लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उदयपुर सौर वेधशाला

सूची उदयपुर सौर वेधशाला

उदयपुर सौर वेधशाला (Udaipur Solar Observatory (USO)), उदयपुर (राजस्थान, भारत) की फ़तेह सागर झील के एक द्वीप में स्थित है। उदयपुर का आसमान सौर पर्यवेक्षण के लिए काफी अनुकूल है। इस वेधशाला को दक्षिण कैलिफोर्निया की बिग बियर झील में स्थित सौर वेधशाला के तर्ज पर डॉ॰ अरविंद भटनागर की देखरेख में सन् १९७६ में बनवाया गया था। सन् १९८१ से इसका प्रबंधन भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के लिए भौतिकीय अनुसंधान प्रयोगशाला, अहमदाबाद द्वारा किया जा रहा है। श्रेणी:वेधशाला श्रेणी:उदयपुर.

2 संबंधों: वेधशाला, उदयपुर

वेधशाला

ऐल्प्स की पहाड़ियो पर स्थित स्फ़िंक्स् वेधशाला ऐसी एक या एकाधिक बेलनाकार संरचनाओं को आधुनिक वेधशाला (Observatory) कहते हैं जिनके ऊपरी सिर पर घूमने वाला अर्धगोल गुंबद स्थित होता है। इन संरचनाओं में आवश्यकतानुसार अपवर्तक या परावर्तक दूरदर्शक रहता है। दूरदर्शक वस्तुत: वेधशाला की आँख होता है। खगोलीय पिंडों का ज्ञान प्राप्त करने के लिए आँकड़े एकत्रित करके उनका अध्ययन और विश्लेषण करने में इनका उपयोग होता है। कई वेधशालाएँ ऋतु की पूर्व सूचनाएँ भी देती हैं। कुछ वेधशालाओं में भूकंपविज्ञान और पार्थिव चुंबकत्व के संबंध में भी कार्य होता है। .

नई!!: उदयपुर सौर वेधशाला और वेधशाला · और देखें »

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान का एक नगर एवं पर्यटन स्थल है जो अपने इतिहास, संस्कृति एवम् अपने अाकर्षक स्थलों के लिये प्रसिद्ध है। इसे सन् 1559 में महाराणा उदय सिंह ने स्थापित किया था। अपनी झीलों के कारण यह शहर 'झीलों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर सिसोदिया राजवंश द्वारा ‌शासित मेवाड़ की राजधानी रहा है। .

नई!!: उदयपुर सौर वेधशाला और उदयपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »