लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एलिजाह वुड

सूची एलिजाह वुड

एलिजाह जॉर्डन वुड (अंग्रेजी: Elijah Jordan Wood), एक अमेरिकी अभिनेता है। इलाइज़ा का जन्म 28 जनवरी 1981 को संयुक्त राज्य अमेरिका के आयोवा में हुआ था। इलाइज़ा ने अपने अभिनय की शुरुआत 1989 में बैक टू द फ़्यूचर-भाग II नामक फिल्म में एक छोटी सी भूमिका से की थी, पर उसके बाद निभाई गयी महत्वपूर्ण भूमिकाओं ने उसे 9 साल की उम्र तक एक प्रसिद्ध बाल कलाकार बना दिया था।.

5 संबंधों: संयुक्त राज्य, आयोवा, अंग्रेज़ी भाषा, १९८१, २८ जनवरी

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: एलिजाह वुड और संयुक्त राज्य · और देखें »

आयोवा

आयोवा राज्य कि संयुक्त राज्य अमेरका मे स्थिति आयोवा संयुक्त राज्य अमरीका के मध्य-पश्चिम में स्थित एक राज्य है जिसे कभी-कभी अमेरिका का दिल भी कहा जाता है। यह पूर्व में मिसिसिपी नदी और पश्चिम में मिसौरी नदी और बिग सिओक्स नदी के किनारे स्थित है। आयोवा का नाम अमेरिकन इंडियन जनजाति आयवे, जो यूरोपीय लोगों के आगमन के समय इस क्षेत्र के निवासी थे, के नाम पर आधारित है। यह राज्य फ्रेंच शासन के समय उसका हिस्सा भी रहा। बाद में जब इसे लोइसिआना ने खरीद लिया तब यहाँ के रहने वालों ने खेती-बाड़ी वाली अर्थव्यवस्था के साथ इसकी नींव डाली। आयोवा अक्सर दुनिया में खाद्य सामग्री की राजधानी भी कही जाती है, पर यह याद रखना चाहिए की इसकी अर्थव्यवस्था, संस्कृति और परिदृश्य काफी भिन्न भिन्न है। मध्य २०वि सदी में आयोवा की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में बदलाव आये और यह उत्पाद निर्माण, प्रसंस्करण, वित्तीय सेवाओं, जैव प्रौद्योगिकी, हरी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था में तबदील हो गयी। आयोवा रहने के हिसाब से पूरे देश में सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है। डि मायिन राज्य का सबसे बड़ा शहर भी है और इसकी राजधानी भी। 2016 में इसकी आबादी 31,34,693 अनुमानित की गई है। यह इसे संयुक्त राज्य में 30वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य बनाता है। .

नई!!: एलिजाह वुड और आयोवा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: एलिजाह वुड और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

१९८१

1981 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: एलिजाह वुड और १९८१ · और देखें »

२८ जनवरी

28 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 28वाँ दिन है। साल में अभी और 337 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 338)। .

नई!!: एलिजाह वुड और २८ जनवरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एलिय्याह लकड़ी, इलाइज़ा वुड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »