लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तरी न्देबेले लोग

सूची उत्तरी न्देबेले लोग

उत्तरी न्देबेले (ज़िम्बाब्वेई न्देबेले: amaNdebele, अंग्रेज़ी: Northern Ndebele) दक्षिणी अफ़्रीका भूभाग की एक बांटू जाति है जो न्देबेले संस्कृति परम्परा से जुड़ी है और मातृभाषा के रूप में न्देबेले भाषा का प्रयोग करती है। इनका इतिहास तब आरम्भ हुआ जब १९वीं शताब्दी के आरम्भ में राजा शाका ज़ूलू के अधीन ज़ूलू राज्य से म्ज़ीलीकाज़ी नामक नेता अलग हो गया और ज़ूलू लोगों की इस शाखा ने जाकर दक्षिणी न्देबेले लोगों की भूमि पर क़ब्ज़ा कर लिया। इसके उपरांत वह भी उत्तरी न्देबेले के नाम से बुलाए जाने लगे। ब्रिटिश उपनिवेशी काल में वे माताबेले कहलाते थे। .

13 संबंधों: दक्षिणी न्देबेले लोग, दक्षिणी अफ्रीका, न्गूनी लोग, बांटु, यूनाइटेड किंगडम, शाका ज़ूलू, ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा, ज़ुलु लोग, ईसाई धर्म, ख़ाउतेन्ग प्रान्त, क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त, अंग्रेज़ी भाषा, उपनिवेश

दक्षिणी न्देबेले लोग

दक्षिणी न्देबेले (Southern Ndebele) दक्षिण अफ़्रीका में बसने वाला एक समुदाय है। यह न्गूनी लोगों की एक शाखा है। दक्षिण अफ़्रीका की लगभग दो-तिहाई आबादी न्गूनी है जो चार शाखाओं में बंटे है: मध्य न्गूनी (जो ज़ुलु भाषा बोलते हैं), दक्षिणी न्गूनी (जो कोसा भाषा बोलते हैं), स्वाज़ी (जो स्वाज़ी भाषा बोलते हैं) और दक्षिणी न्देबेले। भौगोलिक रूप से दक्षिणी न्देबेले अधिकतर दक्षिण अफ़्रीका के अमपूमलांगा, ख़ाउतेन्ग और लिम्पोपो प्रान्तों में रहते हैं। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और दक्षिणी न्देबेले लोग · और देखें »

दक्षिणी अफ्रीका

अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी भाग को दक्षिणी अफ्रीका कहते हैं। इसमें बोत्सवानालेसोथोनामीबियादक्षिण अफ्रीकास्वाजीलैंड देश आते हैं। इनके विस्तृत आंकड़े इस प्रकार से हैं:- .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और दक्षिणी अफ्रीका · और देखें »

न्गूनी लोग

न्गूनी (Nguni) मुख्य रूप से दक्षिणी अफ़्रीका में रहने वाले और न्गूनी भाषाएँ बोलने वाले कई मानव जातियों का एक बड़ा समूह है। आधुनिक काल में वे उत्तरी न्गूनी और दक्षिणी न्गूनी में विभाजित हैं। उत्तरी न्गूनी में ज़ुलु, स्वाज़ी और न्देबेले लोग आते हैं, जबकि दक्षिणी न्गूनी में ख़ोसा भाषा बोलने वाले लोग आते हैं। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और न्गूनी लोग · और देखें »

बांटु

एक बन्तु इंडियानापोलिस के बच्चों के संग्रहालय के स्थायी संग्रह में गुड़िया मनके. बांटु, मध्य तथा दक्षिणी अफ्रीका में निवास में करने वाली एक प्रमुख मानव जनजाति हैं। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और बांटु · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

शाका ज़ूलू

शाका ज़ूलू शाक ज़ूलू दक्शिन आफ़्रीका मैं एक राजा था १९ मैं। श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन.

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और शाका ज़ूलू · और देखें »

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा

ज़िम्बाब्वेई न्देबेले (Zimbabwean Ndebele) या उत्तरी न्देबेले (Northern Ndebele) या इसिन्देबेले (isiNdebele) दक्षिणी अफ़्रीका क्षेत्र में उत्तरी न्देबेले समुदाय द्वारा बोली जाने वाली बांटू भाषा परिवार की न्गूनी शाखा की एक भाषा है। यह मुख्य रूप से ज़िम्बाब्वे देश में बोली जाती है। इस भाषा का दक्षिण अफ़्रीका में बोली जाने वाली ज़ुलु भाषा के साथ गहरा सम्बन्ध है। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और ज़िम्बाब्वेई न्देबेले भाषा · और देखें »

ज़ुलु लोग

ज़ुलु दक्षिण अफ़्रीका में, विशेषकर उसके क्वाज़ुलु-नाताल क्षेत्र में, बसना वाला एक मानव समुदाय है। इसके कुछ समाज पड़ोस के ज़ाम्बिया, ज़िम्बाबवे और मोज़ाम्बीक देशों में भी मिलते हैं। * श्रेणी:दक्षिण अफ़्रीका की मानव जातियाँ श्रेणी:अफ़्रीका की मानव जातियाँ.

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और ज़ुलु लोग · और देखें »

ईसाई धर्म

'''ईद्भास/क्रॉस''' - यह ईसाई धर्म का निशान है ईसाई धर्म (अन्य प्रचलित नाम:मसीही धर्म व क्रिश्चियन धर्म) एक इब्राहीमीChristianity's status as monotheistic is affirmed in, amongst other sources, the Catholic Encyclopedia (article ""); William F. Albright, From the Stone Age to Christianity; H. Richard Niebuhr; About.com,; Kirsch, God Against the Gods; Woodhead, An Introduction to Christianity; The Columbia Electronic Encyclopedia; The New Dictionary of Cultural Literacy,; New Dictionary of Theology,, pp.

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और ईसाई धर्म · और देखें »

ख़ाउतेन्ग प्रान्त

ख़ाउतेन्ग दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और ख़ाउतेन्ग प्रान्त · और देखें »

क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त

क्वाज़ूलू-नताल दक्षिण अफ़्रीका के ९ प्रान्तों में से एक है। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और क्वाज़ूलू-नताल प्रान्त · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उपनिवेश

उपनिवेश (कालोनी) किसी राज्य के बाहर की उस दूरस्थ बस्ती को कहते हैं जहाँ उस राज्य की जनता निवास करती है। किसी पूर्ण प्रभुसत्ता संपन्न राज्य (सावरेन स्टेट) के लोगों के अन्य देश की सीमा में जाकर बसने के स्थान के लिए भी इस शब्द का प्रयोग होता है। इस अर्थ में अधिकतर यूरोपीय देशों के "उपनिवेश" लंदन में स्थित हैं। परंतु साधारणत: अधिक संकुचित अर्थ में ही इस शब्द का प्रयोग होता है, विशेषकर निम्नलिखित दशाओं में: (क) एक राज्य के निवासियों की अपने राज्य को भौगोलिक सीमाओं के बाहर अन्य स्थान पर बसी बस्ती को तब तक उपनिवेश कहते हैं, जब तक वह स्थान उस राज्य के ही प्रशासकीय क्षेत्र में आता हो, अथवा (ख) कोई स्वतंत्र राष्ट्र, जो किसी अन्य (प्रधान) राष्ट्र की राष्ट्रीयता, प्रशासन, तथा आर्थिक एकता से घनिष्ट संबंध रखता हो। उदाहरणार्थ, प्रथम श्रेणी के अंतर्गत त्यूतनिक उपनिवेश हैं जो बाल्टिक प्रांतों में स्थित हैं तथा इसी प्रकार के उपनिवेश बालकन प्रायद्वीप में भी हैं। दूसरी श्रेणी के उपनिवेश-और यही अधिक प्रचलित प्रयोग है-अफ्रीका अथवा आस्ट्रेलिया में अंग्रेजों के हैं। सन १९४५ में उपनिवेश .

नई!!: उत्तरी न्देबेले लोग और उपनिवेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तरी न्देबेले समुदाय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »