लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़

सूची इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़

इंडोनेशिया ओपन एक वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता है जो पेर्सातुआन बुलुटॉंग्किस सेलुरुह इंडोनेशिया (पी.एस.बी.आई.) द्वारा सन १९८३ के बाद से इंडोनेशिया में आयोजित की जाती रही है। २००७ के बाद से यह बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज़ का हिस्सा बन गयी और २०११ में इसे प्रीमियर सुपर सीरीज़ का दर्ज़ा मिल गया। .

7 संबंधों: बाताम, बीडबल्युएफ सुपर सीरीज, योग्यकार्ता, लिएम स्वी किंग, ली चोंग वेई, साइना नेहवाल, जकार्ता

बाताम

बाताम (अंग्रेज़ी: Batam, जावी: باتام) दक्षिणपूर्व एशिया के इण्डोनेशिया देश का एक द्वीप है। यह सुमात्रा द्वीप के पास रियाउ द्वीपसमूह प्रांत के क्षेत्र में स्थित है। यह इण्डोनेशिया-सिंगापुर-मलेशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र का भाग होने के कारण विकसित और धनवान हो गया है। बाताम अपने पड़ोसी बिंतान द्वीप से पश्चिम में अवस्थित है। बाताम रिआउ द्वीपसमूह का सबसे बड़ा शहर भी है और मेदान और पालेमबांग के बाद सुमात्रा में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। बाताम के महानगरीय विस्तार में कई बिखरे द्वीप और टापू आते हैं। यह पड़ोस के गालांग और रेम्पांग द्वीपों से पुल द्वारा जुड़ा हुआ है लेकिन इन द्वीपों पर बाताम के विपरीत ग्रामीण वातावरण व अर्थव्यवस्था है। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और बाताम · और देखें »

बीडबल्युएफ सुपर सीरीज

सुपर सीरीज प्रीमियर का आधिकारिक लोगो बीडब्ल्युएफ सुपर सीरीज का लोकार्पण १४ दिसम्बर २००६ को हुआ और २००७ में इसकी श्रृंखला शुरु हुई। विश्व बैडमिंटन संघ (बीडब्ल्युएफ) से मान्यता प्राप्त यह प्रतिष्ठित बैडमिंटन प्रतियोगिताओं की एक श्रँखला है। सुपर सीरीज की एक श्रृंखला में साल में विश्व भर में १२ प्रतियोगिताएँ आयोजित होती हैं। जिसमें से ५ सुपर सीरीज प्रीमियर होती हैं। साल के अंत में सफल खिलाडियों की सुपर सीरीज मास्टर्स फाइनल प्रतियोगिता होती है। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और बीडबल्युएफ सुपर सीरीज · और देखें »

योग्यकार्ता

योग्यकार्ता (जोग्जाकार्रता) जावा द्वीप का नगर जिसके पास बोरोबुदुर और प्रमबनन हैं। इसको कला और शिक्षा का केंद्र माना जाता है। The kraton's main pavilion Water palace श्रेणी:इण्डोनेशिया के आबाद स्थान श्रेणी:योग्यकार्ता विशेष क्षेत्र श्रेणी:इण्डोनेशिया की प्रान्तीय राजधानियाँ.

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और योग्यकार्ता · और देखें »

लिएम स्वी किंग

लिएम स्वी किंग (जन्म 28 फरवरी 1956 कुदुस में) एक भूतपूर्व इंडोनेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ी हैं जो १९७० से मध्य-1980 के दशक तक सक्रिय रहे। उन्होंने ऑल इंग्लैंड ओपेन बैडमिंटन प्रतियोगिता 1978, 1979 और 1981 में तीन बार जीती। मॉर्टेन फ्रोस्ट (डेनमार्क), हान जिआन और लुआन जिआन (चीन) और प्रकाश पादुकोण (भारत), के समतुल्य वह अपने समय के शीर्षतम पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में एक गिने जाते थे। पुरुष एकल व युगल दोनों में ही वो अपने समय के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी माने जाते थे। उन्हें उनके अति तीव्र गति वाले कूदकर मारे गये स्मैश शॉट के लिए भी जाना जाता था। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और लिएम स्वी किंग · और देखें »

ली चोंग वेई

दातुक ली चोंग वेई (सरलीकृत चीनी: 李宗伟; जन्म 21 अक्टूबर 1982) मलेशियाई पेशेवर बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बुकित मर्ताजम के निवासी ली विश्व के सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। एकल खिलाड़ी के रूप में ली 21 अगस्त 2008 से 14 जून तक 2012 लगातार 199 हफ्तों तक विश्व रैंकिंग में नंबर एक खिलाड़ी रहे। राशिद सीडक और रोसलिन हाशिम के पश्चात वे तीसरे ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी हैं जिन्हें प्रथम रैंक प्राप्त हुई और पहले ऐसे मलेशियाई खिलाड़ी जो दो सप्ताह से अधिक इस स्थान पर काबिज रहे। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और ली चोंग वेई · और देखें »

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल (जन्म:१७ मार्च १९९०) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्तमान में वह दुनिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं तथा इस मुकाम तक पहुँचने वाली वे प्रथम भारतीय महिला हैं। साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाडी हैं। लंदन ओलंपिक २०१२ मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। बैडमिंटन मे ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। २००८ में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वह बीडबल्युएफ विश्व कनिष्ठ प्रतियोगिता जीतने वाली पहली भारतीय हैं। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। .

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और साइना नेहवाल · और देखें »

जकार्ता

जकार्ता इंडोनेशिया की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर है। जकार्ता जावा के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल ६६१कि.मी.

नई!!: इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज़ और जकार्ता · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »