लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मानचित्रावली

सूची मानचित्रावली

मानचित्रावली पुस्तिका मानचित्रों के संग्रह को मानचित्रावली या एटलस (Atlas) कहते हैं। मानचित्रावली में विश्व की भौगोलिक और राजनैतिक सूचनाएँ होती हैं किन्तु विश्व के विभिन्न भागों की सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक, भाषाई जानकारियों वाले एटलस भी बनाए जाते हैं। अब तो धरती के अलावा अन्य ग्रहों के एटलस भी बनने लगे हैं। पहले एटलस केवल कागज पर आलेखित सूचना के रूप में होते थे किन्तु अब एलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य स्वरूपों में भी एटलस उपलब्ध हैं। .

2 संबंधों: ब्रह्माण्ड, मानचित्र

ब्रह्माण्ड

ब्रह्माण्ड सम्पूर्ण समय और अंतरिक्ष और उसकी अंतर्वस्तु को कहते हैं। ब्रह्माण्ड में सभी ग्रह, तारे, गैलेक्सिया, गैलेक्सियों के बीच के अंतरिक्ष की अंतर्वस्तु, अपरमाणविक कण, और सारा पदार्थ और सारी ऊर्जा शामिल है। अवलोकन योग्य ब्रह्माण्ड का व्यास वर्तमान में लगभग 28 अरब पारसैक (91 अरब प्रकाश-वर्ष) है। पूरे ब्रह्माण्ड का व्यास अज्ञात है, और ये अनंत हो सकता है। .

नई!!: मानचित्रावली और ब्रह्माण्ड · और देखें »

मानचित्र

विश्व का मानचित्र (२००४, सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक) पृथ्वी के सतह के किसी भाग के स्थानों, नगरों, देशों, पर्वत, नदी आदि की स्थिति को पैमाने की सहायता से कागज पर लघु रूप में बनाना मानचित्रण कहलाता हैं। मानचित्र दो शब्दों मान और चित्र से मिल कर बना है जिसका अर्थ किसी माप या मूल्य को चित्र द्वारा प्रदर्शित करना है। जिस प्रकार एक सूक्ष्मदर्शी किसी छोटी वस्तु को बड़ा करके दिखाता है, उसके विपरीत मानचित्र किसी बड़े भूभाग को छोटे रूप में प्रस्तुत करते हैं जिससे एक नजर में भौगोलिक जानकारी और उनके अन्तर्सम्बन्धों की जानकारी मिल सके। मानचित्र को नक्शा भी कहा जाता है। आजकल मानचित्र केवल धरती, या धरती की सतह, या किसी वास्तविक वस्तु तक ही सीमित नहीं हैं। उदाहरण के लिये चन्द्रमा या मंगल ग्रह की सतह का मानचित्र बनाया जा सकता है; किसी विचार या अवधारणा का मानचित्र बनाया जा सकता है; मस्तिष्क का मानचित्रण (जैसे एम आर आई की सहायता से) किया जा रहा है। .

नई!!: मानचित्रावली और मानचित्र · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एटलस (मानचित्र)

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »