लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

सूची उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारतीय उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची की है। .

14 संबंधों: टी॰वी॰ राजेश्वर, बनवारी लाल जोशी, बुर्गुला रामकृष्ण राव, मर्री चेन्ना रेड्डी, मोतीलाल वोरा, राम नाईक, सरोजिनी नायडू, सुदर्शन अग्रवाल, विश्वनाथ दास, विष्णुकान्त शास्त्री, वी॰ वी॰ गिरि, कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी, अज़ीज़ क़ुरैशी, उत्तर प्रदेश

टी॰वी॰ राजेश्वर

टी॰वी॰ राजेश्वर (जन्म 28 अगस्त 1926) भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख और सिक्कीम, पश्चिम बंगाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल हैं। उन्हें 202 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। टी॰वी॰ राजेश्वर का निधन 14 जनवरी 2018 को हो गया था।  .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और टी॰वी॰ राजेश्वर · और देखें »

बनवारी लाल जोशी

बनवारी लाल जी स्कॉटिश चर्च कॉलेज बनवारी लाल उत्तराखंड के राजयपाल थे। बनवारी लाल जोशी (जन्म २७ मार्च १९३६) भारत के कई राज्यों के उपराज्यपाल एवं राज्यपाल रह चुके हैं। ये उत्तराखंड के राज्यपाल रहे अक्टूबर २००७ से। इससे पूर्व ये दिल्ली के भी उपराज्यपाल रह चुके हैं, २००४ से २००७ के बीच। फिर ये मेघालय के राज्यपाल बने २००७ में। जोशी जी का जन्म राजस्थान के नागौर में छोटी खाटू नामक ग्राम में हुआ था। ये दिळ्ळी के अट्ठारहवें राज्यपाल बने। इन्होंने अपना स्नातक कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कालेज से किया। उसके उपरांत विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय, कोलकाता से विधि में स्नातक हुए।, PTI (The Telegraph, Calcutta), April 12, 2007.

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और बनवारी लाल जोशी · और देखें »

बुर्गुला रामकृष्ण राव

डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव (13 मार्च,1899 - 15 सितम्बर 1967), आन्ध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता थे। वे 6 मार्च, 1952 से 31 अक्टूबर, 1956 तक हैदराबाद राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनका जन्म महबूबनगर मे हुआ था। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और बुर्गुला रामकृष्ण राव · और देखें »

मर्री चेन्ना रेड्डी

मर्री चेन्ना रेड्डी पूर्व आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं | वे उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रह चुके हैं | .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और मर्री चेन्ना रेड्डी · और देखें »

मोतीलाल वोरा

मोतीलाल वोरा एक भारतीय राजनेता है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। श्रेणी:मध्य प्रदेश श्रेणी:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रेणी:उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्रेणी:मुख्यमंत्री श्रेणी:राजनीतिज्ञ.

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और मोतीलाल वोरा · और देखें »

राम नाईक

राम नाईक एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता रह चुके हैं उन्होनें जुलाई २०१४ से उत्तर प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाल लिया है। वे प्रदेश के २८ वें राज्यपाल हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और राम नाईक · और देखें »

सरोजिनी नायडू

महात्मा गांधी के साथ सरोजिनी नायडू सरोजिनी नायडू (१३ फरवरी १८७९ - २ मार्च १९४९) का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्वान तथा माँ कवयित्री थीं और बांग्ला में लिखती थीं। बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होंने १२ वर्ष की अल्पायु में ही १२हवीं की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की और १३ वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची। वे १८९५ में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड गईं और पढ़ाई के साथ-साथ कविताएँ भी लिखती रहीं। गोल्डन थ्रैशोल्ड उनका पहला कविता संग्रह था। उनके दूसरे तथा तीसरे कविता संग्रह बर्ड ऑफ टाइम तथा ब्रोकन विंग ने उन्हें एक सुप्रसिद्ध कवयित्री बना दिया। १८९८ में सरोजिनी नायडू, डॉ॰ गोविंदराजुलू नायडू की जीवन-संगिनी बनीं। १९१४ में इंग्लैंड में वे पहली बार गाँधीजी से मिलीं और उनके विचारों से प्रभावित होकर देश के लिए समर्पित हो गयीं। एक कुशल सेनापति की भाँति उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय हर क्षेत्र (सत्याग्रह हो या संगठन की बात) में दिया। उन्होंने अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गयीं। संकटों से न घबराते हुए वे एक धीर वीरांगना की भाँति गाँव-गाँव घूमकर ये देश-प्रेम का अलख जगाती रहीं और देशवासियों को उनके कर्तव्य की याद दिलाती रहीं। उनके वक्तव्य जनता के हृदय को झकझोर देते थे और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए प्रेरित कर देते थे। वे बहुभाषाविद थी और क्षेत्रानुसार अपना भाषण अंग्रेजी, हिंदी, बंगला या गुजराती में देती थीं। लंदन की सभा में अंग्रेजी में बोलकर इन्होंने वहाँ उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अपनी लोकप्रियता और प्रतिभा के कारण १९२५ में कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन की वे अध्यक्षा बनीं और १९३२ में भारत की प्रतिनिधि बनकर दक्षिण अफ्रीका भी गईं। भारत की स्वतंत्रता-प्राप्ति के बाद वे उत्तरप्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं। श्रीमती एनी बेसेन्ट की प्रिय मित्र और गाँधीजी की इस प्रिय शिष्या ने अपना सारा जीवन देश के लिए अर्पण कर दिया। २ मार्च १९४९ को उनका देहांत हुआ। १३ फरवरी १९६४ को भारत सरकार ने उनकी जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में १५ नए पैसे का एक डाकटिकट भी जारी किया। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और सरोजिनी नायडू · और देखें »

सुदर्शन अग्रवाल

सुदर्शन अग्रवाल उत्तराखण्ड ऑर सिक्किम के पुर्व राज्यपाल। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और सुदर्शन अग्रवाल · और देखें »

विश्वनाथ दास

विश्वनाथ दास अथवा बिश्वनाथ दास (८ मार्च १८८९ – २ जून १९८४) भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वो ब्रितानी भारत के ओडिशा प्रान्त के १९३७ से १९३९ तक प्रधानमंत्री रहे। १९६२ से १९६७ तक वो उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और १९७१–१९७२ वो ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और विश्वनाथ दास · और देखें »

विष्णुकान्त शास्त्री

जन्म - कोलकाता 2 मई 1929 निधन - 17 अप्रैल, 2005 शिक्षा - एम ए, एल एल बी - कोलकाता विश्वविद्यालय कार्यक्षेत्र - राजनीति, साहित्य एवं समाज सेवा। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और विष्णुकान्त शास्त्री · और देखें »

वी॰ वी॰ गिरि

वराहगिरी वेंकट गिरी या वी वी गिरी (10 अगस्त 1894 - 23 जून 1980) भारत के चौथे राष्ट्रपति थे। उनका जन्म ब्रह्मपुर, ओड़िशा में हुआ था। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और वी॰ वी॰ गिरि · और देखें »

कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी

कन्हैयालाल मुंशी कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी (२९ दिसंबर, १८८७ - ८ फरवरी, १९७१) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनेता, गुजराती एवं हिन्दी के ख्यातिनाम साहित्यकार तथा शिक्षाविद थे। उन्होने भारतीय विद्या भवन की स्थापना की। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी · और देखें »

अज़ीज़ क़ुरैशी

अज़ीज़ कुरैशी वर्तमान उत्तराखण्ड के राज्यपाल हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और अज़ीज़ क़ुरैशी · और देखें »

उत्तर प्रदेश

आगरा और अवध संयुक्त प्रांत 1903 उत्तर प्रदेश सरकार का राजचिन्ह उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है। लखनऊ प्रदेश की प्रशासनिक व विधायिक राजधानी है और इलाहाबाद न्यायिक राजधानी है। आगरा, अयोध्या, कानपुर, झाँसी, बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा, मुरादाबाद तथा आज़मगढ़ प्रदेश के अन्य महत्त्वपूर्ण शहर हैं। राज्य के उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इनके अतिरिक्त राज्य की की पूर्वोत्तर दिशा में नेपाल देश है। सन २००० में भारतीय संसद ने उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी (मुख्यतः पहाड़ी) भाग से उत्तरांचल (वर्तमान में उत्तराखंड) राज्य का निर्माण किया। उत्तर प्रदेश का अधिकतर हिस्सा सघन आबादी वाले गंगा और यमुना। विश्व में केवल पाँच राष्ट्र चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है। उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित है। यह राज्य उत्तर में नेपाल व उत्तराखण्ड, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान तथा पूर्व में बिहार तथा दक्षिण-पूर्व में झारखण्ड व छत्तीसगढ़ से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। यह राज्य २,३८,५६६ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ का मुख्य न्यायालय इलाहाबाद में है। कानपुर, झाँसी, बाँदा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, वाराणसी, इलाहाबाद, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, मथुरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़, सुल्तानपुर, फैजाबाद, बरेली, आज़मगढ़, मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर यहाँ के मुख्य शहर हैं। .

नई!!: उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची और उत्तर प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »