लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एबीसीडी 2

सूची एबीसीडी 2

एबीसीडी 2 (अंग्रेज़ी: Any Body Can Dance 2, उच्चारण: एनी बॉडी केन डांस टू; हिंदी अनुवाद: कोई भी नाच सकता है 2) एक नृत्य पर आधारित भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। इसका निर्देशन रेमो डीसूजा और निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा हैं। इसके अलावा सहायक किरदार में लॉरेन गॉटलिब, राघव जुयाल और धर्मेश येलांदे हैं। यह फिल्म 2013 में बनी फिल्म एबीसीडी का दूसरा भाग है। यह फिल्म 19 जून 2015 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। .

19 संबंधों: एबीसीडी, पुनीत पाठक, प्रभु देवा, प्राची शाह, बदलापुर (फ़िल्म), बादशाह (गायक), मयूर पूरी, मीका सिंह, राघव जुयाल, रेमो डीसूजा, लॉरेन गॉटलिब, शाल्मली खोलगडे, श्रद्धा कपूर, सचिन–जिगर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, हिन्दी सिनेमा, वरुण धवन, विशाल दादलानी, अरिजीत सिंह

एबीसीडी

एबीसीडी एक हिन्दी भाषा में बनी भारतीय बॉलीवुड फिल्म है। यह 8 फरवरी 2013 को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: एबीसीडी 2 और एबीसीडी · और देखें »

पुनीत पाठक

पुनीत पाठक एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता तथा कोरियोग्राफर है इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत डाँस इण्डिया डाँस के वास्तविक कार्यक्रम से की। ये डाँस के वास्तविक कार्यक्रम झलक दिखला जा में प्रदर्शन कर चूके है। इन्होंने एबीसीडी फ़िल्म में चंदु की भूमिका निभाई थी तथा एबीसीडी 2 में विनोद का किरदार निभाया। डाँस इण्डिया डाँस के 5वें सीज़न में इन्हें जज घोषित कर दिया गया। .

नई!!: एबीसीडी 2 और पुनीत पाठक · और देखें »

प्रभु देवा

प्रभु देवा (जन्म ३ अप्रैल १९७३) एक भारतीय नर्तक, नृत्य दिग्दर्शक, फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक है। उन्होंने भिन्न-भिन्न नृत्य के प्रकारों में महारत हासिल की है। उन्हें भारत का माइकल जैक्सन भी कहा जाता है और वे माइकल जैक्सन को अपना प्रेरणा स्रोत मानते हैं। .

नई!!: एबीसीडी 2 और प्रभु देवा · और देखें »

प्राची शाह

प्राची शाह भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह आकाश वाणी, स्टूडेंट ऑफ दी इयर, हौंटेड, इसी लाइफ में, राजा नटवरलाल और एबीसीडी 2 आदि फिल्मों में कार्य कर चुकी हैं। .

नई!!: एबीसीडी 2 और प्राची शाह · और देखें »

बदलापुर (फ़िल्म)

बदलापुर एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है। जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन और निर्माण दिनेश विजन एवं सुनील लुल्ला ने किया है। यह २० फरवरी २०१४ को सिनेमा घरो में प्रदर्शित होगा। .

नई!!: एबीसीडी 2 और बदलापुर (फ़िल्म) · और देखें »

बादशाह (गायक)

बादशाह एक भारतीय पंजाबी गायक कलाकार है ' इनका जन्मनाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है ' इन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत यो यो हनी सिंह के साथ २००६ में की थी ' इन्होंने कई फ़िल्मों में गाने गाये है, इन्होंने मुख्यत हिन्दी,पंजाबी और हरयाणवी भाषाओं में गाने गए है। उनके गाये हुए गाने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी शामिल है जैसे की २०१४ की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और खूबसूरत। .

नई!!: एबीसीडी 2 और बादशाह (गायक) · और देखें »

मयूर पूरी

मयूर पूरी एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। यह कई फिल्मों में गाने लिख चुके हैं। साथ ही संवाद निर्देशन आदि का कार्य भी कई फिल्मों में किया है। यह फराह खान द्वारा निर्देशित फिल्म हॅप्पी न्यू इयर में गुजजु नामक किरदार में भी नजर आए थे। .

नई!!: एबीसीडी 2 और मयूर पूरी · और देखें »

मीका सिंह

अमरीक सिंह (जन्म:10 जून 1977) यागान जिन्हें इनके अन्य नाम मिका से अधिक जाना जाता है, एक भारतीय पॉप गायक व रैपर है व इन्होने कई बंगाली फ़िल्मों में भी अपनी आवाज़ दी है। वे एक बेहद लोकप्रिय पंजाबी गायक है। उन्होंने कई बॉलीवुड फ़िल्मों में गाने गाए है जिनमे सिंह इज़ किंग और जब वि मेट शामिल है। .

नई!!: एबीसीडी 2 और मीका सिंह · और देखें »

राघव जुयाल

राघव जुयाल (जन्म 10 जुलाई 1991) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता,नृतक तथा कोरियोग्राफर है। इन्होंने कई वास्तविक कार्यक्रमों में अभिनय किया है इनके अलावा ये एबीसीडी 2 नामक 2015 की हिंदी फ़िल्म में भी नज़र आये। डांस इण्डिया डांस लिटल मास्टर 2 में अपनी टीम "राघव के रॉकस्टार" के कप्तान भी थे इनके अलावा डांस के सुपरकिड्स में भी अपने नृत्य का जलवा दिखा चूके है। इनकी कप्तानी में डांस के सुपरकिड्स में विजेता भी बने थे। राघव जुयाल डांस इण्डिया डांस के तीसरे सीजन के फाइनलिस्ट बने थे। ये धीमी गति से काफी अच्छा नृत्य करते है। .

नई!!: एबीसीडी 2 और राघव जुयाल · और देखें »

रेमो डीसूजा

रेमो डीसूजा (जन्म: रमेश गोपी 2 अप्रैल 1974) एक भारतीय नृत्यांगना, कोरियोग्राफर, अभिनेता और फिल्म निर्देशक है। हालांकि वह नृत्यकला में मुख्य रूप से शामिल है। उन्होने ज्यादतर मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा फिल्म उद्योग मे योगदान दिया है। वह एक रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस तीन जजो में से एक है। वे 2010 में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में भारतीय अभिनेत्रियों माधुरी दीक्षित और मलाइका अरोड़ा खान के साथ साथ थे। वह वर्तमान में डांस इंडिया डांस (सीज़न 1 और 2) के प्रतियोगियो के साथ भारत की पहली 3D नृत्य मूवी बनाने के लिए काम कर रहे है। .

नई!!: एबीसीडी 2 और रेमो डीसूजा · और देखें »

लॉरेन गॉटलिब

लॉरेन गॉटलिब (जन्म: 8 जून 1988) एक अमेरिकी नृत्यांगना और अभिनेत्री हैं। यह एक अमेरिकी कार्यक्रम सो यू थिंक यू केन डांस में भाग लेने के कारण जानी जाती हैं। इसी के बाद यह भारतीय बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी में भी एक मुख्य किरदार के रूप में अभिनय किया। यह इनकी पहली फिल्म थी। इसके बाद यह भारत के एक नृत्य कार्यक्रम झलक दिखला जा में भी के साथ भी नजर आईं। .

नई!!: एबीसीडी 2 और लॉरेन गॉटलिब · और देखें »

शाल्मली खोलगडे

शाल्मली खोलगडे एक भारतीय पार्श्वगायिका हैं जो मुख्यतः हिंदी भाषीय फिल्मों के लिए गाती हैं। हिंदी फिल्मों में गाने के अलावा वे दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए भी गाती हैं जिनमें विशेषकर मराठी, तेलुगु और बंगाली भाषाएं शामिल हैं। उन्हें अपने सफल व्यावसायिक जीवन के दौरान एक फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिल चुका है और उन्होंने खुद को भारत के अग्रणी पार्श्वगायकों में शामिल किया है। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "परेशान" फ़िल्म इशकजादे से, "बलम पिचकारी" ये जवानी है दीवानी से, रेस 2 से "लत लग गयी" और सुल्तान फ़िल्म से "बेबी को बेस पसंद है"। .

नई!!: एबीसीडी 2 और शाल्मली खोलगडे · और देखें »

श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। यह मुख्य रूप से आशिकी 2 में अपने अभिनय और गानों के कारण जानी जाती हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत वर्ष 2010 में तीन पत्ती नामक फ़िल्म से की, जिसमें उनके किरदार का नाम अपर्णा खन्ना था। .

नई!!: एबीसीडी 2 और श्रद्धा कपूर · और देखें »

सचिन–जिगर

सचिन–जिगर (पूर्ण नाम;सचिन सांघवी और जिगर सरैया) एक भारतीय जोड़ी गायक,संगीत निर्देशक,व्यवसायी और रिकॉर्ड निर्देशक है जो बॉलीवुड तथा गुजराती सिनेमा में कार्य करते हैं। सचिन का जन्म १४ जून १९८० में हुआ था जबकि जिगर का जन्म १२ अप्रैल १९८५ में हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से लगाव था। .

नई!!: एबीसीडी 2 और सचिन–जिगर · और देखें »

सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर एक भारतीय फिल्म निर्माता हैं। .

नई!!: एबीसीडी 2 और सिद्धार्थ रॉय कपूर · और देखें »

हिन्दी सिनेमा

हिन्दी सिनेमा, जिसे बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी भाषा में फ़िल्म बनाने का उद्योग है। बॉलीवुड नाम अंग्रेज़ी सिनेमा उद्योग हॉलिवुड के तर्ज़ पर रखा गया है। हिन्दी फ़िल्म उद्योग मुख्यतः मुम्बई शहर में बसा है। ये फ़िल्में हिन्दुस्तान, पाकिस्तान और दुनिया के कई देशों के लोगों के दिलों की धड़कन हैं। हर फ़िल्म में कई संगीतमय गाने होते हैं। इन फ़िल्मों में हिन्दी की "हिन्दुस्तानी" शैली का चलन है। हिन्दी और उर्दू (खड़ीबोली) के साथ साथ अवधी, बम्बईया हिन्दी, भोजपुरी, राजस्थानी जैसी बोलियाँ भी संवाद और गानों में उपयुक्त होते हैं। प्यार, देशभक्ति, परिवार, अपराध, भय, इत्यादि मुख्य विषय होते हैं। ज़्यादातर गाने उर्दू शायरी पर आधारित होते हैं।भारत में सबसे बड़ी फिल्म निर्माताओं में से एक, शुद्ध बॉक्स ऑफिस राजस्व का 43% का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि तमिल और तेलुगू सिनेमा 36% का प्रतिनिधित्व करते हैं,क्षेत्रीय सिनेमा के बाकी 2014 के रूप में 21% का गठन है। बॉलीवुड भी दुनिया में फिल्म निर्माण के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। बॉलीवुड कार्यरत लोगों की संख्या और निर्मित फिल्मों की संख्या के मामले में दुनिया में सबसे बड़ी फिल्म उद्योगों में से एक है।Matusitz, जे, और पायानो, पी के अनुसार, वर्ष 2011 में 3.5 अरब से अधिक टिकट ग्लोब जो तुलना में हॉलीवुड 900,000 से अधिक टिकट है भर में बेच दिया गया था। बॉलीवुड 1969 में भारतीय सिनेमा में निर्मित फिल्मों की कुल के बाहर 2014 में 252 फिल्मों का निर्माण। .

नई!!: एबीसीडी 2 और हिन्दी सिनेमा · और देखें »

वरुण धवन

वरुण धवन एक भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वरुण ने अपने अभिनय के सफर की शुरुआत करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द इयर (2012) से शुरू की। इसके लिए उन्हें एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। लेकिन यह इससे पहले करन जौहर के साथ ही माइ नेम इज़ ख़ान (2010) नामक फिल्म में सहायक निर्देशक के रूप में साथ काम कर चुके हैं। .

नई!!: एबीसीडी 2 और वरुण धवन · और देखें »

विशाल दादलानी

विशाल दादलानी एक भारतीय गायक,म्यूज़िक रिकॉर्ड निर्माता, रचनाकार है। अब तक विशाल दादलानी लगभग ३०० से ४०० गाने जा चुके है। इनका जन्म मुम्बई में सन २८ जून १९७३ को हुआ था। इन्हें बचपन से ही संगीत से विशेष लगाव था इस कारण इनके माता-पिता भी बहुत प्रेम करते थे। विशाल का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था जो मुम्बई महाराष्ट्र में रहते थे। ये एक स्वयं सीखे संगीतकार है और ये रॉक,इलेक्ट्रॉनिका तथा हिप-हॉप शैली में गायन करते हैं। इन्होंने अपनी शिक्षा हिल ग्रेंज हाई स्कूल से शुरू की थी .

नई!!: एबीसीडी 2 और विशाल दादलानी · और देखें »

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (बंगाली;অরিজিৎ সিং) जन्म २५ अप्रैल १९८७)Arijit Singha's Biography एक भारतीय पार्श्व गायक हैं। इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २००५ में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने २०१३ में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको ५९वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था। इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे नाम था। जनवरी २०१६ में ६१वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फ़िल्म में गाया था इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया। .

नई!!: एबीसीडी 2 और अरिजीत सिंह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एबीसीडी २

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »