लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६

सूची उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६

उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक राज्य राजमार्ग है। ४०२.०३ किलोमीटर लम्बा यह राजमार्ग पीलीभीत से शुरू होकर बस्ती तक जाता है। इसे पीलीभीत-लखीमपुर-बहराइच-बस्ती मार्ग भी कहा जाता है। यह पीलीभीत, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खेरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, और बस्ती जिलों से होकर गुजरता है। .

15 संबंधों: पीलीभीत जिला, बलरामपुर जिला, बस्ती जिला, बस्ती, उत्तर प्रदेश, बहराइच, बहराइच जिला, भारत, लखीमपुर खेरी जिला, लखीमपुर-खीरी, शाहजहाँपुर जिला, श्रावस्ती जिला, सिद्धार्थनगर जिला, उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

पीलीभीत जिला

पीलीभीत भारतीय के उत्तर प्रदेश प्रांत का एक जिला है, जिसका मुख्यालय पीलीभीत है। इस जिले की साक्षरता - ६१% है, समुद्र तल से ऊँचाई -१७१ मीटर और औसत वर्षा - १४०० मि.मी.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और पीलीभीत जिला · और देखें »

बलरामपुर जिला

बलरामपुर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बलरामपुर है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और बलरामपुर जिला · और देखें »

बस्ती जिला

बस्ती भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय बस्ती है। निर्माण का वर्ष - सन् १८६५ क्षेत्रफल - ७३०९ वर्ग कि.मी.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और बस्ती जिला · और देखें »

बस्ती, उत्तर प्रदेश

यह भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर और बस्ती जिला का मुख्यालय है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी यह स्थान काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बस्ती जिला गोण्डा जिले के पूर्व और संत कबीर नगर के पश्चिम में स्थित है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भी यह उत्तर प्रदेश का सातवां बड़ा जिला है। प्राचीन समय में बस्ती को 'कौशल' के नाम से जाना जाता था। Created by_Deepak Patel .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और बस्ती, उत्तर प्रदेश · और देखें »

बहराइच

बहराइच नगर और ज़िला उत्तरी भारत के पूर्व-मध्य उत्तर प्रदेश राज्य और नेपाल के नेपालगंज व लखनऊ के बीच रेलमार्ग पर स्थित है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और बहराइच · और देखें »

बहराइच जिला

बहराइच भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय है। क्षेत्रफल - वर्ग कि.मी.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और बहराइच जिला · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और भारत · और देखें »

लखीमपुर खेरी जिला

लखीमपुर खेरी भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। यहां का मुख्यालय लखीमपुर में है। लखीमपुर नाम से एक ज़िला असम में भी है। खीरी उत्तर प्रदेश राज्य का एक ज़िला है। यह ज़िला भारत-नेपाल सीमा और पीलीभित, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर एवं बेहरच जिलों से घिरा हुआ है। खीरी को लखीमपुर-खीरी जिले के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस जगह को लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था। पुराने समय में यह ज़िला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था। अत: खीरी नाम खर वृक्षों का ही प्रतीक है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला, देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि से यह ज़िला उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिलों में से हैं। जिले का मुख्यालय लखीमपुर है। क्षेत्रफल - 7680 वर्ग कि॰मी॰ जनसंख्या - 24,19,234 (2001 जनगणना) साक्षरता - एस॰टी॰डी॰ कोड - 05872 ज़िलाधिकारी - (सितम्बर 2006 में) समुद्र तल से ऊँचाई - अक्षांश - 27-6 से 28.6 उत्तर देशांतर - 80.34 से 81.30 पूर्व औसत वर्षा - 1093 मि॰मी॰ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान लखिमपुर खेरी जिले में है लखिमपुर ज़िला उत्तर प्रदेश कि राजधानी से १३५ किमि कि दूरि पर है। यह ज़िला मीतर गेज लाइन से भी रैल द्वारा सम्पर्क में है। लखनऊ से यहाँ आने के लिये आपको ऐश्बाग जक्सन कड़ी शीर्षकसे रैल लेनी होगी। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और लखीमपुर खेरी जिला · और देखें »

लखीमपुर-खीरी

यह भारत के उत्तर प्रदेश प्रान्त का एक शहर है। यह लखीमपुर खीरी जिला में आता है। "खीरी" उत्तर प्रदेश राज्य का एक जिला है। यह जिला भारत-नेपाल सीमा और पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर एवं बेहराइच जिलों से घिरा हुआ है। खीरी को 'लखीमपुर-खीरी' जिले के नाम से भी जाना जाता है। पहले इस जगह को लक्ष्मीपुर जिले के नाम से जाना जाता था। पुराने समय में यह जिला खर के वृक्षों से घिरा हुआ था। अत: खीरी नाम खर वृक्षों का ही प्रतीक है। यहां के प्रमुख पर्यटन स्थलों में गोला- गोकरनाथ(छोेटी काशी), देवकाली, लिलौटीनाथ और फ्रांग मंदिर(ई॰ १८६०-१८७०) आदि विशेष रूप से प्रसिद्ध है। क्षेत्रफल की दृष्टि(लगभग ७६८० वग॔ किलोमी॰) से यह जिला उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और लखीमपुर-खीरी · और देखें »

शाहजहाँपुर जिला

शाहजहाँपुर जिला (अंग्रेजी: Shahjahanpur district) भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है जिसका मुख्यालय शाहजहाँपुर है। यह एक ऐतिहासिक क्षेत्र है जिसकी पुष्टि भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा यहाँ के कुछ उत्साही व प्रमुख व्यक्तियों के माध्यन से कराये गये उत्खनन में मिले सिक्कों, बर्तनों व अन्य बस्तुओं के सर्वेक्षण से हुई है। उत्तर वैदिक काल से लेकर वर्तमान समय की वस्तुस्थितियों तक इस जिले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि सदैव ही चर्चा में रही है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सन् १८५७ के प्रथम स्वातन्त्र्य समर से लेकर १९२५ के काकोरी काण्ड तथा १९४२ के भारत छोड़ो आन्दोलन तक इस जिले की प्रमुख भूमिका रही है। इसे शहीद गढ़ या शहीदों की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। शाहजहांपुर को 2018 में उत्तर प्रदेश का 17 वां नगर निगम का दर्जा मिला है । .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और शाहजहाँपुर जिला · और देखें »

श्रावस्ती जिला

श्रावस्ती भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भिन्गा है जो एक विकासशील नगर हैं। श्रावस्ती जनपद एक नवनिर्मित जनपद है जो बहराइच जनपद से अनुनिर्मित हैं। श्रावस्ती भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक एतिहासिक एवँ अन्तरवैश्विक धार्मिक महत्व वाला एक धर्मस्थल भी है। बौद्ध धर्म के सँस्थापक महात्मा बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश यही दिये थे। श्रावस्ती जिले में इस समय 5 विकास क्षेत्र इकौना, हरिहरपुररानी, गिलौला, जमुनहा व सिरसिया हैं। तथा तीन तहसीलें भिनगा इकौना और जमुनहा है/ विकास क्षेत्र इकौना में 70, हरिहरपुररानी में 53, गिलौला में 71, जमुनहा में 71 व सिरसिया में 70 ग्राम पंचायतें है। श्रावस्ती एक नवनिर्मित जनपद है जिसे बौद्धिक यानी बुद्ध से संबंधित एक नई विचारधारा के पहचान के रूप में बनाया गया यह निश्चित ही एक राजनैतिक कदम था किंतु इसका एक अन्य फायदा यहां के लोगों को हुआ कि इन्हें नए स्तर पर जनपद कई कई सुविधाएं मिली और यह देखा गया की प्रशासनिक दूरी बहराइच से कम हुई और भींगा नामक एक नया प्रशासनिक सहारे इनको मिला यह बहुत ही बड़ा पड़ाव था कहीं ना कहीं श्रावस्ती जनपद के विकास में और यह भी देखा गया कि यहां के लोगों में एक नई ललक भी देखी और उन्होंने इस फैसले का बड़ा स्वागत किया मैं बोलता है इसी जिले से रहने वाला एक छात्र एक व्यक्ति हूं और मुझे इस धरती से इस माटी से अदम्य प्रेम और मैं इसका महत्व भी समझता हूं लेकिन कुछ लोगों को यह लगता है कि इतिहास ही यहां का सब कुछ है तो ऐसा नहीं है वर्तमान में भी बड़े स्तर पर इस माटी से लोग निकल रहे हैं और उनकी अलग-अलग क्षमताएं बस इस खोई हुई भीड़ में उनको कोई पा नहीं रहा है मैं अंकुर आनंद मिश्रा आज आपसे कहना चाहता हूं कि के पर्यटन और मनोरम बता के आधार पर आप यदि श्रावस्ती हो गए तो आप को जो आपको जो आनंद मिलेगा वह निश्चित ही मन को छूने वाला होगा .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और श्रावस्ती जिला · और देखें »

सिद्धार्थनगर जिला

अंगूठाकार सिद्धार्थनगर भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से एक जिला है। जिले का मुख्यालय सिद्धार्थनगर है जो नौगढ़ तहसील के अन्तर्गत आता है। यह जनपद ऐतिहासिक शाक्य जनपद के खण्डहरों के लिए प्रसिद्ध है, जो नौगढ़ से 18 कि॰मी॰ दूर पिपरहवा में है। क्षेत्रफल -2572 वर्ग कि.मी.

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और सिद्धार्थनगर जिला · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और उत्तर प्रदेश · और देखें »

उत्तर प्रदेश सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार भारत में एक लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई राज्य सरकार है जिसमें भारत के राष्ट्रपति द्वारा राज्य के नियुक्त संवैधानिक प्रमुख के रूप में राज्यपाल हैं। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पांच साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है और मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की नियुक्ति कराता है, जो राज्य के विधायी शक्तियों के साथ-साथ कार्यकारी शक्तियों के साथ निहित हैं। राज्यपाल राज्य का एक औपचारिक प्रमुख बना रहता है, जबकि मुख्यमंत्री और उनकी परिषद दिन-प्रतिदिन सरकारी कार्यों के लिए जिम्मेदार होती हैं। भारतीय राजनीति पर यूपी की प्रभावी सरकार है और सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय संसद के लिए सबसे अधिक संख्या में लोकसभा सीटों को भेजता है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और उत्तर प्रदेश सरकार · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची

उत्तर प्रदेश राज्य में कुल ३५ राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ४०६३५ किमी है; और ८३ राज्य राजमार्ग हैं, जिनकी कुल लंबाई ८४३२ किमी है। .

नई!!: उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग २६ और उत्तर प्रदेश के राज्य राजमार्गों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »