लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर ओसेतिया-आलानिया

सूची उत्तर ओसेतिया-आलानिया

उत्तर ओसेतिया-आलानिया का नक़्शा और झंडा उत्तर ओसेतिया-आलानिया कॉकस क्षेत्र में स्थित रूस का एक संघीय खंड है जो गणतंत्र का दर्जा मिला रखता है। इसका दक्षिणी भाग काफ़ी पहाड़ी है और कॉकस पर्वत शृंखला के इलाक़े में पड़ता है जबकि इसका उत्तरी हिस्सा स्ताव्रोपोल के मैदान क्षेत्र में आता है। इसका कुल क्षेत्रफल 8,000 वर्ग किमी है (यानि भारत के सिक्किम राज्य से ज़रा बड़ा) और यहाँ सन् 2002 में हुई जनगणना के अनुसार इसकी आबादी 7,12,900 थी। इसमें से लगभग 62% ओसेतियाई लोग थे और 23% रूसी थे। अल्प संख्याओं में इंगुश, अर्मेनियाई और यूक्रेनी लोग भी यहाँ रहते हैं। ओसेतियाई लोग ओसेती भाषा बोलते हैं और अधिकतर इसाई मत के अनुयायी हैं। उत्तर ओसेतिया-आलानिया की राजधानी व्लादिकावकाज़ नाम का शहर है। .

7 संबंधों: दक्षिण ओसेतिया, रूस, रूस के संघीय खंड, रूस के गणतंत्र, ओसेती भाषा, काकेशस पर्वत शृंखला, कॉकस

दक्षिण ओसेतिया

दक्षिण ओसेतिया कॉकस क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित एक राज्य है जिसके राजनैतिक रुतबे पर विवाद जारी है। सोवियत संघ के ज़माने में यह जॉर्जिया का भाग हुआ करता था और इसे एक स्वशासित ओब्लास्त का दर्जा मिला हुआ था। सन् 1990 में दक्षिण ओसेतिया ने अपनी स्वतंत्रता घोषित कर दी और अपने आप को "दक्षिण ओसेतिया गणतंत्र" बुलाने लगा। जॉर्जिया ने दक्षिण ओसेतिया का स्वशासित दर्जा समाप्त कर दिया और उसपर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने की कोशिश की। 1991-1992 में यह जंग चलती रही। 2004 और 2008 में फिर लड़ाई छिड़ी, जिसके अंत में दक्षिण ओसेतिया के अलगाववादियों ने, रूसी सहायता के साथ दक्षिण ओसेतिया पर अपना नियंत्रण बना लिया। रूस, निकरागुआ, वेनेज़ुएला और नाउरु दक्षिण ओसेतिया को एक स्वतन्त्र राष्ट्र मानते हैं। जॉर्जिया उसे एक अलगाववादी प्रांत मानता है जिसने नाजायज़ ढंग से आज़ादी ली हुई है। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और दक्षिण ओसेतिया · और देखें »

रूस

रूस (रूसी: Росси́йская Федера́ция / रोस्सिज्स्काया फ़ेदेरात्सिया, Росси́я / रोस्सिया) पूर्वी यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विशाल आकार वाला देश। कुल १,७०,७५,४०० किमी२ के साथ यह विश्व का सब्से बड़ा देश है। आकार की दृष्टि से यह भारत से पाँच गुणा से भी अधिक है। इतना विशाल देश होने के बाद भी रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व विश्व में सब्से कम में से है। रूस की अधिकान्श जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी हुई है। इसकी राजधानी मॉस्को है। रूस की मुख्य और राजभाषा रूसी है। रूस के साथ जिन देशों की सीमाएँ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूसी साम्राज्य के दिनों से रूस ने विश्व में अपना स्थान एक प्रमुख शक्ति के रूप में किया था। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ विश्व का सबसे बड़ा साम्यवादी देश बना। यहाँ के लेखकों ने साम्यवादी विचारधारा को विश्व भर में फैलाया। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ इसकी वर्षों तक प्रतिस्पर्धा चली जिसमें सामरिक, आर्थिक, राजनैतिक और तकनीकी क्षेत्रों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ थी। १९८० के दशक से यह आर्थिक रूप से क्षीण होता चला गया और १९९१ में इसका विघटन हो गया जिसके फलस्वरूप रूस, सोवियत संघ का सबसे बड़ा राज्य बना। वर्तमान में रूस अपने सोवियत संघ काल के महाशक्ति पद को पुनः प्राप्त करने का प्रयास कर रहा है। यद्यपि रूस अभी भी एक प्रमुख देश है लेकिन यह सोवियत काल के पद से भी बहुत दूर है। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और रूस · और देखें »

रूस के संघीय खंड

रूस एक संघ है और रूस के संघीय खंड (रूसी: субъект федерации, सुब्यॅक्त फ़ॅदॅरात्सी) रूस के मुख्य प्रशासकीय भाग हैं। 1 मार्च 2008 को रूस में 83 संघीय खंड थे। सन् 1993 में जब रूस का संविधान लागू हुआ था रूस में 89 संघीय खंड थे लेकिन उनमें से कुछ में विलय होने के कारण उनकी संख्या घट गई। रूस की संघीय संसद के संघीय परिषद (संसद की ऊपरी सभा) में हर संघीय खंड को दो प्रतिनिधि भेजने का अधिकार है और इस नज़रिए से सारे संघीय खंड बराबर का दर्जा रखते हैं। लेकिन अलग-अलग संघीय खण्डों को अलग-अलग दर्जे के स्वशासन (ऑटोनोमी) की अनुमति है। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और रूस के संघीय खंड · और देखें »

रूस के गणतंत्र

रूस एक संघ है जो प्रशासन के लिए 83 संघीय खंडों में बांटा गया है, जिनमें से 21 गणतंत्र का रुतबा रखते हैं। गणतंत्र ऐसे इलाक़ों को बनाया जाता है जहाँ कोई ग़ैर-रूसी जाति रहती हो या जो ऐसी किसी जाति का ऐतिहासिक क्षेत्र हो। रूस के अन्दर कई दशकों और शताब्दियों से लोगों का प्रवास जारी है इसलिए यह ज़रूरी नहीं है के जिस जाति के नाम से कोई गणतंत्र बना हो वह जाति उस क्षेत्र में आधुनिक काल में भी बहुसंख्यक हो। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और रूस के गणतंत्र · और देखें »

ओसेती भाषा

ओसेती भाषा (Ирон æвзаг, इरोन ऐवज़ग) कॉकस क्षेत्र के ओसेतिया भूखण्ड में बोली जाने वाली एक पूर्वी ईरानी भाषा है। इसे लगभग पांच लाख लोग बोलते हैं। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और ओसेती भाषा · और देखें »

काकेशस पर्वत शृंखला

अंतरिक्ष से कॉकस पर्वतों का दृश्य - बर्फ़-ढके महाकॉकस की शृंखला उत्तर-पश्चिम में कृष्ण सागर से चलकर दक्षिण-पूर्व में कैस्पियन सागर तक पहुँचती साफ़ नज़र आ रही है काकेशस पर्वत शृंखला यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित, कृष्ण सागर और कैस्पियन सागर के दरमियान के कॉकस क्षेत्र की एक पर्वत शृंखला है, जिसमें यूरोप का सब से ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत, भी शामिल है। कॉकस पर्वतों के दो मुख्य भाग हैं - महाकॉकस पर्वत शृंखला और हीनकॉकस पर्वत शृंखला। महाकॉकस पर्वत कृष्ण सागर के उत्तरपूर्वी छोर पर बसे रूस के सोची शहर से शुरू होकर पूर्व के ओर कैस्पियन सागर पर बसी अज़रबैजान की राजधानी बाकू तक पहुँचते हैं। हीनकॉकस इनके दक्षिण में १०० किमी की दूरी पर साथ-साथ चलते हैं। जॉर्जिया की मेसख़ेती पर्वत शृंखला हीनकॉकस का ही एक हिस्सा हैं। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और काकेशस पर्वत शृंखला · और देखें »

कॉकस

कॉकस या कौकसस यूरोप और एशिया की सीमा पर स्थित एक भौगोलिक और राजनैतिक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में कॉकस पर्वत शृंखला भी आती है, जिसमें यूरोप का सबसे ऊंचा पहाड़, एल्ब्रुस पर्वत शामिल है। कॉकस के दो मुख्य खंड बताये जाते हैं: उत्तर कॉकस और दक्षिण कॉकस। उत्तर कॉकस में चेचन्या, इन्गुशेतिया, दाग़िस्तान, आदिगेया, काबारदीनो-बल्कारिया, काराचाए-चरकस्सिया, उत्तर ओसेतिया, क्रास्नोदार क्राय और स्ताव्रोपोल क्राय के क्षेत्र आते हैं। दक्षिण कॉकस में आर्मीनिया, अज़रबैजान और जॉर्जिया आते हैं, जिसमें दक्षिण ओसेतिया, अबख़ज़िया और नागोर्नो-काराबाख़ शामिल हैं। .

नई!!: उत्तर ओसेतिया-आलानिया और कॉकस · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर ओसेतिया, उत्तरी ऑस्सेतिया-अलानिया, उत्तरी ओसेथिया-एलैनिया

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »