लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एपलाशियन पर्वतमाला

सूची एपलाशियन पर्वतमाला

एपलाशियन पर्वतमाला का विस्तार भूरे रंग से दर्शाया गया है एपलाशियन पर्वतमाला (अंग्रेजी:Appalachian Mountains) उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग मे स्थित एक विशाल पर्वतश्रृंखला है। इसका विस्तार संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के पूर्वी इलाकों में है। पर्वतमाला का अधिकांश संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है, लेकिन इसका कुछ हिस्सा दक्षिणपूर्व कनाडा में भी फैला है। न्यूफाउंडलैंड द्वीप से लेकर अमेरिकी राज्य अलाबामा के केन्द्र तक फैली यह पर्वतमाला 2,400 किमी (1,500 मील) लम्बी है जबकि इसकी चौड़ाई विभिन्न स्थानों पर 160-480 किमी (100 से 300 मील) तक है। पर्वतमाला कई श्रृंखलाओं में विभाजित है जिनमे पर्वतों की औसत ऊँचाई 900 मी (3,000 फीट) के आसपास है। सबसे अधिक ऊँचाई मिशेल पर्वत की है जो 2,037 मीटर (6,684 फुट) ऊँचा है और संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य उत्तरी केरोलिना में स्थित है। मिशेल पर्वत, संयुक्त राज्य अमेरिका में मिसिसिपी नदी के पूर्व मे स्थित सबसे ऊँचा स्थान है। .

9 संबंधों: नॉर्थ कैरोलीना, पर्वतमाला, मिशेल पर्वत, मिसिसिप्पी नदी, संयुक्त राज्य, कनाडा, अलाबामा, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर अमेरिका

नॉर्थ कैरोलीना

स्थान नॉर्थ कैरोलिना (North Carolina) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिणी क्षेत्र में एक राज्य है। राज्य की सीमा दक्षिण में साउथ कैरोलिना और जॉर्जिया से, पश्चिम में टेनेसी से, उत्तर में वर्जीनिया, और पूर्व में अटलांटिक महासागर से लगती है। 18वीं शताब्दी में नॉर्थ कैरोलिना (साउथ कैरोलिना के साथ मिलकर) कैरोलिना नाम के उपनिवेश का हिस्सा था जो मूल तेरह उपनिवेश में से एक थी। 1861 में अमेरिकी गृहयुद्ध के समय राज्य परिसंघीय राज्य अमेरिका में जाने वाला आखिरी राज्य बना था। सभी 50 राज्यों में नॉर्थ कैरोलिना का क्षेत्र के मामले में 28वां स्थान है। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,01,46,788 हैं जिससे उसका स्थान 9वां हुआ। अंग्रेजी अधिकारिक भाषा है जो 90% जनता मातृभाषा के रूप में बोलती हैं। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और नॉर्थ कैरोलीना · और देखें »

पर्वतमाला

अंतरिक्ष से देखने पर हिमालय पर्वतमाला एक पर्वतमाला या पर्वत श्रृंखला पहाड़ों की एक श्रृंखला होती है जहाँ एक पर्वत दूसरे से सटा रहता हैं और इन पर्वतों को कोई दर्रा या घाटी ही से दूसरे पर्वतों से अलग करती है। यह आवश्यक नहीं है कि एक ही पर्वत श्रृंखला के भीतर आने वाले हर पर्वत का भूविज्ञान (संगठन) एक समान ही हो पर अक्सर ऐसा ही होता है और एक ही श्रृंखला में पृथक उत्पत्ति के पर्वत हो सकते हैं, उदाहरणत: ज्वालामुखी, प्रोत्थान पर्वत या वलित पर्वत एक ही श्रृंखला में हो सकते हैं जो वस्तुतः अलग अलग चट्टान से बने होते हैं। हिमालय पर्वत श्रृंखला में पृथ्वी की सतह पर स्थित दुनिया के कुछ सर्वोच्च पर्वत शामिल हैं और जिसमें से उच्चतम माउंट एवरेस्ट है। एण्डीज़ पृथ्वी की सतह पर विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है। सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला वास्तव में मध्याह्न अटलांटिक पर्वतश्रेणी है, जिसका फैलाव अटलांटिक महासागर के तल पर बीच में है। आर्कटिक कॉर्डिलेरा विश्व के सबसे उत्तर में स्थित पर्वतमाला है जिसमे पूर्वी उत्तरी अमेरिका के कुछ ऊँचे पर्वत समाहित हैं। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और पर्वतमाला · और देखें »

मिशेल पर्वत

मिशेल पर्वत उत्तरी अमेरिका में स्थित एपलाशियन पर्वतमाला का सर्वोच्च शिखर है और यह अमेरिकी राज्य उत्तरी केरोलिना में स्थित है। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और मिशेल पर्वत · और देखें »

मिसिसिप्पी नदी

मिसिसिप्पी नदी और उसकी उपनदियों का नक़्शा मिसिसिप्पी नदी में बाढ़ मिसिसिप्पी नदी (अंग्रेज़ी: Mississippi river, मिसिसिप्पी रिवर) उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है। यह पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है। २,३२० मील (३,७३० किमी) का सफ़र तय करके यह मेक्सिको की खाड़ी में नदीमुख (डॅल्टा) बनाकर विलय हो जाती है। मिसिसिप्पी को बहुत सी उपनदियाँ पानी प्रदान करती हैं और इसका जलसंभर में ३१ अमेरिकी राज्य और दक्षिणी कनाडा का कुछ भूभाग आता हैं। यह नदी विश्व की चौथी सब से लम्बी नदी है और पानी के प्रति-घंटे बहाव की मात्रा में दसवी सब से बड़ी है। मिसिसिप्पी ने संयुक्त राज्य अमेरिका के इतिहास में बहुत अहम भूमिका निभाई है। मिसिसिप्पी के किनारे मूल अमेरिकी आदिवासी क़बीले १०,००० सालों से रहते थे। बहुत से शिकार-जुगाड़ का जीवन बसर करते थे, लेकिन इनमें से कुछ कृषि आधारित समाजों में भी रहते थे। यूरोपियाई उपनिवेशीकरण के बाद बहुत से यूरोपीय मूल के लोग यहाँ आकर बस गए और ज़्यादातर मूल आदिवासियों को खदेड़ दिया या मार डाला गया। कुछ काल के लिए तो यह महान नदी यूरोपियाई लोगों के यहाँ से आगे पश्चिम में फैलने में बाधा बनी रही लेकिन धीरे-धीरे इस नावी यातायात के लिए प्रयोग किया जाने लगा। यह नदी अपने बहाव से अपने जलसंभर क्षेत्र में इतनी उपजाऊ मिटटी डालती है के इसे विश्व के सबसे अधिक उपजाऊ क्षेत्रों में गिना जाता है। इस नदी को अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी भागों के बीच की सीमा रेखा माना जाता है। अमेरिकी संस्कृति में किसी वस्तु के बारे में बात करते हुए इस तरह की चीज़ें कहना आम है के "फ़लाना कारख़ाना मिसिसिप्पी से पश्चिम में सब से बड़ा है" या "फ़लाना पर्वत मिसिसिप्पी से पूर्व में सब से ऊंचा है।" .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और मिसिसिप्पी नदी · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और संयुक्त राज्य · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और कनाडा · और देखें »

अलाबामा

अलाबामा (Alabama) संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण क्षेत्र में स्थित एक राज्य है। यह टेनेसी द्वारा उत्तर, फ्लोरिडा द्वरा पुर्व, दक्षिण में मेक्सिको की खाड़ी और जॉर्जिया और पश्चिम में मिसिसिपी से सीमा रखता है। अलबामा कि कुल भूमि क्षेत्र में 30वे स्थान पर आति है और उसके अंतर्देशीय जलमार्ग आकार में दूसरे स्थान पर आते हैं। राज्य की आबादी 2016 में लगभग 49 लाख अनुमानित की गई थी जिससे उसका आबादी में अमेरिका में 24 वां स्थान है। अमेरिकी नागरिक युद्ध से द्वितीय विश्व युद्ध तक, अलबामा ने कई दक्षिणी राज्यों की तरह आर्थिक कठिनाई का सामना किया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, अलबामा राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधार हुए और भारी उत्पादन, खनिज निष्कर्षण में विविध हितों के लिए कृषि से बदलाव किया। शिक्षा और प्रौद्योगिकी के रूप में और एकाधिक सैन्य प्रतिष्ठानों के विस्तार, मुख्य रूप से अमेरिकी सेना और अमेरिकी वायुसेना के से यह प्रसिद्ध हुआ। राज्य ने एयरोस्पेस, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल में निवेश किया है और बैंकिंग और विभिन्न ऑटोमोबाइल विनिर्माण, खनिज निष्कर्षण, इस्पात उत्पादन और निर्माण सहित भारी उद्योगों का यहाँ कार्य होता है। अलबामा अनाधिकारिक येल्लो हम्मर राज्य है, जो की राज्य पक्षी का नाम भी है। अलबामा "देग़चा के हार्ट' के रूप में भी जाना जाता है। राज्य वृक्ष बड़ी पट्टी पाइन है और राज्य फूल कमीलया है। अलबामा की राजधानी मोंटगोमरी है और जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर बर्मिंघम है। कुल भूमि क्षेत्र से सबसे बड़ा शहर हुन्त्विल्ली है। सबसे पुराना शहर मोबाइल है। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और अलाबामा · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर अमेरिका

उत्तर अमेरिका (अंग्रेजी: North America; स्पेनी: América del Norte; फ़्रान्सीसी: Amérique du Nord) महाअमेरिका (उत्तर और दक्षिण अमेरिका संयुक रूप से) का उत्तरी महाद्वीप है, जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में स्थित है और पूर्णतः पश्चिमी गोलार्ध में आता है। उत्तर में यह आर्कटिक महासागर, पूर्व में उत्तरी अन्ध महासागर, दक्षिणपूर्व में कैरिबियाई सागर और पश्चिम में उत्तरी प्रशान्त महासागर से घिरा हुआ है। उत्तर अमेरिका का मुख्य भाग ४० उत्तरी अक्षांश से ८३० उत्तरी अक्षांश तथआ ५३० पश्चिमी देशान्तर से १६८० पश्चिमी देशान्तर के बीच स्थित है। इसका आकार त्रिभुज के समान है जिसका शीर्ष दक्षिण की ओर और आधार उत्तर की ओर है। उत्तर अमेरिका का कुल भूभाग २,४७,०९,००० वर्ग किलोमीटर है, पृथ्वी की कुल सतह का ४.८% या कुल भूभाग का १६.५%। जुलाई, २००८ तक, इसकी अनुमानित जनसंख्या ५२.९ करोड़ थी। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह एशिया और अफ़्रीका के बाद विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ़्रीका और यूरोप के बाद चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। .

नई!!: एपलाशियन पर्वतमाला और उत्तर अमेरिका · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »