लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ऊर्जा विज्ञान

सूची ऊर्जा विज्ञान

उर्जा के प्रवाह एवं भण्डारण का वैज्ञानिक अध्ययन उर्जा विज्ञान (Energetics) कहलाता है। सर्वसामान्य रूप में उर्जा विज्ञान उन सिद्धान्तों को समझने की कोशिश करता है जो रूपान्तरण के समय उर्जा के उपयोगी एवं अनुपयोगी प्रवाह एवं भण्डारण की ठीक-ठीक व्याख्या करते हैं। चूंकि उर्जा का प्रवाह किसी भी पैमाने पर सम्भव है (क्वान्टम से लेकर जैवमण्डल या ब्रह्माण्ड तक) - उर्जाविज्ञान एक बहुत ही विस्तृत क्षेत्र वाली विधा है। उदाहरण के लिये इसमें उष्मागतिकी, रसायन विज्ञान, जैववैज्ञानिक उर्जा विज्ञान, जैवरसायन आदि समाहित हैं। .

3 संबंधों: ऊर्जा, रसायन विज्ञान, उष्मागतिकी

ऊर्जा

दीप्तिमान (प्रकाश) ऊर्जा छोड़ता हैं। भौतिकी में, ऊर्जा वस्तुओं का एक गुण है, जो अन्य वस्तुओं को स्थानांतरित किया जा सकता है या विभिन्न रूपों में रूपांतरित किया जा सकता हैं। किसी भी कार्यकर्ता के कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा (Energy) कहते हैं। ऊँचाई से गिरते हुए जल में ऊर्जा है क्योंकि उससे एक पहिये को घुमाया जा सकता है जिससे बिजली पैदा की जा सकती है। ऊर्जा की सरल परिभाषा देना कठिन है। ऊर्जा वस्तु नहीं है। इसको हम देख नहीं सकते, यह कोई जगह नहीं घेरती, न इसकी कोई छाया ही पड़ती है। संक्षेप में, अन्य वस्तुओं की भाँति यह द्रव्य नहीं है, यद्यापि बहुधा द्रव्य से इसका घनिष्ठ संबंध रहता है। फिर भी इसका अस्तित्व उतना ही वास्तविक है जितना किसी अन्य वस्तु का और इस कारण कि किसी पिंड समुदाय में, जिसके ऊपर किसी बाहरी बल का प्रभाव नहीं रहता, इसकी मात्रा में कमी बेशी नहीं होती। .

नई!!: ऊर्जा विज्ञान और ऊर्जा · और देखें »

रसायन विज्ञान

300pxरसायनशास्त्र विज्ञान की वह शाखा है जिसमें पदार्थों के संघटन, संरचना, गुणों और रासायनिक प्रतिक्रिया के दौरान इनमें हुए परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। इसका शाब्दिक विन्यास रस+अयन है जिसका शाब्दिक अर्थ रसों (द्रवों) का अध्ययन है। यह एक भौतिक विज्ञान है जिसमें पदार्थों के परमाणुओं, अणुओं, क्रिस्टलों (रवों) और रासायनिक प्रक्रिया के दौरान मुक्त हुए या प्रयुक्त हुए ऊर्जा का अध्ययन किया जाता है। संक्षेप में रसायन विज्ञान रासायनिक पदार्थों का वैज्ञानिक अध्ययन है। पदार्थों का संघटन परमाणु या उप-परमाण्विक कणों जैसे इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन और न्यूट्रॉन से हुआ है। रसायन विज्ञान को केंद्रीय विज्ञान या आधारभूत विज्ञान भी कहा जाता है क्योंकि यह दूसरे विज्ञानों जैसे, खगोलविज्ञान, भौतिकी, पदार्थ विज्ञान, जीवविज्ञान और भूविज्ञान को जोड़ता है। .

नई!!: ऊर्जा विज्ञान और रसायन विज्ञान · और देखें »

उष्मागतिकी

भौतिकी में उष्मागतिकी (उष्मा+गतिकी .

नई!!: ऊर्जा विज्ञान और उष्मागतिकी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उर्जा विज्ञान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »