लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एरिना दास दूनास

सूची एरिना दास दूनास

एरिना दास दूनास एरिना दास दूनास (टिब्बा एरेना) नेटाल, ब्राजील में एक फुटबॉल स्टेडियम है। यह पोपुलुस के खेल वास्तुकार क्रिस्टोफर ली द्वारा तैयार किया गया था। स्टेडियम ब्राजील में आयोजित २०१४ फीफा विश्व कप के लिए फुटबॉल मैच की मेजबानी करेगा। यह पुराने मछदओ स्टेडियम की जगह में बनाया गया था। .

4 संबंधों: टिब्बा, नेटाल, रिओ ग्रांड डो नॉर्ट, ब्राज़ील, २०१४ फीफा विश्व कप

टिब्बा

चेबी अर्ग, मोरक्को ग्रैन कैनरिया के मसपालोमास में रेत के टिब्बे पवन की दिशा से टिब्बे के बनने कि क्रिया को दिखाता चित्र भौतिक भूगोल में, एक टिब्बा एक टीला या पहाड़ी है, जिसका निर्माण वायूढ़ प्रक्रियाओं द्वारा होता है। टिब्बा विभिन्न स्वरूपों और आकारों में निर्मित हो सकता है और यह सब वायु की दिशा और गति पर निर्भर करता है। अधिकांश टिब्बे वायु की दिशा की ओर से लम्बे होते हैं क्योंकि इस ओर से हवा रेत को ढकेलती है और रेत को टीले का आकार देती है, तथा वायु की विपरीत दिशा का फलक जिसे "फिसल फलक" कहा जाता है छोटा होता है। टिब्बों के बीच की "घाटी" या गर्त को द्रोण कहा जाता है। एक "टिब्बा क्षेत्र" वह क्षेत्र होता है जिस पर व्यापक रूप से रेत के टिब्बों का निर्माण होता है। एक बडा़ टिब्बा क्षेत्र अर्ग के नाम से जाना जाता है। टिब्बों का निर्माण जलोढ़ प्रक्रियाओं द्वारा भी नदियों, ज्वारनदमुख और समुद्र के रेत के या बजरी के तल पर होता है। .

नई!!: एरिना दास दूनास और टिब्बा · और देखें »

नेटाल, रिओ ग्रांड डो नॉर्ट

ऊपरी बाएं से न्यूटन: न्यूटन नवारो पुल, पीपा समुद्रतट, रात में नगर के दृश्य, गेनिपबु टिब्बा और रेइस मगोस किला नेटाल (क्रिसमस), ब्राजील में एक पूर्वोत्तर राज्य रियो ग्रांडे दो नोर्टे की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। 2010 के ब्राजील के जनगणना के अनुसार, मुख्य नगर की 806,203 की कुल आबादी थी और इसके ग्रेटर नेटाल में 1,351,004। नेटाल में कई पर्यटक आकर्षण है और यह आपने तटों के लिए, अपने ऐतिहासिक स्मारकों और इमारतों के लिए, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है और यह अपनी ऑफ सीजन कार्निवल के लिए भी प्रसिद्ध है। यह अफ्रीका और यूरोप के लिए ब्राजील का सबसे करीबी हिस्सा है। .

नई!!: एरिना दास दूनास और नेटाल, रिओ ग्रांड डो नॉर्ट · और देखें »

ब्राज़ील

ब्रास़ील (ब्राज़ील) दक्षिण अमरीका का सबसे विशाल एवं महत्त्वपूर्ण देश है। यह देश ५० उत्तरी अक्षांश से ३३० दक्षिणी अक्षांश एवँ ३५० पश्चिमी देशान्तर से ७४० पश्चिमी देशान्तरों के मध्य विस्तृत है। दक्षिण अमरीका के मध्य से लेकर अटलांटिक महासागर तक फैले हुए इस संघीय गणराज्य की तट रेखा ७४९१ किलोमीटर की है। यहाँ की अमेज़न नदी, विश्व की सबसे बड़ी नदियों मे से एक है। इसका मुहाना (डेल्टा) क्षेत्र अत्यंत उष्ण तथा आर्द्र क्षेत्र है जो एक विषुवतीय प्रदेश है। इस क्षेत्र में जन्तुओं और वनस्पतियों की अतिविविध प्रजातियाँ वास करती हैं। ब्राज़ील का पठार विश्व के प्राचीनतम स्थलखण्ड का अंग है। अतः यहाँ पर विभिन्न भूवैज्ञानिक कालों में अनेक प्रकार के भूवैज्ञानिक संरचना सम्बंधी परिवर्तन दिखाई देते हैं। ब्राज़ील के अधिकांश पूर्वी तट एवं मध्य अमेरिका की खोज अमेरिगो वाससक्की ने की एवं इसी के नाम से नई दुनिया अमेरिका कहलाई। सन् १५०० के बाद यहाँ उपनिवेश बनने आरंभ हुए। यहाँ की अधिकांश पुर्तगाली बस्तियों का विकास १५५० से १६४० के मध्य हुआ। २४ जनवरी १९६४ को इसका नया संविधान बना। इसकी प्रमुख भाषा पुर्तगाली है। .

नई!!: एरिना दास दूनास और ब्राज़ील · और देखें »

२०१४ फीफा विश्व कप

२०१४ फीफा विश्व कप (फीफा विश्व कप का 20वां संस्करण) 12 जून 2014 से 13 जुलाई 2014 के बीच ब्राज़ील में हुआ एक अंतर्राष्ट्रीय पुरूष फुटबॉल टूर्नामेंट है। 1950 के बाद, ब्राजील इस प्रतियोगिता की मेज़बानी दूसरी बार कर रहा है। इसी के साथ मेक्सिको, इटली, फ्रांस और जर्मनी के बाद ब्राजील दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला पांचवां देश बन गया है। साल 2014 का फीफा विश्व कप जर्मनी ने जीता है। बत्तीस देशों की टीमें फाइनल टूर्नामेंट में भाग लिया। सभी मैच ब्राजील के 12 विभिन्न शहरों में मैच खेले गए। अर्जेंटीना में आयोजित हुए 1978 विश्व कप के बाद से दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला यह पहला विश्व कप है। इससे पहले 2010 का टूर्नामेंट स्पेन ने जीता था। १३ जुलाई २०१४ को २०१४ फीफा विश्व कप के फाइनल में जर्मनी ने अर्जेण्टीना को अतिरिक्त समय के बाद 1-0 से पराजित किया, यह जर्मनी का चौथा खिताब है। .

नई!!: एरिना दास दूनास और २०१४ फीफा विश्व कप · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »