लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

अंतरंगी लेनदेन

सूची अंतरंगी लेनदेन

अंतरंगी लेनदेन (Insider Trading) लोगों द्वारा निगम के शेयर अथवा अन्य प्रतिभूतियों (जैसे कि बॉण्ड या स्टॉक बेचने न बेचने के सम्भावित विकल्पों का व्यवहार करते हुए कारोबार करने को कहते हैं ताकि कंपनी के बारे में जानकारी को गैर-सार्वजनिक रहने दिया जाय. अधिकांश देशों में कंपनी के अंतरगियों जैसे कि अधिकारियों, महत्त्वपूर्ण कर्मचारियों, निदेशकों, एवं बड़े शेयरधारकों द्वारा लेनदेन कानूनी हो सकता हैं, अगर यह लेनदेन सूचना के गैर-सार्वजनिक होने का गलत फायदा नहीं उठाता है तभी. हालांकि इस शब्द का व्यवहार बहुधा एक ऎसी कार्यप्रणाली के लिए किया जाता है जिसमें कोई अंतरंगी (अंदरूनी सूत्र) अथवा संबंधित पार्टी (गैर-सार्वजनिक सूचना पर आधारित तथ्यों) कंपनी में कर्मरत अंतरंगियों के कार्य निष्पादन के दौरान प्राप्त गैर-सार्वजनिक सूचना पर आधारित तथ्यों), अथवा न्यासी के साथ-साथ विशवास और आस्था के अन्य संपर्क भंग हुए हों या जहां कंपनी से प्राप्त गैर-सार्वजनिक सूचना का आनुचित उपयोग किया गया हो। संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कई अन्य न्यायालयों में कंपनी के अधिकारियों, महत्त्वपूर्ण कर्मचारियों, निदेशकों, या फिर महत्त्वपूर्ण शेयरधारकों (संयुक्त राज्य अमेरिका में, दस प्रतिशत अथवा कंपनी की अधिक इक्विटी प्रतिभूतियों के लाभकारी मालिकों के रूप में जो परिभाषित किए जाते हैं) की सूचना (रिपोर्ट) नियामक को अवश्य दी जानी चाहिए या लेनदेन के कुछ ही व्यावसायिक दिनों के अंदर ही सार्वजनिक रूप से खुलासा कर दिया जाना चाहिए। कई निवेशक इन अंतरंगी लेनदेनों के सारांश इस उम्मीद से पालन करते हैं कि इन व्यापारों का नक़ल उनके लिए लाभकारी ही होगा। जबकि "कानूनी" अंतरंगी लेनदेन गैर-सार्वजनिक सूचना पर आधारित तथ्य (सामग्री) पर नहीं हो सकता है, कुछ निवेशकों का कंपनी के स्वास्थ्य के बारे में यह मानना है कि कंपनी के अंतरंगियों के पास बेहतर सूझ-बूझ हो सकती हैं (विस्तार से अगर कहा जाय) और उनके लेनदेन से हो सकता है कि महत्त्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है (यथा, प्रतिभूतियां को बेचने वाले ऐसे महत्त्वपूर्ण अधिकारी के बारे में जिनकी सेवा-निवृति आसन्न हो, प्रतिभूतियों की खरीदारी करने वाले कंपनी के अधिकारियों की अधिक से अधिक प्रतिबद्धता, आदि के बारे में.) अवैध अंतरंगी लेनदेन के बारे में ऐसा मानना है कि इससे प्रतिभूतियों के निर्गमकर्ता की पूंजी की लागत बढ़ जाती है, अतः कुल आर्थिक वृद्धि में कमी आती है। .

9 संबंधों: निगम, मिल्टन फ्रीडमैन, शिलारस, शेयर बाज़ार, संविदा निर्माण, जालसाजी, विश्व बैंक, अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष, अंश (वित्त)

निगम

निगम एक विशेषाधिकार प्राप्त स्वतन्त्र कानूनी इकाई के रूप में पहचानी जाने वाली अलग संस्था है जिसके पास अपने सदस्यों से पृथक अपने अधिकार और दायित्व हैं। निगमों के कई प्रकार हैं, जिनमे से अधिकतर का उपयोग व्यापार करने के लिए किया जाता है। निगम कॉर्पोरेट कानून का एक उत्पाद हैं और इनके नियम उन प्रबंधकों के हितों को संतुलित करते हैं जो निगम, लेनदारों, शेयरधारकों तथा श्रम का योगदान करने वाले कर्मचारियों का संचालन करते हैं। आधुनिक समय में, निगम तेजी से आर्थिक जीवन का एक प्रमुख हिस्सा बन गए हैं। निगम की एक महत्वपूर्ण सुविधा सीमित देयता है। अगर एक निगम विफल होता है, तो शेयरधारक सामान्य रूप से केवल अपने निवेश को खोते हैं और कर्मचारी केवल अपनी नौकरी खो देंगे, किन्तु उन में से कोई भी निगम के लेनदारों के ऋणों के प्रति उत्तरदायी नहीं होगा.

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और निगम · और देखें »

मिल्टन फ्रीडमैन

मिल्टन फ्रीडमैन (31 जुलाई, 1912 - नवंबर 16, 2006) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री थे जो खपत विश्लेषण, मौद्रिक इतिहास और सिद्धांत और स्थिरीकरण नीति की जटिलता पर अपना शोध करते थे। इस ही काम के लिए उन्हें 1976 में आर्थिक विज्ञान के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 1960 के दशक में उन्होंने मुख्य अधिवक्ता कीनेसियन सरकार की नीतियों का विरोध किया। फ्रीडमैन रिपब्लिकन अमरीकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और कंजर्वेटिव ब्रिटिश प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर के लिए एक सलाहकार भी थे। उन्होंने अपने राजनीतिक दर्शन न्यूनतम हस्तक्षेप के साथ एक मुक्त बाजार की आर्थिक प्रणाली के गुण की प्रशंसा भी की। मिल्टन फ्रीडमैन ने अपने लेख कई रूपों में प्रस्तुत किये हैं जैसे: मोनोग्राफ, पुस्तकों, विद्वानों के लेख, पत्र, पत्रिका कॉलम और टेलीविजन कार्यक्रम। उनकी पुस्तकें और निबंध का पूर्व साम्यवादी राज्यों में अंतरराष्ट्रीय प्रभाव पड़ा है। अर्थशास्त्रियों के एक सर्वेक्षण में जॉन मेनार्ड कीन्स के बाद बीसवीं सदी के दूसरी सबसे लोकप्रिय अर्थशास्त्री फ्रीडमैन माने जाते हैं। .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और मिल्टन फ्रीडमैन · और देखें »

शिलारस

बिना साफ़ किया शिलारस (कच्चा शिलारस) शिलारस (पेट्रोलियम) एक अत्यधिक उपयोगी पदार्थ हैं, जिसका उपयोग देनिक जीवन में बहुत अधिक होता हैं। शिलारस वास्तव में उदप्रांगारों का मिश्रण होता है। इसका निर्माण भी कोयले की तरह वनस्पतियों के पृथ्वी के नीचे दबने तथा कालांतर में उनके ऊपर उच्च दाब तथा ताप के आपतन के कारण हुआ। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले शिलारस को अपरिष्कृत तेल (Crude Oil) कहते हैं जो काले रंग का गाढ़ा द्रव होता है। इसके प्रभाजी आसवन (फ्रैक्शनल डिस्टिलेशन) से केरोसिन, पेट्रोल, डीज़ल, प्राकृतिक गैस, वेसलीन,तारकोल ल्यूब्रिकेंट तेल इत्यादि प्राप्त होते हैं। दरअसल जब तेल के भंडार पृथ्वी पर कहीं ढूंढे जाते हैं, तब यह गाढ़े काले रंग का होता है। जिसे क्रूड ऑयल कहा जाता है और इसमें उदप्रांगारों की बहुलता होती है। उदप्रांगारों की खासियत यह होती है कि इनमें मौजूद हाइड्रोजन और प्रांगार के अणु एक दूसरे से विभिन्न श्रृंखलाओं में बंधे होते हैं। ये श्रृंखलाएं तरह-तरह की होती हैं। यही श्रृंखलाएं विभिन्न प्रकार के तेल उत्पादों का स्रोत होती हैं। इनकी सबसे छोटी श्रृंखला मिथेन नामक प्रोडक्ट का आधार बनती है। इनमें लंबी श्रृंखलाओं वाले उदप्रांगारों ठोस जैसे कि मोम या टार नामक उत्पाद का निर्माण करते हैं। सछिद्र चट्टान (4) में शिलारस स्थित है। जब पृथ्वी से तेल खोद कर निकाला जाता है उस वक्त अपरिष्कृत तेल (क्रूड ऑयल) ठोस रूप में होता है। इससे तेल के विभिन्न रूप पाने के लिए अपरिष्कृत तेल में मौजूद उदप्रांगार के विभिन्न चेन को अलग करना पड़ता है। उदप्रांगार के विभिन्न चेनों को अलग करने की प्रक्रिया रासायनिक क्रांस जोड़ने उदप्रांगार कहलाती है। जिसे हम शोधन प्रक्रिया के नाम से जानते हैं। यह शोधन प्रक्रिया शोधन कारखानें (रिफाइनरीज) में होती है। एक तरह से यह शोधन बेहद आसान भी होता है और मुश्किल भी। यह सरल तब होता है जब क्रूड ऑयल में पाए जाने वाले उदप्रांगारों के बारे में पता हो और मुश्किल तब जब इसकी जानकारी नहीं होती है। दरअसल हर प्रकार के उदप्रांगारों का क्वथनांक के, अलग-अलग होता है इस तरह आसवन की प्रक्रिया से उन्हें आसानी से अलग किया जा सकता है। तेल शोधक कारखाना की पूरी प्रक्रिया में यह एक महत्वपूर्ण चरण होता है। दरअसल अपरिष्कृत तेल को अलग-अलग तापमान पर गर्म करके वाष्प एकत्रित करके तथा उसे दोबारा संघनित करके उदप्रांगार की अलग-अलग चेन निकाल ली जाती हैं। तेल शोधक कारखाना (ऑयल रिफाइनरी) में शोधन का यह सबसे सामान्य और पुराना तरीका है। उबलते तापमान का उपयोग करने वाली इस विधि को प्रभाजी आसवन कहते हैं। आसवन का एक तरीका यह भी होता है कि उदप्रांगार की एक लंबी चेन को जैसे का तैसा निकाल लेने के बजाए उसे छोटी-छोटी चेन्स में तोड़कर निकाल लिया जाता है। इस प्रक्रिया को रासायनिक प्रसंस्करण कहते हैं। तो बच्चे अब आप समझ गए होंगे कि पेट्रोल और कैरोसिन के अलावा दूसरे ईंधन कैसे बनते हैं। इस सारी प्रक्रिया में तेल शोधक कारखाना की अहम भूमिका हो .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और शिलारस · और देखें »

शेयर बाज़ार

मुंबई का शेयर बाजार - सन् १८७५ में स्थापित यह एशिया का पहला शेयर बाजार है। शेयर बाज़ार एक ऐसा बाज़ार है जहाँ कंपनियों के शेयर खरीदे-बेचे जा सकते हैं। किसी भी दूसरे बाज़ार की तरह शेयर बाज़ार में भी खरीदने और बेचने वाले एक-दूसरे से मिलते हैं और मोल-भाव कर के सौदे पक्के करते हैं। पहले शेयरों की खरीद-बिक्री मौखिक बोलियों से होती थी और खरीदने-बेचने वाले मुंहजबानी ही सौदे किया करते थे। लेकिन अब यह सारा लेन-देन स्टॉक एक्सचेंज के नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटरों के जरिये होता है। इंटरनेट पर भी यह सुविधा मिलती है। आज स्थिति यह है कि खरीदने-बेचने वाले एक-दूसरे को जान भी नहीं पाते। एक प्रकार से देखे तो यहा पे शेयरो की नीलामी होती है। अगर किसी को बेंचना होता है तो सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ये शेयर बेंच दिया जाता है। या अगर कोई शेयर खरीदना चाह्ता है तो बेचने वालो मे से जो सबसे कम कीमत पे तैयार होता है उससे शेयर खरीद लिया जता है। शेयर मन्डी (जैसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या नैशनल स्टॉक एक्सचेंज इस तरह कि बोलियाँ लगाने के लिये ज़रूरी सभी तरह कि सुविधाये मुहैया कराते है। सोचिये, एक दिन मे करोड़ो शेयरों का आदान-प्रदान होता है। कित्ना मुश्किल हो जाये अगर सभी कारोबरियोँ को चिल्ला चिल्ला के ही खरीदे और बेंचने वालो को ढूंढ्ना हो। अगर ऐसा हो तो शेयर खरीद्ना और बेंचना कमोबेश असम्भव हो जायेगा। शेयर मन्डियाँ इस काम को सरल और सही ढंग से करने का मूलभूत ढांचा प्रदान करती है। कई प्रकार के नियम, कम्प्यूटर की मदत, शेयर ब्रोकर, इंटेर्नेट के मध्यम से ये मूलभूत ढांचा दिया जाता है। असल मे शेयर बाज़ार एक बहुत ही सुविधाजनक सब्ज़ी मंडी से ज़्यादा कुछ भी नही है। कुछ साल पहले तक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज मे सीधे खरीद फरोख्त करनी पड़ती थी। पिछ्ले कुछ सालो से कम्प्यूटरो और इंटरनेट के माध्यम से कोई भी घर बैठे शेयर खरीद और बेंच सकता है। सूचना क्रांति का ये एक उत्कृष्ट नमुना है। जो काम पहले कुछ पैसे वाले लोग ही कर सकते थे अब वो सब एक आम आदमी भी कर सक्ता है। आजकल सभी शेयर डीमटीरिअलाइज़्ड होते है। शेयरो के अलावा निवेशक भारतीय म्यूचुअल फंड मे भी पैसा लगा सक्ते है। आम ग्राहक को किसी डीमैट सर्विस देने वाले बैंक मे अपना खाता खोलना पडता है। आजकल कई बैंक जैसे आइसीआइसीआइ, एच डी एफ सी, भारतीय स्टटे बैंक, इत्यादि डीमैट सर्विस देते है। इस तरह के खाते की सालाना फीस 500-800 रु तक होती है। शेयर बाज़ार किसी भी विकसित देश की अर्थ्व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते है। जिस तरह से किसी देश, गाँव या शहर के विकास के लिये सडके, रेल यातायात, बिजली, पानी सबसे ज़रूरी होते है, वैसे ही देश के उद्योगों के विकास के लिये शेयर बाज़ार ज़रूरी है। उद्योग धंधो को चलाने के लिये कैपिटल चहिये होता है। ये उन्हे शेयर बाज़ार से मिलता है। शेयर बाज़ार के माध्यम से हर आम आदमी बडे़ से बडे़ उद्योग मे अपनी भागिदारी कर सकता है। इस तरह की भागीदारी से वो बड़े उद्योगों मे होने वाले मुनाफे मे बराबर का हिस्सेदार बन सकता है। मान लीजिये, अगर किसी भी नागरिक को ये लग्ता है कि आने वाले समय मे रिलायंस या इंफोसिस भारी मुनाफा कमाने वाली है, तो वह इस कम्पनियों के शेयर खरीद के इस मुनाफे मे भागीदार बन सकता है। और ऐसा करने के लिये तो व्यवस्था चहिये वो शेयर बाज़ार प्रदान करता है। एक अछा शेयर बाज़ार इस बात का ख्याल रखता है कि किसी भी निवेशक को बराबर का मौका मिले। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज व नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के अलावा देशभरर मे 27 क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज है। .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और शेयर बाज़ार · और देखें »

संविदा निर्माण

वह प्रत्येक वचन अथवा करार जो कानून द्वारा प्रवर्तनीय हो अथवा जिसका कानून द्वारा पालन कराया जा सके, संविदा (ठीका, अनुबन्ध, कान्ट्रैक्ट) कहलाता है। वर्तमान संविदा की विशेषता उसकी कानूनी मान्यता है। .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और संविदा निर्माण · और देखें »

जालसाजी

जालसाजी एक एसा अपराध है जिसमे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था छलना के प्रयास के साथ एक लेखन में फेरबदल किया जाए। जालसाजी के लक्ष्य कृत्रिम रूप से एक दस्तावेज है जो कानूनी वास्तविकता में परिवर्तन करने के लिए है। हर बदल दस्तावेज या पत्र जालसाजी के भीतर नही गिरते है। एक बदल दस्तावेज़ जालसाजी कानूनों के अधीन होने चाहए, झूठी लेखन चाहिए जो कानूनी महत्व है। इसमी शामिल है.

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और जालसाजी · और देखें »

विश्व बैंक

कोई विवरण नहीं।

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और विश्व बैंक · और देखें »

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (अंग्रेज़ी:International Monetary Fund; इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड, लघुरूप:IMF; आईएमएफ) एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो अपने सदस्य देशों की वैश्विक आर्थिक स्थिति पर नज़र रखने का काम करती है। यह अपने सदस्य देशों को आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान करती है। यह संगठन अन्तर्राष्ट्रीय विनिमय दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ विकास को सुगम करने में सहायता करता है। इसका मुख्यालय वॉशिंगटन डी॰ सी॰, संयुक्त राज्य में है। इस संगठन के प्रबंध निदेशक डॉमनिक स्ट्रॉस है। आईएमएफ की विशेष मुद्रा एसडीआर (स्पेशल ड्राइंग राइट्स) है। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वित्त के लिए कुछ देशों की मुद्रा का इस्तेमाल किया जाता है, इसे एसडीआर कहते हैं। एसडीआर में यूरो, पाउंड, येन और डॉलर हैं। आईएमएफ की स्थापना १९४४ में की गई थी। विभिन्न देशों की सरकार के ४५ प्रतिनिधियों ने अमेरिका के ब्रिटेन वुड्स में बैठक कर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक समझौते की रूपरेखा तैयार की थी। २७ दिसंबर, १९४५ को २९ देशों के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद आईएमएफ की स्थापना हुई। वॉशिंगटन डी॰ सी॰ में मुख्यालय आईएमएफ के कुल १८६ सदस्य देश हैं। २९ जून २००९ को कोसोवो गणराज्य १८६वें देश के रूप में शामिल हुआ था। आईएमएफ का उद्देश्य आर्थिक स्थिरता सुरक्षित करना, आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देना, गरीबी कम करना, रोजगार को बढ़ावा देना और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सुविधाजनक बनाना है। सदस्य देशों की संख्या बढ़ने के साथ वैश्विक अर्थ-व्यवस्था में आईएमएफ का कार्य काफी बढ़ा है। कोई भी देश आईएमएफ की सदस्यता के लिए आवेदन कर सकता है। पहले यह आवेदन आईएमएफ के कार्यपालक बोर्ड द्वारा विचाराधीन भेजी जाती है। इसके बाद कार्यकारी बोर्ड, बोर्ड ऑफ गर्वनेस को उसकी संस्तुति के लिए भेजता है। वहां स्वीकृत होने पर सदस्यता मिल जाती है। .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष · और देखें »

अंश (वित्त)

वित्त में, अंश अथवा शेयर का अर्थ किसी कम्पनी में भाग या हिस्सा होता है। एक कंपनी के कुल स्वामित्व को लाखों करोड़ों टुकड़ों में बाँट दिया जाता है। स्वामित्व का हर एक टुकड़ा एक शेयर होता है। जिसके पास ऐसे जितने ज्यादा टुकड़े, यानी जितने ज्यादा शेयर होंगे, कंपनी में उसकी हिस्सेदारी उतनी ही ज्यादा होगी। लोग इस हिस्सेदारी को खरीद-बेच भी सकते हैं। इसके लिए बाकायदा शेयर बाजार (स्टॉक एक्सचेंज) बने हुए हैं। भारत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बी॰एस॰ई॰) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एन॰एस॰ई॰) सबसे प्रमुख शेयर बाजार हैं। .

नई!!: अंतरंगी लेनदेन और अंश (वित्त) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इनसाइडर ट्रेडिंग

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »