लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इसरो नौवहन केन्‍द्र

सूची इसरो नौवहन केन्‍द्र

इसरो नौवहन केन्‍द्र की स्‍थापना बयालालू में भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क (आईडीएसएन) के परिसर में की गई है। यह बेंगलुरू से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इसरो नौवहन केन्‍द्र का उद्घाटन 28 मई 2013 को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री श्री वी.नारायणसामी ने किया। यह केन्‍द्र भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) का महत्‍वपूर्ण हिस्सा है। यह एक स्‍वतंत्र नौवहन उपग्रह प्रणाली है, जिसे भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है। ---- ---- .

3 संबंधों: बंगलौर, भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क, भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली

बंगलौर

कर्नाटक का उच्च न्यायालय बंगलौर (अन्य वर्तनी: बेंगलुरु) (कन्नड़: ಬೆಂಗಳೂರು; उच्चारण) भारत के राज्य कर्नाटक की राजधानी है। बेंगलुरु शहर की जनसंख्या ८४ लाख है और इसके महानगरीय क्षेत्र की जनसंख्या ८९ लाख है, और यह भारत गणराज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर और पांचवा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र है। दक्षिण भारत में दक्कन के पठारीय क्षेत्र में ९०० मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित यह नगर अपने साल भर के सुहाने मौसम के लिए जाना जाता है। भारत के मुख्य शहरों में इसकी ऊंचाई सबसे ज़्यादा है। वर्ष २००६ में बेंगलूर के स्थानीय निकाय बृहत् बेंगलूर महानगर पालिकबी बी एम पी) ने एक प्रस्ताव के माध्यम से शहर के नाम की अंग्रेज़ी भाषा की वर्तनी को Bangalore से Bengaluru में परिवर्तित करने का निवेदन राज्य सरकार को भेजा। राज्य और केंद्रीय सरकार की स्वीकृति मिलने के बाद यह बदलाव १ नवंबर २०१४ से प्रभावी हो गया है। .

नई!!: इसरो नौवहन केन्‍द्र और बंगलौर · और देखें »

भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क

भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क (Indian Deep Space Network या IDSN) बड़े एंटेना और संचार सुविधा वाला एक भारतीय नेटवर्क है। भारत के ग्रहों के अंतरिक्ष यान मिशन के लिए यहाँ के एंटेना की मदद ली जाती है। यह भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा संचालित है। यहाँ क्रमश 32-मी,18-मी तथा 11-मीटर के डीएसएन एंटीना लगे हैं। .

नई!!: इसरो नौवहन केन्‍द्र और भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क · और देखें »

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (Indian Regional Navigational Satellite System) अथवा इंडियन रीजनल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम-आईआरएनएसएस भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा विकसित, एक क्षेत्रीय स्वायत्त उपग्रह नौवहन प्रणाली है जो पूर्णतया भारत सरकार के अधीन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम भारत के मछुवारों को समर्पित करते हुए नाविक रखा है। इसका उद्देश्य देश तथा देश की सीमा से 1500 किलोमीटर की दूरी तक के हिस्से में इसके उपयोगकर्ता को सटीक स्थिति की सूचना देना है। सात उपग्रहों वाली इस प्रणाली में चार उपग्रह ही निर्गत कार्य करने में सक्षम हैं लेकिन तीन अन्य उपग्रह इसकी द्वारा जुटाई गई जानकारियों को और सटीक बनायेगें। हर उपग्रह की कीमत करीब 150 करोड़ रुपए के करीब है। वहीं पीएसएलवी-एक्सएल प्रक्षेपण यान की लागत 130 करोड़ रुपए है। .

नई!!: इसरो नौवहन केन्‍द्र और भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »