लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

आशिक आवारा

सूची आशिक आवारा

आशिक आवारा 1993 में बनी हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन उमेश मेहरा ने किया और मुख्य भूमिकाओं में सैफ अली खान और ममता कुलकर्णी हैं। ये दोनों की मुख्य भूमिका वाली पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिये सैफ और ममता को फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार का पुरस्कार प्राप्त हुआ था, हालाँकि ये सैफ की दूसरी और ममता की तीसरी फिल्म थी। .

30 संबंधों: नवीन निश्चल, न्यूज़ 18, पंकज धीर, प्रेमकहानी फ़िल्म, फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार, भारत, ममता कुलकर्णी, मोहनीश बहल, राकेश बेदी, रीटा भादुड़ी, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, शरत सक्सेना, शर्मिला टैगोर, सतीश शाह, साधना सरगम, सईद जाफ़री, सैफ़ अली ख़ान, हिन्दी, विनोद राठोड़, विजू खोटे, विवेक बासवानी, गुड्डी मारुति, आनंद बख्शी, कादर ख़ान, कविता कृष्णमूर्ति, अर्चना पूरन सिंह, अलका याज्ञिक, उदित नारायण

नवीन निश्चल

नवीन निश्चल हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और नवीन निश्चल · और देखें »

न्यूज़ 18

न्यूज़ 18(पहले आईबीएन 7) एक हिन्दी टी वी चैनल है। यह एक समाचार चैनल है। '2006-2009 तक मूल रूप से इसे "चैनल 7" के नाम से जाना जाता था। इसका स्वामित्व टीवी 18 के पास है। फ़रवरी 2015 में, आईबीएन-7, टीजीआई के सर्वेक्षण के अनुसार शीर्ष तीन हिन्दी समाचार टीवी चैनलों में से एक था। .

नई!!: आशिक आवारा और न्यूज़ 18 · और देखें »

पंकज धीर

पंकज धीर एक भारतीय अभिनेता हैं। जो टीवी धारावाहिक महाभारत में अपने कर्ण के किरदार के लिए जाने जाते है। .

नई!!: आशिक आवारा और पंकज धीर · और देखें »

प्रेमकहानी फ़िल्म

प्रेमकहानी फ़िल्म (अथवा प्रेमकहानी चलचित्र) (Romance film) रिकॉर्ड किये गयी प्रेम कहानियाँ होती हैं जो दृश्य मीडिया अथवा टेलीविजन अथवा किसी भी चलचित्र दृश्य क्षेत्र पर प्रदर्शित किया जाता है अथवा नाटकशाला अथवा टेलीविजन जो जुनून और भावनाओं पर केन्द्रित और मुख्य पात्रों के प्रेमपूर्वक स्नेहमिलन तथा विशुद्ध, सच्चा और प्रबल प्यार आगे बढ़ता है जो उन्हें विवाह तक ले जाता है। .

नई!!: आशिक आवारा और प्रेमकहानी फ़िल्म · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: आशिक आवारा और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। यह पुरस्कार उभरते अभिनेता को दिया जाता है जिसने उस वर्ष अपनी पहली ही फ़िल्म में बेहतरीन अभिनय दिखाया हो। श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: आशिक आवारा और फ़िल्मफ़ेयर पुरुष प्रथम अभिनय पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार

यह हिन्दी फ़िल्मों के लिये दिये जाने वाला पुरस्कार है जो प्रति वर्ष एक समारोह में दिया जाता है। फ़िल्मफ़ेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार पुरस्कार उभरते अभिनेता या अभिनेत्री को दिया जाता है। .

नई!!: आशिक आवारा और फ़िल्मफ़ेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार · और देखें »

भारत

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। पूर्ण रूप से उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत, भौगोलिक दृष्टि से विश्व में सातवाँ सबसे बड़ा और जनसंख्या के दृष्टिकोण से दूसरा सबसे बड़ा देश है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यान्मार स्थित हैं। हिन्द महासागर में इसके दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया से भारत की सामुद्रिक सीमा लगती है। इसके उत्तर की भौतिक सीमा हिमालय पर्वत से और दक्षिण में हिन्द महासागर से लगी हुई है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी है तथा पश्चिम में अरब सागर हैं। प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता, व्यापार मार्गों और बड़े-बड़े साम्राज्यों का विकास-स्थान रहे भारतीय उपमहाद्वीप को इसके सांस्कृतिक और आर्थिक सफलता के लंबे इतिहास के लिये जाना जाता रहा है। चार प्रमुख संप्रदायों: हिंदू, बौद्ध, जैन और सिख धर्मों का यहां उदय हुआ, पारसी, यहूदी, ईसाई, और मुस्लिम धर्म प्रथम सहस्राब्दी में यहां पहुचे और यहां की विविध संस्कृति को नया रूप दिया। क्रमिक विजयों के परिणामस्वरूप ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कंपनी ने १८वीं और १९वीं सदी में भारत के ज़्यादतर हिस्सों को अपने राज्य में मिला लिया। १८५७ के विफल विद्रोह के बाद भारत के प्रशासन का भार ब्रिटिश सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। ब्रिटिश भारत के रूप में ब्रिटिश साम्राज्य के प्रमुख अंग भारत ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक लम्बे और मुख्य रूप से अहिंसक स्वतन्त्रता संग्राम के बाद १५ अगस्त १९४७ को आज़ादी पाई। १९५० में लागू हुए नये संविधान में इसे सार्वजनिक वयस्क मताधिकार के आधार पर स्थापित संवैधानिक लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित कर दिया गया और युनाईटेड किंगडम की तर्ज़ पर वेस्टमिंस्टर शैली की संसदीय सरकार स्थापित की गयी। एक संघीय राष्ट्र, भारत को २९ राज्यों और ७ संघ शासित प्रदेशों में गठित किया गया है। लम्बे समय तक समाजवादी आर्थिक नीतियों का पालन करने के बाद 1991 के पश्चात् भारत ने उदारीकरण और वैश्वीकरण की नयी नीतियों के आधार पर सार्थक आर्थिक और सामाजिक प्रगति की है। ३३ लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ भारत भौगोलिक क्षेत्रफल के आधार पर विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति समता के आधार पर विश्व की तीसरी और मानक मूल्यों के आधार पर विश्व की दसवीं सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। १९९१ के बाज़ार-आधारित सुधारों के बाद भारत विश्व की सबसे तेज़ विकसित होती बड़ी अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक हो गया है और इसे एक नव-औद्योगिकृत राष्ट्र माना जाता है। परंतु भारत के सामने अभी भी गरीबी, भ्रष्टाचार, कुपोषण, अपर्याप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य-सेवा और आतंकवाद की चुनौतियां हैं। आज भारत एक विविध, बहुभाषी, और बहु-जातीय समाज है और भारतीय सेना एक क्षेत्रीय शक्ति है। .

नई!!: आशिक आवारा और भारत · और देखें »

ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी एक पूर्व भारतीय अभिनेत्री हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और ममता कुलकर्णी · और देखें »

मोहनीश बहल

मोहनीश बहल (जन्म: 14 फरवरी, 1961) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। वह नूतन के पुत्र हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और मोहनीश बहल · और देखें »

राकेश बेदी

राकेश बेदी हिन्दी फ़िल्मों के एक हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और राकेश बेदी · और देखें »

रीटा भादुड़ी

रीटा भादुड़ी हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। रीता भादुरी धारावाहिक निमकी मुखिया में दादी की भूमिका निभाती हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और रीटा भादुड़ी · और देखें »

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल

लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल एक लोकप्रिय भारतीय संगीतकार की जोड़ी है, लक्ष्मीकांत शांताराम कुदलकर (१९३७-१९९८) और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा (जन्म १९४०) से मिलकर बनी थी। उन्होंने १९६३ से १९९८ तक ६३५ हिंदी फिल्मों के लिए संगीत रचना की और इस समय के लगभग सभी उल्लेखनीय फिल्म निर्माताओं के लिए काम किया जिसमे सम्मिलित थे राज कपूर, देव आनंद, बी.आर.

नई!!: आशिक आवारा और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल · और देखें »

शरत सक्सेना

शरत सक्सेना एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और शरत सक्सेना · और देखें »

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर (जन्म: 8 दिसंबर, 1946) हिन्दी एवं बांगला सिनेमा की अभिनेत्रियों में से एक हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और शर्मिला टैगोर · और देखें »

सतीश शाह

सतीश शाह भारत के एक प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और सतीश शाह · और देखें »

साधना सरगम

साधना सरगम साधना सरगम (जन्म: 7 जुलाई 1962, असली नाम: साधना पुरुषोत्तम घाणेकर) भारतीय सिनेमा में काम करने वाली महिला पार्श्वगायिका हैं। साधना चार साल की आयु से गाने गा रही है। विश्वात्मा के "सात समुंदर पार" गाने से उन्हें ख्याति मिली। उनका जन्म महाराष्ट्र के दाभोल में संगीतकारों के परिवार में हुआ। "पहला नशा पहला खुमार", "दर्द करारा", "साईं राम साईं श्याम साईं भगवान", "बिन साजन झूला झूलूं", "धीरे धीरे आप मेरे", "चंदा रे चंदा रे", "हमको मालूम है", "माही वे", "क्या मौसम आया है", "सलाम-ए-इश्क", "अंगना में बाबा", "मेरी नींद मेरा चैन", "तेरा नाम लेने की", "तुझसे क्या चोरी है", "आइये आपका इंतजार था", "सुनो मियां सुनो", "ऐतबार नहीं करना" उनके मशहूर हिन्दी गीत है। उन्होंने लगभग हर भारतीय भाषा में गाने गाए हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और साधना सरगम · और देखें »

सईद जाफ़री

सईद जाफ़री (पंजाबी: ਸਈਦ ਜਾਫ਼ਰੀ; ८ जनवरी १९२९ – १५ नवम्बर २०१५) भारत में जन्मे ब्रितानी अभिनेता थे। उन्होंने विभिन्न ब्रितानी और हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उनका जन्म मलेरकोटला, पंजाब में एक पंजाबी मुस्लिम परिवार में हुआ। उन्होंने द मैन हू वूड बी किंग (१९७५), शतरंज के खिलाड़ी (१९७७), गाँधी (१९८२), ए पैसेज टू इंडिया (१९६५ बीबीसी संस्करण एवं १९८४ फ़िल्म), द फार पैविलियंस (१९८४) और माय ब्यूटीफुल लौन्ड्रेट (१९८५) सहित विभिन्न फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने १९८० और १९९० के दशक में विभिन्न बॉलीवुड फ़िल्मों में भी काम किया। .

नई!!: आशिक आवारा और सईद जाफ़री · और देखें »

सैफ़ अली ख़ान

सैफ़ अली ख़ान (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। उनके पिता मंसूर अली ख़ान पटौदी एक मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी एवं माँ शर्मिला टैगोर हिन्दी फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उनके पूर्वज पटौदी रियासत के नवाब थे | उन्होंने अपना शालेय जीवन लॉरेंस स्कूल, सनावर और लाकर्स पार्क स्कूल, हेर्टफोर्डशिरे,इंग्लैंड में पूरा किया | जिसके बाद महाविद्यालीन पढाई के लिए वह विंचेस्टर कॉलेज इंडिपेंडेंट स्कूल फॉर बॉयज इन यूनाइटेड किंगडम चले गए | अपनी पढ़ाई पूरी कर लौटने के बाद उन्होंने २ महीनो तक दिल्ली स्थित एक एडवरटाइजिंग फर्म के लिए काम किया | उसके बाद उनके पारिवारिक मित्र के कहने पर उन्होंने कपड़ो के ब्रांड "ग्वालियर सुइटिंग्स" के लिए कुछ विज्ञापनों में काम किया | पर किसी कारणवश वह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया और उन्हें मुंबई आना पड़ा | जहां से उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की | उनकी पहली फिल्म "परंपरा" १९९२ में रिलीज़ हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पायी। उन्होंने 2010 में पद्म श्री को चौथा सबसे बड़ा भारतीय नागरिक पुरस्कार प्राप्त किया। .

नई!!: आशिक आवारा और सैफ़ अली ख़ान · और देखें »

हिन्दी

हिन्दी या भारतीय विश्व की एक प्रमुख भाषा है एवं भारत की राजभाषा है। केंद्रीय स्तर पर दूसरी आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। यह हिन्दुस्तानी भाषा की एक मानकीकृत रूप है जिसमें संस्कृत के तत्सम तथा तद्भव शब्द का प्रयोग अधिक हैं और अरबी-फ़ारसी शब्द कम हैं। हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा और भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। हालांकि, हिन्दी भारत की राष्ट्रभाषा नहीं है क्योंकि भारत का संविधान में कोई भी भाषा को ऐसा दर्जा नहीं दिया गया था। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है। विश्व आर्थिक मंच की गणना के अनुसार यह विश्व की दस शक्तिशाली भाषाओं में से एक है। हिन्दी और इसकी बोलियाँ सम्पूर्ण भारत के विविध राज्यों में बोली जाती हैं। भारत और अन्य देशों में भी लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की और नेपाल की जनता भी हिन्दी बोलती है।http://www.ethnologue.com/language/hin 2001 की भारतीय जनगणना में भारत में ४२ करोड़ २० लाख लोगों ने हिन्दी को अपनी मूल भाषा बताया। भारत के बाहर, हिन्दी बोलने वाले संयुक्त राज्य अमेरिका में 648,983; मॉरीशस में ६,८५,१७०; दक्षिण अफ्रीका में ८,९०,२९२; यमन में २,३२,७६०; युगांडा में १,४७,०००; सिंगापुर में ५,०००; नेपाल में ८ लाख; जर्मनी में ३०,००० हैं। न्यूजीलैंड में हिन्दी चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों में १४ करोड़ १० लाख लोगों द्वारा बोली जाने वाली उर्दू, मौखिक रूप से हिन्दी के काफी सामान है। लोगों का एक विशाल बहुमत हिन्दी और उर्दू दोनों को ही समझता है। भारत में हिन्दी, विभिन्न भारतीय राज्यों की १४ आधिकारिक भाषाओं और क्षेत्र की बोलियों का उपयोग करने वाले लगभग १ अरब लोगों में से अधिकांश की दूसरी भाषा है। हिंदी हिंदी बेल्ट का लिंगुआ फ़्रैंका है, और कुछ हद तक पूरे भारत (आमतौर पर एक सरल या पिज्जाइज्ड किस्म जैसे बाजार हिंदुस्तान या हाफ्लोंग हिंदी में)। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी। 'देशी', 'भाखा' (भाषा), 'देशना वचन' (विद्यापति), 'हिन्दवी', 'दक्खिनी', 'रेखता', 'आर्यभाषा' (स्वामी दयानन्द सरस्वती), 'हिन्दुस्तानी', 'खड़ी बोली', 'भारती' आदि हिन्दी के अन्य नाम हैं जो विभिन्न ऐतिहासिक कालखण्डों में एवं विभिन्न सन्दर्भों में प्रयुक्त हुए हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और हिन्दी · और देखें »

विनोद राठोड़

विनोद राठौड़ भारतीय गायक है जो हिन्दी फ़िल्मों में अपने गायन के लिये प्रसिद्ध है। 1992 की फ़िल्म दीवाना से उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। फिर उन्होंने कई फिल्मों में गीत गाये जो सफल रहे:- खलनायक, लाडला, द जैंटलमैन, दीवाना मस्ताना, चाहत, दुल्हे राजा, चल मेरे भाई, मुन्ना भाई एम बी बी एस, लगे रहो मुन्ना भाई, आदि। अल्का यागनिक और साधना सरगम उनकी ज्यादातर साथी रही। विनोद राठौड़ के दो भाई और फ़िल्मों में कार्य करते हैं। रूप कुमार राठौड़ जो गायक है और संगीतकार श्रवण राठौड़ जो नदीम श्रवण की जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध है। .

नई!!: आशिक आवारा और विनोद राठोड़ · और देखें »

विजू खोटे

विजू खोटे हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और विजू खोटे · और देखें »

विवेक बासवानी

विवेक बासवानी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और विवेक बासवानी · और देखें »

गुड्डी मारुति

गुड्डी मारुति हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और गुड्डी मारुति · और देखें »

आनंद बख्शी

आनन्द बख्शी (21 जुलाई 1930 रावलपिंडी—30 मार्च 2002 मुंबई) लोकप्रिय भारतीय कवि और फ़िल्मी गीतकार थे। .

नई!!: आशिक आवारा और आनंद बख्शी · और देखें »

कादर ख़ान

कादर ख़ान एक हिन्दी फ़िल्म हास्य अभिनेता होने के साथ साथ एक फ़िल्म निर्देशक भी हैं। उन्होंने अबतक 300 से अधिक फ़िल्मो में काम किया है। उनकी पहली फ़िल्म दाग (1973) थी जिसमे उन्होंने अभियोगपक्ष के वकील की भूमिका निभाई थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई इस्माइल यूसुफ कॉलेज से की पूरी की। उन्होंने एक शिक्षक के रूप में भी कार्य किया। .

नई!!: आशिक आवारा और कादर ख़ान · और देखें »

कविता कृष्णमूर्ति

कविता कृष्णमूर्ति(जन्म:१९५८) भारतीय सिनेमा की एक महत्वपूर्ण पार्श्वगायिका है।कविता जब आठ साल की थीं तो उन्होंने एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता। तभी से वह बड़ी होकर एक मशहूर गायिका बनने का सपना देखने लगी थीं। .

नई!!: आशिक आवारा और कविता कृष्णमूर्ति · और देखें »

अर्चना पूरन सिंह

अर्चना पूरन सिंह हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: आशिक आवारा और अर्चना पूरन सिंह · और देखें »

अलका याज्ञिक

अलका याज्ञिक भारतीय सिनेमा की एक प्रसिद्ध पार्श्वगायिका हैं। वे हिंदी सिनेमा में तीन दशकों तक अपनी गायकी के लिए विख्यात हैं। हिंदी सिनेमा में वे सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली पांचवी पार्श्वगायिका हैं। उन्हें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार के ३६ नामांकनों में से ७ बार पुरस्कार मिल चुका है जो कि खुद में एक रिकॉर्ड है। उन्हें दो राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त है। साथ ही उनके २० गाने बीबीसी के "बॉलीवुड के श्रेष्ठ ४० सदाबहार साउंडट्रैक" में शामिल हैं। उनके कुछ हिट गानों में से हैं — "कुछ कुछ होता है", "टिप टिप बरसा पानी", "परदेसी परदेसी", "छम्मा छम्मा", "पूछो ज़रा पूछो", "एक दो तीन", "चाँद छुपा बादल में", "लाल दुपट्टा", "मुझको राणाजी" और "बाज़ीगर ओ बाज़ीगर"। .

नई!!: आशिक आवारा और अलका याज्ञिक · और देखें »

उदित नारायण

उदित नारायण हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध नेपाली गायक हैं। उदित नारायण का जन्म 27 नवम्बर को नेपाल के सप्तरी जिले में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मुकेश जी के साथ गाया। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उदित नारायण नेपाल में और भारत में भी एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। नेपाली फ़िल्म में उन्होंने बहुत हिट गाने गाए हैं और उनका गीत अधिकतर लोगों को पसंद है। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है। उदित जी का मातृभाषा मैथिली हैं और वो नेपाल के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है। .

नई!!: आशिक आवारा और उदित नारायण · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

आशिक आवारा (1993 फ़िल्म), आशिक आवारा (१९९३ फ़िल्म), आशिक आवारा, १९९३ फ़िल्म

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »