लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उर्दू विकिपीडिया

सूची उर्दू विकिपीडिया

उर्दू विकिपीडिया विकिपीडिया का उर्दू भाषा का संस्करण है। यह जनवरी २००४ में आरंभ किया गया था और ३० दिसमबर, 23 अक्टूबर 2017 तक इस पर लेखों की कुल संख्या 124,742 हो गई। यह विकिपीडिया का 49 सबसे बड़ा संस्करण है। .

5 संबंधों: मियामी, जनवरी, विकिमीडिया संस्थान, उर्दू भाषा, २००४

मियामी

मियामी (या) दक्षिण-पूर्वी फ्लोरिडा में अटलांटिक तट पर स्थित एक प्रमुख शहर है। मियामी, फ्लोरिडा में सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत मियामी-डेड काउंटी की काउंटी सीट है। यह एक प्रमुख शहर है और दक्षिण फ्लोरिडा महानगरीय क्षेत्र का केंद्र है, जिसकी आबादी 2008 में 5,414,712 थी, जो रैंकिंग में अमेरिका की 7वीं सबसे बड़ी आबादी है। वर्ष 2000 की जनगणना में, मियामी का शहरीकृत क्षेत्र (जनगणना ब्यूरो द्वारा परिभाषित के अनुसार) अमेरिका का 5वाँ सबसे अधिक आबादी वाला शहरीकृत क्षेत्र था, जिसकी आबादी 4,919,036 थी। 2008 में, मियामी शहरीकृत क्षेत्र की जनसंख्या बढकर 5,232,342 हो गयी थी और यह न्युयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स और शिकागो के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चौथा सबसे बड़ा शहरीकृत क्षेत्र बन गया था। वित्त, वाणिज्य, संस्कृति, मीडिया, फैशन, शिक्षा, फिल्म, प्रिंट मीडिया, मनोरंजन, कला और अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इसके विशेष महत्व के कारण मियामी एक सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय शहर है। अमेरिका के प्रवेशद्वार के रूप में पहचाना जानेवाला, मियामी मनोरंजन, शिक्षा, मीडिया, संगीत, फैशन, फिल्म, संस्कृति, प्रिंट मीडिया और प्रदर्शन कला का एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। डाउनटाउन मियामी संयुक्त राज्य अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय बैंकों का सबसे बड़ा जमावड़ा होने के साथ-साथ अनेकों व्यावसायिक मुख्यालयों और टेलीविजन स्टूडियो का प्रमुख केंद्र भी है। इसके अतिरिक्त, महानगर के नाम पर बना बंदरगाह, पोर्ट ऑफ मियामी यात्रियों के आवागमन और क्रूज लाइंस, दोनों की दृष्टि से दुनिया का सबसे व्यस्त क्रूज शिप यात्री बंदरगाह है। .

नई!!: उर्दू विकिपीडिया और मियामी · और देखें »

जनवरी

जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर का पहला महीना है। यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या ३१ होती है।.

नई!!: उर्दू विकिपीडिया और जनवरी · और देखें »

विकिमीडिया संस्थान

विकिमीडिया संस्थान एक अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्थान है, जिसका मुख्यालय सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में स्थित है। इसकी स्थापना जिमी वेल्स ने 20 जून 2003 को की थी। यह दान में प्राप्त पैसों से संचालित होता है। इस संस्थान की सबसे अधिक प्रसिद्ध परियोजना विकिपीडिया है। इसके अलावा भी कई अन्य परियोजनाओं को शुरू किया गया था। जिसमें विक्षनरी (शब्दकोश), विकिस्रोत, विकिसमाचार, विकिसूक्ति, विकिपुस्तक, विकियात्रा आदि हैं। इसके अलावा कई ऐसे प्रकल्प भी है, जिसमें सभी भाषाओं के सदस्य योगदान देते हैं। इसमें मेटा विकि, इनक्यूबेटर, कॉमन्स आदि हैं। .

नई!!: उर्दू विकिपीडिया और विकिमीडिया संस्थान · और देखें »

उर्दू भाषा

उर्दू भाषा हिन्द आर्य भाषा है। उर्दू भाषा हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप मानी जाती है। उर्दू में संस्कृत के तत्सम शब्द न्यून हैं और अरबी-फ़ारसी और संस्कृत से तद्भव शब्द अधिक हैं। ये मुख्यतः दक्षिण एशिया में बोली जाती है। यह भारत की शासकीय भाषाओं में से एक है, तथा पाकिस्तान की राष्ट्रभाषा है। इस के अतिरिक्त भारत के राज्य तेलंगाना, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश की अतिरिक्त शासकीय भाषा है। .

नई!!: उर्दू विकिपीडिया और उर्दू भाषा · और देखें »

२००४

2004 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: उर्दू विकिपीडिया और २००४ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »