लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इतालवी प्रायद्वीप

सूची इतालवी प्रायद्वीप

अंतरिक्ष से जूते के आकार वाले इतालवी प्रायद्वीप का नज़ारा - उत्तर में बर्फ़-ढके ऐल्प्स पर्वत दिख रहे हैं इतालवी प्रायद्वीप (Italian peninsula), जिसे आपेननीनी प्रायद्वीप (Apennine peninsula) भी कहा जाता है, दक्षिणी यूरोप के तीन बड़े प्रायद्वीपों में से एक है (बाक़ी दो इबेरियाई प्रायद्वीप और बाल्कन प्रायद्वीप हैं)। यह उत्तर में पो वादी से दक्षिण में भूमध्य सागर तक लगभग १,००० किमी लम्बा है। अपने अकार की वजह से इसे इतालवी भाषा में 'लो स्तिवाले' (Lo Stivale, अर्थ: जूता) कहा जाता है। इस प्रायद्वीप को आगे बांटा जाए तो इसमें स्वयं तीन अन्य प्रायद्वीप आते हैं (कालाब्रिया, सालेन्तो और गारगानो)। पारम्परिक रूप से इतालवी प्रायद्वीप को उत्तर में ऐल्प पर्वतों से आरम्भित माना जाता है हालांकि भौगोलिक दृष्टि से इटली का प्रायद्वीपी क्षेत्र इन पर्वतों से थोड़ा दक्षिण में मागरा नदी और रुबिकोन नदी से आरम्भ होता है। यह प्रायद्वीप पूर्व में आद्रियातिक सागर, दक्षिण में आयोनियाई सागर और पश्चिम में तिरहेनियाई सागर से घिरा हुआ है। प्रायद्वीप के बीच में आपेननीनी पर्वत शृंखला की पंक्तियाँ चलती हैं, जिस से इसका एक अन्य नाम आपेननीनी प्रायद्वीप भी पड़ा है। .

13 संबंधों: एड्रियाटिक सागर, ऐल्प्स पर्वतमाला, तिरहेनियन सागर, प्रायद्वीप, भूमध्य सागर, यूरोप, रोम, सान मारिनो, वैटिकन सिटी, आयोनियन सागर, इटली, इतालवी भाषा, इबेरिया प्रायद्वीप

एड्रियाटिक सागर

एड्रियाटिक सागर का मानचित्र एड्रियाटिक सागर, नामक जलनिकाय इतालवी प्रायद्वीप को बाल्कन प्रायद्वीप से और एपेनाइन पर्वतमाला को दिनारिक आल्पस से पृथक करता है। एड्रियाटिक सागर, भूमध्य सागर का एक भाग है और इसके पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिणपूर्वी हिस्से में स्थित है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और एड्रियाटिक सागर · और देखें »

ऐल्प्स पर्वतमाला

ऐल्प्स या आल्प्स मध्य यूरोप की सबसे बड़ी पर्वतमाला है। दक्षिण-पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर चलने वाली यह पर्वतों की श्रेणी लगभग १,२०० किमी लम्बी है और आठ यूरोपीय देशों से निकलती है। हालाँकि कॉकस पर्वत इस से अधिक ऊँचे हैं और यूराल पर्वत श्रेणी इस से अधिक दूरी तक चलती है, लेकिन वे दोनों यूरोप और एशिया के बीच हैं। इस कारणवश ऐल्प्स यूरोप के सबसे महान पहाड़ माने जाते हैं। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और ऐल्प्स पर्वतमाला · और देखें »

तिरहेनियन सागर

तिरहेनियन सागर तिरहेनियन सागर या तिरहेनियाई सागर (इतालवी: Mar Tirreno, अंग्रेजी:Tyrrhenian Sea), भूमध्य सागर का एक भाग है, जिसका विस्तार इटली के पश्चिमी तट के साथ साथ है। तिरहेनियन सागर के उत्तर में इतालवी प्रायद्वीप, पश्चिम में सार्दिना और कॉर्सिका द्वीप, पूर्व में टस्कनी, लाज़िओ, कम्पानिया और कैलाब्रिया तथा दक्षिण में सिसिली स्थित है। उत्तर में इसका मिलन लिगुरियन सागर से होता है जबकि दक्षिण में यह आयोनियन सागर से मिलता है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और तिरहेनियन सागर · और देखें »

प्रायद्वीप

क्रोशिया में एक छोटा सा प्रायद्वीपप्रायद्वीप (संस्कृत: प्रायद्वीप; प्राय.

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और प्रायद्वीप · और देखें »

भूमध्य सागर

भूमध्य सागर (Mediterranean sea) पृथ्वी का एक सागर है, जो उत्तरी अफ्रीका, यूरोप, अनातोलिया तथा मध्य पूर्व के बीच स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग २५ लाख वर्ग किलोमीटर है, जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, अनातोलिया, कार्थेज, स्पेन, रोम, यरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे प्रदेशों तथा नगरों के बीच स्थित होने की वजह से इसे भूमध्य (धरती के बीच का) सागर कहते थे। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा है, जो केवल १४ किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरूमध्य है। भूमध्य सागर का मानचित्र .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और भूमध्य सागर · और देखें »

यूरोप

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप, एशिया से पूरी तरह जुड़ा हुआ है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड हैं और यूरोप यूरेशिया का सबसे पश्चिमी प्रायद्वीपीय खंड है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है। यूरोप के उत्तर में आर्कटिक महासागर और अन्य जल निकाय, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में भूमध्य सागर और दक्षिण पश्चिम में काला सागर और इससे जुड़े जलमार्ग स्थित हैं। इस सबके बावजूद यूरोप की सीमायें बहुत हद तक काल्पनिक हैं और इसे एक महाद्वीप की संज्ञा देना भौगोलिक आधार पर कम, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक आधार पर अधिक है। ब्रिटेन, आयरलैंड और आइसलैंड जैसे देश एक द्वीप होते हुए भी यूरोप का हिस्सा हैं, पर ग्रीनलैंड उत्तरी अमरीका का हिस्सा है। रूस सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यूरोप में ही माना जाता है, हालाँकि इसका सारा साइबेरियाई इलाका एशिया का हिस्सा है। आज ज़्यादातर यूरोपीय देशों के लोग दुनिया के सबसे ऊँचे जीवनस्तर का आनन्द लेते हैं। यूरोप पृष्ठ क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है, इसका क्षेत्रफल के १०,१८०,००० वर्ग किलोमीटर (३,९३०,००० वर्ग मील) है जो पृथ्वी की सतह का २% और इसके भूमि क्षेत्र का लगभग ६.८% है। यूरोप के ५० देशों में, रूस क्षेत्रफल और आबादी दोनों में ही सबसे बड़ा है, जबकि वैटिकन नगर सबसे छोटा देश है। जनसंख्या के हिसाब से यूरोप एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है, ७३.१ करोड़ की जनसंख्या के साथ यह विश्व की जनसंख्या में लगभग ११% का योगदान करता है, तथापि, संयुक्त राष्ट्र के अनुसार (मध्यम अनुमान), २०५० तक विश्व जनसंख्या में यूरोप का योगदान घटकर ७% पर आ सकता है। १९०० में, विश्व की जनसंख्या में यूरोप का हिस्सा लगभग 25% था। पुरातन काल में यूरोप, विशेष रूप से यूनान पश्चिमी संस्कृति का जन्मस्थान है। मध्य काल में इसी ने ईसाईयत का पोषण किया है। यूरोप ने १६ वीं सदी के बाद से वैश्विक मामलों में एक प्रमुख भूमिका अदा की है, विशेष रूप से उपनिवेशवाद की शुरुआत के बाद.

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और यूरोप · और देखें »

रोम

यह लेख इटली की राजधानी एवं प्राचीन नगर 'रोम' के बारे में है। इसी नाम के अन्य नगर संयुक्त राज्य अमरीका में भी है। स्तनधारियों की त्वचा पर पाए जाने वाले कोमल बाल (en:hair) के लिये बाल देखें। इसका पर्यायवाची शब्द रोयाँ या रोआँ (बहुवचन - रोएँ) है। ---- '''रोम''' नगर की स्थिति रोम (Rome) इटली देश की राजधानी है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और रोम · और देखें »

सान मारिनो

सान मारिनो का श्रेष्ठतम गणराज्य (San Marino, सान मारीनो) यूरोप में स्थित एक देश है। इसे यूरोप का सबसे पुराना गणराज्य माना जाता है। ये दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और सान मारिनो · और देखें »

वैटिकन सिटी

वैटिकन शहर (Città del Vaticano; Civitas Vaticana) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। पृथ्वी पर सबसे छोटा, स्वतंत्र राज्य है, जिसका क्षेत्रफल केवल ४४ हेक्टेयर (१०८.७ एकड़) है। यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है। इसकी राजभाषा है लातिनी। ईसाई धर्म के प्रमुख साम्प्रदाय रोमन कैथोलिक चर्च का यही केन्द्र है और इस सम्प्रदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप का यही निवास है। यह नगर, एक प्रकार से, रोम नगर का एक छोटा सा भाग है। इसमें सेंट पीटर गिरजाघर, वैटिकन प्रासादसमूह, वैटिकन बाग तथा कई अन्य गिरजाघर सम्मिलित हैं। सन् १९२९ में एक संधि के अनुसार इसे स्वतंत्र राज्य स्वीकार किया गया। इस राज्य के अधिकारी, ४५ करोड़ ६० लाख रोमन कैथोलिक धर्मावलंबियों से पूजित, पोप हैं। राज्य के राजनयिक संबंध संसार के लगभग सब देशों से हैं। सन् १९३० में पोप की मुद्रा पुन: जारी की गई और सन् १९३२ में इसके रेलवे स्टेशन का निर्माण हुआ। यहाँ की मुद्रा इटली में भी चलती है। आकर्षक गिरजाघरों, मकबरों तथा कलात्मक प्रासादों के अतिरिक्त वैटिकन के संग्रहालय तथा पुस्तकालय अमूल्य हैं। पोप के सरकारी निवास का नाम भी वैटिकन है। यह रोम नगर में, टाइबर नदी के किनारे, वैटिकन पहाड़ी पर स्थित है तथा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कारणों से प्रसिद्ध है। यहाँ के प्रासादों का निर्माण तथा इनकी सजावट विश्वश्रुत कलाकारों द्वारा की गई है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और वैटिकन सिटी · और देखें »

आयोनियन सागर

आयोनियन सागर एड्रियाटिक सागर के दक्षिण में स्थित आयोनियन सागर या आयोनियाई सागर, भूमध्य सागर की एक इकाई है। इसके पश्चिम में इटली का दक्षिणी भाग जिसमे कैलाब्रिया शामिल है, सिसिली और सलेंतो प्रायद्वीप जबकि पूर्व में दक्षिणपश्चिमी अल्बानिया जिसमें सरांदा और हिमारा शामिल हैं और बड़ी संख्या में यूनानी द्वीप जैसे कि कोर्फु, ज़ांते, केफालोनिया, इथाहा और लेफ्कस आदि स्थित हैं। इन द्वीपों को सामूहिक रूप से आयोनियन द्वीप समूह पुकारा जाता है। यह सागर दुनिया में सबसे अधिक भूकंपीय गतिविधि वाले क्षेत्रों में से एक है। भूमध्य सागर का सबसे गहरा स्थान केलिप्सो गर्त, जो, गहरा है आयोनियन सागर में स्थित है, जिसके निर्देशांक है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और आयोनियन सागर · और देखें »

इटली

इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। इटली के उत्तर में आल्प्स पर्वतमाला है जिसमें फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, ऑस्ट्रिया तथा स्लोवेनिया की सीमाएँ आकर लगती हैं। सिसली तथा सार्डिनिया, जो भूमध्य सागर के दो सबसे बड़े द्वीप हैं, इटली के ही अंग हैं। वेटिकन सिटी तथा सैन मरीनो इटली के अंतर्गत समाहित दो स्वतंत्र देश हैं। इटली, यूनान के बाद यूरोप का दूसरा का दूसरा प्राचीनतम राष्ट्र है। रोम की सभ्यता तथा इटली का इतिहास देश के प्राचीन वैभव तथा विकास का प्रतीक है। आधुनिक इटली 1861 ई. में राज्य के रूप में गठित हुआ था। देश की धीमी प्रगति, सामाजिक संगठन तथा राजनितिक उथल-पुथल इटली के 2,500 वर्ष के इतिहास से संबद्ध है। देश में पूर्वकाल में राजतंत्र था जिसका अंतिम राजघराना सेवाय था। जून, सन् 1946 से देश एक जनतांत्रिक राज्य में परिवर्तित हो गया। इटली की राजधानी रोम प्राचीन काल के एक शक्ति और प्रभाव से संपन्न रोमन साम्राज्य की राजधानी रहा है। ईसा के आसपास और उसके बाद रोमन साम्राज्य ने भूमध्य सागर के क्षेत्र में अपनी प्रभुता स्थापित की थी जिसके कारण यह संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में आधुनिक यूरोप की आधारशिला के तौर पर माना जाता है। तथा मध्यपूर्व (जिसे भारतीय परिप्रेक्ष्य में मध्य-पश्च भी कह सकते हैं) के इतिहास में भी रोमन साम्राज्य ने अपना प्रभाव डाला था और उनसे प्रभावित भी हुआ था। आज के इटली की संस्कृति पर यवनों (ग्रीक) का भी प्रभाव पड़ा है। इटली की जनसंख्या २००८ में ५ करोड़ ९० लाख थी। देश का क्षेत्रफल ३लाख वर्ग किलोमीटर के आसपास है। १९९१ में यहाँ की सरकार के शीर्ष पदस्थ अधिकारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ जिसके बाद यहाँ की राजनैतिक सत्ता और प्रशासन में कई बदलाव आए हैं। रोम यहाँ की राजधानी है और अन्य प्रमुख नगरों में वेनिस, मिलान इत्यादि का नाम लिया जा सकता है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और इटली · और देखें »

इतालवी भाषा

इतालवी (अथवा इटैलियन) भाषा (Italiano ईतालियानो) इटली की मुख्य और राजभाषा है। ये हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की रोमांस शाखा में आती है। इसकी जननी लातिनी है। इसकी लिपि रोमन लिपि है। ये स्विट्ज़रलैंड के दो कैण्टन की भी राजभाषा है। कोर्सिका (फ्रांसीसी), त्रियेस्ते (यूगोस्लाविया) के कुछ भाग तथा सानमारीनो के छोटे से प्रजातंत्र में भी इतालवी बोली जाती है। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और इतालवी भाषा · और देखें »

इबेरिया प्रायद्वीप

इबेरियाई प्रायद्वीप इबेरियाई प्रायद्वीप या इबेरिया, यूरोप के दक्षिणपश्चिम भाग में स्थित एक प्रायद्वीप है। इस प्रायद्वीप के दक्षिण और पूर्व में भूमध्य सागर है और उत्तर और पश्चिम में अन्ध महासागर। यह ५,८२,८६० वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ यूरोप का तीसरा सबसे बड़ा प्रायद्वीप है। इबेरिया इस क्षेत्र के लिए एक प्राचीन यूनानी नाम है जिसे रोमन "हिस्पैनिया" कहते थे। हिस्पैनिया शब्द अब केवल स्पेन के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इबेरिया नाम इस पूरे प्रायद्वीप के लिए जिसपर अन्य देश भी स्थित हैं। .

नई!!: इतालवी प्रायद्वीप और इबेरिया प्रायद्वीप · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

इटली के प्रायद्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »