लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इस्‍लाम करिमोव

सूची इस्‍लाम करिमोव

इस्लोम अब्दुग्'अनिएविच करिमोव (Cyrillic Uzbek: Ислом Абдуғаниевич Каримов Ислам Абдуганиевич Каримов, Islam Abduganijevič Karimov) (30 जनवरी 1938 – 2 सितंबर 2016) उज़्बेकिस्तान के प्रथम राष्ट्रपति थे। इस पद पर वे 1991 से मृत्यु पर्यन्त 2016 तक रहे। करिमोव का जन्म समरकंद में हुआ तथा 1941 से 1945 तक वे अनाथालय में भी रहे। उन्होंने अर्थशास्त्र व इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। Gulsen Aydin, Orta Dogu Teknik Universitesi,, (Ankara: METU, 2004).

6 संबंधों: ताशकन्द, निगमतिल्ला युल्दाशेव, समरक़न्द, सोवियत संघ, गहन चिकित्सा विभाग, उज़्बेकिस्तान

ताशकन्द

ताशकेंत या ताशकन्द (उज़बेक: Тошкент, रूसी: Ташкент, अंग्रेज़ी: Tashkent) उज़बेकिस्तान की राजधानी है। यह ताशकेंत प्रान्त की राजधानी भी है। २००६ की जनगणना के अनुसार इस नगर की जनसंख्या १९,६७,८७९ है।, Нурислам Тухлиев, Алла Кременцова, Ozbekiston milliy ensiklopediasi, 2007 .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और ताशकन्द · और देखें »

निगमतिल्ला युल्दाशेव

निगमितिल्ला युल्दाशेव उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति हैं। २ सितंबर २०१६ को प्रथम राष्ट्रपति इस्लाम करिमोव के निधन के पश्चात् वे कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और निगमतिल्ला युल्दाशेव · और देखें »

समरक़न्द

समरक़न्द शहर का 'रेगिस्तान' नामक पुरातन स्थल समरक़न्द (Samarqand, Самарқанд, سمرقند) उज़बेकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा नगर है। मध्य एशिया में स्थित यह नगर ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण शहर रहा है। इस नगर का महत्व रेशम मार्ग पर पश्चिम और चीन के मध्य स्थित होने के कारण बहुत अधिक है। भारत के इतिहास में भी इस नगर का महत्व है क्योंकि बाबर इसी स्थान के शासक बनने की चेष्टा करता रहा था। बाद में जब वह विफल हो गया तो भागकर काबुल आया था जिसके बाद वो दिल्ली पर कब्ज़ा करने में कामयाब हो गया था। 'बीबी ख़ानिम की मस्जिद' इस शहर की सबसे प्रसिद्ध इमारत है। २००१ में यूनेस्को ने इस २७५० साल पुरान शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया। इसका उस सूची में नाम है: 'समरकन्द - संस्कृति का चौराहा'। .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और समरक़न्द · और देखें »

सोवियत संघ

सोवियत संघ (रूसी भाषा: Сове́тский Сою́з, सोवेत्स्की सोयूज़; अंग्रेज़ी: Soviet Union), जिसका औपचारिक नाम सोवियत समाजवादी गणतंत्रों का संघ (Сою́з Сове́тских Социалисти́ческих Респу́блик, Union of Soviet Socialist Republics) था, यूरेशिया के बड़े भूभाग पर विस्तृत एक देश था जो १९२२ से १९९१ तक अस्तित्व में रहा। यह अपनी स्थापना से १९९० तक साम्यवादी पार्टी (कोम्युनिस्ट पार्टी) द्वारा शासित रहा। संवैधानिक रूप से सोवियत संघ १५ स्वशासित गणतंत्रों का संघ था लेकिन वास्तव में पूरे देश के प्रशासन और अर्थव्यवस्था पर केन्द्रीय सरकार का कड़ा नियंत्रण रहा। रूसी सोवियत संघीय समाजवादी गणतंत्र (Russian Soviet Federative Socialist Republic) इस देश का सबसे बड़ा गणतंत्र और राजनैतिक, सांस्कृतिक और आर्थिक केंद्र था, इसलिए पूरे देश का गहरा रूसीकरण हुआ। यही कारण रहा कि विदेश में भी सोवियत संघ को अक्सर गलती से 'रूस' बोल दिया जाता था। .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और सोवियत संघ · और देखें »

गहन चिकित्सा विभाग

गहन चिकित्सा कक्ष गहन चिकित्सा विभाग (An intensive care unit (ICU)) किसी अस्पताल का वह विभाग है जो गहन-चिकित्सा प्रदान करता है। यह विश्व के अधिकांश देशों के अस्पतालों में होता है। .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और गहन चिकित्सा विभाग · और देखें »

उज़्बेकिस्तान

एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चहुँदिश के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुँच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताज़िकिस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफ़गानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ के मूल निवासी मुख्यतः उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं। .

नई!!: इस्‍लाम करिमोव और उज़्बेकिस्तान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इस्लाम करिमोव, इस्‍माइल करिमोव

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »