लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इज़राइल के राष्ट्रपति

सूची इज़राइल के राष्ट्रपति

इज़राइल के राष्ट्रपति इज़राइल देश के राष्ट्रप्रमुख है। ये पद काफी हद तक एक औपचारिक पद होता है क्योंकी कार्यकारी शक्ति प्रभावी ढंग से इज़राइल के प्रधानमन्त्री के पास होती है। वर्तमान राष्ट्रपति रियूवेन रिवलिन २४ जुलाई २०१४ से पदस्त हैं। राष्ट्रपतियों को इज़राइल की विधायिका कनेसेट द्वारा सात साल की अवधि के लिए चुना जाता है और वे एक ही बार नियुक्त हो सकते हैं। .

8 संबंधों: डेव्हिड बेन-गुरियन, राष्ट्रप्रमुख, लिकुड, शिमोन पेरेज़, इज़राइल, इज़राइल के प्रधानमन्त्री, इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र, कनेसेट

डेव्हिड बेन-गुरियन

डेव्हिड बेन-गुरियन (१६ अक्टूबर १८८६ - १ दिसंबर १९७३) इज़राइल राज्य के प्राथमिक संस्थापक और इज़राइल के पहले प्रधानमन्त्री थे। वे एक कट्टर यहूदी राष्ट्रवादि थे और उन्होने फ़िलिस्तीनी राज्यक्षेत्र में १४ मई १९४८ को इज़राइल को स्वतंत्र घोषीत किया और उस घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने वाले पहले व्यक्ती बने। तेल अविव के बेन गुरियन हवाई अड्डे का नाम इनके नाम पर है। श्रेणी:इज़राइल के प्रधानमन्त्री श्रेणी:१८८६ में जन्मे लोग श्रेणी:१९७३ में निधन.

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और डेव्हिड बेन-गुरियन · और देखें »

राष्ट्रप्रमुख

राष्ट्रप्रमुख अथवा राज्यप्रमुख,अंतर्राष्ट्रीय विधिशास्त्र में, किसी संप्रभु राज्य का एक सार्वजनिक राजनैतिक व्यक्तित्व होता है, जो कि राज्य के अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तित्व को स्वरूपित करता है, और सैद्धांतिक रूप से उसे संपूर्ण राज्य के चिन्हात्मक मानवीय स्वरूप के रूप में देखा जाता है। विभिन्न देशों में राष्ट्रप्रमुख को राजा, सम्राट, राष्ट्रपति, परमाधिपति, महाराज्यपाल, अयातुल्लाह, राजकुमार, परम-नेता, इत्यादि जैसे विभिन्न उपधियों से संबोधित किया जाता है। राष्ट्रप्रमुख का पद, राजकीय व्यवस्थापिका का सर्वोच्च अंग होता है, और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर, राष्ट्रप्रमुख को उस देश के औपचारिक प्रमुख एवं एकमात्र वैधिक प्राधिकारी के रूप में देखा जाता है तथा अन्य तमाम राजकीय प्रतिनिधियों को उसके प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है। अनेक देशों में, सैद्धान्तिकरूपतः, राज्य की तमाम शक्तियाँ उसी के व्यय पर निहित होती है, और शासनापालिका, न्यायपालिका तथा विधानपालिका, इत्यादि सारे संसाधनों के शक्तियों का स्रोत राष्ट्रप्रमुख ही होता है। वहीं सरकार, शासनयंत्र का वह अंग होती है, जो कि, राष्ट्रप्रमुख पर निहित, राज्य के कार्यकारी प्राधिकारों का उपयोग करती है। जबकि अन्य कई शासन-पद्धतियों में न्यायपालिका और विधानपालिका को राष्ट्रप्रमुख के शक्ति के दायरे से स्वतंत्र रखा जाता है। साथ ही कई देश ऐसे भी हैं, जहाँ राष्ट्रप्रमुख के विवेकाधीन, केवल नाममात्र अधिकार निहित होते हैं। ऐसे देशों में राष्ट्रप्रमुख का पद केवल एक परंपरागत प्रमुखत्मक पद होता है। हालाँकि, सामान्यतः, राष्ट्रप्रमुख के पद पर एक व्यक्ति ही विराजमान होता है, परंतु यह आवश्यक नहीं है। कई देशों की विधि में, एक से अधिक व्यक्ति, व्यक्तिसमुह, परिषद् या संस्था को राष्ट्रप्रमुख का दर्जा दिया गया है। सामान्यतः, राष्ट्रप्रमुख की शक्तियाँ और प्राधिकार, अन्य संस्थानों और अधिकारियों पर निहित होते हैं, जिनका उपयोग, राष्ट्रप्रमुख स्वयं नहीं कर सकता हैं। विभिन्न देशों में, स्थानीय विधि, संविधान अथवा ऐतिहासिक परंपरा के अनुसार, राष्ट्रप्रमुख की विवेकाधीन शक्तियाँ भिन्न होती हैं। इन शक्तियों के आधार पर, विभिन्न देशों के राष्ट्रप्रमुख पदों को विभिन्न भेदों में वर्गीकृत किया जा सकता है। कई देशों में राष्ट्रप्रमुख को परम सत्ता प्रदान होती है, जबकि कुछ देशों में राष्ट्रप्रमुख सत्ताहीन होता है, अर्थात उसे किसी प्रकार की कोई शक्ति नहीं दी जाती है। अधिकांश देशों में राष्ट्रप्रमुख की शक्तियों को राज्य के विभिन्न अंगों में विभाजित किया गया है, और राष्ट्रप्रमुख पर विस्तृत मात्रा में शक्तियाँ निहित होती हैं, तथा इन शक्तियों पर विभिन्न प्रकार के रोक-थाम का प्रावधान होता है। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और राष्ट्रप्रमुख · और देखें »

लिकुड

लिकुड (अर्थ: एकत्रीकरण) आधिकारिक तौर पर लिकुड-राष्ट्रीय लिबरल मूवमेंट, इज़राइल में दाएं राजनीतिक दल हैं। ये एक धर्मनिरपेक्ष दल हैं जो १९७३ में मेनाकेम बेगिन द्वारा कई दाएं और उदारवादी दलों के साथ गठबंधन में स्थापित किया गया था। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और लिकुड · और देखें »

शिमोन पेरेज़

शिमोन पेरेज़ (२ अगस्त १९२३ – २८ सितंबर २०१६) इज़रायली राजनीतिज्ञ थे। वे १३ सितम्बर १९८४ से २० अक्टूबर १९८६ तक और फिरसे ४ नवम्बर १९९५ से १८ जून १९९६ तक दो बार इज़राइल के प्रधानमन्त्री रहे और २००७ से २०१४ तक इज़रायल के राष्ट्रपति थे। १९९४ में पेरेज़को यित्झाक राबिन और यासिर अराफ़ात के साथ नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और शिमोन पेरेज़ · और देखें »

इज़राइल

इज़राइल राष्ट्र (इब्रानी:מְדִינַת יִשְׂרָאֵל, मेदिनत यिसरा'एल; دَوْلَةْ إِسْرَائِيل, दौलत इसरा'ईल) दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। मध्यपूर्व में स्थित यह देश विश्व राजनीति और इतिहास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इतिहास और प्राचीन ग्रंथों के अनुसार यहूदियों का मूल निवास रहे इस क्षेत्र का नाम ईसाइयत, इस्लाम और यहूदी धर्मों में प्रमुखता से लिया जाता है। यहूदी, मध्यपूर्व और यूरोप के कई क्षेत्रों में फैल गए थे। उन्नीसवी सदी के अन्त में तथा फ़िर बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में यूरोप में यहूदियों के ऊपर किए गए अत्याचार के कारण यूरोपीय (तथा अन्य) यहूदी अपने क्षेत्रों से भाग कर येरूशलम और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने लगे। सन् 1948 में आधुनिक इसरायल राष्ट्र की स्थापना हुई। यरूशलम इसरायल की राजधानी है पर अन्य महत्वपूर्ण शहरों में तेल अवीव का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहाँ की प्रमुख भाषा इब्रानी (हिब्रू) है, जो दाहिने से बाँए लिखी जाती है। यहाँ के निवासियों को इसरायली कहा जाता है। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और इज़राइल · और देखें »

इज़राइल के प्रधानमन्त्री

इज़राइल के प्रधानमन्त्री इज़राइल का शासनप्रमुख का पद है और इज़राइली राजनीति में सबसे शक्तिशाली व्यक्ति हैं। यद्यपि इज़रायल के राष्ट्रपति देश के प्रमुख हैं, उनकी शक्तियां काफी हद तक औपचारिक हैं और प्रधानमन्त्री वास्तविक शक्ति का अधिकांश हिस्सा रखते हैं। प्रधानमन्त्री का आधिकारिक निवास यरूशलम में हैं। वर्तमान प्रधानमन्त्री लिकुड दल के बेंजामिन नेतन्याहू हैं। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और इज़राइल के प्रधानमन्त्री · और देखें »

इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र

इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र एक दस्तावेज है जिसमें इज़राइल के स्वतंत्र राज्य (देश) की स्थापना की घोषणा की गई थी। यह एक यहूदी राज्य की स्थापना की घोषणा का वर्णन करता है, जिसका नाम इज़राइल राष्ट्र हैं। यह राज्य १४ मई १९४८ को स्थापित किया गया था। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और इज़राइल की स्वतंत्रता का घोषणापत्र · और देखें »

कनेसेट

'''केनेसेट''' (दक्षिणी भाग) कनेसेट (अंग्रेजी: Knesset; हिब्रू: הַכְּנֶסֶת‎‎) इजराइल का एकसदनीय विधायिका का नाम है। 'केनेसेट' का शाब्दिक अर्थ 'सभा' है। यह जेरुसलम के गिवत राम में स्थित है। केनेसेट इजराइली शासन की विधायिक शाखा है; यह कानून पारित करती है, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का चुनाव करती है, कैबिनेट को मंजूरी देती है तथा सरकार के कामकाज की निगरानी करती है। इसके अलावा यह राष्ट्रपति को स्टेट कम्ट्रोलर के लिये उम्मीदवार संस्तुत करती है। .

नई!!: इज़राइल के राष्ट्रपति और कनेसेट · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »