लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एअर इंडिया

सूची एअर इंडिया

एयर इंडिया के मुख्यालय - नरीमन पॉइंट - मुंबई thumb एअर इंडिया (Air India) भारत की ध्वज-वाहक विमान सेवा है। यह भारत सरकार की चलाई हुई दो विमानसेवाओं में से एक है (दूसरी है इंडियन एअरलाईन्स जिसका एयर इंडिया में विलय हो चुका है) एअर इंडिया का कार्यवाहक केन्द्र मुम्बई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। यहाँ से एयर इंडिया की उड़ानें विश्व में ३९ गन्तव्य स्थान तथा भारत में १२ गन्तव्य स्थानों तक जाती हैं। .

28 संबंधों: चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, टर्किश एयरलाइंस, टाटा एअरलाइन्स, एयर फ्रांस, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर अस्ताना, एअर इंडिया क्षेत्रीय, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र, बोइंग 747, बोइंग 777, भारत, भारतीय, मलेशिया एयरलाइंस, महाराष्ट्र, महाराजा, मुम्बई, यूनाइटेड एयरलाइंस, लुफ़्थान्सा, सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस, जेट एयरवेज, जेट कनेक्ट, ऑल निप्पन एयरवेज़, ऑस्ट्रियन एयरलाइंस, इंडियन एयरलाइंस, इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, किंगफिशर रेड, छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (சென்னை பன்னாட்டு வானூர்தி நிலையம்), जो मद्रास इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से भी विख्यात है, चेन्नई (मद्रास), भारत के दक्षिण में, तिरूसूलम में स्थित है। यह देश के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय प्रवेश द्वारों में से एक है और भारत में तीसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है (दिल्ली और मुंबई के बाद) और एक ऐसा अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र, जो 2007 से लगभग 12 करोड़ यात्रियों का संचालन कर रहा है और 25 से अधिक विभिन्न एयरलाइनों को सेवा प्रदान करता है। देश में मुंबई के बाद यह दूसरा सबसे बड़ा नौभार केंद्र है। यह मीनमबाक्कम और तिरूसूलम के पास स्थित है, जहां यात्री प्रवेश तिरूसूलम में और माल प्रवेश मीनमबाक्कम में होता है। .

नई!!: एअर इंडिया और चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा · और देखें »

टर्किश एयरलाइंस

टर्किश एयरलाइंस - स्थलों के मानचित्र टर्किश एयरलाइंस (तुर्कीयाई: Türk Hava Yolları) तुर्की की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। इसके मुख्यालय टर्किश एयरलाइंस जनरल मैनेजमेण्ट बिल्डिंग, अतातुर्क विमानक्षेत्र परिसर, बाकिर्कॉर, इस्तान्बुल, तुर्की में स्थित है। यह कंपनी यूरोप, एशिया, अफ़्रीका एवं अमेरिकाज़ के १६३ अन्तर्राष्ट्रीय एवं ४१ अन्तर्देशीय गंतव्यों को अपनी सेवा प्रदान करती है। हाल ही में ९१ नये गंतव्य राष्त्रों की वृद्धि के साथ एकमात्र केन्द्र (हब) से इस वाहक के विश्व में सर्वाधिक गंतव्य हैं। एयरलाइंन का प्रमुख आधार (बेस) अतातुर्क विमानक्षेत्र में स्थित है एवं द्वितीयक हब एसेनबोगा विमानक्षेत्र, साहिबा गॉकेन विमानक्षेत्र एवं अदनान मेन्द्रेस विमानक्षेत्र में स्थित हैं। इस एयरलाइण कंपनी में कुल 18,188 कर्मचारी (३० जून २०११) कार्यरत हैं। .

नई!!: एअर इंडिया और टर्किश एयरलाइंस · और देखें »

टाटा एअरलाइन्स

टाटा एअर सर्विसेस्।टाटा एयरलाइंस, को १५ अक्टूबर १९३२ को जेआरडी टाटा ने टाटा संस लिमिटेड (अब टाटा समूह) की एक डिवीजन टाटा संस के रूप में स्थापित किया था। यह बंबई-कराची और दक्षिण मद्रास के मार्ग पर एक डाक सेवा के रूप में शुरू किया गया था। १९३८ में इसका नाम बदल कर टाटा एयर सर्विसेज कर दिया गया और बाद में उसी वर्ष इसका एक नया नाम टाटा एयरलाइन्स रख दिया गया। इस समय तक इसकी सेवा दिल्ली और कोलंबो मे भी शुरु हो चुकी थी। .

नई!!: एअर इंडिया और टाटा एअरलाइन्स · और देखें »

एयर फ्रांस

यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं | .

नई!!: एअर इंडिया और एयर फ्रांस · और देखें »

एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की ये पहली बजट एअरलाइंस है। यह एअर इंडिया की एक आनुषांगिक ईकाई है। अप्रैल 2005 मे शुरु हुई यह विमान सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम औरकोच्ची से खाड़ी क्षेत्र के दुबई, मस्कट, अबू धाबी सहित कुछ अन्य शहरों के लिये उड़ानें भरती हैं। भविष्य में इसका विस्तार दक्षिण पूर्वी एशिया के शहरों जैसे कुआलालामपुर, हांगकांग, बैंकाक, सिंगापुर इत्यादि शहरों तक करने की योजना है। एयर इन्डिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की कम कीमत वाली सहायक एयरलाइन है जिसका की मुख्य कार्यालय भारत में केरला में है। यह मुख्य रूप से मध्य पूर्व तथा दक्धीन पूर्व एशिया महाद्वीप में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह एयरलाइन एयर इंडिया चार्टर्ड लिमिटेड से संबंधित है, जो की पूर्णतः स्वत्वा वाली एयर इंडिया लिमिटेड की सहायक सेवा है। जो की भारत और भारतीयों को असीमित सुविधाएँ देने के लिए बनाई गयी थी। आज के समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस के द्वारा हफ्ते में लगभग १०० फ्लाइट्स का संचालन होता है, जो की मुख्यतः भारत के दक्षिणी प्रदेशों तमिलनाडु एवं केरल से होता है। .

नई!!: एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस · और देखें »

एयर अस्ताना

एयर अस्ताना (कजाकिस्तान: Эйр) कजाकिस्तान गणतंत्र की की राष्ट्रीय ध्वज वाहक विमान सेवा है, यह अल्माटी में स्थित है। यह अपने मुख्य केंद्र, अल्माटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं दुसरे प्रमुख केंद्र अस्ताना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 64 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर पर सेवाएं प्रदान करती है। यह कजाखस्तान की सॉवरेन वेल्थ फंड समरक-कज़ीना (51%), और बीएई सिस्टम्स पीएलसी (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह उपक्रम अक्टूबर 2001 में शुरू किया गया था एवं 15 मई 2002 से इसने वाणिज्यिक उड़ाने शुरू किया था। .

नई!!: एअर इंडिया और एयर अस्ताना · और देखें »

एअर इंडिया क्षेत्रीय

अलायंसेयर का विमान नई दिल्ली विमानक्षेत्र में अलायंस एयर (एलायंस एयर), नाम से चली थी, एयर इंडिया की एक कम-कीमत वायु सेवा है।.

नई!!: एअर इंडिया और एअर इंडिया क्षेत्रीय · और देखें »

फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र

फ़्रैंकफ़र्ट ऍम मेन विमानक्षेत्र, प्रायः जिसे फ़्रैंकफ़र्ट एयरपोर्ट एवं स्थाणीय जर्मन में Flughafen Frankfurt am Main या Rhein-Main-Flughafen कहा जाता है, फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी में स्थित एक प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यातायात कंपनी फ़्रैपोर्ट द्वारा संचालित, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र वर्ष २०११ में जर्मनी में यात्री यातायात की मद में व्यस्ततम विमानक्षेत्र, यूरोप में तृतीय व्यस्ततम (लंदन-हीथ्रो एवं पैरिस चार्ल्स डि-गॉल के बाद) एवं विश्व का नौंवां व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस वर्ष में यहां की यात्री संख्या 5.64 करोड़ रही। 2011/2012 के शीतकाल में, फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र द्वारा विश्व के अधिकांश अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों से आगमन उड़ानों को सेवाएं मिलीं, जिनमें १११ देशॊं के २७५ गंतव्य आते हैं। इसी वर्ष यहां से 21.7 लाख मीट्रिक टन का माल यातायात संपन्न हुआ। कार्गो यातायात की मद में यह यूरोप का व्यस्ततम विमानक्षेत्र रहा है। इस विमानक्षेत्र का दक्षिणी भाग र्हेइन – मेन वायु बेस के प्रयोग में है, जो संयुक्त राज्य का १९४७ से २००५ तक एक प्रधान वायु-बेस रहा है। इसके उपरांत यह बेस बंद कर दिया गया व भूमि का अधिग्रहण फ़्रैपोर्ट ने कर लिया। फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र लुफ़्थान्सा, जर्मनी के ध्वजवाही वायुसेवा का एवं कॉन्डोर फ़्लगडीन्स्ट का प्रमुख केन्द्र (हब) रहा है। फ़्रैंकफ़र्ट की क्षमता सीमा के कारण लुफ़्थान्सा ने अप.

नई!!: एअर इंडिया और फ़्रैंकफ़र्ट विमानक्षेत्र · और देखें »

बोइंग 747

बोइंग 747 विमान एक विशाल व्यावसायिक विमान और कार्गो परिवहन विमान है, जिसे अक्सर जंबो जेट या आसमान की रानी के उपनाम से जाना जाता है। यह विमान विश्व का सर्वाधिक पहचाना जाने वाला वायुयान है तथा और बनाए गए विमानों में विशाल आकार का यह पहला विमान था। संयुक्त राज्य अमेरिका में बोइंग कॉमर्शियल एयरप्लेन इकाई द्वारा निर्मित 747 के मूल संस्करण का आकार, 1960 के दशक के आम बड़े व्यावसायिक विमानों में से एक, बोइंग 707 के आकार का ढाई गुना था। 747 ने सर्वप्रथम व्यावसायिक उड़ान 1970 में आरम्भ कर लगातार 37 वर्षों तक यात्री वहन क्षमता का कीर्तिमान बरकरार रखा चार-इंजन वाला 747 अपनी लम्बाई के भाग के लिए अपने द्वितलीय विन्यास का उपयोग करता है। यह यात्री, मालवाही और अन्य संस्करणों में उपलब्ध है। बोइंग ने 747 के कूबड़ जैसे ऊपरी तल को प्रथम श्रेणी के लाउंज के रूप में उपयोग में लाने (जैसा कि आजकल सामान्य नियम है) या अतिरिक्त बैठकों के लिए और सीटें हटा कर तथा सामने एक कार्गो दरवाजा संस्थापित कर के विमान को आसानी से एक मालवाही में परिवर्तित कर सकने के अनुरूप डिजाइन किया है। बोइंग ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि कंपनी को उम्मीद थी कि पराध्वनिक विमान (सुपरसोनिक एयरलाइनर्स) (जिनके विकास की घोषणा 1960 के दशक के शुरू में की गई थी) 747 तथा अन्य अवध्वनिक विमानों (सबसोनिक) को चलन से बाहर कर देंगे; जबकि उन्हें विश्वास था कि भविष्य में अवध्वनिक मालवाही विमानों की मांग जबर्दस्त होगी.

नई!!: एअर इंडिया और बोइंग 747 · और देखें »

बोइंग 777

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एअर इंडिया और बोइंग 777 · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: एअर इंडिया और भारत · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: एअर इंडिया और भारतीय · और देखें »

मलेशिया एयरलाइंस

मलेशियन एयरलाइं सिस्टम बर्हाद, जो मलेशियन एयरलाइंस (लघुरूप MAS) नाम से कार्यरत है, मलेशिया की सरकारी-स्वामित्त्व वाली ध्वजवाहिका वायुसेवा है। मलेशिया एयरलाइंस अपने गृह-आधार (बेस) कुआला लम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं एक द्वितीयक केन्द्र (हब) कुचिंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र से वायु सेवा संचालन करते हैं। कंपनी का मुख्यालय सुल्ताण अज़ीज़ शाह अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, सेलंगोर के परिसर में है। कंपनी की मुख्यालय को यहां से कुआला लम्पुर अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र परिसर में स्थानांतरित करने की योजना थी।http://biz.thestar.com.my/news/story.asp?file.

नई!!: एअर इंडिया और मलेशिया एयरलाइंस · और देखें »

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का एक राज्य है जो भारत के दक्षिण मध्य में स्थित है। इसकी गिनती भारत के सबसे धनी राज्यों में की जाती है। इसकी राजधानी मुंबई है जो भारत का सबसे बड़ा शहर और देश की आर्थिक राजधानी के रूप में भी जानी जाती है। और यहाँ का पुणे शहर भी भारत के बड़े महानगरों में गिना जाता है। यहाँ का पुणे शहर भारत का छठवाँ सबसे बड़ा शहर है। महाराष्ट्र की जनसंख्या सन २०११ में ११,२३,७२,९७२ थी, विश्व में सिर्फ़ ग्यारह ऐसे देश हैं जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज़्यादा है। इस राज्य का निर्माण १ मई, १९६० को मराठी भाषी लोगों की माँग पर की गयी थी। यहां मराठी ज्यादा बोली जाती है। मुबई अहमदनगर पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापूर, नाशिक नागपुर ठाणे शिर्डी-अहमदनगर आैर महाराष्ट्र के अन्य मुख्य शहर हैं। .

नई!!: एअर इंडिया और महाराष्ट्र · और देखें »

महाराजा

महाराजा (संस्कृत: महाराज) का शाब्दिक अर्थ है 'महान् राजा'। इसका संगत स्त्रीलिंग शब्द 'महारानी' है जिसका अर्थ महाराजा की पत्नी या 'महान् रानी' जो स्वयं किसी विशाल क्षेत्र पर शासन करती हो। महाराजा की विधवा रानी को 'राजमाता' कहते हैं। .

नई!!: एअर इंडिया और महाराजा · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: एअर इंडिया और मुम्बई · और देखें »

यूनाइटेड एयरलाइंस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एअर इंडिया और यूनाइटेड एयरलाइंस · और देखें »

लुफ़्थान्सा

डॉश लुफ़्थान्सा AG जर्मनी की ध्वजवाहिका वायुसेवा है और बेड़े के आकार एवं सम्पूर्ण यात्री आवाजाही तथा यूरोप की सबसे बड़ी वायुसेवा है। जर्मन सरकार का १९९७ तक लुफ़्थानसा में 35.68% अंश था, किन्तु अब ये कंपनी निजी निवेशकों द्वारा (88.52%), एमजीएल जेस्सेलशाफ़्ट फ़ूर लुफ़्तवर्केह्स्वर्त (10.05%), डॉश पोस्टवैंक (1.03%), तथा डॉश बैंक (0.4%) के स्वामित्त्व में है। इसमें २०११ के आंकड़ों के अनुसार 119,084 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का नाम मूलतः वायु के लिये गर्मन शब्द लुफ़्त एवं हैन्सियेटिक लीग के लिये हांन्सा के संयोजन से बना है। डायचे लुफ्तांसा को सामान्य तौर पर लुफ्तांसा के नाम से जाने वाला एक जर्मन एयरलाइनर हैं। अगर इसकी सहायक कंपनियों को मिला दे तो ये यूरोप की सबसे बड़ी एयरलाइन्स कंपनी हैं। इसकी विशालता का अनुभव आप इस बात से कर सकते हैं कि लुफ्तांसा, एशिया, अफ्रीका, अमेरिका एवं यूरोप के 78 देशों के 197 अंतरराष्ट्रीय स्थानो की उड़ान भरता हैं। इसके अतिरिक्त, ये 18 घरेलु गंतव्य की भी उड़ान भरता हैं। इसके बड़े में 280 जहाज सम्मिलित हैं। 2012 में लुफ्तांसा की सारी अनुषंगी कंपनियों को मिला दे इसने 103 मिलियन यात्रिओं का परिचालन किया था। लुफ्तांसा का रजिस्टर्ड ऑफिस एवं मुख्यालय कोलोन में हैं। इसके प्रमुख संचालन केंद्र का नाम लुफ्तांसा अविअतािों सेंटर हैं।.

नई!!: एअर इंडिया और लुफ़्थान्सा · और देखें »

सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस

सिंगापुर एयरलाइंस की इमारत सिंगापुर एयरलाइंस लिमिटेड (एसआईए) (संक्षिप्त रूप में 新航) सिंगापुर का ध्वज वाहक है। यह विश्व की एक प्रमुख वायुयान सेवा हैं। सिंगापुर एयरलाइंस चंगी हवाई अड्डे पर एक हब (महत्वपूर्ण गतिविधियों का केंद्र) को संचालित करता है और दक्षिणपूर्वी एशिया, पूर्वी एशिया, दक्षिण एशिया और "कंगारू रूट" बाजारों में इसकी एक सक्षम उपस्थिति है। यह कम्पनी पार-प्रशांत (ट्रांस-पेसिफिक) उड़ानों का संचालन भी करती है, इसमें दुनिया की दो सबसे लम्बी नॉन-स्टॉप व्यावसायिक उड़ानें शामिल हैं, ये उड़ानें एयरबस ए340-500 पर सिंगापुर से नेवार्क और लोस एंजिल्स तक जाती हैं। सिंगापुर एयरलाइंस ने ही "सुपरजम्बो" एयरबस ए380 का उद्घाटन किया। एसआईए ने एयरलाइन से सम्बंधित व्यापारों जैसे एयरक्राफ्ट हेंडलिंग और इंजीनियरिंग को बहुत फैला लिया है। इसकी पूर्ण-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, सिल्कएयर, कम क्षमता की आवश्यकता के साथ माध्यमिक शहरों तक क्षेत्रीय उड़ानों का प्रबंधन करती है। सहायक सिंगापुर एयरलाइंस कार्गो एसआईए के समर्पित मालवाहक विमान का संचालन करता है और एसआईए के यात्री विमानों में माल वहन की क्षमता का प्रबंधन करता है। वर्जिन एटलान्टिक में एसआईए की 49% हिस्सेदारी (shareholding) है और यह टाइगर एयरवेस में अपनी हिस्सेदारी के माध्यम से कम लागत के वाहक क्षेत्र में संलग्न है। राजस्व यात्री किलोमीटर के शब्दों में यह दुनिया भर के चोटी के 15 वाहकों में से एक है, और अंतर्राष्ट्रीय यात्री वहन की दृष्टि से दुनिया में छठे स्थान पर है। सिंगापुर एयरलाइंस वह एयरलाइन है जिसकी दुनिया में सबसे ज्यादा प्रशंसा की जाती है और फोर्च्यून वर्ल्ड की 2010 की सबसे प्रशंसित कम्पनियों की रैंकिंग में 27 वें स्थान पर है। इसका सशक्त ब्रांड नाम है और यह विमानन उद्योग में, विशेष रूप से नवाचार, सुरक्षा और सेवाओं में उत्कृष्टता की दृष्टि से उदाहरण प्रस्तुत करता है, साथ ही निरंतर लाभ भी प्राप्त कर रहा है। इसने असंख्य पुरस्कार जीते हैं और विमान की खरीद के उद्योग में प्रथम स्थान पर है। यह उन छह एयरलाइंस में से एक है जिन्हें केथे पेसिफिक (Cathay Pacific), एशियन एयरलाइंस (Asiana Airlines), मलेशियन एयरलाइंस (Malaysia Airlines), क़तार एयरवेज़ (Qatar Airways) और किंग्सफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के साथ स्काईट्रेक्स के द्वारा 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। .

नई!!: एअर इंडिया और सिंगापुर इंटनेशनल एयरलाइंस · और देखें »

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस

स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस एजी (लघु: स्विस) स्विट्ज़रलैंड की ध्वजवाहिका वायुसेवा है। यह उत्तरी अमरीका, दक्षिणी अमरीका, अफ़्रीका एवं एशिया में अनुसूचित उड़ानें संचाक्लित करती है। यह कंपनी २००२ में स्विसएयर के दीवालिया हो जाने पर स्थापित हुई थी। स्विसएयर देश की पूर्व ध्वजवाहिका वायुसेवा थी। स्विस एक जर्मन वायुसेवा लुफ़्थान्सा की सहभागी कंपनी है, जिसका मुख्यालय यूरो एयरपोर्ट बेसल – मलहाउस-फ़्रीबर्ग, निकट बेसल, स्विट्ज़रलैंड में स्थित है, एवं एक कार्यालय क्लोटेन, स्विट्ज़रलैंड में ज़्यूरिख विमानक्षेत्र में भी स्थित है। कंपनी का प्ण्जीकृत कार्यालय बेसल में स्थित है। यह वायुसेवा IATA कूट LX का प्रयोग करती है, जो इसे स्विस क्षेत्रीय वायुसेवा क्रॉसएयर (स्विसएयर का कूट र्हा SR) से विरासत में मिला है। इसका ICAO कूट है SWR और यह भी स्विसएयर (क्रॉसएयर का था CRX) से विरासत में मिला है, जिससे अन्तर्राष्ट्रीय वायु परिवहन अधिकार सुरक्षित रखे जा सकें। .

नई!!: एअर इंडिया और स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस · और देखें »

जेट एयरवेज

SM Centre, former head office जेट एयरवेज भारत की सबसे बड़ी निजी विमान सेवा है। जेट एयरवेज एक प्रमुख विमानन सेवा है जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। अगर विस्तार के आधार पर वरीयता क्रम की चर्चा की जाए तो यह एयर इंडिया के बाद दूसरी सबसे बड़ी विमानन सेवा है, परन्तु हमेशा स्पाइस जेट तथा इंडिया गो जैसे प्रतियोगियों से आगे रहती है। .

नई!!: एअर इंडिया और जेट एयरवेज · और देखें »

जेट कनेक्ट

जेट कनेक्ट के रूप में संचालित जेटलाइट (पूर्व नाम: एयर सहारा) मुंबई, भारत में आधारित एक वायुसेवा थी। रीडिफ.कॉम, 16 अप्रैल 2007 इसे पहले जेट एयर वेज़ कनेक्ट के नाम से जाना जाता था, जेट लाईट इंडिया लिमिटेड का एक व्यावसायिक नाम है। यह मुंबई में स्थित एक विमानन सेवा है जिस पर की जेट एयरवेज का मालिकाना हक़ है। यह विमान सेवा भारत के सभी मेट्रोपोल शहरों को जोड़ने के लिए नियमित उड़ान सेवाएँ प्रदान करती है। .

नई!!: एअर इंडिया और जेट कनेक्ट · और देखें »

ऑल निप्पन एयरवेज़

, जिसे या ANA भी कहा जाता है, जापान की सबसे बड़ी वाय़ु सेवा है। इसका मुख्यालय शिदोम सिटी सेन्टर में शियोदोम क्षेत्र में मिनाटो, टोक्यो में स्थित है। यह जापान में ४९ गंतव्यों एवं ३२ अन्तर्राष्ट्रीय वायुमार्गों में संचालन करती है। मई २००९ के आंकड़ों के अनुसार कंपनी में १४,००० से अधिक कर्मचारी सेवारत है। मई २०१० में कंपनी की कुल याट्री परिवहन वर्ष-दर-वर्ष 7.8% बढ़ी, एवं इसकी अन्तर्राष्ट्रीय सेवाओं में २२% की वृद्धि के उपरांत २०.७ लाख याट्री २०१० के आरंभिक पांच माह में थी। ए एन ए का प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हब नरिता अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में है एवं टोक्यो के बाहर कन्साई अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ओसाका के बाहर स्थित है। .

नई!!: एअर इंडिया और ऑल निप्पन एयरवेज़ · और देखें »

ऑस्ट्रियन एयरलाइंस

ऑस्ट्रियन एयरलाइंस का मुख्यालय, ऑफ़िस पार्क २, वियना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र ऑस्ट्रियन एयरलाइंस ऑस्ट्रिया की ध्वजधारक वायुसेवा है, और इसका मुख्यालय ऑफ़िस पार्क २, वियना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में श्वेचैट में स्थित है। यह वायुसेवा कंपनी डॉश लुफ़्थान्सा एजी की सब्सिडियरी है। १ जुलाई २०१२ से कंपनी की सभी वायुसेवाएं/उड़ानें टायरोलियन एयरवेज़ नामक इसकी एक सब्सिडियरी द्वारा ऑस्ट्रियन नाम से संचालित की जा रही हैं। यह कंपनी १३० गंतव्यों को उड़ानें संचालित करती है। इसका हब वियना अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र में स्थित है। यह सेवा स्टार एलाइंस की सदस्य है। .

नई!!: एअर इंडिया और ऑस्ट्रियन एयरलाइंस · और देखें »

इंडियन एयरलाइंस

इंडियन एयरलाइंस का एक विमान, सिंगापुर में चांगी एयरपोर्ट पर इंडियन भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की एक विमान सेवा कंपनी है। इसकी उड़ाने IC के नाम से जानी जाती हैं। .

नई!!: एअर इंडिया और इंडियन एयरलाइंस · और देखें »

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भारत की राजधानी एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली का प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। यह नई दिल्ली नगर केन्द्र से लगभग १६ कि॰मी॰(10 मील) दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित है। भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी के नाम पर बना यह भारत का व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। |वेबदुनिया। । नई दिल्ली। रविवार, 13 मार्च 2011(10:53IST। अभिगमन तिथि: २४ नवम्बर २०१२ हवाई अड्डे के नवीनतम टर्मिनल-३ के चालू हो जाने के बाद से ४ करोड़ ६० लाख यात्री क्षमता तथा वर्ष २०३० तक की अनुमानित यात्री क्षमता १० करोड़ के साथ यह भारत के साथ-साथ पूरे दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा और सबसे महत्त्वपूर्ण व्यापार संबंधी विमानन केन्द्र बन गया है। भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के छत्रपति शिवाजी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के साथ इसके आंकड़े मिलाकर देखें तो ये दोनों दक्षिण एशिया के आधे से अधिक विमान यातायात को वहन करते हैं। इस विमानक्षेत्र के संचालक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डयल) इसे विश्व का अगला अन्तर्राष्ट्रीय ट्रांज़िट हब बनाने के प्रयास कर रहा है। लगभग ५,२२० एकड़ (२,११० हेक्टेयर) की भू-संपदा में विस्तृत, दिल्ली विमानक्षेत्र राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिये प्राथमिक नागर विमानन हब (केन्द्र) है। सर्वप्रथम इसका संचालन भारतीय वायु सेना के पास था, जिसके बाद उसने इसका प्रबंधन दायित्व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंप दिया। मई २००६ से हवाई अड्डे का प्रबंधन दिल्ली अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के पास आया। डायल जीएमआर समूह के नेतृत्व में एक संयुक्त उद्यम (ज्वाइन्ट वेन्चर) है। डायल ही विमानक्षेत्र के आगे हो रहे विस्तार एवं आधुनिकीकरण के लिये भी उत्तरदायी है। इस निजीकरण का भरपूर विरोध भाविप्रा कर्मचारियों ने किया, किन्तु अन्ततः ३ मई २००६ को यह प्रबंधन स्थानांतरण संपन्न हो गया। वर्ष २००१-१२ में विमानक्षेत्र से ३५८.८ लाख यात्रियों की आवाजाही संपन्न हुई और यहां के विस्तार कार्यक्रम योजना के अनुसार इसकी क्षमता वर्ष २०३० तक १० करोड़ यात्री तक हो जायेगी। यहां के नये टर्मिनल भवन के २०१० के राष्ट्रमंडल खेलों से पूर्व निर्माण के बाद ही इसकी वार्षिक ३४० लाख यात्रियों की क्षमता है। यहां का टर्मिनल-३ विश्व का ८वां सबसे बड़ा यात्री टर्मिनल है। सितंबर २००८ में यहां ४.४३ कि.मी लंबी नयी उड़ानपट्टी (रनवे-३) का उद्घाटन हुआ था। इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र को २०१० में एयरपोर्ट काउन्सिल इन्टरनेशनल द्वारा १५०-२५० लाख यात्री श्रेणी में विश्व का चौथा सर्वोत्तम विमानक्षेत्र, एवं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सर्वाधिक प्रगति वाला विमानक्षेत्र होने का सम्मान मिला था। वर्ष २०११ में विमानक्षेत्र को इसी परिषद द्वारा पुनः २.५-४ करोड़ यात्री क्षमता श्रेणी में विश्व का दूसरा सर्वोत्तम विमानक्षेत्र होने का गौरव मिला था। यह स्थान कोरिया के इंचेयन अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के बाद था। इसके अलावा वर्ष २०११ में ही यह विमानक्षेत्र विश्व का ३४वाँ व्यस्ततम विमानक्षेत्र बना जिसकी यात्री आवागमन संख्या ३,४७,२९,४६७ रही एवं पिछले वर्ष के मुकाबले यातायात में इसने १७.८% की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की। .

नई!!: एअर इंडिया और इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

किंगफिशर रेड

किंगफिशर रेड, पहले सिम्प्लीफ्लै डेक्कन और उसके पहले एयर डेक्कन के नाम से जाना जाता है। इस्का मुख्यालय मुंबई, भारत में किंगफिशर एयरलाइंस द्वारा चलाए जा रहा एक कम लागत ब्रांड था। उड़ान में पठन सामग्री विशेष रूप से किंगफिशर रेड के लिए मुद्रित, सिने ब्लिट्ज पत्रिका के एक विशेष संस्करण के लिए सीमित था। २८ सितंबर २०११ को किंगफिशर रेड के अध्यक्ष, विजय माल्या ने यह घोषणा की कि कंपनी जल्द ही किंगफिशर रेड के संचालन को रोक रही है क्योंकि कम कीमत के संचालन में से उन्के कारोबार में कोई लाभ नहीं है। .

नई!!: एअर इंडिया और किंगफिशर रेड · और देखें »

छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र सांता क्रूज़, मुंबई में स्थित है। इसका ICAO कोड है VABB और IATA कोड है BOM। यह एक नागरिक हवाई अड्डा है। यहां कस्टम्स विभाग उपस्थित हाँ है। इसका रनवे पेव्ड है। इसकी प्रणाली यांत्रिक हाँ है। इसकी उड़ान पट्टी की लंबाई 11400 फी.

नई!!: एअर इंडिया और छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Air India, एयर इण्डिया, एयर इन्डिया, एयर इंडिया, एयर इंडिया लिमिटेड

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »