लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उपदेश अवस्थी

सूची उपदेश अवस्थी

उपदेश अवस्थी (Updesh Awasthee) इनका जन्म १८ अगस्त १९७६,शिवपुरी,मध्यप्रदेश में हुआ ये मूलतः राजस्थानी है। उपदेश अवस्थी एक वरिष्ठ पत्रकार है साथ ही वर्तमान में भोपाल समाचार नामक ऑनलाइन समाचार पोर्टल के सम्पादक भी है। इन्होंने अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत १९९४ में स्वदेश समाचार पत्र से की थी इनके अलावा ये दैनिक जागरण,राज एक्सप्रेस तथा प्रदेश टुडे में भी पत्रकारिता कर चुके है। १६ अगस्त २०१२ को इन्होंने अपने खुद के ऑनलाइन समाचार पोर्टल भोपाल समाचार ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत की,ये वर्तमान में भोपाल समाचार पोर्टल के सम्पादक है। .

13 संबंधों: दैनिक जागरण, पत्रकार, पत्रकारिता, प्रदेश टुडे, भारतीय, भोपाल, भोपाल समाचार, मध्य प्रदेश, राज एक्सप्रेस, राजस्थानी, शिवपुरी, समाचार, स्वदेश (हिन्दी समाचारपत्र)

दैनिक जागरण

दैनिक जागरण उत्तर भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय समाचारपत्र है। पिछले कई वर्षोँ से यह भारत में सर्वाधिक प्रसार संख्या वाला समाचार-पत्र बन गया है। यह समाचारपत्र विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला दैनिक है। इस बात की पुष्टि विश्व समाचारपत्र संघ (वैन) द्वारा की गई है। वर्ष 2008 में बीबीसी और रॉयटर्स की नामावली के अनुसार यह प्रतिवेदित किया गया कि यह भारत में समाचारों का सबसे विश्वसनीय स्रोत दैनिक जागरण है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और दैनिक जागरण · और देखें »

पत्रकार

पत्रकार उस व्यक्ति को कहते हैं जो समसामयिक घटनाओं, लोगों, एवं मुद्दों आदि पर सूचना एकत्र करता है एवं जनता में उसे विभिन्न माध्यमों की मदद से फैलाता है। इस व्यवसाय या कार्य को पत्रकारिता कहते हैं। संवाददाता एक प्रकार के पत्रकार हैं। स्तम्भकार (कॉलमिस्ट) भी पत्रकार हैं। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के सम्पादक, फोटोग्राफर एवं पृष्ठ डिजाइनर आदि भी पत्रकार ही हैं। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और पत्रकार · और देखें »

पत्रकारिता

पत्रकारिता (अंग्रेजी: journalism) आधुनिक सभ्यता का एक प्रमुख व्यवसाय है जिसमें समाचारों का एकत्रीकरण, लिखना, जानकारी एकत्रित करके पहुँचाना, सम्पादित करना और सम्यक प्रस्तुतीकरण आदि सम्मिलित हैं। आज के युग में पत्रकारिता के भी अनेक माध्यम हो गये हैं; जैसे - अखबार, पत्रिकायें, रेडियो, दूरदर्शन, वेब-पत्रकारिता आदि। बदलते वक्त के साथ के अंतर्संबंधों ने पत्रकारिता की विषय-वस्तु तथा प्रस्तुति शैली में व्यापक परिवर्तन किए। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और पत्रकारिता · और देखें »

प्रदेश टुडे

प्रदेश टुडे एक भारतीय समाचार पत्र है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और प्रदेश टुडे · और देखें »

भारतीय

भारत देश के निवासियों को भारतीय कहा जाता है। भारत को हिन्दुस्तान नाम से भी पुकारा जाता है और इसीलिये भारतीयों को हिन्दुस्तानी भी कहतें है।.

नई!!: उपदेश अवस्थी और भारतीय · और देखें »

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय,मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय,माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,भारतीय वन प्रबंधन संस्थान,भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय भोपाल इंजीनियरिंग महाविद्यालय,गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और भोपाल · और देखें »

भोपाल समाचार

भोपाल समाचार या (भोपाल समाचार डॉट कॉम/Bhopal Samachar.com) मध्यप्रदेश में स्थापित बालाजी क्रिएशन का अधिकृत आॅनलाइन समाचार चैनल है, इसकी शुरुआत १६ अगस्त २०१२ को की थी तथा इसका मुख्यालय भोपाल,मध्यप्रदेश में है। ये बहुत कम समय में यह मध्यप्रदेश का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल बन गया एवं लगातार अपनी प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए हैं। इसके सम्पादक उपदेश अवस्थी है। इस ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल पर केवल मध्यप्रदेश ही नहीं अपितु विश्व के हर कोने की न्यूज़ लगाई जाती है। भोपाल समाचार ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल में ज्यादातर सोशल पत्रकार है जिससे स्वतंत्र पत्रकारिता का बड़ा अवसर मिल रहा है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और भोपाल समाचार · और देखें »

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश भारत का एक राज्य है, इसकी राजधानी भोपाल है। मध्य प्रदेश १ नवंबर, २००० तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन एवं मध्यप्रदेश के कई नगर उस से हटा कर छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। हाल के वर्षों में राज्य के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर हो गया है। खनिज संसाधनों से समृद्ध, मध्य प्रदेश हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है। अपने क्षेत्र की 30% से अधिक वन क्षेत्र के अधीन है। इसके पर्यटन उद्योग में काफी वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार जीत लिया। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और मध्य प्रदेश · और देखें »

राज एक्सप्रेस

राज एक्सप्रेस भारत में प्रकाशित होने वाला हिंदी भाषा का एक समाचार पत्र (अखबार) है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और राज एक्सप्रेस · और देखें »

राजस्थानी

राजस्थानी उचित संज्ञा शब्द राजस्थान का विशेषण रूप है। इसका उपयोग निम्न में से किसी एक लिए किया गया हो.

नई!!: उपदेश अवस्थी और राजस्थानी · और देखें »

शिवपुरी

शिवपुरी मध्य प्रदेश प्रान्त का एक शहर है जो ग्वालियर से 113 कि॰मी॰ की दूरी पर है। यह एक पर्यटक नगरी है और यहाँ का सौँदर्य अनुपम हैं। शिवपुरी की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने के लिए यहाँ पर्यटक बड़ी संख्या में आते है। शिवपुरी में ग्वालियर के सिंधिया वंश की समर कैपिटल थी। वे शिवपुरी में गर्मियों के दिनों में यहाँ रहने के लिए आया करते थे। शिवपुरी के घने जंगलों में मुगल सम्राट शिकार खेलने आते थे। अकबर ने यहीं से हाथियों के विशाल झुंड और शेरों को पकड़ा था। शिवपुरी के इन घने जंगलों को अब अभयारण्य में तब्दील कर दिया गया है, जहाँ अनेक दुर्लभ पशु-पक्षियों और वनस्पतियों को देखा जा सकता है। शिवपुरी में बने कुछ महल और झीलें यहाँ आने वाले पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहती हैं।पूरे वर्ष शिवपुरी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और शिवपुरी · और देखें »

समाचार

समाचार नवीनतम घटनाओं और समसामयिक विषयों पर अद्यतन सूचनाओं को कहते हैं, जिन्हें मुद्रण, प्रसारण, अंतर्जाल या अन्य माध्यमों की सहायता से आम लोगों यानी, पाठकों, दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंचाया जाता है। समाचार अंग्रेजी शब्द न्यूज का हिंदी रूपांतरण है। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और समाचार · और देखें »

स्वदेश (हिन्दी समाचारपत्र)

स्वदेश राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत हिन्दी का दैनिक समाचार पत्र है। यह इन्दौर, ग्वालियर, भोपाल सहित कई नगरों से प्रकाशित होता है। ग्वालियर से प्रकाशन शुरू करने वाले 'दैनिक स्वदेश' छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर; मध्य प्रदेश के इन्दौर, भोपाल, सागर, जबलपुर, सतना; महाराष्ट्र के नागपुर संस्करण अभी प्रकाशित हो रहे हैं। अखबार को गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से शुभारम्भ करने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी हैं। .

नई!!: उपदेश अवस्थी और स्वदेश (हिन्दी समाचारपत्र) · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »