशक जेम्स कैमरून का इसी विचार को जुट चुके थे कि वे इसे स्काॅट की १९७९ की रिलीज हाॅर्रर विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म एलियन की बतौर प्रिक्विल पेश करेंगे। लेकिन २००३ में, एलियन वर्सेज प्रीडेटर की निर्माण विकास को वरीयता मिलने के बाद, वर्ष २००९ तक स्काॅट ने दुबारा इस सुप्त पड़ी परियोजना के लिए रुचि जाहिर की। स्पैह्ट्स ने फ़िल्म एलियन की तमाम घटनाओं को ध्यान देते हुए इसकी पटकथा लिखी, लेकिन स्काॅट अपनी ही चुनिंदा निर्देशित फ़िल्मों पर दुबारा काम नहीं करना चाहते थे। २०१० के आखिर में, लिंडेल के प्रोजेक्ट से जुड़ने पर उन्होंने स्पैह्ट्स की पटकथा पर पुनर्लेखन किया, उनके तथा स्काॅट द्वारा विकसित कहानी का यही लक्ष्य था कि यह फ़िल्म एलियन से पहले घटित तो हो पर प्रत्यक्ष रूप से उसी फ्रेंचाइजी से संबंधित ना हो। स्काॅट के मुताबिक, हाँलाकि इस फ़िल्म से वे उन "एलियनों के डीएनए की, एक तरह की शुरुआत भर" ही कह सकते है, जिसे प्रोमेथियस उनसे जुड़ी मिथकों और खुलासों को खोजती है। प्रोमिथियस ने अपनी निर्माण प्रक्रिया अप्रैल २०१० से शुरू की, जिनमें उन प्राणियों और तकनीकी डिजाइनों पर व्यापक रूप से काम किया गया जैसे फ़िल्मानुसार मांग थी। मुख्य फ़िल्मांकन का काम मार्च २०११ से आरंभ हूआ, जिसकी अनुमानित बजट अमेरिकी $१२०-१३० मिलियन डाॅलर तक आंकी गयी। इस पूरे परियोजना में 3डी कैमरों से शुटिंग की गई है, करीब-करीब सभी प्रेक्टिकल सेट्स और लोकेशनों जैसे इंग्लैंड, आइसलैंड और स्काॅटलैंड पर। फिर इसके मार्केटिंग कैंपेनिंग के लिए प्रचार किया गया जिससे वेबसाइट पर इसकी गतिविधियाँ वायरल हुई। जिनमें से तीन विडियो पर फ़िल्म में मौजूद तीन मुख्य कलाकारों द्वारा उस काल्पनिक ब्रह्मांड के अंशों के बारे में जिक्र किया था, फ़िल्म की रिलीज बाद इसे बतौर सकारात्मक स्वागत किया गया तथा कई पुरस्कारों से नवाजा भी गया। प्रोमिथियस को युनाइटेड किंगडम में जून ०१, २०१२ और फिर उत्तरी अमेरिका में जून ८, २०१२ रिलीज किया गया। इसने करीब $४०३ मिलियन से अधिक का वैश्विक व्यवसाय किया। फ़िल्म की कलात्मक विजुवल डिजाइनिंग एवं अभिनय पर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई, विशेषकर फ़ासबेंडर द्वारा अभिनीत एंड्राॅएड डेविड पर। यद्यपि, आलोचकों ने पटकथा पर अपनी मिश्रित प्रतिक्रिया दर्ज की कि उनके अनुसार पटकथा के कई तत्व तो किसी जगह अनसुलझे और पूर्वानुमानित होने के कारण नीरस लगी। फ़िल्म का आगामी कड़ी एलियन: काॅवेनैंट को अक्टूबर ०६, २०१७ में प्रदर्शन करने के लिए सूचीबद्ध किया है। यह एच.आर.

नई!!: एलियन : काॅवेनैंट और प्रोमिथियस (फ़िल्म) · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: एलियन : काॅवेनैंट और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »