लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एगुलस अन्तरीप

सूची एगुलस अन्तरीप

एगुलस अंतरीप पर, अन्ध महासागर और हिन्द महासागर के बीच आधिकारिक विभाजन रेखा को इंगित करता हुआ एक निशान जिस पर अफ्रीकान और अंग्रेजी में अंकित है कि "'''एगुलस अन्तरीप''' आप अब अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणतम सिरे पर हैं" केप एगुलस या एगुलस अन्तरीप (अंग्रेजी: Cape Agulhas, पुर्तगाली: Cabo das Agulhas "सुईयों का अन्तरीप"), दक्षिण अफ्रीका के राज्य पश्चिमी केप, में स्थित एक चट्टानी अंतरीप है। भौगोलिक रूप से यह अफ्रीका का दक्षिणी सिरा है और आधिकारिक रूप से अन्ध महासागर और हिन्द महासागर का विभाजन बिंदु है। वैसे महासागरों के बीच का वास्तविक विभाजन बिंदु वो है जहां वर्तमान एगुलस धारा, बेंगुएला धारा से मिलती है, पर यह बिन्दु मौसम के अनुसार केप एगुलस और केप प्वाइंट के बीच बदलता रहता है। ऐतिहासिक रूप से नाविक इस अंतरीप को, परंपरागत क्लिपर मार्ग पर एक बड़ा खतरा माना करते थे और अक्सर इसे महान अंतरीप कह कर पुकारा जाता था। इस अंतरीप के निकट ला'एगुलस नामक गांव स्थित है। .

11 संबंधों: एगुलस धारा, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाली भाषा, बेंगुएला धारा, ला'एगुलस, हिन्द महासागर, केप प्वाइंट, अटलांटिक महासागर, अफ़्रीका, अंतरीप, अंग्रेज़ी भाषा

एगुलस धारा

एगुलस धारा, दक्षिण-पश्चिमी हिंद महासागर की एक पश्चिमी सीमा धारा है। ये अफ़्रीका की पूर्वी तटरेखा के २७°दक्षिण से ४०°दक्षिण तक बहती है। यह एक संकीर्ण, तेज और शक्तिशाली धारा है। यह भी कहा जाता है कि एगुलस विश्व की पश्चिमी सीमा धारायों में सबसे बड़ी धारा है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और एगुलस धारा · और देखें »

दक्षिण अफ्रीका

कोई विवरण नहीं।

नई!!: एगुलस अन्तरीप और दक्षिण अफ्रीका · और देखें »

पुर्तगाली भाषा

पुर्तगाली भाषा (पुर्तगाली: Língua Portuguesaपोर्तुगेस, पोर्तुगेश) एक यूरोपीय भाषा है। ये मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है और इसके कई भूतपूर्व उपनिवेशों में भी बहुमत भाषा है, जैसे ब्राज़ील। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी लिपि रोमन है। इस भाषा के प्रथम भाषी लगभग २० करोड़ हैं। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और पुर्तगाली भाषा · और देखें »

बेंगुएला धारा

बेंगुएला धारा दक्षिणी अन्ध महासागर मे बहने वाली एक ठंडी महासागरीय धारा हैं, जो दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी तट से टकराकर, तट के सहारे-सहारे उत्तर दिशा में प्रवाहित होती हैं। इस धारा का असर पश्चिमी केप कोस्ट से अंगोला तक देखा जा सकता है। इस धारा के वजह से पादप प्लवकों की बहुत वृद्धि होती है जिससे मछलियों, शार्क,हवेल्स आदि प्रचुर मात्रा मिलती है। इस धारा के वजह से नामीब मरुस्थल में घना कोहरा और कुहासा पड़ता है। स्केल्टन कोस्ट पर दुर्घटनाग्रस्त जहाजों के मलबे इस तेज धारा के वजह से है। श्रेणी:महासागरीय धारायें श्रेणी:अन्ध महासागर की सागरीय धारायें.

नई!!: एगुलस अन्तरीप और बेंगुएला धारा · और देखें »

ला'एगुलस

लाएगुलस या सिर्फ एगुलस, दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत का एक तटीय गांव है और अफ्रीका के मुख्य भूमि की दक्षिणतम बसावत है। यह अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी छोर एगुलस अन्तरीप के उत्तर पूर्व में स्थित है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और ला'एगुलस · और देखें »

हिन्द महासागर

हिंद महासागर हिंद महासागर और चीन सागर के इस मानचित्र को हंगरी में जन्मे तुर्क मानचित्रकार और प्रकाशक इब्राहिम मुटेफेरीका द्वारा 1728 में उत्कीर्ण किया गया था हिन्द महासागर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा समुद्र है और पृथ्वी की सतह पर उपस्थित पानी का लगभग 20% भाग इसमें समाहित है। उत्तर में यह भारतीय उपमहाद्वीप से, पश्चिम में पूर्व अफ्रीका; पूर्व में हिन्दचीन, सुंदा द्वीप समूह और ऑस्ट्रेलिया, तथा दक्षिण में दक्षिणध्रुवीय महासागर से घिरा है। विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। संस्कृत में इसे रत्नाकर यानि रत्न उत्पन्न करने वाला कहते हैं, जबकि प्राचीन हिन्दु ग्रंथों में इसे हिन्दु महासागर कहा गया है। वैश्विक रूप से परस्पर जुड़े समुद्रों के एक घटक हिंद महासागर को, अंध महासागर से 20° पूर्व देशांतर जो केप एगुलस से गुजरती है और प्रशांत महासागर से 146°55' पूर्व देशांतर पृथक करती हैं। हिंद महासागर की उत्तरी सीमा का निर्धारण फारस की खाड़ी में 30° उत्तर अक्षांश द्वारा होता है। हिंद महासागर की पृष्टधाराओं का परिसंचरण असममित है। अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी सिरों पर इस महासागर की चौड़ाई करीब 10,000 किलोमीटर (6200 मील) है; और इसका क्षेत्रफल 73556000 वर्ग किलोमीटर (28400000 वर्ग मील) है जिसमें लाल सागर और फारस की खाड़ी शामिल हैं। सागर में जल की कुल मात्रा 292,131,000 घन किलोमीटर (70086000 घन मील) होने का अनुमान है। हिन्द महासागर में स्थित मुख्य द्वीप हैं; मेडागास्कर जो विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है, रीयूनियन द्वीप; कोमोरोस; सेशेल्स, मालदीव, मॉरिशस, श्रीलंका और इंडोनेशिया का द्वीपसमूह जो इस महासागर की पूर्वी सीमा का निर्धारण करते हैं। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और हिन्द महासागर · और देखें »

केप प्वाइंट

केप प्वाइंट केप प्वाइंट, केप प्रायद्वीप, के दक्षिणपूर्व किनारे पर स्थित एक अंतरीप है। लगभग तीस किलोमीटर लंबा यह पहाड़ी और सुंदर क्षेत्र अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिणतम सिरे पर, उत्तर से दक्षिण की ओर फैला है और दक्षिण अफ्रीका में स्थित है। टेबल पर्वत और केपटाउन, केप प्रायद्वीप के उत्तरी छोर के करीब स्थित हैं। यह केप ऑफ गुड होप के दक्षिणपश्चिम में लगभग 2.3 किलोमीटर (1.4 मील) पूर्व और थोड़ा उत्तर में निम्न निर्देशांकों पर स्थित है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और केप प्वाइंट · और देखें »

अटलांटिक महासागर

ग्लोब पर अंध महासागर की स्थिति अन्ध महासागर या अटलांटिक महासागर उस विशाल जलराशि का नाम है जो यूरोप तथा अफ्रीका महाद्वीपों को नई दुनिया के महाद्वीपों से पृथक करती है। क्षेत्रफल और विस्तार में दुनिया का दूसरे नंबर का महासागर है जिसने पृथ्वी का १/५ क्षेत्र घेर रखा है। इस महासागर का नाम ग्रीक संस्कृति से लिया गया है जिसमें इसे नक्शे का समुद्र भी बोला जाता है। इस महासागर का आकार लगभग अंग्रेजी अक्षर 8 के समान है। लंबाई की अपेक्षा इसकी चौड़ाई बहुत कम है। आर्कटिक सागर, जो बेरिंग जलडमरूमध्य से उत्तरी ध्रुव होता हुआ स्पिट्सबर्जेन और ग्रीनलैंड तक फैला है, मुख्यतः अंधमहासागर का ही अंग है। इस प्रकार उत्तर में बेरिंग जल-डमरूमध्य से लेकर दक्षिण में कोट्सलैंड तक इसकी लंबाई १२,८१० मील है। इसी प्रकार दक्षिण में दक्षिणी जार्जिया के दक्षिण स्थित वैडल सागर भी इसी महासागर का अंग है। इसका क्षेत्रफल इसके अंतर्गत समुद्रों सहित ४,१०,८१,०४० वर्ग मील है। अंतर्गत समुद्रों को छोड़कर इसका क्षेत्रफल ३,१८,१४,६४० वर्ग मील है। विशालतम महासागर न होते हुए भी इसके अधीन विश्व का सबसे बड़ा जलप्रवाह क्षेत्र है। उत्तरी अंधमहासागर के पृष्ठतल की लवणता अन्य समुद्रों की तुलना में पर्याप्त अधिक है। इसकी अधिकतम मात्रा ३.७ प्रतिशत है जो २०°- ३०° उत्तर अक्षांशों के बीच विद्यमान है। अन्य भागों में लवणता अपेक्षाकृत कम है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और अटलांटिक महासागर · और देखें »

अफ़्रीका

अफ़्रीका वा कालद्वीप, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह 37°14' उत्तरी अक्षांश से 34°50' दक्षिणी अक्षांश एवं 17°33' पश्चिमी देशान्तर से 51°23' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। अफ्रीका के उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। जिब्राल्टर जलडमरूमध्य इसे उत्तर में यूरोप महाद्वीप से अलग करता है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। मुख्य मध्याह्न रेखा (0°) अफ्रीका महाद्वीप के घाना देश की राजधानी अक्रा शहर से होकर गुजरती है। यहाँ सेरेनगेती और क्रुजर राष्‍ट्रीय उद्यान है तो जलप्रपात और वर्षावन भी हैं। एक ओर सहारा मरुस्‍थल है तो दूसरी ओर किलिमंजारो पर्वत भी है और सुषुप्‍त ज्वालामुखी भी है। युगांडा, तंजानिया और केन्या की सीमा पर स्थित विक्टोरिया झील अफ्रीका की सबसे बड़ी तथा सम्पूर्ण पृथ्वी पर मीठे पानी की दूसरी सबसे बड़ी झीलहै। यह झील दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील के पानी का स्रोत भी है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि इसी महाद्वीप में सबसे पहले मानव का जन्म व विकास हुआ और यहीं से जाकर वे दूसरे महाद्वीपों में बसे, इसलिए इसे मानव सभ्‍यता की जन्‍मभूमि माना जाता है। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका के बहुत से देश द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। अफ़्रीका अपनी बहुरंगी संस्कृति और जमीन से जुड़े साहित्य के कारण भी विश्व में जाना जाता है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और अफ़्रीका · और देखें »

अंतरीप

स्कॉटिश उच्चभूमि में स्थित एक अंतरीप अंतरीप, किसी समुद्र या कभी कभी भूमि से भी ऊपर की ओर उभरा हुये भूमि के भाग को कहते हैं। जब यह जल (अमूमन समुद्र) से उभरता है तो इसे प्रायद्वीप या रास कहा जाता है। अधिकतर अंतरीप, या तो किसी चट्टान के मुलायम हिस्सों के अपरदन के उपरांत बचे सख्त या कठोर हिस्सों से निर्मित होते हैं, या फिर यह दो नदी घाटियों के बीच जहां उनका संगम होता है, पर शेष बची उच्चभूमि होते हैं। ऐतिहसिक रूप से अपनी विशेष स्थिति और स्वाभाविक रक्षात्मक गुण के कारण कई किलों और दुर्गों का निर्माण अंतरीपों पर किया गया है। आयरलैंड के अंतरीप किले इस का एक उदाहरण है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और अंतरीप · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: एगुलस अन्तरीप और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »