लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता

सूची उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता

कनाडा। उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता (अंग्रेज़ी: North American Free Trade Agreement या NAFTA; स्पेनी: Tratado de Libre Comercio de América del Norte या TLCAN; फ़्रान्सीसी: Accord de libre-échange nord-américain या ALÉNA) (नाफ़्टा) मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका के बीच हुआ एक व्यापार समझौता है। यह १ जनवरी, १९९४ से प्रभाव में आया। इस समझौते के कारण इन तीनों देशों के बीच माल की ढुलाई पर लगने वाले कर को समाप्त कर दिया गया। इसके अन्तर्गत मुद्राधिकार, पैटेण्ट और ट्रेडमार्क की सुरक्षा का भी प्रावधान है। इसे उत्तर अमेरिकी आर्थिक सहयोग समझौते के द्वारा अद्यतित किया गया, जिसने प्रदूषण को कम करने के लिए पर्यावरण विनियामकों की स्थापना में सहायता की। इसका और अधिक अद्यतन उत्तर अमेरिकी श्रम सहयोग समझौते के रूप में किया गया, जिसके अन्तर्गत कर्मचारी बेहतर कार्य स्थितियों के लिए लड़ सकते थे। .

18 संबंधों: प्रति व्यक्ति आय, प्रदूषण, फ़्रान्सीसी भाषा, मेक्सिको, मेक्सिको नगर, मेक्सिको का ध्वज, संयुक्त राज्य, सकल घरेलू उत्पाद, स्पेनी भाषा, वॉशिंगटन, डी॰ सी॰, ओटावा, कनाडा, कनाडा का ध्वज, अमेरिकी डॉलर, अंग्रेज़ी भाषा, उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था, १ जनवरी, १९९४

प्रति व्यक्ति आय

प्रति व्यक्ति आय उस आय को कहा जाता है जब किसी देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद को जब उस देश की उस वर्ष की मध्यावधि तिथि (१ जुलाई) की जनसंख्या से विभाजित किया जाता है। यह हमें उस देश के निवासियों को प्राप्त होने वाली औसत आय की मौद्रिक जानकारी देता है। अर्थात यह बताता है की उस देश में उत्पन्न होने वाली धनराशि को यदि बाँटा जाए तो सबके भाग में कितना पहुँचेगा। इसका उपयोग किसी देश के भीतर भी विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों, नगरों, या राज्यों इत्यादि के जीवन स्तर का अनुमान लगाने के लिए भी किया जाता है। उदाहरण के लिए २००९ में दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है, २००९ की डालर विनिमय दर के अनुसार लगभग १,२०० $। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और प्रति व्यक्ति आय · और देखें »

प्रदूषण

कारखानों द्वारा धुएँ का उत्सर्जन प्रदूषण, पर्यावरण में दूषक पदार्थों के प्रवेश के कारण प्राकृतिक संतुलन में पैदा होने वाले दोष को कहते हैं। प्रदूषक पर्यावरण को और जीव-जन्तुओं को नुकसान पहुंचाते हैं। प्रदूषण का अर्थ है - 'हवा, पानी, मिट्टी आदि का अवांछित द्रव्यों से दूषित होना', जिसका सजीवों पर प्रत्यक्ष रूप से विपरीत प्रभाव पड़ता है तथा पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान द्वारा अन्य अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ते हैं। वर्तमान समय में पर्यावरणीय अवनयन का यह एक प्रमुख कारण है।.

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और प्रदूषण · और देखें »

फ़्रान्सीसी भाषा

फ़्रांसीसी भाषा (फ़्रांसीसी: français उच्चारण: फ़्रांसे) एक रोमांस भाषा है जो विश्वभर में लगभग ९ करोड़ लोगों द्वारा प्रथम भाषा के रूप में बोली जाती है। मूल रूप से इस भाषा को बोलने वाले अधिकांश लोग फ़्राँस में रहते हैं जहाँ इस भाषा का जन्म हुआ था। इस भाषा को बोलने वाले अन्य क्षेत्र ये हैं- अधिकांश कनाडा, बेल्जियम, स्विटज़रलैंड, अफ़्रीकी फ़्रेंकोफ़ोन, लक्ज़म्बर्ग और मोनाको। फ्रांसी भाषा १९ करोड़ लोगों द्वारा दूसरी भाषा के रूप में और अन्य २० करोड़ द्वारा अधिग्रहित भाषा के रूप में बोली जाती है। विश्व के ५४ देशों में इस भाषा को बोलने वालों की अच्छी भली संख्या है। फ़्रांसीसी रोमन साम्राज्य की लैटिन भाषा से निकली भाषा है, जैसे अन्य राष्ट्रीय भाषाएँ - पुर्तगाली, स्पैनिश, इटालियन, रोमानियन और अन्य अल्पसंख्यक भाषाएँ जैसे कैटेलान इत्यादि। इस भाषा के विकासक्रम में इसपर मूल रोमन गौल की कैल्टिक भाषाओं और बाद के रोमन फ़्रैकिश आक्रमणकारियों की जर्मनेक भाषा का प्रभाव पड़ा। यह २९ देशों में एक आधिकारिक भाषा है, जिनमें से अधिकांशतः ला फ़्रेंकोफ़ोनी नामक फ़्रांसीसी भाषी देशों के समुह से हैं। यह सयुंक्त राष्ट्र की सभी संस्थाओं की और अन्य बहुत से अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भी आधिकारिक भाषा है। यूरोपीय संघ के अनुसार, उसके २७ सदस्य राष्ट्रों के १२.९ करोड़ (४९,७१,९८,७४० का २६%) लोग फ़्रांसीसी बोल सकते हैं, किसमें से ६.५ करोड़ (१२%) मूलभाष्ई हैं और ६.९ करोड़ (१४%) इसे दूसरी भाषा के रूप में बोल सकते हैं, जो इसे अंग्रेज़ी और जर्मन के बाद संघ की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा बनाता है। इसके अतिरिक्त २० वीं शताब्दी के प्रारंभ में अंग्रेज़ी के अधिरोहण से पहले, फ़्रांसीसी यूरोपीय और औपनिवेशिक शक्तियों के मध्य कूटनीति और संवाद की प्रमुख भाषा थी और साथ ही साथ यूरोप के शिक्षित वर्ग की बोलचाल की भाषा भी थी। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और फ़्रान्सीसी भाषा · और देखें »

मेक्सिको

संयुक्त राज्य मेक्सिको, सामान्यतः मेक्सिको के रूप में जाना जाता एक देश है जो की उत्तर अमेरिका में स्थित है। यह एक संघीय संवैधानिक गणतंत्र है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पर सीमा से लगा हुआ हैं। दक्षिण प्रशांत महासागर इसके पश्चिम में, ग्वाटेमाला, बेलीज और कैरेबियन सागर इसके दक्षिण में और मेक्सिको की खाड़ी इसके पूर्व की ओर हैं। मेक्सिको लगभग 2 मिलियन वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ हैं, मेक्सिको अमेरिका में पांचवा और दुनिया में 14 वा सबसे बड़ा स्वतंत्र राष्ट्र है। 11 करोड़ की अनुमानित जनसंख्या के साथ, यह 11 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है। मेक्सिको एक इकतीस राज्यों और एक संघीय जिला, राजधानी शामिल फेडरेशन है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और मेक्सिको · और देखें »

मेक्सिको नगर

मेक्सिको नगर, जिसे स्थानीय स्पेनी भाषा में सिउदाद दे मेहिको (Ciudad de México) और अंग्रेज़ी में मेक्सिको सिटी (Mexico City) कहा जाता है, उत्तर अमेरिका के मेक्सिको देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१५ के अनुमान के मुताबिक यहाँ ८९ लाख लोग बसे हुए थे। इस संख्या के अनुसार यह पृथ्वी के पश्चिमी गोलार्ध (हेमिसफ़ियर) का सबसे बड़ा नगर है और विश्व का स्पेनी भाषा बोलने वाला सबसे विशाल शहर भी है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और मेक्सिको नगर · और देखें »

मेक्सिको का ध्वज

संयुक्त मेक्सिकी राज्यों या मेक्सिको का ध्वज उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको का राष्ट्रीय ध्वज है जो तिरंगा है और हरे, सफ़ेद और लाल रंगों से बना है और ध्वज के मध्य में सफ़ेद पट्टी पर उड़ान के लिए तैयार चील है। समय के साथ इन रंगों के अर्थ में भी परिवर्तन आया है। ये रंग मेक्सिको द्वारा स्पेन से अपनी स्वतन्त्रता की लड़ाई के दौरान अपनाए गए थे। वर्तमान ध्वज १९६८ में अपनाया गया था, लेकिन डिज़ाइन १८२१ से उपयोग में है। वर्तमान राष्ट्रीय चिन्ह का कानून, राष्ट्रीय शस्त्रास्त्र, धव्ज और गान का कानून जो राष्ट्र धव्ज के उपयोग का नियामन करता है, १९८४ में बना था। लाल, सफ़ेद और हरा मेक्सिको की राष्ट्रीय मुक्ति सेना के रंग हैं। केन्द्र में जो प्रतीक चिन्ह है वह प्राचीन एज़टेक नगर टेनोच्टिलन (वर्तमान मेक्सिको नगर) का है, जो उनके साम्राज्य की राजधानी था। यह एक अनुश्रुति का स्मरण कराता है जिसने एज़टेक लोगों को एक झील-द्वीप पर बसने के के लिए प्रेरित किया। राज्य-चिह्न की आकृति सबसे अन्त में, १९६८ में संशोधित की गई थी। एज़टेक की दन्तकथा के अनुसार उनका नगर उस स्थान पर मिलेगा, जहाँ पर एक चील कैक्टस पर साँप को खा रही होगी। राष्ट्रीय रंगों में रिबन राज्य-चिह्न के नीचे है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और मेक्सिको का ध्वज · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और संयुक्त राज्य · और देखें »

सकल घरेलू उत्पाद

सकल घरेलू उत्पाद (GDP) या जीडीपी या सकल घरेलू आय (GDI), एक अर्थव्यवस्था के आर्थिक प्रदर्शन का एक बुनियादी माप है, यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य है। GDP (सकल घरेलू उत्पाद) को तीन प्रकार से परिभाषित किया जा सकता है, जिनमें से सभी अवधारणात्मक रूप से समान हैं। पहला, यह एक निश्चित समय अवधि में (आम तौर पर 365 दिन का एक वर्ष) एक देश के भीतर उत्पादित सभी अंतिम माल और सेवाओ के लिए किये गए कुल व्यय के बराबर है। दूसरा, यह एक देश के भीतर एक अवधि में सभी उद्योगों के द्वारा उत्पादन की प्रत्येक अवस्था (मध्यवर्ती चरण) पर कुल वर्धित मूल्य और उत्पादों पर सब्सिडी रहित कर के योग के बराबर है। तीसरा, यह एक अवधि में देश में उत्पादन के द्वारा उत्पन्न आय के योग के बराबर है- अर्थात कर्मचारियों की क्षतिपूर्ति की राशि, उत्पादन पर कर औरसब्सिडी रहित आयात और सकल परिचालन अधिशेष (या लाभ) GDP (सकल घरेलू उत्पाद) के मापन और मात्र निर्धारण का सबसे आम तरीका है खर्च या व्यय विधि (expenditure method): "सकल" का अर्थ है सकल घरेलू उत्पाद में से पूंजी शेयर के मूल्यह्रास को घटाया नहीं गया है। यदि शुद्ध निवेश (जो सकल निवेश माइनस मूल्यह्रास है) को उपर्युक्त समीकरण में सकल निवेश के स्थान पर लगाया जाए, तो शुद्ध घरेलू उत्पाद का सूत्र प्राप्त होता है। इस समीकरण में उपभोग और निवेश अंतिम माल और सेवाओ पर किये जाने वाले व्यय हैं। समीकरण का निर्यात - आयात वाला भाग (जो अक्सर शुद्ध निर्यात कहलाता है), घरेलू रूप से उत्पन्न नहीं होने वाले व्यय के भाग को घटाकर (आयात) और इसे फिर से घरेलू क्षेत्र में जोड़ कर (निर्यात) समायोजित करता है। अर्थशास्त्री (कीनेज के बाद से) सामान्य उपभोग के पद को दो भागों में बाँटना पसंद करते हैं; निजी उपभोग और सार्वजनिक क्षेत्र का (या सरकारी) खर्च.

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और सकल घरेलू उत्पाद · और देखें »

स्पेनी भाषा

स्पेनी भाषा (español एस्पान्योल / castellano कास्तेल्यानो) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आने वाली एक भाषा है। ये दुनिया की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। लगभग 40 करोड़ लोग एक देशीय भाषा के रूप में स्पेनिश बोलते हैं। ये इन सभी देशों की मुख्य- और राजभाषा है: स्पेन, अर्जेन्टीना, चिली, बोलीविया, पनामा, परागुए, पेरु, मेक्सिको, कोस्टा रीका, एल सैलवाडोर, क्यूबा, उरुग्वे, वेनेजुएला, आदि। '''गहरा लाल''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी एकमात्र भाषा। '''नीला''' - राष्ट्रीय स्तर पर स्पेनी सह आधीकारिक भाषा। '''हल्का लाल''' - कुछ अमेरिकी राज्यों, नगरों और काउंटीयों में स्पेनी आधिकारिक भाषा। दूसरी भाषा के रूप में लगभग 6 करोड़ लोग स्पेनिश बोलते हैं और विदेशी भाषा के रूप में लगभग 2 करोड़ छात्र स्पेनिश बोलते हैं। स्पेनिश (मैन्डरिन और अंग्रेजी के बाद), दुनिया की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। स्पेनिश संयुक्त राष्ट्र की छह आधिकारिक भाषाओं में से एक है। यूरोपीय संघ में स्पेनिश का एक आधिकारिक भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है। अमेरिकी-अंग्रेजी के देशी वक्ताओं द्वारा सीखी जाने वाली सबसे लोकप्रिय दूसरी भाषा स्पेनिश है। 20वीं सदी के अंतिम दशकों से, एक विदेशी भाषा के रूप में स्पेनिश के अध्ययन की काफी वृद्धि हुई है। 21वीं सदी के बाद से, यह यकीनन अंग्रेजी के बाद दूसरी सबसे अधिक अध्ययन करी जाने वाली भाषा बन गई है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और स्पेनी भाषा · और देखें »

वॉशिंगटन, डी॰ सी॰

वाशिंगटन डी॰ सी॰ (अंग्रेजी: Washington D.C.) संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी है। १६ जुलाई १७९० पर अमेरिकी कांग्रेस ने उसका सृजन अनुमोदित किया था। यह कोई अमेरिकी राज्य का हिस्सा नहीं है। यह शहर मेरीलैंड राज्य से बनाया गया था। पहले यूरोपीयन लोग वहाँ १७वीं शताब्दी में आ गए। वाशिंगटन पोटोमैक नदी पर स्थित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और वॉशिंगटन, डी॰ सी॰ · और देखें »

ओटावा

ऊपर से: कनाडा की संसद, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, कनाडा की राष्टीय गैलरी, रिडो नहर ओटावा (Ottawa) कनाडा की राजधानी है। यह नगर कैनाडा में ओण्टेरियो प्रांत के कार्लटन प्रदेश में ओटावा नदी के दाहिने किनारे पर शोडयेर जलप्रपात के पास स्थित है। यह नगर माँट्रील से १५० किमी पश्चिम और टोरेंटो से ३२५ किमी उत्तर-पूर्व की ओर है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और ओटावा · और देखें »

कनाडा

कोई विवरण नहीं।

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और कनाडा · और देखें »

कनाडा का ध्वज

कनाडा का ध्वज कनाडा का राष्ट्रीय ध्वज है। श्रेणी:कनाडा श्रेणी:ध्वज.

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और कनाडा का ध्वज · और देखें »

अमेरिकी डॉलर

एक अमेरिकी डॉलर का नोट अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पाँच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट १,५,१०,२०,५० और १०० डॉलर में मिलते है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और अमेरिकी डॉलर · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था

उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था के अन्तर्गत ५२.८ करोड़ से अधिक लोग आते हैं जो २३ सम्प्रभुता सम्पन्न देशों और १५ अधिनस्थ क्षेत्रों में निवास करते हैं। इस अर्थतन्त्र के अन्तर्गत उत्तर में कनाडा और अमेरिका जैसे देश है, जो सन्सार के सर्वाधिक धनी और विकसित देशों में हैं और मध्य अमेरिका और कैरिबियाई देश भी जो अपेक्षाकृत कम विकसित या विकासशील हैं। इन दोनों छोरों के बीच स्थित है मेक्सिको जो एक नवीन औद्योगिक देश है और उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (नाफ़्टा) का सदस्य है और एकमात्र लातिन अमेरिकी देश है जो ओईसीडी का सदस्य है। संयुक्त राज्य अमेरिका संज्ञात्मक और क्रय शक्ति दोनों ही आधार पर इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जबकि सन्त लूसिया (संज्ञात्मक) और डोमिनिका (क्रय शक्ति) के आधार पर उत्तर अमेरिका की सबसे छोटी अर्थव्यवस्थाएँ हैं। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और उत्तर अमेरिका की अर्थव्यवस्था · और देखें »

१ जनवरी

१ जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का पहला दिन है। वर्ष में अभी और ३६४ दिन बाकी है (लीप वर्ष में ३६५)। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और १ जनवरी · और देखें »

१९९४

1994 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता और १९९४ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उत्तर अमरीकी मुक्त व्यापार क्षेत्र

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »