लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

ईकोटूरिज़्म

सूची ईकोटूरिज़्म

पर्यावरण प्रेमी पर्यटक (अंग्रेज़ी:ईकोट्रैवलर) वे पर्यटक होते हैं, जो अपनी यात्राओं के दौरान कुछ बातों का ध्याण रखकर पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग देते हैं। इस प्रकार के पर्यटन को ही ईकोटूरिज़्म कहते हैं। पर्यावरण पर बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए सभी देशों में पर्यावरण-प्रेमी जीवनशैली अपनाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। ऐसी जीवनशैली जो घर तक ही सीमित न हो। लोग अपने व्यवसाय और नौकरी के काम से अथवा मौज-मस्ती के लिए कहीं बाहर घूमने जा रहे हों, तो भी ईको-ट्रैवलर बनकर जाएं।। हिन्दुस्तान लाइव। २७ जनवरी २०१० यह ध्यान योग्य है कि यात्रा के दौरान गतिविधियां कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में सहायक हो। इसके लिए सबसे आवश्यक होगा अपनी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना और पर्यावरण-प्रेमी बातें अपनाने में आगे रहना। विश्व भर में कई ऐसे होटल हैं, जो अपने यहां ग्रीन होटल्स अभ्यास अपना रहे हैं। उनकी ऐसी गतिविधियों के लिए होटल प्रबंधक और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करना न भूलें। जहां तक संभव हो सीधी उड़ान लें। हर साल की जाने वाली वायु यात्राओं की संख्या में भी कमी ला सकते हैं यानी कम यात्रा, पर लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। इस तरह अपनी यात्राओं से उत्सजिर्त होने वाली कार्बन मात्र को कम कर सकते हैं। इकोनॉमी क्लास में यात्रा करें। एक फ्लाइट में जितने अधिक लोग होंगे, प्रति व्यक्ति कार्बन फुटप्रिंट की संख्या उतनी ही कम होगी। यदि होटल में ठहरे हैं, तो बाहर निकलते समय कमरे की प्रकाश व्यवस्था, रेडियो, टीवी और एसी आदि बंद करना न भूलें। डिस्पोजेबल कप व अन्य बर्तनों की जगह दोबारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले बर्तनों का इस्तेमाल करें। अतिरिक्त पैकेजिंग, प्लास्टिक बैग, बोतल, व्यर्थ सामान अथवा प्रदूषण फैलाने वाली क्रियाओं पर नियंत्रण बनाएं। सामान का अधिकतम उपयोग करें। यदि वस्तु को दोबारा इस्तेमाल में ला सकते हैं तो अवश्य यूज करें। कागज पर दोनों ओर लिखें। ऐसे सामान की खरीदारी करें, जो पुनर्प्रयोगनीय पदार्थ से बने हों। यदि किसी पहाड़ी इलाके में घूमने गए हैं, तो वहां की सुंदरता को बनाए रखने में अपना पूरा योगदान दें। खाने-पीने के सामान को यहां-वहां न फैंके। यदि किसी जगह पर कूड़ेदान की व्यवस्था नहीं है, तो अपने पास एक पॉलीथीन रखें और बेकार सामान को उसमें एकत्र करें। .

3 संबंधों: पर्यावरण, कार्बन फुटप्रिंट, अंग्रेज़ी भाषा

पर्यावरण

पर्यावरण प्रदूषण - कारखानों द्वारा धुएँ का उत्सर्जन पर्यावरण (Environment) शब्द का निर्माण दो शब्दों से मिल कर हुआ है। "परि" जो हमारे चारों ओर है और "आवरण" जो हमें चारों ओर से घेरे हुए है। पर्यावरण उन सभी भौतिक, रासायनिक एवं जैविक कारकों की समष्टिगत इकाई है जो किसी जीवधारी अथवा पारितंत्रीय आबादी को प्रभावित करते हैं तथा उनके रूप, जीवन और जीविता को तय करते हैं। सामान्य अर्थों में यह हमारे जीवन को प्रभावित करने वाले सभी जैविक और अजैविक तत्वों, तथ्यों, प्रक्रियाओं और घटनाओं के समुच्चय से निर्मित इकाई है। यह हमारे चारों ओर व्याप्त है और हमारे जीवन की प्रत्येक घटना इसी के अन्दर सम्पादित होती है तथा हम मनुष्य अपनी समस्त क्रियाओं से इस पर्यावरण को भी प्रभावित करते हैं। इस प्रकार एक जीवधारी और उसके पर्यावरण के बीच अन्योन्याश्रय संबंध भी होता है। पर्यावरण के जैविक संघटकों में सूक्ष्म जीवाणु से लेकर कीड़े-मकोड़े, सभी जीव-जंतु और पेड़-पौधे आ जाते हैं और इसके साथ ही उनसे जुड़ी सारी जैव क्रियाएँ और प्रक्रियाएँ भी। अजैविक संघटकों में जीवनरहित तत्व और उनसे जुड़ी प्रक्रियाएँ आती हैं, जैसे: चट्टानें, पर्वत, नदी, हवा और जलवायु के तत्व इत्यादि। .

नई!!: ईकोटूरिज़्म और पर्यावरण · और देखें »

कार्बन फुटप्रिंट

कार्बन फुटप्रिंट का अर्थ किसी एक संस्था, व्यक्ति या उत्पाद द्वारा किया गया कुल कार्बन उत्सर्जन होता है। यह उत्सर्जन कार्बन डाइऑक्साइड या ग्रीनहाउस गैसों के रूप में होता है।। हिन्दुस्तान लाइव। २२ दिसम्बर २००९ कार्बन फुटप्रिंट का नाम इकोलॉजिकल फुटप्रिंट विमर्श से निकला है। यह इकोलॉजिकल फुटप्रिंट का ही एक अंश है। उससे भी अधिक यह लाइफ साइकिल असेसमेंट (एल.सी.ए) का हिस्सा है। किसी व्यक्ति, संस्था या वस्तु के कार्बन फुटप्रिंट का आकलन ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के आधार पर किया जा सकता है। संभवत: कार्बन फुटप्रिंट का सबसे बड़ा कारण मानव की यात्रा इच्छा ही होती है। इसके साथ ही एक अन्य बड़ा कारण घर में प्रयोग होने वाली विद्युत भी है। वैज्ञानिकों के अनुसार मानव की लगभग सभी आदतें, जिनमें खानपान से लेकर पहने जाने वाले कपड़े तक शामिल हैं, उसके कार्बन फुटप्रिंट का कारण बनते हैं। ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाने के कई तरीके हैं। सौर, पवन ऊर्जा के अधिक इस्तेमाल और पौधा रोपण आदि से कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई जा सकती है। कार्बन उत्सर्जन और अन्य ग्रीनहाउस गैसों का वातावरण में निकास जीवाश्म ईंधन, कच्चे तेल और कोयले के जलने से होता है। क्योटो प्रोटोकॉल में कार्बन उत्सर्जन और ग्रीनहाउस गैसों पर निश्चित समय-सीमा के अंतर्गत रोक लगाने का मसौदा भी प्रतुत किया गया था। .

नई!!: ईकोटूरिज़्म और कार्बन फुटप्रिंट · और देखें »

अंग्रेज़ी भाषा

अंग्रेज़ी भाषा (अंग्रेज़ी: English हिन्दी उच्चारण: इंग्लिश) हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में आती है और इस दृष्टि से हिंदी, उर्दू, फ़ारसी आदि के साथ इसका दूर का संबंध बनता है। ये इस परिवार की जर्मनिक शाखा में रखी जाती है। इसे दुनिया की सर्वप्रथम अन्तरराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। ये दुनिया के कई देशों की मुख्य राजभाषा है और आज के दौर में कई देशों में (मुख्यतः भूतपूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों में) विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीति और उच्च शिक्षा की भी मुख्य भाषा है। अंग्रेज़ी भाषा रोमन लिपि में लिखी जाती है। यह एक पश्चिम जर्मेनिक भाषा है जिसकी उत्पत्ति एंग्लो-सेक्सन इंग्लैंड में हुई थी। संयुक्त राज्य अमेरिका के 19 वीं शताब्दी के पूर्वार्ध और ब्रिटिश साम्राज्य के 18 वीं, 19 वीं और 20 वीं शताब्दी के सैन्य, वैज्ञानिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव के परिणाम स्वरूप यह दुनिया के कई भागों में सामान्य (बोलचाल की) भाषा बन गई है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और राष्ट्रमंडल देशों में बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल एक द्वितीय भाषा और अधिकारिक भाषा के रूप में होता है। ऐतिहासिक दृष्टि से, अंग्रेजी भाषा की उत्पत्ति ५वीं शताब्दी की शुरुआत से इंग्लैंड में बसने वाले एंग्लो-सेक्सन लोगों द्वारा लायी गयी अनेक बोलियों, जिन्हें अब पुरानी अंग्रेजी कहा जाता है, से हुई है। वाइकिंग हमलावरों की प्राचीन नोर्स भाषा का अंग्रेजी भाषा पर गहरा प्रभाव पड़ा है। नॉर्मन विजय के बाद पुरानी अंग्रेजी का विकास मध्य अंग्रेजी के रूप में हुआ, इसके लिए नॉर्मन शब्दावली और वर्तनी के नियमों का भारी मात्र में उपयोग हुआ। वहां से आधुनिक अंग्रेजी का विकास हुआ और अभी भी इसमें अनेक भाषाओँ से विदेशी शब्दों को अपनाने और साथ ही साथ नए शब्दों को गढ़ने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। एक बड़ी मात्र में अंग्रेजी के शब्दों, खासकर तकनीकी शब्दों, का गठन प्राचीन ग्रीक और लैटिन की जड़ों पर आधारित है। .

नई!!: ईकोटूरिज़्म और अंग्रेज़ी भाषा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

ईकोट्रैवलर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »