लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एल डोराडो

सूची एल डोराडो

एल डोराडो (El Dorado, या स्पैनिश में "सोने का") मुइस्का जाति के मुखिया का नाम है जों उनके रिवाजों के अनुसार स्वयं को सोने की धूल से भिगो लेता था और बाद में तालाब में डुबकी लगा लेता था। आगे चलकर यह मृथक "सोने का शहर" का नाम बन गया जिसने स्पेनी कोंक्विस्टाडोरों के काल से कई खोजकर्ताओं को अपनी ओर आकर्षित किया है। हालांकि कई लोगों ने इसे कई वर्षों तक इस सोने के शहर को खोजने की कोशिश की है परन्तु आजतक इसके होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। अमरीका के स्पेनिश विजेताओं की कल्पना में इस नगर की स्थिति थी। वे सोने के बड़े ही लालची थे। उनसे पिंड छुड़ाने के विचार से मध्य अमरीका के आदिवासी लोग उन्हें इस काल्पनिक नगर का खूब बढ़ा-चढ़ाकर वृत्तांत देते थे और बराबर कहते थे कि वह स्वर्णपुरी है। स्पेन के लोग भी मेक्सिको और पेरू की संपत्ति से और भी अधिक की कामना करते थे। सन् १५४०-४१ ई. में ओरेलाना नामक मनुष्य की इसे खोज निकालने की विकट यात्रा के उपरांत इसकी स्थिति ओरिनिको नदी के उद्गम के पास बताई जाने लगी। इसकी खोज में कितने ही बहादुर व्यक्ति स्वयं खो गए और कितनी ही सेना की टुकड़ियाँ छिन्न-भिन्न और पस्त होकर लौटीं। बाद में मानाओं नगर को एलडोरेडो मानकर कई प्रकार की कविकल्पनाएँ होने लगीं। यह कथा भी चल गई कि वहाँ का राजा नित्य शरीर पर स्वर्णधूलि का लेप करता था और प्रतिवर्ष पवित्र सरोवर में निमज्जन कर शरीर पोंछता था। सर वाल्टर रैले ने भी इसे खोज निकालने की व्यर्थ चेष्टा की थी। आजकल संयुक्त राज्य अमरीका में इस नाम के निम्नलिखित तीन शहर हैं: (१) दक्षिणी आरकैंसास, (२) इलिनॉय, (३) दक्षिणी पूर्वी कनज़ैस राज्य में। एक जगह की कल्पना से बढ़कर एल डोराडो एक शासन, एक राज व अपने सुनहरे रजा का एक पूरा शहर बन गया है। इस शहर की खोज में फ़्रांसिस्को ऑरेलाना और गोंज़ालो पिज़ारो ने १५४१ में क्विटो से एक मशहूर परन्तु दुखदाई सफर की शुरुआत अमेज़न की खाड़ी की ओर से की जिसके परिणाम स्वरूप ऑरेलेना अमेज़न नदी के मुख तक पहुँचने वाला प्रथम व्यक्ति बन गया। मुख्य प्रथा जुआन रोड्रिग्ज़ फ्रेल के द्वारा लिखी गई पुस्तक एल कार्नेरो की कथाओं में पाई जाती है। फ्रेल के अनुसार राजा या मुइस्का के मुख्य पादरी को रिवाज़ों के अनुसार सुनहरी धुल में लिपटाया जाता था जिसे ग्वाताविता तालाब में किया जाता, जो वर्तमान में बोगोटा कोलंबिया के निकट स्थित है। जल्द ही मुइस्का गावं और उसका खज़ाना कोंक्विस्टाडोरों के हाथों में आ गया। सारा सोना चुराने के बाद स्पेनियों को यह समझ आया की असल में ना कोई सोने का शहर है, ना ही कोई खदान है क्योंकि मुइस्का अपना सोना व्यापार के ज़रिए जमा करते थे। पर इसी दौरान उन्हें पकड़े गए इंडियनों से एल डोराडो के बारी में कहानियां सुनने को मिली। .

3 संबंधों: संयुक्त राज्य, स्पेनी भाषा, अमेज़न नदी

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: एल डोराडो और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: एल डोराडो और स्पेनी भाषा · और देखें »

अमेज़न नदी

आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन (पुर्तगाली: Rio Amazonas; स्पेनी: Río Amazonas; अंग्रेजी: Amazon River) दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है। इसकी प्रवाह-घाटी विश्व में वृहत्तम है, तथा इसमें जल की प्रवाह दर इसके बाद की आठ नदियों के योग से भी अधिक है। इसके लम्बे-चौडे पाट के कारण इस नदी पर पुलों का अभाव है। .

नई!!: एल डोराडो और अमेज़न नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »