लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर

सूची इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर

इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर (electronic signature) अथवा ई-हस्ताक्षर (e-signature) उन इलेक्ट्रॉनिक आँकड़ों रूप को कहा जाता जो तार्किक रूप से सहसम्बद्ध अन्य इलेक्ट्रॉनिक आँकड़ों से जुड़ा होता है और हस्ताक्षरी द्वारा हस्ताक्षर के रूप में उपयोग किया जाता है। इस तरह के हस्ताक्षर भी कुछ विशिष्ठ अधिनियमों के अन्तर्गत हस्तलिखित हस्ताक्षरों के समान ही कानूनी रूप से वैध होता है उदाहरण के लिए यूरोपीय संघ में इलेक्ट्रॉनिक आइडेंटिफिकेशन एंड ट्रस्ट सर्विसेज, संयुक्त राज्य अमेरिका में डिजिटल सिग्नेचर अल्गोरिथम अथवा स्विट्ज़रलैण्ड में ज़र्टईएस (ZertES) आदि। .

4 संबंधों: यूरोपीय संघ, संयुक्त राज्य, स्विट्ज़रलैण्ड, हस्ताक्षर

यूरोपीय संघ

यूरोपियन संघ (यूरोपियन यूनियन) मुख्यत: यूरोप में स्थित 28 देशों का एक राजनैतिक एवं आर्थिक मंच है जिनमें आपस में प्रशासकीय साझेदारी होती है जो संघ के कई या सभी राष्ट्रो पर लागू होती है। इसका अभ्युदय 1957 में रोम की संधि द्वारा यूरोपिय आर्थिक परिषद के माध्यम से छह यूरोपिय देशों की आर्थिक भागीदारी से हुआ था। तब से इसमें सदस्य देशों की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती रही और इसकी नीतियों में बहुत से परिवर्तन भी शामिल किये गये। 1993 में मास्त्रिख संधि द्वारा इसके आधुनिक वैधानिक स्वरूप की नींव रखी गयी। दिसम्बर 2007 में लिस्बन समझौता जिसके द्वारा इसमें और व्यापक सुधारों की प्रक्रिया 1 जनवरी 2008 से शुरु की गयी है। यूरोपिय संघ सदस्य राष्ट्रों को एकल बाजार के रूप में मान्यता देता है एवं इसके कानून सभी सदस्य राष्ट्रों पर लागू होता है जो सदस्य राष्ट्र के नागरिकों की चार तरह की स्वतंत्रताएँ सुनिश्चित करता है:- लोगों, सामान, सेवाएँ एवं पूँजी का स्वतंत्र आदान-प्रदान.

नई!!: इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और यूरोपीय संघ · और देखें »

संयुक्त राज्य

संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) (यू एस ए), जिसे सामान्यतः संयुक्त राज्य (United States) (यू एस) या अमेरिका कहा जाता हैं, एक देश हैं, जिसमें राज्य, एक फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, पाँच प्रमुख स्व-शासनीय क्षेत्र, और विभिन्न अधिनस्थ क्षेत्र सम्मिलित हैं। 48 संस्पर्शी राज्य और फ़ेडरल डिस्ट्रिक्ट, कनाडा और मेक्सिको के मध्य, केन्द्रीय उत्तर अमेरिका में हैं। अलास्का राज्य, उत्तर अमेरिका के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है, जिसके पूर्व में कनाडा की सीमा एवं पश्चिम मे बेरिंग जलसन्धि रूस से घिरा हुआ है। वहीं हवाई राज्य, मध्य-प्रशान्त में स्थित हैं। अमेरिकी स्व-शासित क्षेत्र प्रशान्त महासागर और कॅरीबीयन सागर में बिखरें हुएँ हैं। 38 लाख वर्ग मील (98 लाख किमी2)"", U.S. Census Bureau, database as of August 2010, excluding the U.S. Minor Outlying Islands.

नई!!: इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और संयुक्त राज्य · और देखें »

स्विट्ज़रलैण्ड

स्विट्जरलैंड (जर्मन: (die) Schweiz (डी) श्वाइत्स, फ़्रांसिसी: (la) Suisse (ला) सुईस, लातिनी: Helvetia हेल्वेतिया) मध्य यूरोप का एक देश है। इसकी 60 % सरज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, सो इस देश में बहुत ही ख़ूबसूरत पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं। स्विस लोगों का जीवनस्तर दुनिया में सबसे ऊँचे जीवनस्तरों में से एक है। स्विस घड़ियाँ, चीज़, चॉकलेट, बहुत मशहूर हैं। इस देश की तीन राजभाषाएँ हैं: जर्मन (उत्तरी और मध्य भाग की मुख्य भाषा), फ़्रांसिसी (पश्चिमी भाग) और इतालवी (दक्षिणी भाग) और एक सह-राजभाषा है: रोमांश (पूर्वी भाग)। इसके प्रान्त कैण्टन कहे जाते हैं। स्विट्स़रलैण्ड एक लोकतन्त्र है जहाँ आज भी प्रत्यक्ष लोकतन्त्र देखने को मिल सकता है। यहाँ कई बॉलीवुड फ़िल्म के गानों की शूटिंग होती है। लगभग 20 % स्विस लोग विदेशी मूल के हैं। इसके मुख्य शहर और पर्यटक स्थल हैं: ज़्यूरिख, जनीवा, बर्न (राजधानी), बासल, इंटरलाकेन, लोज़ान, लूत्सर्न, इत्यादि। यहाँ एक तरफ बर्फ के सुंदर ग्लेशियर हैं। ये ग्लेशियर साल में आठ महीने बर्फ की सुंदर चादर से ठके रहते हैं। तो वहीँ दूसरी तरफ सुंदर वादियाँ हैं जो सुंदर फूलों और रंगीन पत्तियों वाले पेड़ों से ढकीं रहती हैं। भारतीय निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों में इस खूबसूरत देश के कई नयनाभिराम दृश्य देखने को मिलते हैं। .

नई!!: इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और स्विट्ज़रलैण्ड · और देखें »

हस्ताक्षर

Murlidhar yogi के हस्ताक्षर फराह पहलवी के हस्ताक्षर हस्ताक्षर या दस्तख़त (अंग्रेजी: Signature) किसी व्यक्ति का उसके हाथ से लिखा हुआ (और कभी-कभी विशिष्ट शैली में) उसका अपना नाम, उपनाम (या कुछ और भी) को कहते हैं। यह किसी दस्तावेज़ या घोषणा आदि पर किया जाता है जो यह दर्शाता है कि यह 'सही व्यक्ति' द्वारा ही प्रसारित है या अमुक व्यक्ति ने यह घोषणा की है। यदि किसी रचना पर किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर है तो उससे पता चल जाता है कि उसका सृजन किसने किया है। कोई भी व्यक्ति अपना हस्ताक्षर विश्व की किसी भी ज्ञात भाषा की लिपि में कर सकता है। हस्ताक्षर उस व्यक्ति की अलग पहचान होती है। श्रेणी:व्यक्तिगत परिचय.

नई!!: इलेक्ट्रॉनिक हस्ताक्षर और हस्ताक्षर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »