लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

उड़न तश्तरी

सूची उड़न तश्तरी

कोई विवरण नहीं।

2 संबंधों: उड़न तश्तरी (खेल), उड़न तश्तरी (अन्तरिक्ष)

उड़न तश्तरी (खेल)

उड़न तश्तरी पकड़ते हुए एक व्यक्ति उड़न तश्तरी (अंग्रेज़ी:फ्लाइंग डिस्क या फ्रिज्बी) प्लास्टिक से निर्मित एक हल्की-फुल्की गोल तश्तरी होती है जिसे हवा में उड़ाने और पकड़ने का खेल खेलने हेतु प्रयोग किया जाता है। सागर तटों, मैदानों और स्कूल-कॉलेजों में यह खेल खेलते अनेक युवा, किशोर या बच्चे दिखते हैं। यह २० से २५ सेंटीमीटर यानी ८-१० इंच व्यास वाली तश्तरी खेल का एक अच्छा साधन है।। हिन्दुस्तान। १८-२-२०१० यह खिलौना बच्चों में इतना प्रिय है, कि इसके ऊपर पहेलियां भी बनती हैं। फ्रिज्बी का आविष्कार अमेरिका के यूटा राज्य के निवासी वॉल्टर फ्रेडरिक मॉरीसन ने किया था। उन्होंने १९४० के दशक में एक तश्तरी को बनाने की योजना बनायी थी, जिसे वह वलरेवे कहते थे।। बीबीसी-हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१०। दैट्स ऑन हिन्दी। १३ फ़रवरी २०१० इस काम में उनके सहायक थे वारेन फ्रांसिओनी। १९४८ में यह तश्तरी बाजार में बिकनी शुरू हुई और इसका नाम रखा गया था फ्लाइंग सॉसर, लेकिन तब ये खेल के रूप में कोई खास प्रसिद्धि नहीं ले पायी। १९५५ में मॉरीसन ने इसका नाम रखा प्लूटो प्लेटर। यह नाम रखे जाने के पीछे अमेरिकी जनमानस में उड़नतश्तरियों के प्रति बढ़ता कौतुहल था। इसी तश्तरी के आधार पर भावी फ्रिज्बी का रूप तैयार किया गया था। सन् १९५७ में व्हैम-ओ नामक कंपनी ने इनका उत्पादन शुरू किया और मॉरीसन को फ्रिज्बी निर्माण का पेटेंट प्रदान किया गया था। इसी वर्ष प्लूटो प्लेटर का नाम बदलकर फ्रिज्बी रखा गया था जिसके पीछे व्हैम-ओ कंपनी के सहायक संस्थापक का योगदान रहा था। १९६० के दशक में व्हैम-ओ के जनरल मैनेजर एड हैड्रिक ने इसकी बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। हैड्रिक जिन्हें डिस्क स्पोटर्स के जनक के रूप में जाना जाता है, ने बाद में द इंटरनेशनल फ्रिज्बी एसोसिएशन की भी नींव रखी थी। उन्होंने इसी खेल के कई नए रूपों में खेलने की विधियां शुरू की। हैड्रिक ने ही फ्रिज्बी के नए व्यावसायिक रूपांकन का आरंभ किया था, जिसके लिए उन्हें इस खेल का पेटेंट प्रदान किया गया था। .

नई!!: उड़न तश्तरी और उड़न तश्तरी (खेल) · और देखें »

उड़न तश्तरी (अन्तरिक्ष)

कुछ ऐसी दिखाई देने वाली वस्तुओं को उड़न तश्तरी कहा जाता है। उड़न तश्तरी आकाश में उड़ती किसी अज्ञात उड़ती वस्तु (यूएफओ (UFO)) को कहा जाता है। इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं का आकार किसी डिस्क या तश्तरी के समान होता है या ऐसा दिखाई देता है, जिस कारण इन्हें उड़न तश्तरीयों का नाम मिला। कई चश्मदीद गवाहों के अनुसार इन अज्ञात उड़ती वस्तुओं के बाहरी आवरण पर तेज़ प्रकाश होता है और ये या तो अकेले घुमते हैं या एक प्रकार से लयबद्ध होकर और इनमें बहुत गतिशीलता होती है। ये उड़न तश्तरीयाँ बहुत छोटे से लेकर बहुत विशाल आकार तक हो सकतीं हैं। .

नई!!: उड़न तश्तरी और उड़न तश्तरी (अन्तरिक्ष) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

उड़न तस्तरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »