लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडोनेशिया में समय

सूची इंडोनेशिया में समय

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह चार समय मंडलों ऐकेह में यूटीसी+०६:०० से पश्चिमी पापुआ में यूटीसी+०९:०० तक फैला हुआ है। हालांकि यहाम्ं की सरकार आधिकारिक रूप से सिर्फ़ तीन समय मंडलों को मानती है: पश्चिमी इंडोनेशियाई समय—जो कि ग्रीनविच मानक समय से सात घंटे आगे (यूटीसी+०७:००) पड़ता है। मध्य इंडोनेशियाई समय— जो कि जीएमटी से आठ घंटे आगे (यूटीसी+०८:००) पर पड़ता है और पूर्वी इंडोनेशियाई समय—जो कि जीएमटी से नौ घंटे आगे (यूटीसी+०९:००) पर पड़ता है। पश्चिमी और मध्य समय मंडल के बीच की रेखा जावा और बाली के उत्तर से होते हुए कालीमन्तन के मध्य से होकर गुजरती है। मध्य और पूर्वी समय मंडलों को बाँटने वाली रेखा तिमोर के पूर्वी छोर से लेकर सुलावेसी के पूर्वी छोर तक जाती है। .

31 संबंधों: तिमोर द्वीप, दक्षिण कालिमंतान, देनपसार, पश्चिम पापुआ (क्षेत्र), पश्चिम कालिमंतान, पूर्व कालिमंतान, बाली, बोर्नियो, मदुरई, मध्य कालिमंतान, मालुकू, मेदान, यूटीसी+०६:००, यूटीसी+०६:३०, यूटीसी+०७:००, यूटीसी+०८:००, यूटीसी+०८:३०, यूटीसी+०९:००, योग्यकार्ता, लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह, समय मण्डल, सुमात्रा, सुराबया, सुलावेसी, जयपुरा, जावा (द्वीप), जकार्ता, ग्रीनविच मीन टाइम, इंडोनेशिया, कालिमंतान, उत्तर कालिमंतान

तिमोर द्वीप

तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया के समुद्री छोर के दक्षिणी सिरे पर और तिमोर सागर के उत्तर में स्थित एक द्वीप है। यह द्वीप स्वतंत्र राष्ट्र पूर्वी तिमोर और इंडोनेशियाई प्रांत पूर्वी नुसा तेंगारा के एक भाग पश्चिमी तिमोर के बीच विभाजित है। द्वीप का भूक्षेत्र 30777 वर्ग किलोमीटर है। तिमोर शब्द मलय भाषा के शब्द तिमूर पर आधारित है जिसका अर्थ मलय भाषा में "पूर्व" (दिशा) होता है, ऐसा इसे इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह द्वीपों की श्रृंखला के पूर्वी छोर पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और तिमोर द्वीप · और देखें »

दक्षिण कालिमंतान

दक्षिण कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। बंजरमासीन इस प्रान्त की राजधानी है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और दक्षिण कालिमंतान · और देखें »

देनपसार

बाली की राजधानी देनपसार नगर है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और देनपसार · और देखें »

पश्चिम पापुआ (क्षेत्र)

पश्चिम पापुआ (West Papua) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक क्षेत्र है जो नया गिनी द्वीप के पश्चिमी हिस्से पर विस्तृत है। इस द्वीप का पूर्वी भाग पापुआ न्यू गिनी नामक एक भिन्न राष्ट्र है। यह पश्चिम पापुआ और पापुआ नामक प्रान्तों में विभाजित है। यहाँ के अधिकतर लोग पापुआई, मॅलानिशियाई और ऑस्ट्रोनीशियाई हैं। इस क्षेत्र में ईसाई बहुसंख्यक हैं और उसके बाद मुस्लिमों की संख्या है। भिन्न समुदायों के बीच इण्डोनेशियाई भाषा का प्रयोग होता है। प्रान्त का अधिकतर भाग घने जंगलों से ढका है जहाँ कई जनजातियाँ रहती हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और पश्चिम पापुआ (क्षेत्र) · और देखें »

पश्चिम कालिमंतान

पश्चिम कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। प्रान्तीय लोग डायक, जावाई, मलय, मादूराई व अन्य समुदायों के सदस्य हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और पश्चिम कालिमंतान · और देखें »

पूर्व कालिमंतान

पूर्व कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और पूर्व कालिमंतान · और देखें »

बाली

बाली इंडोनेशिया का एक द्वीप प्रान्त है। यह जावा के पूर्व में स्थित है। लोम्बोक बाली के पूर्व में द्वीप है। यहां के ब्राह्मी लेख २०० ईपू के पुराने के हैं। बालीद्वीप का नाम भी बहुत पुराना है। १५०० ई से पहले इंडोनेशिया में मजापहित हिन्दू साम्राज्य स्थापित था। जब यह साम्राज्य गिरा और मुसलमान सुलतानों ने सत्ता ले ली तो जावा और अन्य द्वीपों के अभिजात-वर्गीय बाली भाग आये। यहां में हिन्दु धर्म का पतन नही हुआ। बाली १०० वर्ष पहले तक स्वतन्त्र रहा पर अन्त में डच लोगों ने इसे परास्त कर लिया। यहां की जनता का बहुमत (९० प्रतिशत) हिन्दू धर्म में आस्था रखता है। यह विश्व विख्यात पर्यटन स्थान है जिसकी कला, संगीत, नृत्य और मन्दिर मनमोहक हैं। यहां की राजधानी देनपसार नगर है। उबुद मध्य बाली में नगर है। यह द्वीप में कला और संस्कृति का प्रधान स्थान है। कूटा दक्षिण बाली में नगर है। यहा २००२ में इसलामी आतंकवादियों ने बम विस्फोट किया जिसमे २०२ व्यक्ति मारे गये।जिम्बरन बाली में मछुओं का ग्राम और अब पर्यटन स्थल है। द्वीप के उत्तरी तट पर सिंहराज नगर स्थापित है। अगुंग पर्वत और ज्वालामुखी बतुर पर्वत दो ऊंची चोटियां हैं। '''बाली द्वीप''' .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और बाली · और देखें »

बोर्नियो

बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है। बोर्नियो का लगभग ७३% क्षेत्रफल इंडोनेशिया में आता है। द्वीप के उत्तर में पूर्वी मलेशिया के साबाह और सारावाक राज्य पूरे द्वीपीय क्षेत्रफल के २६% हैं जबकि नन्हा ब्रुनेई देश इसका केवल १% ही है। बोर्नियो का एक बड़ा भूभाग जंगलों से ढका हुआ है और यह पृथ्वी से सबसे प्राचीन जंगलों में से हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और बोर्नियो · और देखें »

मदुरई

मदुरै या मदुरई (மதுரை एवं), दक्षिण भारत के तमिल नाडु राज्य के मदुरई जिले का मुख्यालय नगर है। यह भारतीय प्रायद्वीप के प्राचीनतम बसे शहरों में से एक है।फ्रॉमर्स इण्डिया, द्वारा: पिप्पा देब्र्यून, कीथ बैन, नीलोफर वेंकटरमन, शोनार जोशी इस शहर को अपने प्राचीन मंदिरों के लिये जाना जाता है। इस शहर को कई अन्य नामों से बुलाते हैं, जैसे कूडल मानगर, तुंगानगर (कभी ना सोने वाली नगरी), मल्लिगई मानगर (मोगरे की नगरी) था पूर्व का एथेंस। यह वैगई नदी के किनारे स्थित है। लगभग २५०० वर्ष पुराना यह स्थान तमिल नाडु राज्य का एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और व्यावसायिक केंद्र है। यहां का मुख्य आकर्षण मीनाक्षी मंदिर है जिसके ऊंचे गोपुरम और दुर्लभ मूर्तिशिल्प श्रद्धालुओं और सैलानियों को आकर्षित करते हैं। इस कारणं इसे मंदिरों का शहर भी कहते हैं। मदुरै एक समय में तमिल शिक्षा का मुख्य केंद्र था और आज भी यहां शुद्ध तमिल बोली जाती है। यहाँ शिक्षा का प्रबंध उत्तम है। यह नगर जिले का व्यापारिक, औद्योगिक तथा धार्मिक केंद्र है। उद्योगों में सूत कातने, रँगने, मलमल बुनने, लकड़ी पर खुदाई का काम तथा पीतल का काम होता है। यहाँ की जनसंख्या ११ लाख ८ हजार ७५५ (२००४ अनुमानित) है। आधुनिक युग में यह प्रगति के पथ पर अग्रसर है और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पाने में प्रयासरत है, किंतु अपनी समृद्ध परंपरा और संस्कृति को भी संरक्षित किए हुए है। इस शहर के प्राचीन यूनान एवं रोम की सभ्यताओं से ५५० ई.पू.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और मदुरई · और देखें »

मध्य कालिमंतान

मध्य कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और मध्य कालिमंतान · और देखें »

मालुकू

मालुकू दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश के मालुकू द्वीपसमूह के दक्षिण व मध्य भागों पर विस्तृत एक प्रान्त है। इसकी राजधानी छोटे-से आम्बोन द्वीप पर स्थित आम्बोन शहर है। आरू द्वीपसमूह इसी प्रान्त में शामिल है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और मालुकू · और देखें »

मेदान

मेदान सुमात्रा, इंडोनेशिया के सबसे बड़ा शहर है। यहाँ की आबादी कोई २५ लाख है और यह सुमात्रा के पूर्वी तट के उत्तर स्थित है। स्थानीय मलय मूल के अलावे यहाँ चीनी और तमिळ मूल के लोग भी रहते हैं। श्रेणी: इंडोनेशिया के शहर श्रेणी: आग्नेय एशिया.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और मेदान · और देखें »

यूटीसी+०६:००

यूटीसी+०६:०० UTC+06:00 यूटीसी से छ: घंटे आगे का समय मंडल है। यानी जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो यूटीसी+६ वाले समय क्षेत्रों जैसे बांग्लादेश में शाम के ६ बज रहे होते हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०६:०० · और देखें »

यूटीसी+०६:३०

यूटीसी+०६:३० यूटीसी से साढे छ: घंटे आगे का समय मंडल है। यानि जब ग्रीनविच में दिन के १२ बज रहे होते हैं तो +०६:३० वाले क्षेत्रों में शाम के साढे छ: बज रहे होते हैं। जैसा कि नाम से जाहिर है यह समय मंडल यूटीसी पर हो रहे समय से ०६ घंटे ३० मिनट जोड़ने पर आता है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०६:३० · और देखें »

यूटीसी+०७:००

यूटीसी+07 (UTC+07:00) यूटीसी से ७ घम्टे आगे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय में ७ घंटे जोडने पर आता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे यूं लिखते हैं.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०७:०० · और देखें »

यूटीसी+०८:००

यूटीसी+०८:०० (UTC+08:00) यूटीसी से ८ घंटे आगे का समय मंडल है जिसका मुख्य इस्तेमाल चीनी भाषा बोलने वाले क्षेत्रों में किया जाता है। आईएसओ ८६०१ के अनुसार इसे ऐसे लिखते हैं । लगभग १ अरब ७० करोड लोग इस समय मंडल का उपयोग करते हैं, विश्व की जनसंख्या का २४ % हिस्सा इस समय मंडल का उपयोग करता है। इस वजह से यह विश्व के सबसे ज्यादा समय जनसंख्या वाला समय मंडल है। अप्रैल 30, 1975 से पहले वियतनाम का दक्षिणी हिस्सा इस समय मंडल का हिस्सा था, जो इसे उत्तरी वियतनाम से १ घंटा आगे कर देता था। 1975 के बाद पूरा देश उत्तर वियतनामी समय मंडल UTC+07:00 का इस्तेमाल करने लगा। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०८:०० · और देखें »

यूटीसी+०८:३०

यूटीसी+०८:३०, (UTC+08:30) यूटीसी से साढे आठ घंटे आगे का समय मंडल है। यानि जब ग्रीनविच पर १२ बज रहे होते हैं तब यहाँ रात के ८:३० बज रहे होते हैं। यह समय मंडल यूटीसी में ०८ घंटे और ३० मिनट जोड़ने पर मिलता है। इसका इस्तेमाल चांगपाई समय मंडल के नाम से चीन में होता था। UTC+08:30 दक्षिण कोरिया का 1954 से 1961 तक मानक समय मंडल रहा। यानि वहाँ सभी कार्य इसी समय से होते थे। 15 अगस्त 2015 को उत्तर कोरिया ने कोरिया मानक समय को हटाकर प्योंगयांग समय कर दिया जो कि यूटीसी से ८ घंटे ३० मिनट आगे है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०८:३० · और देखें »

यूटीसी+०९:००

यूटीसी+०९:०० (UTC+09:00) यूटीसी से ९ घंटे आगे का समय मंडल है। यह यूटीसी में ९ घंटे जोडने पर आता है। इसे कुछ यूँ लिखते हैं .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और यूटीसी+०९:०० · और देखें »

योग्यकार्ता

योग्यकार्ता (जोग्जाकार्रता) जावा द्वीप का नगर जिसके पास बोरोबुदुर और प्रमबनन हैं। इसको कला और शिक्षा का केंद्र माना जाता है। The kraton's main pavilion Water palace श्रेणी:इण्डोनेशिया के आबाद स्थान श्रेणी:योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र श्रेणी:इण्डोनेशिया की प्रान्तीय राजधानियाँ.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और योग्यकार्ता · और देखें »

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह

लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह (Lesser Sunda Islands) दक्षिणपूर्व एशिया में ऑस्ट्रेलिया से उत्तर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह के साथ यह सुन्दा द्वीपसमूह बनाते हैं। लघुतर सुन्दा द्वीप सुन्दा चाप नामक एक ज्वालामुखीय चाप का भाग हैं जो जावा सागर में एक भौगोलिक तख़्ते के दूसरे के नीचे निम्नस्खलन (सबडक्शन) द्वारा बना है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और लघुतर सुन्दा द्वीपसमूह · और देखें »

समय मण्डल

समय मण्डल मानचित्र समय मण्डल पृथ्वी के ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ पर समय का एक सा मानकीकरण कर दिया गय है। यह सारे क्षेत्र अपने स्थानीय समय को ग्रीनविच मीन टाईम(ग्रीनविच मानक समय) के अनुसार गणते हैं। भारत में यह समय गणना +5:30 घंटे है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और समय मण्डल · और देखें »

सुमात्रा

सुमात्रा इंडोनिशया देश का एक द्वीप है। मलय द्वीप समूहों में यह सबसे बड़ा है और मलाया जलसंधि (मेलक्का) के ठीक पश्चिम में स्थित है। यह उन द्वीपों में सबसे बड़ा है जिस पर इंडोनेशिया का संपूर्ण राजनैतिक शासन है। इसके अतिरिक्त यह दुनिया का ६ठा सबसे बड़ा द्वीप है। अंदमान तथा जावा द्वीपों के बीच स्थित इन द्वीपों का आकार लंबाई में खिंचा हुआ और उत्तरपश्चिम से दक्षिणपूर्व की ओर है। पश्चिमी तट के निकट बरिसान पहाड़याँ हैं जिनमे कुछ ज्वालामुखी भी हैं। साल २००४ में यहाँ सुनामी की वजह से बहुत तबाही हुई थी। श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप श्रेणी:बृहत्तर सुन्दा द्वीपसमूह * श्रेणी:इण्डोनेशिया के द्वीप.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और सुमात्रा · और देखें »

सुराबया

सुराबया पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी और इंडोनेशिया को दूसरा सबसे बड़ा नगर है। यह तटीय नगर है जिसके नाम के बारे में ऐतिहासिक कथाओं का ज़िक्र मिलता है। सुराबया को 'वीरों के शहर' के नाम से भी जाना जाता है। सुराबया का युद्ध इंडोनेशियाई राष्ट्रीय क्रांति के समय इंडोनेशियाई स्वतंत्रता के लिए समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण रहा। यह रेल मार्ग से राजधानी जकार्ता और सड़क मार्ग से जोगजकार्ता तथा बाली द्वीप से जुड़ा हुआ है। यहाँ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और सुराबया · और देखें »

सुलावेसी

सुलावेसी (Sulawesi) इंडोनेशिया के बड़े सुन्दा द्वीप समूह के चार द्वीपों में से एक है और, बोर्नियो और मालूकू द्वीप के बीच स्थित है। इंडोनेशिया में केवल सुमात्रा, बोर्नियो और पापुआ ही क्षेत्र में इससे बड़े हैं और केवल जावा और सुमात्रा की आबादी ही इससे अधिक है। इसे पहले सेलिबिज़ (पुर्तगाली: Celebes) के नाम से जाना जाता था। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और सुलावेसी · और देखें »

जयपुरा

जयपुरा दक्षिणपूर्वी एशिया के इण्डोनेशिया देश के पापुआ प्रान्त की प्रान्तीय राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। भौगोलिक रूप से यह नया गिनी द्वीप के उत्तरी भाग में इण्डोनेशिया की पापुआ न्यू गिनी के साथ की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पस स्थित है। यह नया गिनी द्वीप के इण्डोनेशियाई भाग का सबसे बड़ा शहर भी है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और जयपुरा · और देखें »

जावा (द्वीप)

मेरबाबु पर्वत ज्वालामुखी जावा द्वीप इंडोनेशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। प्राचीन काल में इसका नाम यव द्वीप था और इसका वर्णन भारत के ग्रन्थों में बहुत आता है। यहां लगभग २००० वर्ष तक हिन्दू सभ्यता का प्रभुत्व रहा। अब भी यहां हिन्दुओं की बस्तियां कई स्थानों पर पाई जाती हैं। विशेषकर पूर्व जावा में मजापहित साम्राज्य के वंशज टेंगर लोग रहते हैं जो अब भी हिन्दू हैं। सुमेरू पर्वत और ब्रोमो पर्वत पूर्व जावा में यहां की और पूरे इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (संस्कृत: जयकर्त) है। बोरोबुदुर और प्रमबनन मन्दिर यहां स्थित हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और जावा (द्वीप) · और देखें »

जकार्ता

जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६६१कि.मी.

नई!!: इंडोनेशिया में समय और जकार्ता · और देखें »

ग्रीनविच मीन टाइम

अमास को अंतर्रराष्ट्रीय मानक समय (ग्रीनविच मीन टाईम) के नाम से जाना जाता है। इस समय का निर्धारण इंग्लैंड के ग्रीनविच में स्थित वेधशाला से होता है। इसी समय को मानक मानकर संसार के विभिन्न देशों में समय क्षेत्र के अनुसार समय का निर्धारण होता है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और ग्रीनविच मीन टाइम · और देखें »

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। १७५०८ द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। देश की जमीनी सीमा पापुआ न्यू गिनी, पूर्वी तिमोर और मलेशिया के साथ मिलती है, जबकि अन्य पड़ोसी देशों सिंगापुर, फिलीपींस, ऑस्ट्रेलिया और भारत का अंडमान और निकोबार द्वीप समूह क्षेत्र शामिल है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और इंडोनेशिया · और देखें »

कालिमंतान

कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के बोर्नियो द्वीप के उस भाग को कहते हैं जो इंडोनेशिया के अधीन है। इंडोनेशियाई भाषा में पूरे बोर्नियो को कालिमंतान कहते हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और कालिमंतान · और देखें »

उत्तर कालिमंतान

उत्तर कालिमंतान दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक प्रान्त है। यह कालिमंतान द्वीप (बोर्नियो) पर स्थित है। .

नई!!: इंडोनेशिया में समय और उत्तर कालिमंतान · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पश्चिमी इंडोनेशियाई समय

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »