लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उद्यम संसाधन आयोजना

सूची उद्यम संसाधन आयोजना

उद्यम संसाधन आयोजना या एंटरप्राइज़ रीसोर्स प्लैनिंग (अंग्रेज़ी:Enterprise Resource Planning) एक ऐसा कम्प्यूटर सौफ्टवेयर होता है जो कि किसी भी उद्योग या संस्थान में होने वाले करीब करीब हर काम को करने में मदद करता है। संस्था चाहे सरकारी हो या निजी, चाहें कोई स्कूल हो या बैंक हो या कार बनाने की फैक्ट्री या टेलिफोन कम्पनी या रेल सेवा या पुलिस सेवा या कोई भी दूसरी संस्था, ऐसे बहुत सारे काम होते है जो अगर कम्प्यूटर की मदद से किये जायें तो बहुत जल्दी हो जाते हैं। काम ना सिर्फ जल्दी होते है बल्कि गलतियां भी नहीं होती हैं। .

4 संबंधों: माइक्रोसॉफ़्ट, ऑरेकल, इंफोसिस, अंग्रेज़ी भाषा

माइक्रोसॉफ़्ट

माइक्रोसॉफ्ट, विश्व की एक जानी मानी बहुराष्ट्रीय कम्पनी है जो मुख्यत: संगणक अभियान्त्रिकी के क्षेत्र में काम करती है। माईक्रोसॉफ्ट दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कम्पनी है। 100 से भी अधिक देशों में फैली इसकी शाखाओं में 70000 से भी अधिक लोग काम करते हैं। इसका वार्षिक व्यापार लगभग 20 खरब रूपयों (~ 45 बिलियन डॉलर्स) का है। कम्पनी का मुख्यालय अमेरिका में रेडमण्ड, वॉशिंगटन में स्थित है। इसकी स्थापना बिल गेट्स ने 4 अप्रैल 1975 को की थी। इसका मुख्य उत्पाद विंडोज़ ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसके अलावा माईक्रोसॉफ्ट नाना प्रकार के सॉफ्टवेयर भी बनाती है। .

नई!!: उद्यम संसाधन आयोजना और माइक्रोसॉफ़्ट · और देखें »

ऑरेकल

ऑरेकल कार्पोरेशन (NASDAQ: ORCL) ने एंटरप्राइज़ सॉफ़्टवेयर उत्पादों विशेष रूप से डाटाबेस प्रबंधन प्रणालियों के विकास और विपणन में विशेषज्ञता प्राप्त कंपनी है। ऑरेकल ने सॉफ्टवेयर बाजार में अपना हिस्सा प्राकृतिक विकास और कुछ उच्च प्रोफ़ाइल अधिग्रहण के द्वारा बढ़ाया है। 2007 तक ऑरेकल सॉफ्टवेयर का कुल कारोबार माइक्रोसॉफ्ट और आई.बी.एम. के बाद तीसरे स्थान पर था। कार्पोरेशन को मशहूर बनाने में इसके प्रमुख उत्पाद ऑरेकल डाटाबेस का बड़ा हाथ है। ऑरेकल, डाटाबेस के विकास और मध्य-स्तरीय सॉफ्टवेयर प्रणालियों, उद्यम संसाधन आयोजना सॉफ्टवेयर (ईआरपी), ग्राहक संबंध प्रबंधन सॉफ्टवेयर (सीआरएम) और आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन (SCM) सॉफ्टवेयर के लिए भी औजार (उपकरण) बनाता है। इसकी स्थापना से लेकर 2009 तक, ऑरेकल कार्पोरेशन के संस्थापक लैरी एलिसन इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। एलिसन 2004 तक इसके बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। 2004 में जैफरी ओ हेन्ली बोर्ड के अध्यक्ष बन गये, लेकिन एलिसन सीईओ बने रहे। .

नई!!: उद्यम संसाधन आयोजना और ऑरेकल · और देखें »

इंफोसिस

इन्फोसिस लिमिटेड एक बहुराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी मुख्यालय है जो बेंगलुरु, भारत में स्थित है। यह एक भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक है जिसके पास 30 जून 2008 को (सहायकों सहित) 94,379 से अधिक पेशेवर हैं। इसके भारत में 9 विकास केन्द्र हैं और दुनिया भर में 30 से अधिक कार्यालय हैं। वित्तीय वर्ष|वित्तीय वर्ष २००७-२००८ के लिए इसका वार्षिक राजस्व US$4 बिलियन से अधिक है, इसकी बाजार पूंजी US$30 बिलियन से अधिक है। .

नई!!: उद्यम संसाधन आयोजना और इंफोसिस · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: उद्यम संसाधन आयोजना और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ई आर पी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »