लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम

सूची एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम

एक्सपेंडेबल लॉन्च सिस्टम (विस्तार्योग्य प्रक्षेपण प्रणाली) एक प्रकार का प्रक्षेपण तंत्र (लॉन्च सिस्टम) है जो किसी पेलोड को ले जाने के लिए एक्सपेंडेबल लॉन्च व्हीकल (ELV) का प्रयोग करता है। एक्सपेंडेबल लॉन्च सिस्टम्स में जिन वाहनों (व्हीकल्स) का प्रयोग किया जाता है उन्हें एक बार के इस्तेमाल के लिए ही बनाया जाता है और उनके हिस्सों को लॉन्च के बाद दोबारा इस्तेमाल के लिये रिकवर नहीं किया जाता। वाहन में विशेष रूप से अनेक रॉकेट स्टेज होती हैं जिन्हें ऊंचाई के बढ़ने के साथ-साथ अलग कर दिया जाता है। .

6 संबंधों: डेल्टा 2, प्रोटॉन (रॉकेट परिवार), अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन, अंतरिक्ष पर्यटन, अंतरिक्ष यान प्रणोदन, अंतरिक्ष उड़ान

डेल्टा 2

श्रेणी:नासा के अंतरिक्ष प्रक्षेपण रॉकेट‎.

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और डेल्टा 2 · और देखें »

प्रोटॉन (रॉकेट परिवार)

प्रोटॉन रॉकेट (Proton Rocket), एक प्रमोचन यान है जो की रूस की सरकारी एवं व्यावसायिक दोनों प्रकार की अंतरिक्ष उड़ानों में प्रयोग किया जता है। इसका प्रथम प्रक्षेपण सन १९६५ में हुआ था व तब से आज तक इसका प्रयोग जारी है। पृथ्वी की निचली कक्षा में यह यान २२ टन एवं भू स्थरीय कक्षा में ५-६ टन का उपग्रह स्थापित कर सकता है। .

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और प्रोटॉन (रॉकेट परिवार) · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन

अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन या केन्द्र (संक्षेप में आईएसएस, अंग्रेज़ी: International Space Station इंटर्नॅशनल् स्पेस् स्टेशन्, ISS) बाहरी अन्तरिक्ष में अनुसंधान सुविधा या शोध स्थल है जिसे पृथ्वी की निकटवर्ती कक्षा में स्थापित किया है। इस परियोजना का आरंभ १९९८ में हुआ था और यह २०११ तक बन कर तैयार होगा। वर्तमान समय तक आईएसएस अब तक बनाया गया सबसे बड़ा मानव निर्मित उपग्रह होगा। आईएसएस कार्यक्रम विश्व की कई स्पेस एजेंसियों का संयुक्त उपक्रम है। इसे बनाने में संयुक्त राज्य की नासा के साथ रूस की रशियन फेडरल स्पेस एजेंसी (आरकेए), जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएएक्सए), कनाडा की कनेडियन स्पेस एजेंसी (सीएसए) और यूरोपीय देशों की संयुक्त यूरोपीयन स्पेस एजेंसी (ईएसए) काम कर रही हैं। इनके अतिरिक्त ब्राजीलियन स्पेस एजेंसी (एईबी) भी कुछ अनुबंधों के साथ नासा के साथ कार्यरत है। इसी तरह इटालियन स्पेस एजेंसी (एएसआई) भी कुछ अलग अनुबंधों के साथ कार्यरत है। पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थापित होने के बाद आईएसएस को नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। यह पृथ्वी से करीब ३५० किलोमीटर ऊपर औसतन २७,७२४ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से परिक्रमा करेगा और प्रतिदिन १५.७ चक्कर पूरे करेगा। पिछले आईएसएस में, जिसे नवंबर २००० में कक्षा में स्थापित किया गया था, के बाद से उसमें लगातार मानवीय उपस्थिति बनी हुई है। वर्तमान समय में इसमें तीन व्यक्तियों का स्थान है। भविष्य में इसमें छह व्यक्तियों के रहने लायक जगह बनेगी। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन अंतरिक्ष में स्थित एक वेधशाला के तौर पर कार्य करता है। अन्य अंतरिक्ष यानों के मुकाबले इसके कई फायदे हैं जिसमें इसमें रहने वाले एस्ट्रोनॉट्स को अधिक समय तक अंतरिक्ष में रहकर काम करने का मौका मिलता है। चित्र:ISS after STS-116 in December 2006.jpg|अन्तरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन खींचने अन्तरिक्ष यान डिस्कवरी से, 19 दिसम्बर, 2006 पर File:ISS_on_20_August_2001.jpg|२००१ में आई। एस.एस File:MLM_-_ISS_module.jpg|बहु-उद्देशीय मॉड्यूल File:Good Morning From the International Space Station.jpg|अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से अमरीका पर चन्द्रोदय का दृश्य। .

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन · और देखें »

अंतरिक्ष पर्यटन

यह पर्यटन की नई संस्कृति हैं। यह उन घुमन्तु पर्यटको के लिए हैं जो घूमने के लिए रोमांच की हद तक जा सकते हैं। इस प्रकार के पर्यटक घुमने के लिए उन्न्त तकनिको एवं अपने अकूत धन के बल पर अंतरिक्ष में घुमने जाते हैं। .

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और अंतरिक्ष पर्यटन · और देखें »

अंतरिक्ष यान प्रणोदन

अंतरिक्ष यान प्रणोदन अंतरिक्ष यान और कृत्रिम उपग्रहों की गति तेज करने की प्रक्रिया है। इसकी अनेक विधियाँ हैं। यह अंतरिक्ष अनुसंधान का महत्त्वपूर्ण भाग है। ज्यादातर अंतरिक्ष यान आज सुपरसोनिक यानों के माध्यम से प्रक्षेपित किए जाते हैं। इनमें प्रयुक्त रॉकेटों में रासायनिक इंधन प्रयुक्त होते हैं। ये जलने पर भारी मात्रा में गैस उत्पन्न करते हैं जिसके नोजल द्वारा उत्सर्जन के सहारे यान को गति दी जाती है। सोवियत समूह ने उपग्रहों के प्रणोदन के लिए दशकों से बिजली प्रणोदन का इस्तेमाल किया है। अंतरिक्ष यान प्रणोदन श्रेणी:अंतरिक्ष यान श्रेणी:अंतरिक्ष विज्ञान * श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और अंतरिक्ष यान प्रणोदन · और देखें »

अंतरिक्ष उड़ान

अंतरिक्ष उड़ान (space flight) अंतरिक्ष में गुज़रने वाली प्रक्षेपिक उड़ान होती है। अंतरिक्ष उड़ान में अंतरिक्ष यानों का प्रयोग होता है, जो मानव-सहित या मानव-रहित हो सकते हैं। मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में अमेरिकी द्वारा करी गई अपोलो चंद्र यात्रा कार्यक्रम और सोवियत संघ (और उसके अंत के बाद रूस) द्वारा संचालित सोयूज़ कार्यक्रम शामिल हैं। मानव-रहित अंतरिक्ष उड़ान में पृथ्वी की कक्षा में परिक्रमा करते सैंकड़ो उपग्रह तथा पृथ्वी की कक्षा छोड़कर अन्य ग्रहों, क्षुद्रग्रहों व उपग्रहों की ओर जाने वाले भारत के मंगलयान जैसे अंतरिक्ष शोध यान शामिल हैं। .

नई!!: एक्सपेंडेबल लांच सिस्टम और अंतरिक्ष उड़ान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

एक्सपेंडेबल लॉन्च व्हीकल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »