लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एयर अस्ताना

सूची एयर अस्ताना

एयर अस्ताना (कजाकिस्तान: Эйр) कजाकिस्तान गणतंत्र की की राष्ट्रीय ध्वज वाहक विमान सेवा है, यह अल्माटी में स्थित है। यह अपने मुख्य केंद्र, अल्माटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे एवं दुसरे प्रमुख केंद्र अस्ताना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 64 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर पर सेवाएं प्रदान करती है। यह कजाखस्तान की सॉवरेन वेल्थ फंड समरक-कज़ीना (51%), और बीएई सिस्टम्स पीएलसी (49%) के बीच एक संयुक्त उद्यम है। यह उपक्रम अक्टूबर 2001 में शुरू किया गया था एवं 15 मई 2002 से इसने वाणिज्यिक उड़ाने शुरू किया था। .

2 संबंधों: कज़ाख़िस्तान, अस्ताना

कज़ाख़िस्तान

क़ज़ाख़स्तान (क़ज़ाख़: Қазақстан / Qazaqstan, रूसी:Казахстан / Kazakhstán) यूरेशिया में स्थित एक देश है। क्षेत्रफल के आधार से ये दुनिया का नवाँ सबसे बड़ा देश है। एशिया में एक बड़े भूभाग में फैला हुआ यह देश पहले सोवियत संघ का हिस्सा हुआ करता था। 1991 में सोवियत संघ के विघटन के उपरांत इसने सबसे अंत में अपने आपको स्वतंत्र घोषित किया। सोवियत प्रशासन के दौरान यहाँ कई महत्वपूर्ण परियोजनाएँ संपन्न हुईं, जिसमें कई रॉकेटों का प्रक्षेपण से लेकर क्रुश्चेव का वर्ज़िन भूमि परियोजना शामिल हैं। देश की अधिकाँश भूमि स्तेपी घास मैदान, जंगल तथा पहाड़ी क्षेत्रों से ढकी है। यहाँ के मुख्य निवासी क़ज़ाख़ लोग हैं जो तुर्क मूल के हैं। अपने इतिहास के अधिकांश हिस्से में कज़ाख़स्तान की भूमि यायावर जातियों के साम्राज्य का हिस्सा रही है। इसकी राजधानी सन १९९८ में अस्ताना को बनाई गई जो सोवियत कालीन राजधानी अल्माती से बदलकर बनाई गई थी। यहां की क़ाज़ाक़ भाषा और रूसी भाषा मुख्य- और राजभाषाएँ हैं। .

नई!!: एयर अस्ताना और कज़ाख़िस्तान · और देखें »

अस्ताना

बेयतेरेक मीनार, जो अस्ताना शहर की निशानी है अंतरिक्ष से अस्ताना का दृश्य अस्ताना(कज़ाख़: Астана, अंग्रेज़ी: Astana) मध्य एशिया के कज़ाख़स्तान देश की राजधानी और उस देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। इसे सोवियत संघ के ज़माने में सन् १९६१ तक अकमोलिंस्क (Акмолинск, Akmolinsk) और उसके बाद सन् १९९२ तक त्सेलिनोग्राद​ (Целиноград, Tselinograd) बुलाया जाता था। कज़ाख़स्तान की आज़ादी के बाद इसे सन् १९९८ तक अकमोला (Ақмола, Akmola) बुलाया गया। यह शहर पूरी तरह अकमोला प्रांत से घिरा हुआ है लेकिन प्रशासनिक रूप से इसे एक अलग संघीय शहर का दर्जा मिला हुआ है। .

नई!!: एयर अस्ताना और अस्ताना · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »