लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन)

सूची कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन)

पात्रे निषेचन (IVF) का सरलीकृत चित्रण जिसमें एकल-वीर्य इन्जेक्शन का चित्रण है। कृत्रिम परिवेशी निषेचन (आईवीएफ (IVF)) वह प्रक्रिया है जिसमें गर्भाशय से बाहर, अर्थात इन विट्रो यानी कृत्रिम परिवेश में, शुक्राणुओं द्वारा अंड कोशिकाओं का निषेचन किया जाता है। जब सहायता-प्राप्त प्रजनन तकनीक की अन्य पद्धतियां असफल हो जाती हैं, तो आईवीएफ़ (IVF) बंध्यता का एक प्रमुख उपचार होता है। इस प्रक्रिया में डिम्बक्षरण प्रक्रिया को हार्मोन द्वारा नियंत्रि‍त करते हुए स्त्री की डिम्बग्रंथि से डिम्ब (अंडाणु) निकाल कर एक तरल माध्यम में शुक्राणुओं द्वारा उनका निषेचन करवाया जाता है। इसके बाद सफल गर्भाधान को स्थापित करने के उद्देश्य से इस निषेचित अंडाणु (ज़ाइगोट) को रोगी के गर्भाशय में स्थानांतरित कर दिया जाता है। प्रथम सफल ‘’टेस्ट ट्यूब शिशु’’, लुइस ब्राउन का जन्म 1978 में हुआ था। उससे पहले ऑस्ट्रलियन फ़ॉक्सटन स्कूल के शोधकर्ताओं ने 1973 में एक अस्थायी जैव-रासायनिक गर्भाधान की और 1976 में स्टेप्टो और एडवर्ड्स ने एक बहिगर्भाशयिक गर्भाधान की घोषणा की थी। लातिनी मूल के शब्द इन विट्रो, जिसका अर्थ कांच के भीतर होता है, का उपयोग इसलिए किया गया था क्योंकि जीवित प्राणी के ऊतकों का उस प्राणी के शरीर से बाहर संवर्धन करने के जो आरंभिक जीव वैज्ञानिक प्रयोग हुए थे, वे सारे प्रयोग कांच के बर्तनों, जैसे, बीकरों, परखनलियों, या पेट्री डिशेज़ में किए गए थे। आज कृत्रिम परिवेशी शब्द का उपयोग ऐसी किसी भी जीववैज्ञानिक प्रक्रिया के लिए किया जाता है जो उस जीव से बाहर की जाती है जिसके भीतर वह सामान्यतः घटती है। यह इन वाइवो (in vivo) प्रक्रिया से अलग है, जिसमें ऊतक उस जीव के भीतर ही रहता है जिसमें वह सामान्यतः पाया जाता है। आईवीएफ़ (IVF) प्रक्रिया की मदद से जन्म लेने वाले बच्चों के लिए एक आम बोलचाल का शब्द है टेस्ट ट्यूब बेबी, जिसका कारण रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं में कांच या प्लास्टिक रेज़ि‍न के बने नली के आकार के कंटेनर हैं, जिन्हें टेस्ट ट्यूब (परखनली) कहा जाता है। हालांकि कृत्रिम परिवेशी निषेचन आम तौर पर उथले कंटेनरों में किया जाता है जिन्हें पेट्री डिश कहते हैं। (पेट्री डिश भी प्लास्टिक रेज़ि‍न की बनी हो सकती हैं।) हालांकि ऑटोलॉगस एंडोमेट्रियल कोकल्चर नामक आईवीएफ़ (IVF) पद्धति असल में कार्बनिक पदार्थों पर संपन्न की जाती है, लेकिन उसे भी कृत्रिम परिवेशी कहा जाता है। यह तब किया जाता है जब माता पिता बंध्यता की समस्या का सामना कर रहे हों या वे एक से अधिक शिशु चाहते हों.

21 संबंधों: टोक्यो, एचआइवी, निषेचन, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पीजीडी, मैन्चेस्टर, यूनाइटेड किंगडम, लातिन भाषा, शुक्राणु, सुभाष मुखोपाध्याय, जनन, ज़ायगोट इंट्रा फैलोपियन अंतरण, जापान, गर्भनली, ग्रेटर मैनचेस्टर, गैमीट इंट्राफैलोपियन ट्रांस्फर, इंट्रा साइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन, कृत्रिम वीर्यसेचन, कृत्रिम गर्भाधान, १९७८, २५ जुलाई

टोक्यो

टोक्यो (जापानी: 東京, उच्चारणः तोउक्योउ) जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है और इसकी जनसंख्या लगभग ८६ लाख है, जबकि टोक्यो क्षेत्र में १.२८ करोड़ और उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहाँ अनुमानित ३.७ करोड़ लोग रहते हैं जो इसे दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला महानगरीय क्षेत्र बनाता है। टोक्यो लगभग ८० किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है और यह क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे बड़ा नगरीय क्षेत्र है। टोक्यो को अक्सर एक शहर के रूप में जाना जाता हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर यह "महानगरीय प्रान्त" के रूप में जाना जाता हैं। टोक्यो महानगरीय प्रशासन, टोक्यो के 23 विशेष वार्डों (प्रत्येक वार्ड़ एक अलग शहर के रूप में शासित) का संचालन करती हैं। महानगरीय सरकार, प्रान्त के पश्चिमी भाग और दो बाहरी द्वीप श्रृंखलाएं के 39 नगरपालिका का भी प्रशासन करती हैं। विशेष वार्ड की आबादी 90 लाख मिलाकर, प्रान्त की कुल जनसंख्या 130 लाख से अधिक हैं। यह प्रान्त दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले महानगरीय क्षेत्र का हिस्सा है, जिसमें 37.8 मिलियन लोग और विश्व के सबसे बड़े शहरी ढांचे की अर्थव्यवस्था शामिल हैं। शहर की 51 कंपनी, फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों में आती हैं, जोकि दुनिया के किसी भी शहर की सबसे बड़ी संख्या हैं। अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र विकास सूचकांक में टोक्यो का तीसरा स्थान हैं। यह शहर फ़ुजी टीवी, टोक्यो एमएक्स, टीवी टोक्यो, टीवी असाही, निप्पॉन टेलीविजन, एनएचके और टोक्यो ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम जैसे विभिन्न टेलीविजन नेटवर्कों का घर भी हैं। ग्लोबल इकनॉमिक पावर इंडेक्स में टोक्यो पहले स्थान पर और ग्लोबल सिटीज इंडेक्स में चौथा स्थान पर हैं। जीएडब्ल्युसी की 2008 की सूची में इसे वैश्विक शहर बताया गया और 2014 में ट्रिपएडवियर्स के विश्व शहर सर्वेक्षण, टोक्यो को सबसे "सर्वश्रेष्ठ समग्र अनुभव" के रूप में सूचीबद्ध किया गया। मर्सर कंसल्टेंसी फर्म और अर्थशास्त्री इंटेलिजेंस यूनिट के क्रय शक्ति के आधार पर, 2015 में टोक्यो को 11वें सबसे महंगे शहर के रूप में स्थान दिया गया था। 2015 में, टोक्यो को मोनोकले पत्रिका द्वारा दुनिया में सर्वाधिक जीवंत शहर कहा गया।.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और टोक्यो · और देखें »

एचआइवी

एचआइवी अथवा कपोसी सार्कोमा प्रभावित महिला की नाक का चित्र एचआईवी (ह्युमन इम्युनडिफिशिएंशी वायरस) या मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु एक विषाणु है जो शरीर की रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रहार करता है और संक्रमणों के प्रति उसकी प्रतिरोध क्षमता को धीरे-धीरे कम करता जाता है। यह लाइलाज बीमारी एड्स का कारण है। मुख्यतः यौण संबंध तथा रक्त के जरिए फैलने वाला यह विषाणु शरीर की श्वेत रक्त कणिकाओं का भक्षण कर लेता है। इसमें उच्च आनुवंशिक परिवर्तनशीलता का गुण है। यह विशेषता इसके उपचार में बहुत बड़ी बाधा उत्पन्न करता है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और एचआइवी · और देखें »

निषेचन

एक शुक्राणु कोशिका, अण्डाणु को निशेचित कर रही है। जन्तुओं के मादा के अंडाणु और नर के शुक्राणु मिलकर एकाकार हो जाते हैं और नये 'जीव' का सृजन करते हैं; इसे या निषेचन (Fertilisation) कहते हैं। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और निषेचन · और देखें »

पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया

SUBPAGENAME राज्य का ध्वज SUBPAGENAME पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के एक प्रांत है। इसकी राजधानी शहर पर्थ है। 2007 के आकड़ों के अनुसार पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या 21,05,783 है। जिसमें से 1554769 (74%) पर्थ महानगरीय क्षेत्र में रहते हैं। राज्य 1829 में एक ब्रिटिश उपनिवेश के रूप में शुरू हुआ था। बहरहाल, ण्युन्गह् आदिवासी लोग वहाँ कई शताब्दियों के लिए है कि समय से पहले रहते थे। कई दशकों के लिए, जनसंख्या काफी बढ़ने नहीं दिया.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया · और देखें »

पीजीडी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और पीजीडी · और देखें »

मैन्चेस्टर

मैनचेस्टर इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर क्षेत्र में एक नगर और महानगरीय बोरो है। १८५३ में इसे नगर का दर्जा दिया गया। २००७ में यहाँ की कुल जनसंख्या ४,५८,१०० थी जबकी ग्रेटर मैनचेस्टर महानगरीय क्षेत्र की कुल जनसंख्या २५,६२,२०० थी। श्रेणी:अमेरिका के शहर.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और मैन्चेस्टर · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

लातिन भाषा

लातीना (Latina लातीना) प्राचीन रोमन साम्राज्य और प्राचीन रोमन धर्म की राजभाषा थी। आज ये एक मृत भाषा है, लेकिन फिर भी रोमन कैथोलिक चर्च की धर्मभाषा और वैटिकन सिटी शहर की राजभाषा है। ये एक शास्त्रीय भाषा है, संस्कृत की ही तरह, जिससे ये बहुत ज़्यादा मेल खाती है। लातीना हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसी से फ़्रांसिसी, इतालवी, स्पैनिश, रोमानियाई और पुर्तगाली भाषाओं का उद्गम हुआ है (पर अंग्रेज़ी का नहीं)। यूरोप में ईसाई धर्म के प्रभुत्व की वजह से लातीना मध्ययुगीन और पूर्व-आधुनिक कालों में लगभग सारे यूरोप की अंतर्राष्ट्रीय भाषा थी, जिसमें समस्त धर्म, विज्ञान, उच्च साहित्य, दर्शन और गणित की किताबें लिखी जाती थीं। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और लातिन भाषा · और देखें »

शुक्राणु

नर शुक्राणु का मादा के अंडाणुओं से मिलन शुक्राणु(स्पर्म) शब्द यूनानी शब्द (σπέρμα) स्पर्मा से व्युत्पन्न हुआ है जिसका अर्थ है 'बीज' जिसका अर्थ पुरुष की प्रजनन कोशिकाओं से है। विभिन्न प्रकार के यौन प्रजननो जैसे एनिसोगैमी (anisogamy) और ऊगैमी (oogamy) में एक चिह्नित अंतर है, जिसमें छोटे आकार के युग्मकों (gametes) को 'नर' या शुक्राणु कोशिका कहा जाता है। पुरुष शुक्राणु अगुणित होते है इसलिए पुरुष के २३ गुण सूत्र (chromosome) मादा के अंडाणुओं के २३ गुणसूत्रों के साथ मिलकर द्विगुणित बना सकते है। एक मानव शुक्राणु सेल के आरेख अवधि शुक्राणु यूनानी (σπέρμα) शब्द sperma से ली गई है (जिसका अर्थ है "बीज") और पुरुष प्रजनन कोशिकाओं को संदर्भित करता है। यौन प्रजनन anisogamy और oogamy के रूप में जाना जाता है के प्रकार में, वहाँ छोटे "पुरुष" या शुक्राणु सेल कहा जा रहा है एक के साथ gametes के आकार में एक स्पष्ट अंतर है। एक uniflagellar शुक्राणु सेल चलता - फिरता है, एक शुक्राणु के रूप में जाना जाता है, जबकि एक गैर motile शुक्राणु सेल एक spermatium रूप में करने के लिए भेजा है। शुक्राणु कोशिकाओं के विभाजन और एक सीमित जीवन काल है, कर सकते हैं लेकिन अंडे की कोशिकाओं के साथ निषेचन के दौरान विलय के बाद, एक नया जीव के विकास, एक totipotent युग्मनज के रूप में शुरू शुरू होता है मानव शुक्राणु सेल अगुणित है, ताकि अपने 23 क्रोमोसोम में शामिल कर सकते हैं। मादा अंडे के 23 गुणसूत्रों एक द्विगुणित सेल बनाने के लिए। स्तनधारियों में, शुक्राणु अंडकोष में विकसित और है लिंग से जारी है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और शुक्राणु · और देखें »

सुभाष मुखोपाध्याय

सुभाष मुखोपाध्याय एक बांग्ला साहित्यकार हैं। इन्हें 1991 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। सुभाष मुखोपाध्यायको सन २००३ में भारत सरकार द्वारा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया था। ये पश्चिम बंगाल राज्य से हैं। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और सुभाष मुखोपाध्याय · और देखें »

जनन

जनन (Reproduction) द्वारा कोई जीव (वनस्पति या प्राणी) अपने ही सदृश किसी दूसरे जीव को जन्म देकर अपनी जाति की वृद्धि करता है। जन्म देने की इस क्रिया को जनन कहते हैं। जनन जीवितों की विशेषता है। जीव की उत्पत्ति किसी पूर्ववर्ती जीवित जीव से ही होती है। निर्जीव पिंड से सजीव की उत्पत्ति नहीं देखी गई है। संभवत: विषाणु (Virus) इसके अपवाद हों (देखें, स्वयंजनन, Abiogenesis)। जनन के दो उद्देश्य होते हैं एक व्यक्तिविशेष का संरक्षण और दूसरा जाति की शृंखला बनाए रखना। दोनों का आधार पोषण है। पोषण से ही संरक्षण, वृद्धि और जनन होते हैं। जीवधारियों के अंतअंतहेलनस्पति और प्राणी दोनों आते हैं। दोनों में ही जैविक घटनाएँ घटित होती है। दोनों की जननविधियों में समानता है, पर सूक्ष्म विस्तार में अंतर अवश्य है। अत: उनका विचार अलग अलग किया जा रहा है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और जनन · और देखें »

ज़ायगोट इंट्रा फैलोपियन अंतरण

ज़ायगोट इंट्रा फैलोपियन अंतरण (जेडआईएफटी) आईवीएफ की वह तकनीक है, जिसमें महिला के अंडाणुओं को निकाल कर उन्हें निषेचित कर महिला के गर्भाशय में स्थापित करने के बजाए उसके फेलोपिन टच्यूब में स्थापित किया जाता है। श्रेणी:इन विट्रो गर्भाधान श्रेणी:गायनोकोलॉजी श्रेणी:सायरोबायोलॉजी श्रेणी:गर्भाधान तकनीक श्रेणी:ऑब्स्टेट्रिक्स श्रेणी:गर्भधारण श्रेणी:प्रजनन.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और ज़ायगोट इंट्रा फैलोपियन अंतरण · और देखें »

जापान

जापान, एशिया महाद्वीप में स्थित देश है। जापान चार बड़े और अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है। ये द्वीप एशिया के पूर्व समुद्रतट, यानि प्रशांत महासागर में स्थित हैं। इसके निकटतम पड़ोसी चीन, कोरिया तथा रूस हैं। जापान में वहाँ का मूल निवासियों की जनसंख्या ९८.५% है। बाकी 0.5% कोरियाई, 0.4 % चाइनीज़ तथा 0.6% अन्य लोग है। जापानी अपने देश को निप्पॉन कहते हैं, जिसका मतलब सूर्योदय है। जापान की राजधानी टोक्यो है और उसके अन्य बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका और क्योटो हैं। बौद्ध धर्म देश का प्रमुख धर्म है और जापान की जनसंख्या में 96% बौद्ध अनुयायी है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और जापान · और देखें »

गर्भनली

गर्भनलियां या डिम्बवाहिनियां गर्भाशय के ऊपरी भाग के दोनों ओर से निकलती है तथा दोनों तरफ कूल्हे की हडिड्यों तक जाती है। इनकी लम्बाई लगभग १० सेमी और मोटाई लगभग आधा सेमी तक लम्बी होती है। दोनों ओर इसका आकार एक कीप की तरह का होता है। इस कीप का अंतिम छोर लम्बी-लम्बी अंगुलियों की तरफ होता है जिसको तंत्रिकाएं कहते है। इनका प्रमुख कार्य डिम्बग्रंथियों से निकले अंडे को घेरकर उसे वाहिनियों मे भेजना होता है। यह नलियां मांसपेशियों से बनी, तथा इनके अंदर की दीवार एक झिल्ली की बनी होती है जिसको म्यूकस झिल्ली कहते है। डिम्बग्रंथियों से पकड़े अंडे, वाहिनियों के आगे के भाग में जाकर रूकते है। जहां ये पुरूष के शुक्राणु के साथ मिलकर एक नये जीवन का निर्माण होता है। स्त्री जनन अंग में इस संरचना को जाइगोट कहते है। जाइगोट के चारों तरफ एक खास परत उत्पन्न होती है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और गर्भनली · और देखें »

ग्रेटर मैनचेस्टर

ग्रेटर मैनचेस्टर (अंग्रेज़ी: Greater Manchester) एक इंग्लैंड का काउंटी है।.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और ग्रेटर मैनचेस्टर · और देखें »

गैमीट इंट्राफैलोपियन ट्रांस्फर

गैमेटे इन्टरफैलोपियन ट्रांस्फर (जी आई एफ टी) एक कृत्रिम गर्भाधान हेतु इन विट्रो तकनीक है। इस तकनीक के के अन्तर्गत महिला की अण्डवाही ट्यूब में अण्डा और वीर्य स्थानान्तरित किया जाता है। उर्वरण महिला के शरीर में ही होता है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और गैमीट इंट्राफैलोपियन ट्रांस्फर · और देखें »

इंट्रा साइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन

इंट्रा साइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन (आईसीएसई), आईवीएफ की वह तकनीक है, जिसका का प्रयोग उस स्थिति में किया जाता है जब अंडों की संख्या कम होती है या फिर शुक्राणु, अंडाणु से क्रिया करने लायक बेहतर अवस्था में नहीं होते। इसमें माइक्रोमेनीपुलेशन तकनीक द्वारा शुक्राणुओं को सीधे अंडाणुओं में इंजेक्ट कराया जाता है। श्रेणी:इन विट्रो गर्भाधान श्रेणी:इन विट्रो गर्भाधान श्रेणी:गायनोकोलॉजी श्रेणी:सायरोबायोलॉजी श्रेणी:गर्भाधान तकनीक श्रेणी:ऑब्स्टेट्रिक्स श्रेणी:गर्भधारण श्रेणी:प्रजनन.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और इंट्रा साइटोप्लाज़्मिक स्पर्म इंजेक्शन · और देखें »

कृत्रिम वीर्यसेचन

कृत्रिम वीर्यसेचन (English: Artificial insemination) Intrauterine insemination (IUI) गर्भधारण कराने के उद्देश्य से मैथुन के बजाय अन्य तरीके से मादा के गर्भाशय में नर का शुक्राणु पहुँचाना होता है। मानवों में यह कार्य मुख्यतः बाँझपन की चिकित्सा के रूप में प्रयोग किया जाता है जबकि गाय-भैस एवं अन्य पशुओं में प्रजनन के सामान्य विधि के रूप में प्रयुक्त होता है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और कृत्रिम वीर्यसेचन · और देखें »

कृत्रिम गर्भाधान

कृत्रिम गर्भाधान के निम्नलिखित अर्थ हो सकते हैं-.

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और कृत्रिम गर्भाधान · और देखें »

१९७८

१९७८ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और १९७८ · और देखें »

२५ जुलाई

२५ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का २०६वॉ (लीप वर्ष में २०७ वॉ) दिन है। साल में अभी और १५९ दिन बाकी है। .

नई!!: कृत्रिम परिवेशी निषेचन (इन विट्रो फ़र्टिलाइज़ेशन) और २५ जुलाई · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आईवीएफ, इन विट्रो फर्टिलाइज़ेशन, इन विट्रो गर्भाधान, इन व्रिटो फर्टिलाइजेशन

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »