लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऐनी हैथवे

सूची ऐनी हैथवे

एन जैक्विलिन हैथवे (जन्म 12 नवम्बर 1982) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1999 में अपने अभिनय की शुरूआत टेलीविज़न श्रृंखला गेट रियल से की, लेकिन उनकी पहली प्रमुख भूमिका डिज़नी की पारिवारिक कॉमेडी द प्रिंसेस डायरीज़ में (बतौर जूली एंड्रयूज़ की नायिका) थी, जिसने उनके कैरियर को जमाया.

28 संबंधों: टिम बर्टन, ड्वेन जॉनसन, द प्रिंसेस डायरीज़, दि न्यू यॉर्क टाइम्स, न्यूयॉर्क, पत्रिका, पीपल (पत्रिका), फ़ैशन, मन्त्र, मेरिल स्ट्रीप, लॉस एंजिल्स टाइम्स, शिकागो ट्रिब्यून, समलैंगिकता, संयुक्त राज्य, हीथ लेजर, जर्मन भाषा, जेनिफ़र लॉरेंस, जेसिका बेल, ऑस्कर वाइल्ड, आयरिश लोग, इंटरस्टेलर, कैथोलिक धर्म, कैथोलिक गिरजाघर, केट हडसन, केट विंसलेट, केट अप्टन, अभिनेत्री, अकेडमी पुरस्कार

टिम बर्टन

टिमोथी विलियम "टिम" बर्टन (Timothy William "Tim" Burton; जन्म २५ अगस्त १९५८) एक अमेरिकी फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, लेखक व कलाकार है। वह बीटलजूस, एडवर्ड सिज़रहैन्ड्स, द नाइटमेयर बिफोर क्रिसमस, एड वूड, स्लीपी होलो, कॉर्प्स ब्राइड और स्विनी टोड्ड: द डीमन बार्बर ऑफ फ्लिट स्ट्रिट जैसी अँधेरी फ़िल्मों व ब्लाकबस्टर फ़िल्मों, जैसे पी-वीज़ बिग एडवेंचर, बैटमैन, प्लैनेट ऑफ़ द एप्स, चार्ली एंड द चोकोलेट फैक्ट्री और ऐलिस इन वण्डरलैण्ड के लिए लोकप्रिय है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और टिम बर्टन · और देखें »

ड्वेन जॉनसन

ड्वेन डगलस जॉनसन (Dwayne Douglas Johnson, जन्म २ मई १९७२) जो अपने अखाड़े के नाम द रॉक से जाने जाते हैं, एक अमरीकी फ़िल्म अभिनेता व कुश्तीबाज है जो डब्लूडब्लूई के रॉ ब्रैंड के तहत आते हैं। उन्हें अक्सर ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन के नाम से प्रेषित किया जाता है। जॉनसन एक कॉलेज फुटबाल खिलाडी थे। १९९१ में वे यूनिवर्सिटी ऑफ मायामी की राष्ट्रिय चैम्पियनशिप दिम का हिसा रहे। बाद में उन्होंने काल्गैरी स्टैम्पेडेर्स की ओर से कनेडियाई फूटबाल लीग में खेला पर उन्हें १९९५ में दो महीनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके परिणाम स्वरूप उन्होंने अपने दादा पिटर मैविया और पिता रॉकी जॉनसन की तरह कुश्तीबाज बनने का निर्णय लिया। उन्हें विश्व मनोरंजन कुश्तेबाजी (WWE) से लोकप्रियता हासिल हुई जिसे उस वक्त विश्व कुश्तीबाजी संघ (WWF) के नाम से जाना जाता था। जॉनसन को जल्द ही "रॉकी मैविया" के नाम से एक अच्छे किरदार के रूप में पेश किया गया और बाद में उन्होंने "द रॉक" का नाम रख लिया। डब्लूडबलूएफ से जुडने के दो साल बाद ही उन्होंने डब्लूडबलूएफ प्रतियोगिता जित ली और कंपनी के इतिहास में सर्वाधिक लोकप्रिय कुश्तीबाज बन गए। जॉनसन को अबतक के महान कुश्तीबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने कुल १६ प्रतियोगिताएं जीती है जिसमे नौ विश्व हेवीवेट प्रतियोगिता, दो डब्लूडबलूएफ अंतर्खंडीय प्रतियोगिताएं और पाँच बार डब्लूडबलूएफ टैग टीम प्रतियोगिताएं शामिल है। जॉनसन की आत्मकथा द रॉक सेज़... जिसे उन्होंने जों लेडन के साथ मिलकर लिखा था, को २००० में प्रकाशित किया गया। पुस्तक न्यू यार्क की सर्वश्रेष्ठ बिकने वाली किताबों की सूची में कई हफ्तों तक बनी रही। जॉनसन का अभिनेता के रूप में मुख्य किरदार २००२ में बनी द स्कोर्पियन किंग फ़िल्म में था। अपनी इस भूमिका के लिए उन्हें एक नए अभिनेता को अबतक दी गई सबसे अधिक रकम, $५५ लाख, मिली। इसके बाद उन्होंने कई हिट फ़िल्मों में काम किया जिनमे द रनडाउन, बी कूल, वाकिंग टाल, ग्रिडआयरन गैंग, द गेम प्लैन, गेट स्मार्ट, रेस तीसरी दुनिया तक, प्लैनेट 51, टूथ फेरी, डूम, द ऑदर गाईज़, फास्टर और हाल ही में रिलीज़ हुए फ़ास्ट फाइव शामिल है जिसमे उन्होंने विन डीज़ल और पौल वाकर के साथ काम किया है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और ड्वेन जॉनसन · और देखें »

द प्रिंसेस डायरीज़

द प्रिंसेस डायरीज़ चिक-लिट और YA कल्पित-कथा शैली में मेग काबोट के उपन्यासों की एक उल्लेखनीय श्रृंखला और 2000 में प्रकाशित प्रथम खंड का शीर्षक है। द प्रिंसेस डायरीज़ उपन्यासों को अधिकांश उपन्यासों की तरह अध्यायों में नहीं, बल्कि अलग-अलग लम्बाई वाली जर्नल प्रविष्टियों में विभाजित किया गया है। मेग काबोट अपनी वेबसाइट पर इस श्रृंखला की प्रेरणा को निम्न रूप में उद्धृत करती हैं "मुझे द प्रिंसेस डायरीज़ लिखने की प्रेरणा उस समय मिली जब मेरे पिताजी की मौत के बाद मेरी मां ने मेरे एक शिक्षक के साथ प्रेम सम्बन्ध की शुरुआत की, ठीक उसी तरह जिस तरह पुस्तक में मिया की मां करती है! मुझमें हमेशा से एक राजकुमारी जैसी कोई "बात" थी (मेरे माता-पिता मजाक में कहते थे कि जब मैं छोटी थी, मैं बहुत जिद करती थी जिसे मेरे "वास्तविक" माता-पिता, राजा और रानी, तुरंत लाकर मुझे दे देते थे और मेरे सामने एक बहुत अच्छा इंसान बनने के लिए हर कोई बहुत अच्छी तरह पेश आता था) इसलिए मैंने सिर्फ ठोकर खाने के लिए पुस्तक में एक राजकुमारी को स्थापित किया।..

नई!!: ऐनी हैथवे और द प्रिंसेस डायरीज़ · और देखें »

दि न्यू यॉर्क टाइम्स

दि न्यू यॉर्क टाइम्स अमेरिका का एक दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और दि न्यू यॉर्क टाइम्स · और देखें »

न्यूयॉर्क

यह लेख न्यूयॉर्क प्रांत के बारे में है। शहर के लिए देखे - न्यूयॉर्क शहर, अन्य विकल्प के लिए देखे न्यूयॉर्क (बहुविकल्पी) न्यूयॉर्क (New York) पूर्वोत्तर संयुक्त राज्य अमेरिका में एक राज्य है। न्यूयॉर्क उन तेरह उपनिवेश में से एक था जिसने संयुक्त राज्य का गठन किया था। राज्य के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क शहर, में राज्य की 40% से अधिक आबादी रहती हैं। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यू यॉर्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40% लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यॉर्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयॉर्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। इसे दुनिया के सांस्कृतिक, वित्तीय और मीडिया राजधानी के रूप में वर्णित किया गया है और साथ ही यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। अन्य बड़े शहर हैं बफ़ेलो, रोचेस्टर, योंकर्स, और सिरैक्यूज़, जबकि राज्य की राजधानी अल्बानी है। राज्य की सीमा न्यू जर्सी और पेन्सिलवेनिया से दक्षिण में और कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स और वरमॉण्ट से पूर्व में लगती है। न्यूयार्क में यूरोपीय लोगों के आगमन से पहले कई सौ वर्षों तक अल्गोनक्वियन और इरक़ुओअन बोलने वाले मूल अमेरिकी जनजातियां बसी हुई थी। आने वाले पहले यूरोपीय लोग फ्रांसीसी उपनिवेशवादियों थे। 1609 में इस क्षेत्र पर डच के लिए हेनरी हडसन द्वारा दावा किया गया, जिन्होंने एक न्यू नीदरलैंड नाम से कॉलोनी बसाई। 1664 में इंग्लैंड ने डच से कॉलोनी लेकर उस पर का कब्जा कर लिया। 2016 के अनुमान के मुताबिक राज्य की जनसंख्या 1,97,45,289 हैं। इस हिसाब से इसका सभी राज्यों में चौथा स्थान हुआ। क्षेत्र के मामले में इसका स्थान 27वां है। लगभग 70% जनता सिर्फ अंग्रेजी बोलती है, 15% स्पेनी, 3% चीनी, बाकी अन्य। श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य.

नई!!: ऐनी हैथवे और न्यूयॉर्क · और देखें »

पत्रिका

पत्रिकाएँ पत्रिका वह नियतकालिक कृति है जो मुख्यतः साप्ताहिक होती है। जिसमे विचारतत्व प्रधान होता है। पत्रिकाओं का प्रकाशन एक दिवसीय से लेकर साप्ताहिक भी होता है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और पत्रिका · और देखें »

पीपल (पत्रिका)

टाइम समूह द्वारा प्रकाशित पीपल एक मासिक अमेरिकी पत्रिका है। यह मुख्यत: फिल्मी हस्तियों व मानव रूचि की कहानियों कि पत्रिका है। ४ करोण ६६ लाख से अधिक पाठकों की बदौलत पीपल अमेरिका की सबसे ज्यादा प्रचलित व पढी जाने वाली पत्रिका है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और पीपल (पत्रिका) · और देखें »

फ़ैशन

फ़ैशन 2008 की भारतीय ड्रामा फ़िल्म है। इसके सह-निर्माता और सह-लेखक मधुर भंडारकर हैं तथा इसमें मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा और कंगना राणावत, मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा और अरबाज़ ख़ान सहायक भूमिका में हैं। इसके साथ-साथ कई असल जीवन की फ़ैशन मॉडल ने अपने आपको फ़िल्म में किरदार के तौर पर निभाया है। फ़िल्म की कहानी एक छोटे शहर की महत्वाकांक्षी मॉडल मेघना माथुर (चोपड़ा) के इर्दगिर्द घूमती है। फ़िल्म दर्शाती है कि कैसे माथुर एक सुपरमॉडल बनती है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसे जीवन में कितनी कठिनाईयां झेलनी पड़ती हैं। फ़ैशन में भारतीय फ़ैशन उद्योग और कई मॉडल के कैरियर के उतार-चढ़ाव को भी दिखाया गया है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और फ़ैशन · और देखें »

मन्त्र

हिन्दू श्रुति ग्रंथों की कविता को पारंपरिक रूप से मंत्र कहा जाता है। इसका शाब्दिक अर्थ विचार या चिन्तन होता है । मंत्रणा, और मंत्री इसी मूल से बने शब्द हैं। मन्त्र भी एक प्रकार की वाणी है, परन्तु साधारण वाक्यों के समान वे हमको बन्धन में नहीं डालते, बल्कि बन्धन से मुक्त करते हैं। काफी चिन्तन-मनन के बाद किसी समस्या के समाधान के लिये जो उपाय/विधि/युक्ति निकलती है उसे भी सामान्य तौर पर मंत्र कह देते हैं। "षड कर्णो भिद्यते मंत्र" (छ: कानों में जाने से मंत्र नाकाम हो जाता है) - इसमें भी मंत्र का यही अर्थ है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और मन्त्र · और देखें »

मेरिल स्ट्रीप

मेरिल स्ट्रीप (जन्म मैरी लुईस स्ट्रीप, २२ जून १९४९) (Mary Louise "Meryl" Streep) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं जिन्होंने रंगमंच, टीवी और फिल्मों में काम किया है। उन्हे व्यापक रूप से आज तक के सभी प्रतिभाशाली कलाकारों में से एक माना जाता है। मेरिल ने मंच पर अपनी व्यावसायिक शुरुआत द प्लेबॉय ऑफ़ नेविल्ल (१९७१) के साथ की और परदे पर एक टीवी फिल्म द डेडलिएस्ट सीजन (१९७७) के साथ की। उस ही वर्ष उन्होंने फ़िल्मी जगत में अपनी पहली पिक्चर जूलिया (१९७७) के साथ कदम रखा। १९७८ की फिल्म द डियर हंटर और १९७९ की फिल्म क्रेमर वर्सेज क्रेमर, जिसपर हिंदी फिल्म अकेले हम अकेले तुम आधारित थी, से उन्हें आलोचनात्मक तथा व्यावसायिक सफलता काफी जल्दी हासिल हो गयी; जहाँ पहली फिल्म ने उनहे अपना पहला ऑस्कर नामांकन दिलाया वहीँ दूसरी ने पहली जीत। इसके अलावा उनहे सोफीस चॉइस (१९८२) और द आयरन लेडी (२०११) में भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो और ऑस्कर पुरस्कार मिले। मेरिल स्ट्रीप ऑस्कर और गोल्डन ग्लोब के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकित अभिनेता हैं। उनहे ऑस्कर में १७ बार नामांकन और ३ बार जीत और गोल्डन ग्लोब में २६ बार नामंकान और ८ बार जीत हासिल हुई है। उनहे दो एमी पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स, एक कान फ़िल्मोत्सव पुरस्कार, पांच न्यू यॉर्क क्रिटिक्स सर्किल पुरस्कार, दो बाफ्ता पुरस्कार, एक ऑस्ट्रेलियाई फिल्म संसथान पुरस्कार, पांच ग्रैमी नामांकन, एक टोनी पुरस्कार और अन्य पुरस्कार मिले हैं। उनहे २००४ में अमेरिकी फिल्म संस्थान के द्वारा अपने अभिनय से अमेरिकी संस्कृति को योगदान देने के लिए आजीवन उप्लिब्धि पुरस्कार दिया गया। वह इस पुरस्कार के इतिहास की सबसे कम उम्र की अभिनत्री हैं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और मेरिल स्ट्रीप · और देखें »

लॉस एंजिल्स टाइम्स

यह् एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और लॉस एंजिल्स टाइम्स · और देखें »

शिकागो ट्रिब्यून

द शिकागो ट्रिब्यून अमेरिका के शहर शिकागो से प्रकाशित होने वाला एक प्रमुख दैनिक समाचार पत्र है | .

नई!!: ऐनी हैथवे और शिकागो ट्रिब्यून · और देखें »

समलैंगिकता

समलैंगिकता समलैंगिकता का अर्थ किसी व्यक्ति का समान लिंग के लोगों के प्रति यौन और रोमांसपूर्वक रूप से आकर्षित होना है। वे पुरुष, जो अन्य पुरुषों के प्रति आकर्षित होते है उन्हें "पुरुष समलिंगी" या गे और जो महिला किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित होती है उसे भी गे कहा जा सकता है लेकिन उसे आमतौर पर "महिला समलिंगी" या लैस्बियन कहा जाता है। जो लोग महिला और पुरुष दोनो के प्रति आकर्षित होते हैं उन्हें उभयलिंगी कहा जाता है। कुल मिलाकर समलैंगिक, उभयलैंगिक और लिंगपरिवर्तित लोगो को मिलाकर एल जी बी टी (LGBT) समुदाय बनता है। यह कहना कठिन है कि कितने लोग समलैंगिक हैं। समलैंगिकता का अस्तित्व सभी संस्कृतियों और देशों में पाया गया है, यद्यपि कुछ देशों की सरकारें इस बात का खण्डन करती है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और समलैंगिकता · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: ऐनी हैथवे और संयुक्त राज्य · और देखें »

हीथ लेजर

एंड्रयू हीथ लेजर (4 अप्रैल 1979 -22 जनवरी 2008) एक ऑस्ट्रेलियाई टीवी और फिल्म अभिनेता थे। 1990 के दशक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीवी और फिल्म में अभिनय करने के बाद लेजर 1998 में अपने फिल्म करियर के विकास के लिए संयुक्त राज्य अमरीका चले गये। उनका काम उन्नीस फिल्मों में फैला हुआ है जिसमें 10 थिंग्स आई हेट अबाउट यू (1999), द पेट्रियाट (2000), मोन्सटर्स बॉल (2001), अ नाइट्स टेल (2001), ब्रोकबैक माउंटेन (2005) और डार्क नाइट (2008) शामिल हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने कई म्यूज़िक वीडियो का निर्माण और निर्देशन किया और वे एक फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे। ब्रोकबैक माउंटेन में इनीस डेल मार का किरदार निभाने के लिए लेजर को 2005 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक सर्कल अवार्ड और 2006 में ऑस्ट्रेलिया फिल्म इंस्टिट्यूट का 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार' जीता और 2005 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के एकेडमी अवार्ड के साथ ही साथ अग्रणी भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 2006 BAFTA अवार्ड के लिए नामांकित किये गये। उन्हें मरणोपरांत 2007 का इंडिपेंडेंट स्पिरिट राबर्ट अल्टमैन अवार्ड साझे तौर पर फिल्म आई एम नाट देअर के अन्य कलाकारों, निर्देशक और फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर को दिया गया, जो अमरीकी गायक-गीतकार बॉब डिलन के जीवन और गीतों से प्रेरित थी। फिल्म में लेजर ने एक काल्पनिक अभिनेता रोबी क्लार्क का किरदार निभाया है, जो डिलन के जीवन और व्यक्तित्व के छह पहलुओं का एक संगठित रूप है। फिल्म द डार्क नाइट में अभिनीत जोकर की भूमिका के लिए वे नामांकित हुए और उन्होंने पुरस्कार भी जीता, जिसमें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का एकेडमी अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और पहली बार किसी को दिया जाने वाला मरणोपरांतऑस्ट्रेलिया फिल्म इंस्टिट्यूट अवार्ड, 2008 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता लॉस एंजिल्स फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड, 2009 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता लिए गोल्डन ग्लोब अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का 2009 का BAFTA अवार्ड शामिल है। उनकी मौत 28 साल की आयु में "अनुशंसित दवाओं के जहरीले संयोजन" से दुर्घटनावश हो गयी। लेजर की मौत द डार्क नाइट के संपादन के दौरान हुई, जिसका प्रभाव उनकी 180 मिलियन डॉलर की लागत वाली फिल्म के प्रमोशन पर पड़ा.

नई!!: ऐनी हैथवे और हीथ लेजर · और देखें »

जर्मन भाषा

विश्व के जर्मन भाषी क्षेत्र जर्मन भाषा (डॉयट्श) संख्या के अनुसार यूरोप की सब से अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ये जर्मनी, स्विट्ज़रलैंड और ऑस्ट्रिया की मुख्य- और राजभाषा है। ये रोमन लिपि में लिखी जाती है (अतिरिक्त चिन्हों के साथ)। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में जर्मनिक शाखा में आती है। अंग्रेज़ी से इसका करीबी रिश्ता है। लेकिन रोमन लिपि के अक्षरों का इसकी ध्वनियों के साथ मेल अंग्रेज़ी के मुक़ाबले कहीं बेहतर है। आधुनिक मानकीकृत जर्मन को उच्च जर्मन कहते हैं। जर्मन भाषा भारोपीय परिवार के जर्मेनिक वर्ग की भाषा, सामान्यत: उच्च जर्मन का वह रूप है जो जर्मनी में सरकारी, शिक्षा, प्रेस आदि का माध्यम है। यह आस्ट्रिया में भी बोली जाती है। इसका उच्चारण १८९८ ई. के एक कमीशन द्वारा निश्चित है। लिपि, फ्रेंच और अंग्रेजी से मिलती-जुलती है। वर्तमान जर्मन के शब्दादि में अघात होने पर काकल्यस्पर्श है। तान (टोन) अंग्रेजी जैसी है। उच्चारण अधिक सशक्त एवं शब्दक्रम अधिक निश्चित है। दार्शनिक एवं वैज्ञानिक शब्दावली से परिपूर्ण है। शब्दराशि अनेक स्रोतों से ली गई हैं। उच्च जर्मन, केंद्र, उत्तर एवं दक्षिण में बोली जानेवाली अपनी पश्चिमी शाखा (लो जर्मन-फ्रिजियन, अंग्रेजी) से लगभग छठी शताब्दी में अलग होने लगी थी। भाषा की दृष्टि से "प्राचीन हाई जर्मन" (७५०-१०५०), "मध्य हाई जर्मन" (१३५० ई. तक), "आधुनि हाई जर्मन" (१२०० ई. के आसपास से अब तक) तीन विकास चरण हैं। उच्च जर्मन की प्रमुख बोलियों में यिडिश, श्विज्टुन्श, आधुनिक प्रशन स्विस या उच्च अलेमैनिक, फ्रंकोनियन (पूर्वी और दक्षिणी), टिपृअरियन तथा साइलेसियन आदि हैं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और जर्मन भाषा · और देखें »

जेनिफ़र लॉरेंस

जेनिफ़र श्रेडर लॉरेंस (जन्म: अगस्त 15, 1990) अमेरिकी अभिनेत्री हैं। लॉरेंस का जन्म और पालन पोषण लुईविल, केन्टकी, में हुआ जहाँ इन्होंने 14 वर्ष की उम्र तक रंगमंच में अभिनय शुरू कर दिया। नाटक और अभिनय के लिए कभी औपचारिक शिक्षा न प्राप्त करने वाली लॉरेंस ने टेलिविज़न पर सबसे पहले कदम टीबीएस चैनल पर 2007 से 2009 तक प्रसारित हुए द बिल एंगवॅल शो सिटकॉम से रखा। इस कार्यक्रम में अपने अभिनय के लिए इन्हें यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड फॉर आउटस्टैंडिंग यंग परफ़ोरम इन अ टीवी सीरीज़ (हिन्दी: टीवी शृंखला में उत्कृष्ट युवा कलाकार के लिए यंग आर्टिस्ट अवॉर्ड) मिला। इसके पश्चात इन्होंने कई टेलिविज़न शृंखलाओं में अतिथि कलाकार की भूमिका निभाई। इन्होंने बड़े पर्दे पर कदम द बर्निंग प्लेन (2008) से रखा, जिसमें इनके अभिनय को काफ़ी सराहना मिली। मुख्य किरदार के रूप में इनकी सबसे पहली फ़िल्म द पोकर हाउस थी। फिर क्रिस प्रैट के साथ पैसेंजर्स फ़िल्म। लॉरेंस की विंटर्स बोन (2010) में उनकी मुख्य भूमिका समान्यतः उनका ब्रेकआउट प्रदर्शन माना जाता है। इसके लिए इन्हें अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार समारोहों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में नामांकित किया गया। 20 वर्ष की उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए नामांकित होने वाली लॉरेंस दूसरी सबसे कम उम्र की अभिनेत्री थीं। 22 वर्ष की उम्र में रोमेंटिक कॉमेडी सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक (2012) में अपनी भूमिका के लिए इन्हें अन्य पुरस्कारों के आलावा अकेडमी पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, सैटेलाइट पुरस्कार, इंडीपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार और स्क्रीन ऍक्टर्स गिल्ड पुरस्कार प्राप्त हुए, जिस से ये सबसे कम उम्र में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकेडमी पुरस्कार के लिए दो बार नामांकन प्राप्त करने वाली पहली और जीतने वाली दूसरी सबसे युवा अभिनेत्री बन गईं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और जेनिफ़र लॉरेंस · और देखें »

जेसिका बेल

जेसिका क्लैयर बेल (Jessica Claire Biel; जन्म ३ मार्च १९८२) एक अमेरिकी अभिनेत्री, मॉडल और गायिका है। बेल टेलिविज़न कार्यक्रम 7थ हेवन में अपने पात्र मेरी केमडेन के लिए लोकप्रिय है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और जेसिका बेल · और देखें »

ऑस्कर वाइल्ड

ऑस्कर वाइल्ड ऑस्कर वाइल्ड उस शख्स का नाम है, जिसने सारी दुनिया में अपने लेखन से हलचल मचा दी थी। शेक्सपीयर के उपरांत सर्वाधिक चर्चित ऑस्कर वाइल्ड सिर्फ उपन्यासकार, कवि और नाटककार ही नहीं थे, अपितु वे एक संवेदनशील मानव थे। उनके लेखन में जीवन की गहरी अनुभूतियाँ हैं, रिश्तों के रहस्य हैं, पवित्र सौन्दर्य की व्याख्या है, मानवीय धड़कनों की कहानी है। उनके जीवन का मूल्यांकन एक व्यापक फैलाव से गुजरकर ही किया जा सकता है। अपने धूपछाँही जीवन में उथल-पुथल और संघर्ष को समेटे 'ऑस्कर फिंगाल ओं फ्लाहर्टी विल्स वाइल्ड' मात्र 46 वर्ष पूरे कर अनंत आकाश में विलीन हो गए। ऑस्कर वाइल्ड 'कीरो' के समकालीन थे। एक बार भविष्यवक्ता कीरो किसी संभ्रांत महिला के यहांं भोज पर आमंत्रित थे। काफी संख्या में यहाँ प्रतिष्ठित लोग मौजूद थे। कीरो उपस्थित हों और भविष्य न पूछा जाए, भला यह कैसे संभव होता। एक दिलचस्प अंदाज में भविष्य दर्शन का कार्यक्रम आरंभ हुआ। एक लाल मखमली पर्दा लगाया गया। उसके पीछे से कई हाथ पेश किए गए। यह सब इसलिए ताकि कीरो को पता न चल सके कि कौन सा हाथ किसका है? दो सुस्पष्ट, सुंदर हाथ उनके सामने आए। उन हाथों को कीरो देखकर हैरान रह गए। दोनों में बड़ा अंतर था। जहाँ बाएँ हाथ की रेखाएँ कह रही थीं कि व्यक्ति असाधारण बुद्धि और अपार ख्याति का मालिक है। वहीं दायाँ हाथ..? कीरो ने कहा 'दायाँ हाथ ऐसे शख्स का है जो अपने को स्वयं देश निकाला देगा और किसी अनजान जगह एकाकी और मित्रविहीन मरेगा। कीरो ने यह भी कहा कि 41 से 42वें वर्ष के बीच यह निष्कासन होगा और उसके कुछ वर्षों बाद मृत्यु हो जाएगी। यह दोनों हाथ लंदन के सर्वाधिक चर्चित व्यक्ति ऑस्कर वाइल्ड के थे। संयोग की बात कि उसी रात एक महान नाटक 'ए वुमन ऑफ नो इम्पोर्टेंस' मंचित किया गया। उसके रचयिता भी और कोई नहीं ऑस्कर वाइल्ड ही थे। बहरहाल, 15 अक्टूबर 1854 को ऑस्कर वाइल्ड जन्मे थे। कीरो की भविष्यवाणी पर दृष्टिपात करें तो 1895 में ऑस्कर वाइल्ड ने समाज के नैतिक नियमों का उल्लंघन कर दिया। फलस्वरूप समाज में उनकी अब तक अर्जित प्रतिष्ठा, मान-सम्मान और सारी उपलब्धियाँ ध्वस्त हो गईं। यहाँ तक कि उन्हें दो वर्ष का कठोर कारावास भी भुगतना पड़ा। जब ऑस्कर वाइल्ड ने अपने सौभाग्य के चमकते सितारे को डूबते हुए और अपनी कीर्ति पताका को झुकते हुए देखा तो उनके धैर्य ने जवाब दे दिया। अब वे अपने उसी गौरव और प्रभुता के साथ समाज के बीच खड़े नहीं हो सकते थे। हताशा की हालत में उन्होंने स्वयं को देश निकाला दे दिया। वे पेरिस चले गए और अकेले गुमनामी की जिंदगी गुजारने लगे। कुछ वर्षों बाद 30 नवम्बर 1900 को पेरिस में ही उनकी मृत्यु हो गई। उस समय उनके पास कोई मित्र नहीं था। यदि कुछ था तो सिर्फ सघन अकेलापन और पिछले सम्मानित जीवन की स्मृतियों के बचे टुकड़े। ऑस्कर वाइल्ड का पूरा नाम बहुत लंबा था, लेकिन वे सारी दुनिया में केवल ऑस्कर वाइल्ड के नाम से ही जाने गए। उनके पिता सर्जन थे और माँ कवयित्री। कविता के संस्कार उन्हें अपनी माँ से ही मिले। क्लासिक्स और कविता में उनकी विशेष गति थी। 19वीं शताब्दी के अंतिम दशक में उन्होंने सौंदर्यवादी आंदोलन का नेतृत्व किया। इससे उनकी कीर्ति चारों ओर फैली। ऑस्कर वाइल्ड विलक्षण बुद्धि, विराट कल्पनाशीलता और प्रखर विचारों के स्वामी थे। परस्पर बातचीत से लेकर उद्भट वक्ता के रूप में भी उनका कोई जवाब नहीं था। उन्होंने कविता, उपन्यास और नाटक लिखे। अँग्रेजी साहित्य में शेक्सपीयर के बाद उन्हीं का नाम प्राथमिकता से लिया जाता है। 'द पिक्चर ऑफ डोरियन ग्रे' उनका प्रथम और अंतिम उपन्यास था, जो 1890 में पहली बार प्रकाशित हुआ। विश्व की कई भाषाओं में उनकी कृतियाँ अनुवादित हो चुकी हैं। 'द बैलेड ऑफ रीडिंग गोल' और 'डी प्रोफनडिस', उनकी सुप्रसिद्ध कृतियाँ हैं। लेडी विंडरम'र्स फेन और द इम्पोर्टेंस ऑफ बीइंग अर्नेस्ट जैसे नाटकों ने भी खासी लोकप्रियता अर्जित की। उनकी लिखी परिकथाएँ भी विशेष रूप से पसंद की गईं। उनके एक नाटक 'सलोमी' को प्रदर्शन के लिए इंग्लैंड में लाइसेंस नहीं मिला। बाद में उसे सारा बरनार्ड ने पेरिस में प्रदर्शित किया। ऑस्कर वाइल्ड ने जीवन मूल्यों, पुस्तकों, कला इत्यादि के विषय में अनेक सारगर्भित रोचक टिप्पणियाँ की हैं। उन्होंने कहा- 'पुस्तकें नैतिक या अनैतिक नहीं होतीं। वे या तो अच्छी लिखी गई होती हैं या बुरी।' अपने अनंत अनुभवों के आधार पर एक जगह उन्होंने लिखा- 'विपदाएँ झेली जा सकती हैं, क्योंकि वे बाहर से आती हैं, किंतु अपनी गलतियों का दंड भोगना हाय, वही तो है जीवन का दंश। कला के विषय में उनके विचार थे- 'कला, जीवन को नहीं, बल्कि देखने वाले को व्यक्त करती है अर्थात तब किसी कलात्मक कृति पर लोग विभिन्ना मत प्रकट करते हैं तब ही कृति की पहचान निर्धारित होती है कि वास्तव में वह कैसी है, आकर्षक या उलझी हुई।' ऑस्कर वाइल्ड ने अपने साहित्य में कहीं न कहीं अपनी पीड़ा, अवसाद और अपमान को ही अभिव्यक्त किया है। बावजूद इसके उनकी रचनाएँ एक विशेष प्रकार का कोमलपन लिए एक विशेष दिशा में चलती हैं। कई बड़े साहित्यकारों की तरह उन्होंने भी विषपान किया, नीलकंठ बने और खामोश रहे। विश्व साहित्य का यह तेजस्वी हस्ताक्षर आज भी पूरी दुनिया में स्नेह के साथ पढ़ा और सराहा जाता है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और ऑस्कर वाइल्ड · और देखें »

आयरिश लोग

आयरलैण्ड के लोगों को आयरिश लोग कहा जाता है। श्रेणी:आयरिश लोग श्रेणी:कैथोलिक लोग.

नई!!: ऐनी हैथवे और आयरिश लोग · और देखें »

इंटरस्टेलर

इंटरस्टेलर (अंग्रेज़ी;Interstellar) वर्ष 2014 की एपिक विज्ञान-फंतासी आधारित फ़िल्म है जिसकी सहलेखन, सह-निर्माण, और निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने किया है। फ़िल्म में मैथ्यू मैक'काॅन्फ, एना हैथवे, जेसिका चेस्टेन, बिल एर्विन, एलेन बर्सटिन तथा माइकल केन ने मुख्य अदायगी की है। फ़िल्म की कहानी अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों का एक दल एक वर्महाॅल के जरीए सभी मानवों के नए घर की खोज हेतु यात्रा पर रवाना होते हैं। क्रिस्टोफर एवं जोनाथन नोलन ने साथ मिलकर पटकथा पर कार्य किया है, जोकि मूल रूप से जोनाथन को यह विचार 2007 में आया था। नोलान ने यह फ़िल्म आपनी पत्नी एमा थाॅमस के साथ आपनी प्रोड्कशन कंपनी सिनकाॅपी और लिण्डा ओब्स के लिण्डा ओब्स प्रोड्कशन साथ संयुक्त रूप से निर्माण किया है। कैलटेक के भौतिक सिद्धांत किप थाॅर्न, से प्रेरित होकर जिनपर यह फ़िल्म बनी है, वे इसके एक्जेक्युटिव निर्माता और इसके वैज्ञानिक सलाहकार की भी भूमिका में हैं। इसके बाद, उन्होंने इस पर किताब भी लिख भी डाली थी, द साइंस ऑफ इंटेरस्टेलर । फ़िल्म के प्रमुख निर्माण में पारामाउंट पिकचर्स वाॅर्नर ब्राॅस, एवं लिजेण्ड्री पिकचर्स जैसे सह-निर्माता भी जुड़े हैं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और इंटरस्टेलर · और देखें »

कैथोलिक धर्म

"बिशप" नामक उच्च पद पर नियुक्त एक कैथोलिक पादरी स्पेन में चलती दो ननें कैथोलिक धर्म या रोमन कैथोलिक धर्म ईसाई धर्म की एक मुख्य शाखा है जिसके अनुयायी रोम के वैटिकन नगर में स्थित पोप को अपना धर्माध्यक्ष मानते हैं। ईसाई धर्म की दूसरी मुख्य शाखा प्रोटेस्टैंट कहलाती है और उसके अनुयायी पोप के धार्मिक नेतृत्व को नहीं स्वीकारते। कैथोलिकों और प्रोटेस्टैंटों की धार्मिक मान्यताओं में और भी बड़े अंतर हैं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और कैथोलिक धर्म · और देखें »

कैथोलिक गिरजाघर

कैथोलिक गिरजाघर, जिसे रोमन कैथोलिक गिरजाघर के रूप में भी जाना जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा ईसाई गिरजाघर है, दावे के अनुसार इसके सौ करोड़ से अधिक सदस्य हैं।.

नई!!: ऐनी हैथवे और कैथोलिक गिरजाघर · और देखें »

केट हडसन

केट गैरी हडसन (जन्म - 19 अप्रैल 1979) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। उन्हें सन् 2001 में प्रसिद्धि हासिल हुई जब उन्होंने ऑलमोस्ट फ़ेमस में अपनी भूमिका के लिए कई पुरस्कार और नामांकन प्राप्त किए और उसके बाद से उन्होंने कई फ़िल्मों में अपने कला का प्रदर्शन करके अपने आपको एक हॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में प्रतिष्ठित किया जिनमें हाउ टु लूज़ ए गाइ इन 10 डेज़, द स्केलिटन की, यू, मी ऐंड डुप्री, फ़ूल्स गोल्ड, रेज़िंग हेलेन, माई बेस्ट फ्रेंड्स गर्ल, और ब्राइड वॉर्स शामिल थे। .

नई!!: ऐनी हैथवे और केट हडसन · और देखें »

केट विंसलेट

केट एलिज़ाबेथ विंसलेट (जन्म, 5 अक्टूबर 1975), एक अंग्रेज़ अभिनेत्री और अनियमित गायिका हैं। विंसलेट ने अपने फ़िल्मी-जीवन की शुरूआत उन्नीस वर्ष की उम्र में पीटर जैक्सन की हेवेनली क्रीएचर्स (1994) से की.

नई!!: ऐनी हैथवे और केट विंसलेट · और देखें »

केट अप्टन

कैथरीन एलिजाबेथ "केट"अप्टन (जन्म: 10 जून 1992) एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल है। 10 जून, 1992 को यूएस में पैदा हुई यह अदाकारा कई जानी मानी मैगजीन की कवर गर्ल रह चुकी हैं। .

नई!!: ऐनी हैथवे और केट अप्टन · और देखें »

अभिनेत्री

अभिनेत्री वह महिला कलाकार है जो एक चलचित्र या नाटक में किसी चरित्र का अभिनय करती है। पुरुष कलाकार के लिए अभिनेता शब्द का प्रयोग किया जाता है। .

नई!!: ऐनी हैथवे और अभिनेत्री · और देखें »

अकेडमी पुरस्कार

अमेरिका की अकेडेमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज़ द्वारा प्रदत्त अकेडमी पुरस्कार, जिसे ऑस्कर पुरस्कार भी कहा जाता है, फिल्म व्यवसाय से जुड़े सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों, कलाकारों, लेखक व तकनीशियनों को दिया जाने वाला प्रतिष्ठित सालाना पुरस्कार है। पहला समारोह १६ मई १९२९ को आयोजित किया गया था। .

नई!!: ऐनी हैथवे और अकेडमी पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एन हैथवे (अभिनेत्री), एनी हैथवे

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »